शुक्रवार, 9 मार्च 2018

रोशनी से जगमग होगा सिमरी बख़्तियारपुर विधानसभा, लगेगा 500 सोलर लाइट
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


सिमरी बख़्तियारपुर विधानसभा का चोक एवं गली जगमग होगा। इन स्थानों पर लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। सांसद सह केंद्रीय हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैसर द्वारा अटल ज्योति योजनांतर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के हर पंचायत के चौक-चौराहे पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने कि प्रक्रिया शुरू हो गया है। लोजपा के प्रदेश महासचिव युशुफ सलाउद्दीन ने कहा कि सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों के चौक-चौराहे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। अब लोगों को बिजली नहीं होने पर भी चौक चौराहे सोलर लाइट से जगमग रोशनी मिलती रहेगी। केन्द्र सरकार एवं सांसद निधि से सभी लाइटें लग रही है। प्रथम चरण की समाप्ति के पश्चात पुन: दूसरे चरण में भी लाइट लगाने की योजना है। वहीं अबु ओसामा ने बताया कि फरवरी माह में ही सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई थी । उन्होंने कहा कि अब लोगों को बिजली नही होने पर भी चौक चौराहे सोलर लाइट से जगमग रहेंगे। वही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं सांसद निधि कि राशि से सभी लाइटें लग रही है। प्रथम चरण कि समाप्ति के पश्चात पुन: दुसरे चरण में भी लाइटें लगाने कि योजना है। 


लगाये जायेंगे 500 लाइट--- अटल ज्योति योजना अंतर्गत सिमरी बख़्तियारपुर विधानसभा में कुल 500 सोलर लाइट लगाए जाएंगे। इस लाइट से सबसे ज्यादा कोसी तटबन्ध के अंदर उन गांव एवं लोगो को मिलेगा जहा अभी तक बिजली नही पहुच पाया है। लोगो का भी मानना है कि बिना किसी भेदभाव के कोसी तटबन्ध के अंदर के गांवो में ये सोलर लाइट अधिक से अधिक लगाये। 
रखरखाव सबसे ज्यादा जरूरी-------
सिमरी बख़्तियारपुर में सासंद निधि से हाई मास्ट लाइट सबसे पहले सासंद मद से सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय में लगा। लगभग 5 लाख की लगतः से लगने वाले ये हाई मास्ट लाइट छह महीने भी ठीक से नही जला तब से खराब है। इसी तरह पोस्टऑफिस चोक मुख्य बाजार में भी लगा हाई मास्ट लाइट सिर्फ छह महीने ही जला, विगत डेढ़ साल से खराब है। जिसे कोई देखने वाला नही है। जवकि जो लाइट लगाती है उसे 5 साल तक मेन्टेन्स करना होता है। लोगो का मानना है कि लाइट लगने के साथ इनका मेंटेन भी हो।
सहरसा में पदस्थापित नालंदा की नर्स की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

नालंदा जिले की रहने वाली एवं महिषी प्रखंड में पदस्थापित नर्स की ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गया। घटना सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बाबाजी कुटी मंदिर के समीप की बताई जा रही है। आज सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक नर्स की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी। मृतक नर्स का नाम नीलम देवी उम्र (50) वर्ष बताया जा रहा है जो मूल रूप से नालंदा जिले की रहने वाली बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्स रोज की तरह महिषी प्रखंड अंतर्गत तेलवा गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पर डयूटी करने ऑटो से जा रही थी। रास्ते में बाबा जी कुटी के समीप ऑटो से वह गिर पड़ी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ऑटो में किनारे पर बैठी थी।

ऑटो ड्राइवर द्वारा ब्रेक लेने के बाद वह सड़क पर गिर गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक नर्स के परिजनों को दूरभाष पर देकर कार्रवाई में जुट गयी है

बुधवार, 7 मार्च 2018

तालाबंदी कर तीन दिन से विदयालय का है पठन-पाठन ठप, शिक्षा विभाग के कानों तक जु नही रेंगा
छात्रवृति एवं पोशाक सहित अन्य योजना में है लाखो का है गोलमाल
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
 सलखुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय गोरियारी में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर दो दिनों के धरना-प्रदर्शन के बाद तीसरे दिन बुधवार को अनशन शुरू कर दिया है। इस अनशन में बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हैं। ग्रामीण मांग पूरी होने तक अनशन की बात कह रहे हैं। तीसरे दिन भी कोई अधिकारी झांकने तक नही आया। पूर्व जीप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, राजद जिला अध्यक्ष जफर आलम जरूर अनशनकारी से मिलने पहुचे। इन नेताओ ने कहा कि विदयालय में पोशाक, छात्रवृति एवं विकास के नाम पर लाखों का गोलमाल किया है।

