बुधवार, 6 जनवरी 2021

सात निश्चय योजना, 30 लाख की योजना में 16 लाख गबन, नली, गली एवं पक्कीकरण में पंचयात में जमकर हुआ लूट

 मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में भारी अनियमितता,  वार्ड सदस्य, सचिव व जेई पर डीएम ने दिया एफआईआर का आदेश, गबन किये राशि की होगी वसूली

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल के  विभिन्न पंचायतों में सुबे की सरकार नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय में भारी अनियमितता की शिकायत बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांचोपरांत विकास योजनाओं में गबन की बात सामने आ रही है। 

ताज़ा मामला बनमा-ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के ईटहरी पंचायत के वार्ड नं 3 एवं 4 का है। जिलाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा गठित  जांच टीम के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों वार्डो के वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव, अध्यक्ष एवं कनीय अभियंता पर विकास योजनाओं में अनियमितता बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के साथ गबन की गई राशि वसूली का आदेश दिया है।

वार्ड नं तीन के चार योजनाओं में हुआ गबन---

इटहरी पंचयात के  वार्ड नं तीन में चार योजना जिसकी लागत 14 लाख 77 हजार 833 रूपए के कार्य में 7 लाख 8 हजार 766 रूपए का गबन कर लिया। एएसडीएम अश्वनी कुमार की जांच टीम ने जिन चार योजनाओं की जांच किया उसमें मुख्य सड़क से मस्जिद गली में मिट्टी सोलिंग ढ़लाई कार्य जिसकी लागत 1 लाख 81 हजार 181 रूपए में से  68 हजार रुपए का गबन किया गया। 



वही मुख्य सड़क से विवेक यादव के घर तक मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 5 लाख 2 हजार 969 रूपए के कार्य में 1 लाख 96 हजार 989 रुपए का गबन, बनारसी पासवान के घर से नाथो मियां के घर तक मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 3 लाख 38 हजार 875 में से  2 लाख 44 हजार 877 रूपए का गबन एवं मैदनी यादव के घर से सुरेश यादव के घर तक मिट्टी भराई एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 4 लाख 54 हजार 808 रूपए के कार्य में 1 लाख 98 हजार 9 सौ रुपए का गबन कर लिया गया। 

इसी पंचयात के वार्ड नं 4 के तीन योजनाओं  में 9 लाख का गबन---

 जांच टीम ने वार्ड नं 4 के जिन तीन योजनाओं की जांच किया उसमें शिव मंदिर से लेकर लालू यादव के घर तक मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 7 लाख 99 हजार 730 की जगह 3 लाख 9 हजार 930 रूपए का गबन, शिव मंदिर से लेकर उपेन्द्र पासवान के घर तक गली में सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 2 लाख 84 हजार 544 रूपए में 98 हजार 591 रूपए का गबन वही शिव मंदिर से लेकर अरविंद यादव के घर तक गली में मिट्टी-सोलिंग-पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 4 लाख 86 लाख 95 रूपए में 3 लाख 90 हजार 452 रूपए का गबन किया गया है।

डीएम के आदेश बाद पंचायतों में मचा हड़कंप---

जांच टीम द्वारा जांचोपरांत जिलाधिकारी द्वारा कड़े एक्शन बाद पंचायतों में हड़कंप मच गया है। कई पंचायतों में आधी अधुरी एवं टुटे फूटे योजनाओं की मरम्मती का कार्य शुरू हो गया है। हर तरह अनियमितता व गबन के बाद डीएम के एक्शन के चर्चे हो रहे हैं। वही वार्ड सदस्य एवं सचिव के मुख पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है।सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड़ के सिमरी पंचयात एवं मोहनपुर पंचयात के कई वार्ड में जमकर नाला एवं सड़क निर्माण कार्य मे धांधली किया गया है। एएसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि सबसे पहले अभी उस पंचयात के वार्ड का जांच किया जाएगा, जिसमे आवेदन ग्रामीणों के द्वारा किया गया था, लेकिन अभी तक जांच एवं करवाई नही हुआ है। गौरतलब है कि सिमरी पंचायत के वार्ड 15 एवं मोहनपुर के वार्ड नम्बर 12 एवं 13 में सरकार के निर्देश के विपरीत कार्य कर राशि को गबन किया है। 

शनिवार, 2 जनवरी 2021

7 लाख 31 हजार लूट मामले में एक अपराधी टुनटुन राय पिस्टल के साथ गिरफ्तार, उनके घर से एक बाइक भी जपत

