बुधवार, 13 जून 2018

ठनका से हुई मौत के बाद परिजन की एसडीओ ने दिया चेक
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


विगत दिनों ठनका से हुई मौत के बाद परिजन को चार लाख का चेक दिया गया। अनुमंडल कार्यालय में पूर्व विधयाक डॉ अरविंद कुमार, एसडीओ अरविंद कुमार, सीओ धर्मेंद्र पंडित, सलखुआ सीओ संजय कुमार महतो ने पीड़ित परिवार को चेक दिया। अनुमंडल कार्यालय में इन पीड़ितों को चेक दिया गया। सलखुआ के गौसपुर गांव निवासी बिजेंद्र यादव के पुत्र सागर कुमार की मौत ठनका की चपेट में आने आए हो गया था। वही तरियामा पंचयात के तुर्की गांव निवासी दिनेश सिंह की पुत्री रेणु कुमारी की मौत भी ठनका से हो गया था। दोनो परिजन को चार-चार लाख का चेक दिया। इस मोके पर ख़ामोती मुखिया ललन यादव, हरेवा मुखिया रमन कुमार उर्फ बब्बू यादव, अधिवक्ता किशोरी प्रसाद केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

मंगलवार, 12 जून 2018

 मच्छरों से नगर पंचायत वासी को मिलेगा निजात
नगर पंचायत के सभी वार्डो में फॉगिंग के लिए एक्शन प्लान तैयार
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

 मच्छरों के आतंक से परेसान नगरवासी को निजात मिलेगा।  नगर प्रशासन ने कमर कसते हुए फॉगिंग मशीन की खरीद कर लिया है। 
नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वार्डो में फॉगिंग के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। मशीन टेस्टिंग के बाद दो सिफ्टों में फॉगिंग शुरू किया जाएगा
नगर अध्यक्ष रौशन आरा ने बताई कि 50 लीटर डीजल क्षमता वाली इस मशीन की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। पटना से खरीद की गई यह मशीन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। 
इन मशीनों की फागिंग से नगर में मच्छरों के प्रकोप से निजात मिलेगी। नगर पंचायत कार्यपालक अरूण कुमार ने बताया कि फॉगिंग मशीन से लोगो को लाभ मिलेगा। इस मशीन से की गई फागिंग का जबरदस्त असर होता है, और यह किलोमीटर तक मच्छरों को नष्ट कर देती है। इस मशीन को तंग गलियों में भी ले जाना संभव है ओटो ट्रीपर के सहारे इस मशीन को मुख्य मार्गों और बाजारों के अलावे तंग गलियों से फागिंग करते निकलना है। जिस जिस गली से फॉगिंग मशीन निकलती है एवं मशीन से निकले धुआं से मच्छरों पर प्रहार करता है। मच्छर से कई बीमारियां फैलती है।
सात निश्चय योजना, चारो तरफ मची है लूट
बिना इंजीनियर के उपस्थिति के सात निश्चय योजना का नही होगा कार्य
लूट मामले में मनरेगा योजना से भी आगे, शिकायत के बाद बीडीओ ने जारी किया निर्देश
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


अब बिना इंजीनियर के स्थल पर उपस्थिति के सात निश्चय के होने वाले कार्य खासकर पक्की कार्य नही होगा। बीडीओ चंदा कुमारी ने प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य एवं वार्ड क्रियान्वयन समिति को ये आदेश जारी किया है। सात निश्चय में बड़े पैमाने पर शिकायत मिलने के बाद बीडीओ ने ये आदेश जारी किया है। गोरतलब है कि इंजीनियर को भी जानकारी वार्ड क्रियान्वयन समिति पक्की सड़क, नली-गली का कार्य का जानकारी नही देता है, एवं कार्य हो जाने के बाद जब मापी-पुस्तिका एवं भोचर बनाने आता है, तो  तब जानकारी मिलती है। 