तीसरे दिन अनशन पर बैठे समाजसेवी रवींद्र यादव ने कहा कि जब तक वरीय पदाधिकारी विद्यालय पहुंचकर पठन-पाठन से लेकर विद्यालय के व्यवस्थित होने का पुख्ता आश्वासन नहीं दे देते तब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा विद्यालय का घेराव जारी रहेगा। कहा कि एक तरफ सरकार बिहार में शिक्षा व्यवस्था ठीक करने कोई कसर नहीं छोड़ रही है दूसरी ओर इस विद्यालय के प्रधान से लेकर सहायक शिक्षक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था चौपट कर रहे हैं और इस क्षेत्र के बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कहा कि पूर्व व वर्तमान प्रधानाध्यापक पर विद्यालय विकास, छात्रवृति, पोषाक राशि और भवन निर्माण में घोर अनियमितता सहित सरकारी रुपये गबन कर लिया है। हमारे बच्चों को मिलने वाली सरकारी राशि की सहायता भी नहीं दी गई । बच्चों का नामांकन पंजी, रोकड़ पंजी, आय-व्यय पंजी, सूचना पंजी, बाल पंजी विद्यालय से गायब है। वर्ष 2014 से 2018 तक का छात्रवृति और पोशाक राशि नहीं दी गयी है। स्कूल में बैठने के लिए बेंच- डेस्क नहीं है। विद्यालय में किसी प्रकार की खेल सामग्री मौजूद नहीं है। इस विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका अपने मर्जी से विद्यालय आते और जाते हैं। इन मुद्दों को लेकर वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया गया। लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 

मंगलवार, 6 मार्च 2018

चाचा ने किया रिश्ता को दागदार, नावालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


सोनबरसा राज थाना क्षेत्र की देहद पंचायत स्थित मोहनपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक 11 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही शिको साह को नामजद अभियुक्त बनाया है।  पुलिस ने लड़की की मेडिकल के लिये सहरसा भेज दिया है। लड़की की पिता ने सदर अस्पताल सहरसा में पत्रकारों को बताया कि वे रिश्तेदार में बाहर गए थे कि इतने में ही मेरी नाबालिग बेटी  शौच के लिये गयी थी, की अभियक्त ने मकई के खेत मे लेजाकर दुष्कर्म किया।
 गांव निवासी जोगिंदर साह के 18 वर्षीय पुत्र शिकेन्द्र  साह ने जबरन बालिका को मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद बदहवास लौट रही बालिका को महिलाओं द्वारा घर लाया गया। घटना के बाद से आरोपित युवक शिको साह फरार है। उक्त बाबत थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के सदर अस्पताल भेजा गया।मालूम हो कि 27 फरवरी को भी को बसनही थाना क्षेत्र रघुनाथपुर गांव में हुए दुष्कर्म के मामले में भी अबतक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
9 दिवसीय मानस यज्ञ में बह रही है भक्ति की गंगा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


बलवाहाट ओपी के मोहमदपुर पंचयात के मध्य विद्यालय ऐनी में 9 दिवसीय दिव्य संगीतमय श्री राम कथा सह संत सम्मेलन सह मानस यज्ञ के चौथे दिन अयोध्या से पहुचे श्री श्री 108 स्वामी बालक दास जी महाराज के प्रवचन से इलाका भक्तिमय हो गया। सुबह के 9 से 9 बजे तक वेद पाठ, 9 से 12 तक नवाह परायण पाठ, 2 से 4 बजे तक संत प्रवचन पाठ, भजन, गायन एवं 4 बजे से 7 बजे तक श्री राम कथा एवं 8 से 12 बजे तक रासलीला प्रतिदिन होता है। वृंदावन से पधारे राममण्डली द्वारा कृष्णलीला का आयोजन होता है। 9 दिन तक चलने वाले इन मानस यज्ञ में दूर दूर के लोग संत का प्रवचन सुनने आते है। प्रवचनकर्ता स्वामी बालक दमस जी महाराज ने कहा कि श्रीराम नाम की साधना के मूल में संत ही माध्यम बनेगा। संत केवल साधना ही नहीं बताता है अपितु साधना करने की शक्ति भी देता है। अयोध्या से पहुचे स्वामी बालक दास जी महाराज ने संत और भक्ति की शक्ति की महिमा बताई।

