सोमवार, 8 अप्रैल 2019

गोदभराई रस्म, पहले सिर्फ फ़िल्म में देखता था, अब प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया जा रहा है

गोदभराई रश्म महिला को आ रहा है पसंद, गांव के लोग पहले इस रश्म के बारे में सिर्फ फिल्में में ही सुना
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

महिला बाल विकास के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर हर महीने के 7 तारीख को मनाया जा रहा गोदभराई रश्म महिला को पसंद आ रहा है। गांव की महिला इस आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा भी ले रही है। बाल विकास परियोजना के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गोदभराई रस्म का आयोजन होता है। 

इस रस्म में गर्भवती महिलाये को श्रृंगार समान के साथ पोष्टिक अनाज एव फल दिया जाता है। इनके साथ ही गर्भवती महिला को खाने में क्या क्या पोष्टिक भोजन करे इनकी जानकारी दिया जाता है। अगर महिला को पोष्टिक आहार मिलेगा तो बच्चे में स्वस्थ्य जन्म लेगा। इस महीने में 7 अप्रैल को रविवार रहने की वजह से 8 अप्रैल को आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई रस्म निभाया गया। आंगनवाड़ी केंद्र रंगिनिया पूर्वी केंद्र संख्या 180 में सोमवार को गोदभराई रस्म का आयोजन किया गया। जिसमें सेविका बबिता कुमारी, सहायिका हीरा कुमारी सहित पोषक क्षेत्र के महिला ने भाग लिया। इनके अलावे प्रखण्ड क्षेत्र में कई केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

रविवार, 7 अप्रैल 2019

विकास को वोट दे, खगड़िया लोकसभा में विकास का कई बड़े बड़े कार्य हुआ

एनडीए उम्मीदवार चौधरी महबूब अली केसर ने जनसंपर्क कर लोगो से मांगा आशीवार्द
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

एनडीए उम्मीदवार सह सासंद चौधरी महबूब अली कैसर में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में भृमण कर लोगो से आशीवार्द मांगा। सासंद श्री कैसर ने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में कई बड़ी बड़ी योजना पर कार्य हुआ है। मानसी में मेगा फ़ूड पार्क के चालू हो जाने से इस इलाके के लोगो को रोजगार मिलेगा।  इनके अलावे कोसी दियारा इलाके में विकास के बड़े बड़े कार्य हुआ है। कोसी दियारा में जहा लोगो के पास मूलभूत सुबिधा नही था, आज सभी के घर मे बिजली जल रही है। कई सड़क का निर्माण कार्य हुआ है।

मृदुभाषी श्री कैसर ने कहा है कि आगे आने वाले समय मे और कई बड़ी बड़ी कार्य होगा। बस आपलोगो की आशीर्वाद की जरूरत है। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का सौंदर्यकरण, धमराघाट स्टेशन में विकास कार्य, कई ट्रेनों का ठहराव जैसे कार्य हुआ है।

 गौरतलब है की खगड़िया लोकसभा का चुनाव तीसरे चरण में है। जो 23 अप्रैल को वोट पड़ेगा। खगड़िया लोकसभा से एनडीए उम्मीदवार चोधरी महबूब अली कैसर है तो दूसरे तरफ महागठबंधन के उम्मीदवार मुकेश सहनी है। हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार नागेंद्र त्यागी त्रिकोणीय बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। लोगो का मानना है कि मुख्य मुकाबला एनडीए एव महागठबंधन के बीच ही है।

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

कोसी दियारा में निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन के लिये चुनोती, अपराधी गिरोह लेते है उम्मीदवार से वोट गिराने का ठेका

कोसी दियारा में गरजती है बंदूकें, वोट दिलाने का लेता है ठेका
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

जातीय रंग में रंगे चुनाव के बनते-बिगड़ते इलाकाई समीकरण और कतिपय प्रत्याशियों के समर्थन में खेमे में बंटे आपराधिक गिरोहों के रहते निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना इस बार बड़ी चुनौती माना जा रही है। ऐसी तस्वीर  सिमरी बख्तियारपुर एव सलखुआ के दियारा इलाके में बनती दिख रही है। दियारा के लोग इस बात से अभी से भयभीत होने लगे हैं कि वहां सक्रिय जातीय आधार पर बंटे आपराधिक गिरोहों की ओर से कोई फरमान न जारी हो जाए।

 सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एव बनमा इटहरी प्रखंड के  दियारा में आपराधिक गिरोहों की सक्रियता और उन्हें अपने पक्ष में वोट कराने के लिए मिलने वाले ठेके से इनकार नही किया जा सकता है। ऐसी बात नहीं है कि कतिपय प्रत्याशियों और उनके समर्थन में दियारा में पैसे लेकर ताल ठोकने वाले आपराधिक गिरोहों की गतिविधि से पुलिस पदाधिकारी वाकिफ नहीं हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने चुनावी घमासान के बीच इस हलचल को शांत करने की रणनीति बनानी होगी।
पिछले दिनों कोसी दियारा क्षेत्र पहुचे एसपी राकेश कुमार  जानकारी दिया था कि कोसी दियारा में सुरक्षा चाकचौबंद होगा। कोसी किनारे बसे इलाकों में पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेगी। मतदान वाले  कोसी नदी में वोट के जरिए अर्धसैनिक  जवानों के सहयोग से जिला पुलिस बल गश्त लगाएगी। दियारा इलाके में घुड़सवार सैनिकों को भी लगाया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल गाड़ी की गश्ती भी कराई जाएगी। कोसी दियारा क्षेत्र में लोगो का भय दूर करने के लिये पुलिस की तैयारी का पुख्ता व्यवस्था है। 
क्या कहते है डीएसपी----
सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मृदुला कुमारी ने बताई की कोसी दियारा क्षेत्र में पारा मिलेट्री फ़ोर्स, घोड़सवार दस्ता एव उड़न दस्ता की टीम पूरे दियारा में रहेगी। मतदाताओं को बिना डर के मतदान केंद्र तक ले जाने में प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

फारसी भाषा मे 5 किताबे एव 19 शोध लेख लिखा, उपराष्ट्रपति ने सम्मान उपाधि से किया सम्मानित

अनुमंडल क्षेत्र के लोगो ने उपराष्ट्रपति से सम्मान मिलने पर जताया खुशी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सहरसा जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड निवासी प्रख्यात विद्वान डा अब्दुस सलाम जीलानी को गुरूवार को उपराष्ट्रपति एमवेंकैयानायडू ने नई दिल्ली में आयोजित विद्वानों की सम्मान समारोह में सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें उपराष्ट्रपति ने संस्कृत, पाली, प्राकृति, अरबी, फारसी सहित उड़िया, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू भारतीय भाषाओं के प्रख्यात देश भर के कई विद्वानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
      सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रख्यात विद्वान डा अब्दुस सलाम जीलानी को सम्मानित किये जाने की खबर उनके पेतृक गांव जिले के बनमा ईटहरी में फैलते ही परिवार वालों सहित पूरा क्षेत्र खुशी के माहौल से झूम उठा। उन्होंने यह सम्मान पाकड़ पेतृक गांव ही नहीं पूरे जिला का नाम रौशन करते हुए गर्भ से झोली भर दिया है। परिवार वालों में काफी उत्साह का माहौल है।

       विद्वान श्री जीलानी मुख्य रूप से वर्तमान में अलीगढ़ में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनका जन्म 3 जनवरी 1974 को हुआ था। पिता का नाम मुफ्ती अब्दुल कुद्दुस है। उन्होंने प्रथम श्रेणी से एमए (फारसी) परीक्षा पास किया। जिसमें उनको उमर खैयाम स्वर्णपदक से भी सम्मानित किया गया। वहीं इसके बाद फारसी भाषा में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की। उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद से एमए (इतिहास) से डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने रचनाओं में 5 पुस्तकें और 19 शोषलेख किया है। जिसमें मध्यकालीध भारतीय इतिहास के विद्वानों के बीच शास्त्रीय फारसी को लोकप्रिय बनाने में फारसी में उत्कृष्ट योगदान दिया। सबसे खास बात है कि उन्होंने विदेश मंत्रालय भारत सरकार की एक योजना के अंतर्गत 'उच्बेक साहित्य का दस्तावेजीकरण' नामक परियोजना में 200 फारसी पांडुलिपियों को प्रकाश में लाने का कार्य किया है।

