रविवार, 27 सितंबर 2020

एनडीए में तय हुआ सीटों का बंटवारा, 104 पर जेडीयू तो 100 पर लड़ेगी भाजपा


रालोसपा के उपेन्द्र कुशवाहा की हुई वापसी, बाल्मीकि नगर लोकसभा उपचुनाव से चुनाव लड़ेंगे कुशवाहा

कोसी बिहार टुडे, सहरसा 




बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला करीब—करीब तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से जदयू के खाते में 104 सीटें गई हैं। वहीं भाजपा 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की लोजपा 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 


बता दें कि हाल में एनडीए के साथ आई जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, अब तक महागठबंधन के साथ रहे उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा भी एनडीए में लौट आई है। सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे के लिए एनडीए का यह फॉर्मूला लगभग तय है। हालांकि इसमें एक-दो सीटों में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।


वाल्मीकि नगर से लड़ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप-चुनाव होना है। ऐसे में यहां से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट जदयू सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन की वजह से खाली हुई है। बता दें कि रालोसपा पहले भी एनडीए का हिस्सा थी, जो 2019 लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के साथ चली गई थी।

ऐसे बना रालोसपा की वापसी का रास्ता

नीतीश के एनडीए से अलग होने के बाद रालोसपा एनडीए का हिस्सा बनी थी। इस बार रालोसपा को एनडीए में लाने वाले नीतीश कुमार हैं। बीती रात ही उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार की एक मुलाकात हुई, जो काफी लंबी रही। इसके बाद ही रालोसपा के एनडीए में शामिल होने की बात तय हुई।

लोजपा को रोका

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं ने बताया कि लोजपा को एनडीए में बनाए रखने के लिए भाजपा ने अपने कोटे से कुछ सीटें दी हैं। कृषि बिल के विरोध में शिरोमणि अकाली दल शनिवार को ही राजग से अलग हुआ है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि अब उसका कोई और सहयोगी दल राजग को छोड़कर जाए। इसलिए चिराग पासवान को मनाने के लिए भाजपा ने अपने हिस्से की कुछ सीटें दी हैं।

शनिवार, 26 सितंबर 2020

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे का खाका तैयार, 30 तक ऐलान

 

65 से 70 के बीच कांग्रेस तो भीआईपी को मिल सकता है एक डिजिट यानी 10 से नीचे सीट


कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी के साथ महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल भी तेज हो गई है। संभावना है कि 30 सितंबर तक बंद पिटारा खुल जाएगा। यह अलग बात है कि अंदरखाने सीट बंटवारे का खाका लगभग तैयार है।


राजद और कांग्रेस पहले से लगभग ड्योढ़ी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस को इस बार लगभग 65 से 70 के बीच सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं वाम दलों के हिस्से करीब 20 सीटें आ सकती हैं। इसमें सबसे बड़ा भागीदार माले रहेगा। वहीं वीआईपी को मिलने वाली सीटें एक अंक में रहने की संभावना है।

राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। वहीं महागठबंधन में अभी सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हो पाई है। हालांकि महागठबंधन के नेताओं का तर्क है कि सीट बंटवारा तो अभी एनडीए में भी फाइनल नहीं हुआ। जहां तक राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन का सवाल है तो खुद राजद 145 से 150 सीटों पर लड़ेगा। यहां तक कहा जा रहा कि पार्टी ने अपने तमाम उम्मीदवारों को चुनाव क्षेत्र में जाने की हरी झंडी भी दे दी है।

मांझी गए, वाम दलों की एंट्री

बीते एक-डेढ़ माह से सहयोगी दल राजद के दर पर हाजिरी लगा रहे हैं। इसी दरम्यान जीतनराम मांझी की राहें जुदा हो चुकी हैं। हालांकि वो 2015 में भी एनडीए का ही हिस्सा थे। रालोसपा के उपेंद्र भी कुछ ऐसे ही तेवर दिखा रहे हैं। हालिया दिनों में वाम दलों के नेताओं की आवाजाही जिस तेजी से राजद कार्यालय पर बढ़ी है, उससे उनका महागठबंधन में रहना लगभग तय हो गया है। हालांकि बीते दिनों माले ने कुछ बगावती तेवर दिखाए थे लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब बात बन गई है। 

