शनिवार, 14 अक्टूबर 2017

गरीबो के खाद्यान को चोरी छिपे कालाबाजारी करने जा रहा था, ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले
रात्रि के 3 बजे ट्रैक्टर पर सलखुआ के दो डीलर का ले जा रहा था गेंहू
महेंद्र प्रसाद सहरसा

तरह तरह के बहाने कर गरीब को खाद्यान नही देकर कालाबाजारी के नियत से फेनगो की तरफ बेचने जा रहा था। जिसे ग्रामीणों ने बड़ी ही होशियारी से पकड़ लिया। आश्चर्य की बात है कि गेहू रात्रि के तीन बजे ट्रैक्टर पर लादकर ले जा रहा था। ट्रैक्टर पर 36 बोरा यानी 18 क्विंटल गेहू लड़ था। सलखुआ थाना अन्तर्गत कोपरिया गांव के समीप माठा-फनगो मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की अहले सुवह अवैध तरीके से बेचने जा रहे लगभग अठारह क्विंटल (36) बोड़ा सरकारी गेहूं से लदा एक ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़कर सलखुआ थाने की पुलिस को सौंप दिया।
अनुममंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह के  के निर्देश पर जप्त कालाबाजारी की गेहूं कीे जांच का जिम्मा  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार को सौंपा गया है।  थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपे गये गेहूं की जांच बीएसओ सलखुआ द्वारा जारी है। जांच के बाद अगर जप्त गेहूं कालाबाजारी का निकला तो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की जायेगी। जप्त गेहूं की जांच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा की जा रही  वहीं इस बाबत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जप्त गेहूं प्रथम दृष्टिया से सरकारी प्रतित होता है। कोपरिया पैक्स प्रबंधक मुकेश कुमार यादव के स्टाॅक व वितरण पंजी भी जप्त कर जांच किया जा रहा है।
 दूसरी तरफ स्थानीय ग्रामीण महेन्द्र यादव व संजय यादव ने बताया की देर रात पैक्स अध्यक्ष व डीलर मुकेश यादव सरकारी गेहूं की कालाबाजारी करने के लिए गेहूं को ट्रैक्टर पर लदवा कर फनगो की तरफ भेज रहा था की सड़क पर दो ट्रैक्टर पर अनाज लेकर जाने लगा। रोकने पर एक ट्रैक्टर तेजी से भाग लेकिन दुसरा ट्रैक्टर को रोक कर थाना को सूचना दिये।

बुधवार, 11 अक्टूबर 2017

कोसी सहित उत्तर बिहार वासियो के लिये खुशखबरी, मधेपुरा में विधुत रेल इंजन बनाने का कार्य प्रारंभ
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

मधेपुरा के रेल विद्युत इंजन कारखाना में एक सादे समारोह के साथ शुरू हो गया। इंजन निर्माण का कार्य करने वाली एल्सटॉम कंपनी के अधिकारी, भारतीय रेलवे के अधिकारी के साथ डीएम मो. सोहैल ने दीप जलाकर निर्माण कार्य विधिवत शुरू किया।
एल्सटॉम कंपनी के एशियन रीजन के सीनियर प्रेजिडेंट जेनफ्रेंन कोइस बीडीओइन ने इस प्रोजेक्ट को मेकइन इंडिया का बड़ा उदाहरण बताया। बताया कि फरवरी 2018 के अंत तक पहला लोकोमोटिव इंजन बनकर तैयार हो जाएगा।
भर्ती मौसम को ध्यान में रखकर इंजन बनाया जाएगा। लोकोमोटिव इंजन की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उन्होंने कहा कि लोकोमोटिव इंजन का काम शुरू होने से मधेपुरा का आर्थिक व सांस्कृतिक विकास भी होगा। इस मौके पर एल्सटॉम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेन क्रिस्टोफ गोवर्ट, रेलवे सीएओ खुशीराम, डीएम मो. सोहैल, एसपी विकास कुमार आदि मौजूद रहे। 