इस तरह की शिकायत लगभग हर पंचायत में है। जेई गौरव कुमार ने भी बताया कि कई योजना की जानकारी दिए बिना वार्ड में कार्य होता है। मेने भी बीडीओ को बता दिया कि वार्ड में कई कार्य सात निश्चय का होता है लेकिन मुझे जानकारी नही दिया जाता है। जिन योजना की मुझे जानकारी मिलती है वहा खुद मैं पहुचकर सामने में ढलाई का कार्य करवाते है। 

सोमवार, 11 जून 2018

सिमरी बख्तियारपुर में पुलिस ने जप्त किया शराब की बड़ी खेप 
बंगाल की गाड़ी नंबर थी हुंडई, 30 कार्टून शराब थी लदी
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सितानाबाद में पुलिस ने भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ा है। गश्ती के दौरान ये बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी मृदुला कुमारी ने बताई की बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार राय सितानाबाद की तरफ सड़क पर लगभग सुबह के चार बजे गश्ती पर था। उसी समय एक हुंडई गाड़ी आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 30 कार्टून में 375 एमएल शराब 720 बोतल था, बरामद किया। लगभग 270 लीटर शराब थी। गाड़ी नंबर डब्लूबी 20एच 2507 बंगाल की गाड़ी है। डीएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को इस शानदार उपलब्धि के लिये बधाई दिया है। 
पहली नजर में नकली शराब लगता है---
375 एमएल की इस शराब की बोतल पर जो रैपर चिपका था, उक्त रैपर पर फ़ॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली लिखा था। एवं कंपनी ब्रुस्ट कर्रेंट लिखा था, जिसमे मौर्य चंडीगढ़ का पता लिखा था। लेकिन देखने से लग रहा था कि लोकल स्तर पर नकली शराब बोतल में पेकिंग कर कंपनी का नकली रैपर चिपकाया है। पुलिस ने बताया कि लेब में जांच के बाद ही पता चलेगा कि शराब असली है या नकली। 
डीएसपी ने बतायी---
डीएसपी मृदुला कुमारी ने बतायी की पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबार में लगे लोगो के खिलाफ लगातार करवाई कर रही है। हाल-फिलहाल बनमा ओपी में भी गोदाम में शराब जप्त किया है। इसी तरह आगे भी करवाई चलती रहेगी।
कुत्ता रोकेगी अवैध शराब का कारोबार, सूंघकर बता देगी कहा पर है शराब का भंडारण
कोशी बिहार टुडे डेक्स

बिहार में शराब का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से राज्य सरकार तेलंगाना से 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्ते को लाने की योजना है जो सूंघ कर शराब का पता लगायेंगे। बिहार के अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईडी) के अपर पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि तेलंगाना के एकीकृत खुफिया प्रशिक्षण अकादमी (आईआईटीए) में 20 ऐसे पिल्लों को प्रशिक्षित करवाकर बिहार लाया जाएगा जो शराब के अवैध भंडारण को सूंघकर पता लगा लेंगे। 

उन्होंने कहा कि विस्फटकों को सूंघकर उनकी पहचान किए जाने के तर्ज पर शराब के भंडारण को सूंघकर पता लगा सकने वाले कुत्ते तैयार किए जाने के लिए सेना के साथ साथ अर्द्धसैनिक बलों से भी संपर्क साधा गया, पर ऐसे कुत्ते उपलब्ध नहीं हो पाए।
जिला राजद अध्यक्ष एवं प्रखंड राजद अध्यक्ष के बीच वाकयुद्ध हुई तेज
सिमरी प्रखंड राजद डेलीगेट ने हेलाल अशरफ के प्रति जताया आस्था
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