सिमरीबख्तियारपुर के बलवाओपी में लूटकांड में शामिल अपराधी के बारे में डीएसपी ने दिया जानकारी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



31 दिसम्बर की सुबह साढ़े 10 बजे एसबीआई शाखा सकरा-पहाड़पुर से 7 लाख 31 हजार रुपये लेकर जा रहा सीएसपी संचालक से रुपये लूट मामले में बलबाओपी पुलिस ने एक अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। बलबाओपी में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी मृदुला कुमारी ने बताई की 31 दिसम्बर को सीएसपी संचालक पंकज कुमार यादव से तीन अपराधियो के द्वारा 7 लाख 31 हजार रुपये लूट लिया था। इस मामले में पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी में बघवा गांव निवासी टुनटुन राय को एक देशी पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वही लूट में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक भी टुनटुन के घर से बरामद किया है। वही इस कांड के दो अभियुक्त मोहित झा एवं जेंटिल राय अब तक फरार है। बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 3/21 के ये नामजद अभियुक्त है। बलवाओपी प्रभारी हरेश्वर सिंह ने बताया कि बचे दोनो फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

31 दिसम्बर की सुबह साढ़े 10 बजे बांध के समीप लूट लिया था रुपये---

बीते 31 दिसम्बर को सकरा-पहाड़पुर स्थित एसबीआई शाखा से बेलवाड़ा में सीएसपी चला रहे पंकज कुमार यादव 7 लाख 31 हजार रुपये लेकर बाइक से बेलवाड़ा जा रहा था। पूर्वी कोसी तटबंध से पूर्व दो पुलिया के समीप तीन नकाबपोश अपराधियो ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से सभी रुपये लूट कर तटबंध की तरफ से फरार हो गया। हालांकि तभी से पुलिस अपराधियो की शिनाख्त में लगी थी। 

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

पंचायत चुनाव: हर चरण की वोटिंग के बाद दूसरे दिन होगी वोटो की गिनती, आएंगे नतीजे, निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर सरकार सहमत

 कोशी बिहार टुडे, सहरसा



मार्च से मई के बीच होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग व्यापक तैयारियों में जुटा है। खास यह कि इस बार नतीजों को लेकर खास रणनीति बन रही है। कोशिश है कि हर चरण के चुनाव के बाद रिजल्ट दे दिया जाए। यानी चुनाव के सभी चरणों की वोटिंग के बाद पहले की तरह मतगणना नहीं होगी। जैसे-जैसे चरण समाप्त होते जाएंगे, वैसे-वैसे नतीजे भी घोषित होते जाएंगे।

इसके पीछे का तर्क है कि इस बार ईवीएम से चुनाव की तैयारी है। आयोग के इस प्रस्ताव पर सरकार ने सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है। अबतक की योजना के तहत चुनाव के लिए 15 हजार मल्टी पोस्ट ईवीएम की खरीद होनी है। आयोग के सूत्रों के अनुसार एक चरण में 15 हजार बूथों को ध्यान में रखकर वोटिंग होगी।

नई ईवीएम में एक खास तरह का चिप एसडीएमएम (सेक्योर डिटैचेबुल मेमोरी माॅड्यूल) लगा होगा जिसे हर चरण की वोटिंग के बाद निकाल उससे काउंटिंग होगी। उसके बाद नई चिप के साथ दूसरे चरण की वोटिंग के लिए ईवीएम का इस्तेमाल होगा। चूंकि 15 हजार ईवीएम से ही नौ चरणों में करीब 1 लाख 19 हजार बूथों पर चुनाव कराना है इसलिए हर चरण के बाद काउंटिंग की रणनीति बनाई जा रही है। इनपुट-दैनिकभास्कर

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

मनचाहे जिले में नियोजित शिक्षक करा सकेंगे तबादला, आवेदन के लिए मिलेंगे 3 चॉइस

  कोशी बिहार टुडे, सहरसा

मध्य विद्यालय हैैरियो जहा बीते गुरुवर को 14 मेे से मात्र 2 शिक्षक उपस्थित थे।

बिहार  में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे नियोजित शिक्षकों के लिए तैयार सॉफ्टवेयर को हरी झंडी देने की तैयारी अंतिम चरण में है। मंगलवार को शिक्षा विभाग के अफसरों के सामने सॉफ्टवेयर का प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिये नियोजित शिक्षकों को जल्द ही अपनी पसंद वाले जिले में ट्रांसफर के लिए आवेदन देने का अवसर मिल सकेगा।

आवेदन के लिए 3 चॉइस

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सॉफ्टवेयर तैयार है और इसे एक प्रेजेंटेशन के बाद हरी झंडी दे दी जाएगी। इसके बाद शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए 3 चॉइस दिए जाएंगे।