कांग्रेसी खेमे में है उत्साह

इस बार सर्वाधिक उत्साह कांग्रेसी खेमे में है। जीत-हार का गणित चाहे जो हो लेकिन पार्टी को इस बार 65 के आसपास सीटें मिलने की उम्मीद है। पिछले चुनाव में कांग्रेस 41 सीटों पर लड़ी थी। अधिक सीटें मिलने से पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा और पार्टी अपना जातिगत गणित भी साध सकेगी। पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही मुकेश सहनी की वीआईपी को पांच से सात सीटें मिल सकती हैं।

उपेंद्र के अगले कदम पर है नजर

महागठबंधन के दलों की निगाहें अब उपेंद्र कुशवाहा के अगले कदम पर हैं। असल में रालोसपा ने राजद के मौजूदा नेतृत्व पर जो सवाल उठाया है, वह पार्टी को नागवार गुजर रहा है। रालोसपा खेमे का कहना है कि यह कैसी दोस्ती है कि राजद हमारे ही नेताओं को तोड़ रहा है। वहीं राजद का कहना है कि असल बात कुछ और है। उनका कहना है कि रालोसपा सीटें तो मांग रही है लेकिन प्रत्याशियों के नाम नहीं बता पा रही। सूत्रों का कहना है कि यदि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन का हिस्सा रहते हैं तो उनके हिस्से आठ से दस के करीब सीटें आ सकती हैं।

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

अब मुख्य बाजार सिमरी बख्तियारपुर में नही लगेगी सब्जी दुकान, काली मंदिर परिसर में होगा शिप्ट

 गुरुवार को रानीहाट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क हुई चौड़ी, जाम की समस्या से मिलेगा निजात

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर में दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद, अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह,  थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोजाहिद आलम अतिक्रमण हटाने के समय तक डटे रहे। गुरुवार को सुबह में डाकबंगला चोक से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। चूंकि वुधवार को ब्लॉक चोक के समीप तक ही अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद गुरुवार को सुबह से ही अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। रानीबाग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला जो रंगिनिया तक पहुचा। उस दौरान सड़क पर फुटकर दुकान लगाने, सब्जी वाले कि दुकान के लिये जो सड़क पर कब्जा किया था, सभी को हटा दिया गया। हालांकि इस दौरान काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहे। कही भी किसी तरह का हंगामा नही हुआ, शांति-पूर्वक अतिक्रमण हटाया गया। 



रोड पर बने पक्के मकान वालो को भेजा जाएगा नोटिश-

अतिक्रमण हटाने को दौरान कई जगह ऐसी नोबत आयी कि नगर में कई पक्का मकान भी था। जहा लोगो के द्वारा सड़क पर निर्मित पक्का मकान को भी तोड़ने को कहा। इस पर नगर पंचायत के द्वारा बताया गया कि सरकारी एवं सड़क पर बने पक्का मकान वाले को नोटिश दिया जाएगा। इधर नगर पंचायत स्थित हटिया गाछी में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से तीन मंजिला भवन के अलावा कई घर बना दिया।  अब नगर को चहिए की हटिया गाछी के सेरात की जमीन जो अवैध निर्माण कर लिया गया है, उसे भी तोड़ा जाये। 

इधर मुख्य बाजार में सड़क किनारे लगा रहे सब्जी विक्रेताओं को नगर पंचायत ने गुरुवार को हटिया गाछी स्थित काली मंदिर परिसर में लगाने का निर्देश दिया है।गुरुवार सुबह - सवेरे ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा सब्जी विक्रेताओं को काली मंदिर में शिफ्ट होने के लिए कहा गया।

बुधवार, 23 सितंबर 2020

पीएम आवास योजना की राशि में बंदरबाट, आवास सहायक के द्वारा दूसरे के खाता में राशि भेजकर किया राशि का बंदरबाट

