रविवार, 13 मई 2018

सरकार ने तांती समाज से किया भेदभाव
कोशी बिहार टुडे


तांती जाति को नीतीश सरकार ने अनुसूचित जाति का तो दर्जा दे दिया, लेकिन उनका लाभ अभी तक इस समाज को लाभ नही दिया। रविवार को महखड़ पंचयात के बगरोली गांव में तांती समाज की एक बैठक में चर्चा हुआ। इस बैठक की चर्चा पंचयात के मुखिया सगुप्ता परवीन ने किया। इस मोके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रितेश रंजन ने अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार सिर्फ तांती जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा तो मिल गया, लेकिन अभी तक इनलोगो को किसी भी तरह का लाभ सरकार के द्वारा नही मिला। श्री रंजन ने कहा कि बिहार एवं केन्द्र में एक ही सरकार है, फिर भी लाभ नही मिल रहा है। उनोहने कहा कि तांती समाज की सुबिधा के लिये राज्य एवं केंद्र सरकार तक मामला को अवगत कराएंगे। पंचयात के मुखिया सगुप्ता परवीन ने कही की इनलोगो को आवास का लाभ देने में भी मेरा प्रयास निरर्थक साबित हुआ।

बगरोली के वार्ड सदस्य दिलीप दास ने कहा कि समाज को हक़ दिलाने में अब आंदोलन बगरोली से शुरू होगा जो हरेक पंचयात जायेगा। इस मोके पर मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, मसुदन दास, अनवर हुसेन, सिकंदर दास, रामचंद्र ठाकुर, पृथ्वी लाल दास, खुशीलाल दास, संतोष दास, उमेश चौपाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
राष्ट्रपति ने एनडीए के एकमात्र मुश्लिम सासंद को जन्मदिन पर दिया बधाई
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


एनडीए के एकमात्र मुश्लिम सासंद सह हज कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर को उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है। राष्ट्रपति ने उनके दीर्घायु जीवन का सुभकामना दिया है। लोजपा के राष्टीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान, सासंद चिराग पासवान ने जन्मदिन पर बधाई दिया है। पटना स्थित आवास पर पूर्व मुखिया फिरोज आलम, सासंद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, महेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता ने जन्मदिन गुलदस्ता देकर लंबी जीवन का कामना किया है।

इनके अलावे सिमरी बख्तियारपुर सासंद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह कुशवाहा, समाजसेवी मो हस्सान आलम, रेल परामर्श दात्री समिति सदस्य अबू ओसामा, मो हारून राशिद, खुशीलाल भगत, नगर अध्यक्षा रौशन आरा, समाजसेवी मो मोजाहिद, प्रसून सिंह, चपलु सिंह, सहित दर्जनों कार्यकताओं ने उनके लंबी जीवन का कामना किया है।
 लोजपा के राष्टीय महासचिव सह सिमरी बख्तियारपुर लोजपा प्रतियाशी युशुफ सलाउद्दीन ने सासंद की लंबी जीवन का कामना किया है। उनके जन्मदिन पर ढेर मुबारकबाद दिया।

शनिवार, 12 मई 2018


मिथलांचल को बड़ी सौगात, दरभंगा से दौड़ेगी अंत्योदय एक्सप्रेस, जानिए
कोसी बिहार टुडे

बिहार को अंत्योदय एक्प्रेस ट्रेन के रूप में नई सौगात मिलने वाली है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इसे 15 मई को दिल्ली से रिमोट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।...

बिहार को फिर एक नई सौगात मिलने वाली है। पूर्व मध्य रेल के दरभंगा स्टेशन से जालंधर के लिए 15 मई को नई दिल्ली से रिमोट द्वारा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखा कर अंत्योदय एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। रेल राज्यमंत्री द्वारा अंत्योदय एक्सप्रेस के परिचालन संबंधित घोषणा से इस इलाके के लोगों में खुशी की लहर है।


पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि अंत्योदय एक्सप्रेस में सभी कोच अनारक्षित है और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो सके। 15 मई को ट्रेन संख्या 02251 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय दरभंगा से दिन के 3:00 बजे खुलेगी और 16 मई को ट्रेन संख्या  02252 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय जालंधर सिटी से शाम 7:10 बजे खुलेगी।

अंत्योदय के उद्घाटन के बाद ट्रेन संख्या 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस दरभंगा से प्रत्येक शनिवार को दिन के 3:25 बजे खुलेगी। ट्रेन संख्या 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस जालंधर सिटी से प्रत्येक रविवार को सुबह 10:00 बजे खुलेगी।

यात्री सुविधा के मद्देनजर 15 मई से दरभंगा-जालंधर के बीच एक साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। अंत्योदय एक्सप्रेस नामक यह ट्रेन अप 22551 तथा डाउन 22552 नंबर ट्रेन बनकर चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से सुबह 03:40 बजे खुलेगी।

भाया सीतामढ़ी, रक्सौल, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, सितापुरकैंट, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, अम्बाला, शाहनेवाल व लुधियाना के रास्ते दूसरे दिन रविवार की सुबह 05:10 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। यह ट्रेन जालंधर सिटी से उसी दिन 10 बजे दरभंगा के लिए खुलेगी, जो सोमवार कि सुबह 11:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