लोगों ने व्यक्त किया खुशी :-
खुशी व्यक्त करने वालो में पिता मुफ्ती अब्दुल कुद्दुस सहित मसुद आलम, फैज अहमद, शाहिद साहब, अहसनुज्जमां व अन्य लोग शामिल है।

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक घर मे घुसा, 7 की घटना स्थल पर ही मौत

बिहार के बेगूसराय में अनाज से लदी एक बेकाबू ट्रक घर मे घुसा, 10 लोगो को रौंदते हुए पलट गयी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बिहार के बेगूसराय-मंझौल पथ पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया नयाटोला गांव में अनाज लदा एक अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसकर पलट जाने से सात ग्रामीणों की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। चारो ओर कोहराम मच गया। देखते ही देखते हजारों लोग सड़क पर उतर गए। ग्रामीण लाशों को सड़क पर रख जाम कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन नहीं पहुंची। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जबकि खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है।

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

मंडल की धरती मधेपुरा लोकसभा का नही हो सका सर्वांगीण विकास


देश की नजर इस सीट पर, दिग्गजों का हो रहा है मुकाबला
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बड़े-बड़े नेताओं के कारण राष्ट्रीय मानचित्र पर रहने के बावजूद मधेपुरा का औद्योगिक विकास नहीं हो सका। इलेक्ट्रिक रेल इंजन कारखाना में काम शुरू होना एक बड़ी उपलब्धि जरूर मानी जा सकती है, लेकिन उससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन नहीं हो पाया है।

बेरोजगार युवक पलायन करने को मजबूर---
रोजगार के अभाव में बेरोजगार युवक पलायन करने को मजबूर हैं।
मधेपुरा स्ट्रेशन से होकर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की कमी लोगों को अखर रही है। फिलहाल हमसफर और हाटेबजारे लंबी दूरी की मात्र दो ट्रेनों का मधेपुरा स्टेशन से होकर परिचालन हो रहा है। ये भी साप्ताहिक हैं। हालांकि धीरे धीरे ट्रैन का परिचालन आने वाले समय मे बढ़ने की संभावना है।

अधर में लटका है सहरसा ओवरब्रिज का निर्माण
सहरसा रेल ओवरब्रिज  देश का पहला ओवरब्रिज होगा जिनका  निर्माण करने के लिए तीन बार शिलान्यास किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से लोगों को हर दिन दो-चार होना पड़ता है। इसके बावजूद रेल ओवरब्रिज निर्माण के प्रति गंभीरता नहीं दिख रही है।
इस महासमर में बिहार सरकार के मंत्री दिनेशचंद्र यादव, लोजद के राष्टीय अध्यक्ष शरद यादव एव जाप संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सामिल है। अब देखना है कि मधेपुरा के मतदाता किनके सिर पर सेहरा बांधती है।

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

सासंद कैसर का नामांकन वुधवार को, जुटेंगे कई दिग्गज


खगड़िया के जे एन के टी स्कूल में होगी सभा, कई मंत्री करेंगे शिरकत

कोशी बिहार टुडे

वुधवार 3 अप्रैल को एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के रुप में खगडिया लोकसभा क्षेत्र से चौधरी महबूब अली कैसर जी दिन के 11 बजे आपना नामांकन करेंगे । नामांकन के पश्चात एक सभा का आयोजन जे.एन.के टी स्कूल के मैदान में किया गया है। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री एवं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस,बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार, आपदा मंत्री दिनेशचंद्र यादव, के अलावा लगभग आधा दर्जन विधयाक मोजूद रहेंगे। वुधवार के नामांकन राजग के उम्मीदवार के होने के बाद दो प्रमुख पार्टी एनडीए एव महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा। 2 अप्रैल मंगलवार को महागठबंधन के उम्मीदवार मुकेश सहनी के द्वारा नामांकन कर दिया गया है। इधर सासंद चोधरी महबूब अली केसर ने लोगो से अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग नामांकन में भाग ले एव खगड़िया से जीत का हुंकार भरे।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...