 लोगो की शिकायत, कई लाभुको के साथ किया है हेराफेरी, बिचोलिये के माध्यम से किया गया हेराफेरी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सोनपुरा पंचयात में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता की शिकायत सामने आया है। आवास सहायक बिचोलिये की मिलीभगत से लाभुक के खाता में राशि नही भेजकर अन्य के खाता में राशि भेजकर बंदरबांट कर लिया है। पंचयात के वार्ड नंबर 12 गोबर्धनपुर निवासी विधवा उम्दा देवी पति स्व रामोतार भगत ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर आवास योजना में भारी अनियमितता की शिकायत किया है। इस महिला का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में दर्ज था। इस महिला की आई डी संख्या 4397221 है। इस आई डी से दिनांक 30 जुलाई 20 को 40 हजार रुपये की निकासी हो गया। इसके बाद पुनः 31 अगस्त 20 को भी 40 हजार रुपये की निकासी हो गया। जब महिला को जानकारी मिली वे अपना पासबुक को अपडेट कराया तो इनके खाते में एक भी रुपये नही आया। अब जब महिला के आई डी से रुपये भुकतान हुआ तो फिर महिला के खाते में ना जाकर किनके खाते में राशि गया एवं भुकतान भी ले लिया। इतना ही नही उक्त महिला की खाता एसबीआई में है, जवकि राशि बैंक ऑफ इंडिया के खाते में दिया जाता है। 

  इसी तरह दूसरा मामला भी इसी पंचयात का है। पंचयात के वार्ड नम्बर 5 के महेंद्र यादव के नाम से आवास योजना स्वीकृत हुआ। इस आदमी का बैंक ऑफ इंडिया में खाता तक नही है। लेकिन इनके आई डी से बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में राशि भेजकर 11 जुलाई एवं 23 जुलाई को 40-40 हजार की दो बार निकासी कर लिया। इनका आई डी संख्या बीएच 7178991 है। इनके नाम से मनरेगा के जॉब कार्ड भी बना है। जवकि इनके द्वारा दिये आवेदन में कहा है कि उनके द्वारा कभी भी मनरेगा के जॉब कार्ड नही बनाया गया है। 

क्या कहते है आवास सहायक---

इस बाबत आवास सहायक कौशल कुमार ने बताया कि आरोप गलत है। हम लाभुक की पहचान कर उनके खाते में राशि भेजते है। उनके खाते से कैसे राशि निकला हमें मालूम नही है। कुछ लोग मुझे बदनाम करने की साजिस कर रहा है। 

क्या कहते है बीडीओ--उस बाबत बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि आवास सहायक के द्वारा गड़बड़ी किया गया है। इनकी जानकारी मुझे है। इसी कारण के उनका ट्रांसफर दूसरे पंचयात में किया गया है। दूसरे के खाते में जो राशि भेजा गया है उनका रिकवरी किया जा रहा है। आवास सहायक पर भी करवाई होगी। 

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

आज 23 सितंबर को नगर पंचायत के सिमरी बख्तियारपुर एवं रानीहाट में लगे अतिक्रमण को हटाया जाएगा


सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत में जाम के मुख्य बाजार एवं रानीहाट में जाम से आम लोग त्रस्त, एसडीओ ने प्रतिनियुक्त किया दंडाधिकारी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



लंबे समय से नगर पंचायत के दो मुख्य सड़क मुख्य बाजार एवं रानीहाट में सड़क पर अतिक्रमण कर लेने के बाद जाम की समस्या से जूझ रहे नगर सहित इलाके के।लोगो को राहत मिलेगी। एसडीओ बीरेन्द्र कुमार ने दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। अतिक्रमण 23 सितंबर को हटाया जाएगा। एसडीओ के द्वारा जारी आदेश में कहा है कि बाजार के सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लेने के कारण जाम की समस्या बराबर बनी रहती है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिये दंडाधिकारी एवं पुलिसबल की मांग किया गया था। इसी आलोक में 23 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के लिये नगर पंचयात के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाता है। वही डीएसपी से अनुरोध किया है कि अपने स्तर से थाना से पर्याप्त संख्या में पुलिसबल के प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया गया है। 