एक बार अंतर जिला ट्रांसफर का मिलेगा मौका

नियोजित शिक्षकों के लिए तैयार सेवा शर्त नियमावली के अनुसार महिलाओं और दिव्यांग शिक्षकों को एक बार अंतर जिला अंतर नियोजन इकाई ट्रांसफर का मौका मिलेगा। पुरुष शिक्षकों का म्यूच्यूअल ट्रांसफर होगा।

सबसे ज्यादा परेशान महिला और दिव्यांग शिक्षक

लगभग एक लाख नियोजित शिक्षक लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशान महिला शिक्षक और दिव्यांग शिक्षक हैं।इनपुट-दैनिकभास्कर

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

मुझे अब सीएम नही रहना है, एनडीए जिसे चाहे सीएम बना दे: नीतीश कुमार

 

पद की नही है चाहत, हम काम करने में रखते है विश्वास

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की बैठक के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने  27 दिसंबर को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दो टूक अंदाज में कहा कि मुझे अब सीएम नहीं रहना । एनडीए गठबंधन जिसे चाहे बना दें सीएम। बीजेपी का ही सीएम हो । मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे किसी पद का मोह नहीं है। नीतीश कुमार के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।


पद की चाहत नहीं, काम करने का दबाव था


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा मुझे पद की कोई चाहत नहीं, इच्छा नहीं कि पद पर रहें। चुनाव परिणाम आने के बाद मैंने अपनी यह इच्छा गठबंधन के समक्ष जाहिर भी कर दी थी। पर दबाव इतना था कि मुझे फिर से काम संभालना पड़ा। नीतीश ने कहा कि हम स्वार्थ के लिए काम नहीं करते। आज तक हमने कभी किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया।


छह के जाने के बाद भी एक विधायक डटा है


अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायकों के भाजपा में चले जाने के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्या हुआ अरुणाचल में। छह के जाने के बाद भी वहां जदयू का एक विधायक डटा रहा। पार्टी की ताकत को समझिए। हमें सिद्धांतों के आधार पर ही लोगों के बीच जाना है। नफरत का माहौल बनाया जाता है । हमलोग नफरत के खिलाफ हैं। एक-एक काम लोगों के हित के लिए किया। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को गुमराह किया जा रहा। वह चाहेंगे कि अच्छी बातें सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच प्रचारित हो। समाज में किसी तरह का मतभेद नहीं हो।

पार्टी छोड़ा नहीं, अब भी करते रहेंगे काम

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से खुद को मुक्त किए जाने की बात भी अपने संबोधन के क्रम में उन्होंने विस्तार से रखी। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी छोड़ा नहीं है। रात-दिन पार्टी के काम में लगे रहते हैं। व्यस्तता की वजह से पार्टी के अध्यक्ष पद का काम ठीक से नहीं देख पा रहे थे। उनकी इच्छा है कि पार्टी के संगठन का विस्तार होना चाहिए। इसके लिए लोग दूसरे राज्यों में समय दें। इस दिशा में काफी काम होना चाहिए। मैंने जानबूझकर यह किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा समय लोगों को दे सकें।


जदयू ने कहा, बीजेपी ने अच्छा नहीं किया

बता दें कि पटना में  जदयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। आज बैठक का दूसरा और अंतिम दिन था। इसके बाद जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने आज रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जदयू ने अरूणाचल प्रदेश की घटना पर क्षोभ व्यक्त किया है। जदयू के छह विधायकों को भाजपा ने मंत्रिमंडल में शामिल करने की बजाय उन्हें अपने दल में ही शामिल कर लिया है। यह अच्छा नहीं किया । हमें इसपर बेहद दुख है। यह गठबंधन की राजनीति के लिए अच्छा संकेत नहीं है।इनपुट-दैनिक जागरण


माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अरूणाचल प्रदेश की घटना से बेहद दुखी हैं। उनका यह ताजा बयान इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

शनिवार, 26 दिसंबर 2020

नीतीश कुमार से गठबंधन करने को तैयार राजद, भाजपा से संबंध तोड़ने की दी चुनोती

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को संकेत दिया कि अगर अरुणाचल प्रदेश में दलबदल के घटनाक्रम के बाद यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ संबंध तोड़ लेते हैं, तो उसके साथ नए सिरे से गठबंधन की संभावनाएं बन सकती हैं।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने स्पष्ट किया कि गेंद जद(यू) नेतृत्व के पाले में हैं, जिन्हें समझना चाहिए कि अरुणाचल प्रदेश में जद(यू) विधायकों के सामूहिक रूप से भाजपा में शामिल होने के घटनाक्रम का मकसद ‘पुरानी बातों का बदला लेना’ है। तिवारी ने एक दशक पहले की बात याद की, जब नीतीश ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने पटना आए पार्टी नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज रद्द कर दिया था। 