बालक दास जी ने बताया कि प्रहलाद को गर्भावस्था से ही नारद जैसे संत के आश्रम में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धुर्व ने मानसिक ग्लानि के कारण साधना की। कथा है कि पांच वर्ष के बालक धु्रव सौतेले भाई को पिता की गोद में बैठा देखकर स्वयं भी पिता की गोद की ओर आगे बढ़े तो सौतेली माता ने रोक दिया, किंतु आहत बालक को उसकी माता ने समझाया कि तुम भगवान की गोद प्राप्त करने की चेष्टा करो और तब नारद जी के द्वारा धु्रव को भगवान की प्राप्ति का मार्ग बताया जाता है।
मानस मर्मज्ञ बालक जी के अनुसार धु्रव वह पद प्राप्त करते हैं जो सृष्टि में किसी को प्राप्त नहीं होता है। धु्रव तारा आज भी अचल माना जाता है। जब अधिक वैज्ञानिक साधन नहीं थे तब धु्रव तारा के माध्यम से दिशा का निर्णय किया जाता था। वह कभी अपना स्थान नहीं बदलता है।

शनिवार, 3 मार्च 2018

108 महिलाओ की निकली भव्य कलश यात्रा, सामिल हुए सेकड़ो लोग
चार मार्च से बारह मार्च तक चलेगा यज्ञमहेंद्र प्रसाद, सहरसा

बलवाहाट ओपी के मोहमदपुर पंचायत के ऐनी गांव में महायज्ञ को लेकर शनिवार को 108 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया। सभी महिलाये बाबा मतेश्वरधाम में जल भरकर गांवो का भर्मण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुचा। 
महम्मदपुर पंचायत के मध्य विधालय ऐनी मे दिव्य संगीतमय श्री राम कथा सह संत सम्मेलन व मानस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे शनिवार को 108 कुमारी कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जहा ऐनी ब्रह्म स्थान से कलश यात्रा निकलकर बाबा मटेशवर धाम पंहुच वहा से कलश भर यज्ञ स्थल पर पहुंचे, इसके बाद यज्ञ का आयोजन शुरू किया गया, राम कथा श्री श्री स्वामी बालक दास द्वारा किया जायेगा।


श्री धाम वृन्दावन से रास मंडली द्वारा श्री कृष्ण लिला का भी आयोजन रविवार से लगातार चलेगा। इसका आयोजन श्री राम दर्शन एवं सम्पूर्ण महम्मदपुर वासी द्वारा किया जा रहा है।रविवार से विशाल यज्ञ का आयोजन शुरू हो रहा है। विश्व शांति हेतू जिसमे पूरे पंचायत वासी का सहयोग मिल रहा है। 9 बजे रोज सुबह शाम मंत्रोच्चारण के बाद बाबा के कथावाचन होगी। समाज मे सदभाव भाईचारा अमन शांति हो यज्ञ का आयोजन सराहनीय कदम है। इस यात्रा में पंचयात के मुखिया रमेश यादव, समाजसेवी पिन्टू शर्मा, पैक्स अध्यक्ष फुलेश्वर यादव, पूर्व पंचयात समिति सदस्य नथुनी साह सहित ग्रामीण साथ थे।
शराबबंदी का खीज बकरे का मांस पर उतारा, उमड़ी खरीददारों की भीड़, 
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


दो दिवसीय होली पर्व शांतिपूर्वक सम्पन हो गया। कही से भी होली को लेकर तनाव या झगड़ा की सूचना नही मिली। हालांकि जगह जगह पुलिस की तैनाती को लेकर होली में शांति बनी रही। 
निकाला गया था फ्लैग मार्च- होली के एक दिन पूर्व ही अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह, डीएसपी अजय नारायण यादव, सीओ धर्मेंद्र पंडित, इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय के नेतृत्व में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकाला गया था। लोगो से शांति पूर्ण होली मनाने का आह्वान किया गया था। 
सड़को पर नही दिखा हुड़दंग- शराबबंदी के कारण सड़को पर हुड़दंग नही देखा गया। जो भी चोरी-छिपे पिया, घर मे ही रहने में भलाई समझा। लोग अपने अपने घरों के सामने या अपने बच्चे के साथ हो होली का आनंद उठाया। शाम को लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। 
शाम में हुआ कार्यक्रम- होली को लेकर एक दिन पहले गुरुवार को बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में होली को लेकर कार्यक्रम रखा गया था। जहाँ बाजार के सभी लोगो ने होली का मजा उठाया।
मीट दुकान पर जमी रही भीड़----
शराबबंदी के बाद लोगो का झुकाव मीट पर ज्यादा रहा। शुक्रवार होने के कारण मीट की दुकान पर ऑबह के छह बजे से देर संध्या तक भीड़ लगी रही। ब्लॉक चोक, रानीहाट, पहाड़पुर बाजार, बलबहाट, टेलियहाट सहित गांवो में होली को लेकर अगर सबसे ज्यादा बिक्री हुई तो वो बकरा का मांस था। इसके अलावे मुर्गा, एवं मछली की भी जमकर खरीदारी हुई

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...