एक नजर में इलेक्ट्रिक इंजन कारखाना
शहर से करीब चार किलोमीटर दूर चकला चौक के नजदीक रेल विद्युत इंजन कारखाना बनकर लगभग तैयार हो चुका है। 
इस फैक्ट्री की स्थापना के लिए 26 जनवरी 2016 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने कान्ट्रैक्ट साइन किया था। 4 अक्टूबर 1016 को फैक्ट्री निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। रेल विद्युत इंजन निर्माण में अग्रणी फ्रांस की अलस्टॉम कंपनी को रेल विद्युत इंजन निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रोजेक्ट के साथ गहराई से जुड़े रहे डीएम मो. सोहैल ने बताया कि भारत सरकार 1000 इंजन खरीदने का ऑर्डर दे चुकी है। डीएम ने बताया कि रेल फैक्ट्री में निर्माण कार्य शुरू होना मधेपुरा ही नहीं बल्कि संपूर्ण कोसी-सीमांचल और प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।   

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017

25 वर्षीय बिबाहिता महिला का शव  पानी से बरामद
शव के मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
बनमा ओपी क्षेत्र के परसबन्नी कुरिया पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात बिबाहिता महिला का  शव मंगलवार के सुबह करीब दस बजे बरामद हुआ है। शव के  मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को देखने क्षेत्र के लोग पहुंचने लगे। सुचना पर पहुंची ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हलांकि शव की पहचान अबतक नही हो पायी है। शव को देखने से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला को दो तीन दिन पहले ही मारकर पानी में डुबा दिया गया था जिससे शव पुरी तरह पानी में फुल चुका है । जिससे लोगों को पहचान करने में भी परेशानी हो रही है।  पुलिस को बरामद महिला(25) लाल रंग के साड़ी व ब्लाऊज पहने हुई है। ओपी अध्यक्ष प्रभाष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाटम हेतू सदर अस्पताल सहरसा भेजा जा रहा है। इधर पहचान के लिए आस-पास के गांव में पता लगाया जा रहा है अबतक किसी ने पहचान नही पायी है। इधर लोगो में तरह तरह की अटकले लगायी जा रही है।  शव के मिलने से क्षेत्र में कई तरह की बाते हो रही है। लोगो के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि कही महिला का बलात्कार कर उनकी हत्या कर तो नही फेक दिया है। या पारिवारिक कलह में तो इस बिबाहिता का हत्या तो नही किया गया है। शव पानी मे बदरंग हो गया है। जिसे पहचान पाना मुश्किल हो गया है। महिला की शव की पहचान के लिये सोसल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।इस तरह के विभिन्न प्रकार की अटकले से लोगों में संसय की स्थिति बनी हुई है।
सलखुआ में भी एक लड़की की पानी मे मिली थी लाशें-

सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरदह पूर्णवास-लताही टोला से सटे तटबंध के किनारे पानी में गुरुवार को बोरी में बंद एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को  पानी में फेंकने की आशंका व्यक्त की है।
ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई। थाना पुलिस की मानें तो ओढ़नी से गला दबाकर युवती की हत्या कर दी गई। थाना पुलिस के अनुसार सलखुआ थाना क्षेत्र से बाहर युवती की हत्या कर शव को इस थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


सोमवार, 9 अक्टूबर 2017

हेडमास्टर डकार गया बच्चे के दो वर्ष की पोशाक-छात्रवृत्ति की राशि
शिक्षा विभाग के डीपीओ ने मामला को किया रफा दफा
मामला बनमा इटहरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कासिमपुर का
महेंद्र प्रसाद सहरसा