इस ट्रेन का शुभारंभ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रेल भवन नई दिल्ली से 11 मई को करेंगे। इसमें 16 जेनरल डब्बों के साथ 2 ब्रेक भान सहित 18 डिब्बे होंगे। यशवीर प्रसाद, त्रिभुवन कुमार, बृजमोहन सोनी, राजन कुमार, रंजीत कुमार, निरंजन कुमार, डॉ कार्तिक आनंद सहित दर्जनों लोगों ने रेल राज्यमंत्री की पहल को सराहा है। साथ ही इस ट्रेन में एक थ्री टायर और एक टू टायर एसी बोगी भी लगाने की मांग की है।
आभार- दैनिक जागरण
कार से अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
कोसी बिहार टुडे

 बलवाहाट ओपी क्षेत्र के धरहरा चौक के समीप ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी के क्रम में एक छोटी कार से ले जा रहे विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा कार को भी जब्त कर लिया गया है।
         ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में शराब के साथ शराब कारोबारी कार से बलवाहाट की दिशा में जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा कार को रूकवा कर तलाशी लिया गया। तलाशी क्रम में कार से 180 एमएल का पार्टी स्पेशल ब्रांड कंपनी के विदेशी शराब का 7 बोतल बरामद किया गया। वहीं बरामद शराब व कार के साथ तीन शराब कारोबारी मो कमाली, ओमप्रकाश सिंह एवं राणा कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया गया है।

शुक्रवार, 11 मई 2018

एम्स सहरसा में बने, कोसी के नेता इस कार्य को सफल बनायें
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


प्रखंड अंतर्गत माहखड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो फिरोज आलम के आवास पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रितेश रंजन, पैक्स अध्यक्ष रणजीत यादव, समाजसेवी मो ए रहमान एवं हाजी रुस्तम अली ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर एम्स मुद्दे पर अपनी बात रखी । मोहम्मद फिरोज आलम ने कहा कि पावर ग्रिड जैसी महत्वपूर्ण योजना के लिए पूर्व में ही माहखड़ पंचायत के हुसैन चक में लगभग 35 एकड़ जमीन की सहमती पत्र किसानों द्वारा पावर ग्रिड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। परंतु अब तक बात आगे ना बढ़ पाना चिंताजनक है।  पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा कि पावर ग्रिड के लिए माहखड़ में जमीन उपलब्ध होने के बावजूद राजनीतिक साजिश के तहत एम्स के लिए उपलब्ध जमीन के साथ छेड़छाड़ कर एम्स की संभावना को समाप्त कर कोसी के इस पिछड़े इलाके के लोगो के साथ धोखा किया जा रहा है। सहरसा प्रमंडलीय मुख्यालय है। सहरसा में एम्स के निर्माण हो जाता है तो कोसी सिहित सीमांचल के 8 से 10 जिला के लोगो को लाभ मिलेगा।
एचएम के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण
एचएम के खिलाफ करवाई को लेकर स्कूल में किया प्रदर्शन

महेंद्र प्रसाद, सहरसा

कोसी तटबन्ध के अंदर कथदुमर पंचयात के एनपीएस मुरलादिह स्कूल में ग्रामीणों में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तो कभी भी विद्यालय समय पर संचालित नही होता है। बच्चे की उपस्थिति से 5 गुना ज्यादा हाजिरी बनाकर राशि का गोलमाल किया जाता है। पंचयात के उपमुखिया निशा देवी, दिनेश यादव, जितेंद्र यादव, फेकन शर्मा, सत्तो चोधरी, मो गफूर, हीरा यादव आदि ग्रामीण ने बताया कि विद्यालय मद की राशि आया, लेकिन एचएम कुमारी अनुपम के द्वारा स्कूल भवन नही बनाया गया। जिन कारण आज भी मुरलाडीह स्कूल के बच्चे  झोपड़ी में पढ़ने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि विदयालय के एचएम मनमानी करते है। कभी भी 10 से ज्यादा बच्चे विद्यालय नही पहुचते है। लेकिन बराबर 100 से ज्यादा बच्चे की फर्जी हाजिरी बनाता है। 
विद्यालय के एचएम कुमारी अनुपम ने बताई की कुछ ग्रामीण गलत मंशा से विदयालय का पठन-पाठन को बाधित करना चाहता है। इनके साथ ही उनका कुछ डिमांड है जो हम पूरा नही कर सकते है। विदयालय नियमित रूप से संचालित होता है। सारे आरोप गलत है।

गुरुवार, 10 मई 2018

रामधुनी यज्ञ देख कर लौट रहा था बच्चा, बेहरहमी से काट दिया गला
कनारिया ओपी के रामनगर नया टोला के पास दिया घटना को अंजाम
मृतक खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के प्रा० वि० मौहरा-घाट के वर्ग चार का है छात्र
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सहरसा-खगड़िया सीमावर्ती क्षेत्र के महावीर मंदिर रामनगर (आगर) के समीप बुधवार रात एक 10 वर्षीय बालक कुमा कुमार (पिता-कैलाश चौधरी) की गला रेत हत्या कर दिया गया है। सुबह एक झोपड़ी में बालक का शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में हत्या को लेकर सनसनी फैल गया। मृतक बालक रामधुनी यज्ञ देख लौट रहा था घर। मृतक बालक अलौली थाना क्षेत्र के मौहरा-घाट तिरासी का है रहने वाला है। मौहरा-घाट व बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक बालक प्राथमिक विद्यालय मौहरा-घाट तिरासी के वर्ग चार का छात्र है।

हत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हुआ है पुलिस जांच चल रही है। सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मृदुला कुमारी ने बताई की हत्यारा कोई भी हो जल्दी गिरफ्तार किया जायेगा।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...