मोदी भूलने या माफ करने वाले नहीं 

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने तब साफ कर दिया था कि उन्हें भाजपा से कोई दिक्कत नहीं हैं, लेकिन वह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ थे। मोदी ऐसे आदमी हैं, जो इस चीज को भूलने वाले और माफ करने वाले नहीं हैं।’’


चिराग पासवान के विरोध का ही हिस्सा है 

कुछ समय तक जद(यू) के साथ रह चुके राजद के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का घटनाक्रम चिराग पासवान के विद्रोह के साथ शुरू हुए घटनाक्रम का हिस्सा है। लोजपा अध्यक्ष पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजग से समर्थन वापस ले लिया था और नीतीश को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया था। लोजपा को चुनाव में ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन उसने कई सीटों पर भाजपा के बागियों को उतारकर जद(यू) के वोटबैंक में सेंध लगाने में सफलता हासिल की।


तिवारी ने कहा कि भाजपा की रणनीति पहले नीतीश कुमार का कद छोटा करने की थी, जिसमें वह विधानसभा चुनाव में सफल हुई। अब उसने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश में जद(यू) के छह विधायकों के भाजपा में जाने की और क्या व्याख्या की जा सकती है, जबकि भाजपा पहले ही राज्य में बहुमत में है। इनपुट-अमर उजाला



सिमरीबख्तियारपुर नगर पंचायत हुआ नगर परिषद में अपग्रेड, होगा विकास

 सासाराम, मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी और समस्तीपुर बनेंगे नए नगर निगम, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार में शहरीकरण अब रफ्तार पकड़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक में 111 नए शहरी निकायों को मंजूरी दे दी गई। इनमें 103 नई नगर पंचायतें और आठ ऐसी नगर परिषद शामिल हैं, जिन्हें सीधे ग्राम पंचायत से परिषद बनाया गया है। वहीं, सासाराम, मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी और समस्तीपुर नगर परिषद को अपग्रेड कर नगर निगम बनाया गया है। 32 नगर पंचायतों को अपग्रेड कर नगर परिषद का दर्जा दिया गया है। जबकि नगर निगम बिहार शरीफ और 11 नगर परिषद का क्षेत्र विस्तार किया गया है। इन इलाकों में अब विकास की गति तेज होगी।


राज्य कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए नगर विकास एवं आवास सचिव आनंद किशोर ने बताया कि 

नए निकायों के गठन की जानकारी मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को दी जाएगी। अगर किसी को आपत्ति होगी तो वो इसे लिखित में संबंधित जिला पदाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त को देंगे। जिलों के माध्यम से यह आपत्तियां विभाग में आएंगी। आपत्तियों का निराकरण करने के बाद अंतिम रूप से नए निकायों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सारी प्रक्रिया एक माह में पूरी होगी। 

राज्य में होगा शहरी इलाकों का विस्तार  

नए निकायों के गठन से कई लाभ होंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का शहरीकरण महज 11.27 प्रतिशत है, जो देश में सबसे कम है। राष्ट्रीय औसत 31.16 प्रतिशत है। नए निकाय बनने से राज्य में शहरीकरण 18 प्रतिशत के करीब हो जाएगा। निकाय बनने पर राज्य में शहरी इलाकों का विस्तार होगा। उन इलाकों में विकास कार्यों में तेजी आएगी। केंद्र की विभिन्न योजनाओं में शहरों को ही फंडिंग किए जाने का प्रावधान है। इनका लाभ भी निकाय गठन पर उन इलाकों को मिल सकेगा। इनपुट-हिंदुस्तान

सिमरीबख्तियारपुर बना नगर परिषद--



सहरसा जिले के नगर पंचायत सिमरीबख्तियारपुर को नगर परिषडमे अपग्रेड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व के 15 वार्ड में विभक्त नगर पंचायत में आने वाले समय मे कई वार्ड को शामिल किया गया है। जिसमे ख़ामोती एवं सिमरी पंचायत को जोड़ा गया है। इन दोनों पंचायत के जुड़ने के बाद अनुमान लगाया जा रहा तह है कि लगभग 31 वार्ड का नगर परिषद सिमरीबख्तियारपुर बनेगा। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...