बनमा इटहरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्धालय काशिमपुर में विद्धालय में दो वितीय वर्ष में छात्रों को छात्रवृति, पोशाक, परिभ्रमण, मध्यान भोजन एवं नेपकीन की राशि छात्रों के बीच नहीं बितरण करने के बिरोध में विद्धालय के छात्र-छात्रा एवं सौ की संख्या में अविभावकों ने सोमवार को विद्धालय में पहुंचकर विद्धालय प्रधानाध्यापक के बिरोध में जमकर नारेवाजी कर जोड़दार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारीयों में विद्धालय पोशक क्षेत्र के अविभावक लौचन तांती, रामचन्द्र तांती, मो. आलम, मो. जसीम, मो. अंसार, संजय कुमार, मो.जसीम, मो. सदीक, मो. कलाम, मो. मांगन, मो. कासिम. सुलो नदाफ, मो. अफसर (वार्ड सदस्य ) छोटी तांती, बनेलाल ताती, जोगिंदर ठाकुर, धनिक तांती , मो. महमूद, मो. शकील, मो. अंसार, कईलू ताती, एवं छात्रा ,रविकांत कुमारी, रोशनी खातून, रोशन खातून, रुपम कुमारी, नगला खातून रचना कुमारी, नाजिया खातून, समर आलम, मो. दानिश, मो. आसिफ, शबनम परवीन, मो. निजाम समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रा एवं अभिभावकों ने पूर्व प्रधानाध्यापक शिवनारायण सिंह के विरोध में विद्यालय पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार  वित्तीय वर्ष 2014 -015 2015 -2016 में छात्र-छात्राओं के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई छात्रवृत्ति,पोशाक, परिभ्रमण नैपकिन एवं मध्यान भोजन की राशि करीब 14,82000 की राशि वि.शि.समिति के फर्जी हस्ताक्षर एवं निशान से निकासी पूर्व प्रधानाध्यापक शिवनारायण सिंह के द्वारा कर लिया गया। बार- बार हम लोग प्रधानाध्यापक से राशि वितरण करने के संबंध में कहते रहे लेकिन राशि का वितरण नहीं किया गया । जिसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिए लिखित आवेदन के उपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा  प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोप को सही पाया गया।  वही  जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नंदकिशोर राम के द्वारा  अवैध राशि की उगाही कर  गवन के आरोपी प्रधानाध्यापक  शिवनारायण सिंह को आरोपमुक्त कर दिया गया। 2 वर्षों की राशि को प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा पदाधिकारियों के मिलीभगत से राशि का गबन कर लिया गया। जब तक यह राशि छात्रों के बीच वितरण नहीं किया जाएगा। तब तक हम लोग विद्यालय के शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे। आगामी दिन विद्धालय में ताला बंदी कर बिरोघ किया जाऐगा।

शनिवार, 7 अक्टूबर 2017

ट्रैन की चपेट मेंआने से गर्भवती महिला सहित दो की मौत, दो बच्चे घायल
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के बाबा रघुनीनाथ हाल्ट पर जनसेवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला एवं एक बच्ची की मौत हो गया,जवकि दो बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय ने घटना स्थल पर पहुच लाश को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया, जबकि जख्मी दोनो बच्चों का इलाज निजी नरसिंग होम में किया जा रहा है। हालांकि बच्चे अब खतरा से बाहर बताया जाता है।
क्या है घटना-

सिमरी पंचयात से भोरहा गांव के कुछ ही दूरी पर रेल लाइन है। इसी से चंद कदम पर रघुनी हाल्ट है। मृतक महिला गुंजन देवी 25 वर्ष जलावन चुनने रेलवे पर गयी थी। महिला के पीछे पीछे उनके तीन बच्चे भी चल दिये, जिसे महिला ने नही देखी। जब रेल ट्रैक पर पहुचे तो महिला ने तीनों बच्चे को भी देखा। टैब तक उनकी बड़ी बेटी रोशनी कुमारी 5 वर्ष रेल लाइन पार कर माँ के पास पहुँच गयी। टैब तक दोनो बेटे भी रेल लाइन पर पहुच गया था। मा -बेटी एक तरफ एवं दोनो बेटा दूसरी तरफ था। मा को लगा कि ट्रेन आ रहा है कही बेटा भी लाइन पर करने लगे इसी सोच के साथ मा अपने 5 वर्षीय बेटी रोशनी कुमारी को गोद मे लेकर दोनों बेटों को पकड़ने जैसे ही लाइन ओर कर रही थी को तेज रप्तार से सहरसा की तरफ से आ रहा 15210 जनसेवा एक्सप्रेस ने रौंदते हुए निकल गयी। इस घटना में गर्भवती महिला गुंजन देवी 25 वर्ष, बेटी रोशनी कुमारी 5 वर्ष का घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया, जबकि दो बेटा आशिक कुमार 3 वर्ष, राहुल कुमार डेढ़ वर्ष गाड़ी को ठोकर लगने से बाहर दूर गिरा, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक ही परिवार के साथ हुई घटना से टोला वाला स्तब्ध है। मृतिका का सास बुधनी देवी ने बताया कि हम उस समय घर पर नही थे, एक पुतोहु का डिलेवरी होनी थी, उसे लेकर अस्पताल गया था। मृतिका का पति सनोज राम अपने दोनों बच्चे को अस्पताल में छोड़कर घर पहुचा, जहा फुट फुटकर रो रहा था। सनोज राम ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 60 हजार का बिल दिया है एवं 10 दिन बच्चे को अस्पताल में रखने का बात कह है। सनोज राम ने रोरोकर बताया कि घर मे खाने के लिये एक दाना भी नही है। हम अस्पताल में कहा से इतना रुपए देंगे।
पंचयात के मुखिया पूनम देवी घटना स्थल पर पहुचे एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया।
क्या कहते है एसडीओ- एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने बताया कि मृतक परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराएंगे। पंचयात सचिव को अवयश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