प्रखंड के उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर स्थित मंच पर प्रखंड राजद डेलीगेट की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डेलीगेटों ने कई प्रस्ताव पारित कर हाल के दिनों में जिला अध्यक्ष जफर आलम  के द्वारा दिए गए बयान की निंदा की गई।
बैठक में मौजूद डेलीगेटों ने प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ  में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के दिनों में जिलाध्यक्ष जफर आलम के द्वारा मीडिया में दिए गए बयान की घोर निंदा करते हैं , एवं उनका बयान पार्टी हित में नहीं है। 
तरियामा पंचायत के प्रखंड डेलीगेट सदस्य साहब इमाम आलम ने कहा कि जिलाध्यक्ष का  बयान गलत है। प्रखंड अध्यक्ष के विरुद्ध दिए गए बयान पार्टी पार्टी के लिये घातक है। जिलाध्यक्ष खुद जिला की बैठकों में हम लोगों को पूछते तक नहीं हैं ।जबकि प्रखंड अध्यक्ष प्रत्येक महीना हम लोगों के साथ बैठक आयोजित कर पार्टी की मजबूती की ओर कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी प्रखंड इकाई डेलिगेट प्रस्ताव पारित कर जिला एवं प्रदेश से मांग करते हैं कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी आलाकमान वैसे व्यक्ति को लोकसभा विधानसभा का टिकट दे जो इस विधानसभा लोकसभा का हो जिससे हम लोगों की मनोबल बढ़ा रहे।
बैठक में मोहम्मद मसीर, सुरेंद्र यादव मोहम्मद तुफैल शाहबाज इमाम आलम सहरसा कि अशरफ रविंद्र कुमार रंजीत कुमार राजेश कुमार यादव सुवालाल यादव आभा भगत रंजीत यादव बरकत अली मोहम्मद नौशाद आदि मौजूद रहे।

रविवार, 10 जून 2018

दो बच्चे के पिता को दूसरी शादी करना महंगा पड़ा, दूसरी पत्नी के पिता ने गोलियों से भुना
मामला बैजनाथपुर ओपी के बेजनाथपट्टी गांव का
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

मामला सहरसा के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के बैजनाथपट्टी का है। दरअसल बैजनाथपट्टी निवासी युवक विपिन प्रसाद यादव (42 वर्ष) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों से छलनी शव शनिवार की सुबह समदा से भगवानपुर जाने वाली नहर के समीप मिला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शहर के भवी साह चौक के समीप लगभग आधे घंटे जाम कर प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर बैजनाथपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर पांच जगहों पर गोली के निशान मिले हैं। शव के पास चार खोखा और एक मिस फायर गोली मिली। मृतका की पहली पत्नी पवनी देवी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि उसके पति ने एक वर्ष पूर्व गांव के ही रामसेठ यादव की पुत्री काजल कुमारी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी से दूसरी पत्नी के परिवार वाले खुश नहीं थे और मेरे पति को बराबर जान से मारने और गांव नहीं आने की धमकी देते थे। उन्होंने बताया कि धमकी की वजह से उसके पति दूसरी पत्नी के साथ किराये के मकान में कायस्थ टोला में रहते थे।
विपिन की दूसरी पत्नी भी पहले से शादीशुदा थी। लेकिन विपिन के प्यार के चक्कर में वह कभी सुपौल जिले के मौकना स्थित ससुराल नहीं गई। दोनों ससुर एवं दामाद के बीच प्राय: विवाद होता रहा। एक महीने पूर्व भी विपिन जब गांव पहुंचा तो काफी हंगामा हुआ और उसकी बाईक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था ।
दूसरी पत्नी काजल ने बताया कि एक साल पूर्व उसकी विपिन से शादी हुई। जिसके कारण उसके पिता नाराज रहते थे। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम अपने दोस्त विजय ठाकुर के साथ विपिन सब्जी लाने के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसने काल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। जब उसने विजय ठाकुर को काल किया तो उसका फोन बंद मिला। उन्होंने अपने पिता रामसेठ यादव, विजय ठाकुर, लालटू यादव पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक को पहली पत्नी से दो पुत्र है और दूसरी पत्नी से एक पुत्री है।
आभार-हिंदुस्तान

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...