गौरतलब है कि लंबे समय से दोनो बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की संख्या से इलाके के लोग परेसान था। लोगो की लंबे समय से मांग था कि जब तक सड़क के किनारे लगे अतिक्रमण हटता नही है जाम से लोगो को राहत नही मिलेगा। वही मुख्य बाजार सिमरी बख्तियारपुर में डाकबंगला से स्टेशन चोक तक सड़क एवं नाला निर्माण होना है। इस कार्य का शिलान्यास विधयाक ज़फर आलम के द्वारा बीते शनिवार को किया गया था। वही विधयाक भी बाजार वासियो से आग्रह किया था कि लोगो की जनहित को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटा लें, ताकि सड़क एवं नाला निर्माण में कठिनाई का सामना नही करना पड़े। 

रानीहाट एवं मुख्य बाजार की दिनभर गुल रहेगी बिजली--

रानीहाट एवं मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर दिनभर बिजली गुल रहेगी। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद ने बिजली एसडीओ को पत्र भेजकर कहा है कि चूंकि अतिक्रमण हटाने में जेसीवी मशीन का उपयोग होगा। जिन कारण सुबह से लेकर शाम तक बिजली को बन्द किया जाए। 

शनिवार, 19 सितंबर 2020

नगर पंचायत के मुख्य रोड में जाम की समस्या से जल्दी मिलेगी मुक्ति, नाली, सड़क एवं डिवाडर मिलाकर होगा 40 फिट चौड़ा


बाजार में जल-निकासी की बड़ी समस्या का होगा समाधान

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार सड़क स्टेशन चौक से प्रखंड कार्यालय का शिलान्यास किया। पटना में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सर्वप्रथम नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक सहित नप अध्यक्षा रोशनारा, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विकी, कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद सहित अन्य लोगों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पर का शिलान्यास किया एवं संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पंचायत विकास के लिए सरकार सतत प्रयत्नशील है। मालूम हो कि राज्य योजना अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार के स्टेशन चौक से ब्लॉक तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। जिसकी लागत 2 करोड़ 21 लाख रुपए से बनाई जाएगी। तत्पश्चात मुख्य बाजार के स्टेशन चौक स्थित नवाब मार्केट के निकट क्षेत्रीय विधायक नप अध्यक्षा, नप उपाध्यक्ष एवं नप ईओ ने शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। मौके पर क्षेत्रीय विधायक जफर आलम ने कहा किआज से 6 साल पहले 2014 में मैंने तत्कालीन नगर विकास मंत्री राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी को अपने लेटर पेड पर लिख कर सड़क बनाने की मुख्य बाजार में मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने मेरे व्यक्तिगत संबंध की वजह से उसी समय मेरे द्वारा लिखे गए लेटर पेड पर ही फॉरवर्ड कर संबंधित विभाग को इसको बनाने हेतु आदेश जारी किया। क्योंकि इस काम को मेरे द्वारा करवाया गया। इसलिए पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इसको 6 वर्षों से ठंडे बस्ते में डलवाने का काम किया। मैंने छोटे से कार्यकाल में इसको नगर विकास सचिव और संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर पुनः टेंडर कराने का काम किया। इस रोड पर आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जुझना पड़ता है। 



नाले की कमी के वजह से खासकर बरसात के समय जलजमाव की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों के साथ और रेलवे स्टेशन आने वाले लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण था। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने अपने छोटे से कार्यकाल में शुरू कराने का काम किया है। साथ ही दुख इस बात की है इसको कम से कम 5 वर्ष पहले हो जाना चाहिए था। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मौजाहिर आलम, सैयद  साकिब अशरफ, रतिलाल यादव, रणवीर यादव, अरूण गुप्ता, सुमित कुमार, पप्पू, गणेश मिस्त्री, सुधीर सिंह, उत्तम लाल यादव, नरेश निराला, अरविंद गुप्ता, हसनैन मोहसिन, रहमत अली, पुष्प रंजन सिंह, सोनू भगत, सोनू आलम, सोहम साह आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

खत्म हुआ 86 साल का इंतजार, मोदी ने किया कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन, निर्मली से सरायगढ़ की दूरी 298 किलोमीटर से घटकर 22 किलोमीटर हुई


कोशी बिहार टुडे, सहरसा

पीएम ने समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया खंडों के रेलवे विद्युतीकरण परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।