तीन डीलर की अनुज्ञप्ति हुआ रद्द
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
लाभुक को राशन-किरासन नही देने की शिकायत के बाद जांच करायी गयी। जांच के बाद सही पाए जाने के बाद एसडीओ तीन डीलर का अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया है। कोसी तटबन्ध के कथदुमर पंचयात के वार्ड नंबर 5, 6 एवं 7 के डीलर उमेश चौधरी ने लाभुक के जून, जुलाई एवं अगस्त माह का खाद्यान का उठाव किया। लेकिन लाभुको को मात्र जून माह का बितरण किया वो भी निर्धारित मात्रा से ज्यादा रुपये लेकर दिया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने भी डीलर उनेश चोधरी के खिलाफ करवाई की अनुशंसा किया है। उमेश चोधरी से स्पस्टीकरण का मांग किया गया था, जिसमे उनके द्वारा मनगढंत बाटे लिखा था। इस परिपेक्ष्य में डीलर उमेश चोधरी का अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया। इसी तरह कथदुमर पंचयात के दूसरे डीलर रामदेव सादा के द्वारा भी अप्रेल एवं मई के खाद्यान का उठाव कर वितरण में धांधली किया गया। कई लाभुको ने डीलर के खिलाफ करवाई की मांग किया था। डीलर के खिलाफ कई बार शिकायत आया था। स्पस्टीकरण मांगने पर डीलर के द्वारा मनगढ़ंत बातें बताई गई थी। जिस कारण डीलर रामदेव सादा का अनुगज्ञप्ति को रद्द कर दिया।
सलखुआ प्रखंड के चानन पंचयात के पैक्स डीलर आज़ाद गुप्ता का भी एसडीओ ने अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया है। एसडीओ ने बताया कि लगभग आधा दर्जन डीलर के खिलाफ जांच जारी है। बहुत जल्दी ही कुछ और डीलर का अनुगज्ञप्ति रद्द किया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि सभी डीलर सितंबर माह तक का अनाज का उठाव हो चुका है। वावजूद लाभुक को समय पर अनाज नही दिया गया है तो अपने प्रखंड के बीएसओ से संपर्क करे। वावजूद करवाई नही हुआ तो अनुमंडल पदाधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या रख सकते है।

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017

फर्जी कॉल कर बैंक से उड़ाये लगभग 40 हजार रुपये


सिमरी बख्तियारपुर सहरसा
बख्तियारपुर थाना के सरडीहा पंचयात के बल्थी गांव में एक सेवनृवित कर्मचारी को एक फर्जी कॉल कर उनके खाते से दो बार मे लगभग 39998 रुपया का डेबिट कर लिया। बल्थी गांव निवासी केशव प्रसाद सिंह ने थाना में आवेदन देकर इस गैंग में शामिल लोगों की पहचान कर करवाई की मांग किया है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 3 अक्टूबर को तीन बजे अपने कार्य मे व्यस्त था कि 8877689068 से कॉल आया कि आपके बैंक से बोल रहे है। आप अपना एटीएम नंबर एवं आधार नम्बर तुरंत बताये, नही तो आपका खाता बंद हो जाएगा। उनके द्वारा एटीएम कार्ड का नंबर एवं आधार नंबर नोट करवा दिया। जब बैंक आकर शाखा प्रबंधक से मिलकर खाता की जांच किया तो एक बार मे एम पैसा से 19000 रुपए एवं एयरटेल मनी से 20 हजार रुपए की दो बार निकासी हो चुका था। थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई किया जा रहा है।
फर्जी कॉल से बचने की जरूरत- मोबाइल पर कई अनजान कॉल आते रहते है। याद रखिये बैंक कभी भी आपका एटीएम नंबर एवं आधार नंबर फोन पर नही मांगता है। इस तरह का किसी भी तरह का फर्जी कॉल आता है तो पहले इस नंबर की जांच कर ले। वही अपने शाखा प्रबंधक से संपर्क करे।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...