सीमांचल और मिथिलांचल के 9 जिले के लोगों को मिली सुविधा

1.9 किलोमीटर लंबे कोसी रेल महासेतु को बनाने में 516 करोड़ रुपए की लागत आई


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को चौथी सौगात दी। आज कोसी के इलाके के लोगों का 86 साल का इंतजार पूरा हो गया। 2003 में जिस कोसी महासेतु की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी, उस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पुल बनाने में 17 साल लग गए। इसके साथ ही पीएम ने समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया खंडों के रेलवे विद्युतीकरण परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इस महासेतु के बनने से सीमांचल और मिथिलांचल के 9 जिले (दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार) के लोगों को सहूलियत मिली है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को प्रधानमंत्री की यह चौथी सौगात है। इससे पहले उन्होंने 10, 13 और 15 को विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। मोदी 21 और 23 सितंबर को भी बिहार को चुनावी सौगात देंगे।


516 करोड़ रुपए की आई लागत

1887 में निर्मली और भपटियाही (सरायगढ़) के बीच मीटर गेज लिंक बनाया गया था जो 1934 में विनाशकारी भूकंप की वजह से तबाह हो गया था। इसके बाद से कोसी और मिथिलांचल के बीच रेल संपर्क टूट गया था। 6 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने निर्मली में कोसी मेगा ब्रिज लाइन परियोजना की आधारशिला रखी थी। 1.9 किलोमीटर लंबे कोसी रेल महासेतु को बनाने में 516 करोड़ रुपए की लागत आई।


298 किलोमीटर की जगह 22 किलोमीटर रह गई निर्मली से सरायगढ़ की दूरी

पहले निर्मली से सरायगढ़ तक का सफर दरभंगा-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा होते हुए 298 किलोमीटर का है। महासेतु के निर्माण से यह दूरी मात्र 22 किलोमीटर में सिमट गई।


तटबंधों और बराज निर्माण से साकार हुई पुल की परियोजना

कोसी की धाराओं को नियंत्रित करने का सफल प्रयास पश्चिमी और पूर्वी तटबंध एवं बैराज निर्माण के साथ 1955 में आरंभ हुआ। पूर्वी और पश्चिमी छोर पर 120 किलोमीटर का तटबंध 1959 में पूरा कर लिया गया और 1963 में भीमनगर में बैराज का निर्माण भी पूरा कर लिया गया। इसके बाद कोसी पर पुल बनाने का सपना साकार हो सका।


पूर्वी भारत की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आज इतिहास रचा गया है। कोसी महासेतु और किउल ब्रिज के साथ ही बिहार में रेल यातायात, रेलवे के बिजलीकरण, रेलवे में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और नए रोजगार देने वाले एक दर्जन प्रोजेक्ट का आज लोकार्पण और शुभारंभ हुआ है। लगभग तीन हजार करोड़ रुपए के इन प्रोजेक्ट से बिहार का रेल नेटवर्क तो सशक्त होगा ही पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत की रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।


बिहार में नदियों के विस्तार के कारण अनेक हिस्से एक-दूसरे से कटे हुए रहे हैं। बिहार के करीब-करीब हर हिस्से के लोगों की एक बड़ी दिक्कत रही है नदियों की वजह से होने वाला लंबा सफर। जब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे जब पासवान रेल मंत्री थे तब उन्होंने भी इस समस्या को दूर करने के लिए बहुत प्रयास किया था। लेकिन, फिर एक लंबा समय वो आया जब इस दिशा में ज्यादा काम ही नहीं किया गया। ऐसे में बिहार के करोड़ों लोगों की इस बड़ी समस्या के समाधान की ओर हम बढ़ रहे हैं।


अटल बिहारी वाजपेयी और नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हुआ पूरा

पिछले पांच-छह साल में एक के बाद एक इस समस्या के हल की तरफ तेजी से कदम बढ़ाए गए हैं। पिछले चार साल में उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले दो महासेतु (एक पटना में और एक मुंगेर में) शुरू किए गए। इन दोनों रेल पुल के चालू हो जाने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच लोगों का आना-जाना आसान हुआ है। खासकर उत्तर बिहार के क्षेत्र में जो दशकों से विकास से वंचित थे उन्हें विकास के लिए नई गति मिली है। इनपुट-दैनिकभास्कर

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...