बुधवार, 11 अप्रैल 2018

निगरानी के हत्थे चढ़े घूसखोर जमादार
सुपौल में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एएसआई, थाना परिसर में हो रही थी डील
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल के बनमा ओपी के पहलाम  गांव निवासी सुपौल में पदास्थापित जमादार बुधवार की सुबह निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई में घुनिगरानी विभाग ने एएसआई भगवान ठाकुर को त्रिवेणीगंज थाना परिसर में ही 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

पकड़ा गया पुलिसकर्मी बिहार पुलिस एसोसिएशन का संयुक्त सचिव है और त्रिवेणीगंज थाना में एएसआई  के पद पर पदस्थापित है.निगरानी की इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सुपौल एसपी मृत्युंजय चौधरी ने बताया कि ठाकुर किसी केस के संदर्भ में रिश्वत ले रहे थे तभी पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई है.

निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है.
चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर
सीसीटीवी के आधार पर मोबाइल चोर धराया
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बख्तियारपुर थाना  के नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 रंगिनिया चौक स्थित राज इलेकट्रोनिक्स दुकान से बुधवार को दिन दहाड़े चोर ने मोबाईल चोरी कर फरार हो गया। इस चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।सीसीटीवी को देख दुकानदार राज कुमार ने चोर की खोजबीन करने लगा, जो कुछ दुरी पर ग्रामीणों के मदद से उक्त चोर को पकड़ा एवं  पूछ ताछ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना को दिए आवेदन में कहा है कि प्रतिदिन की भांती आज भी मै अपना मोबाईल फोन काउन्टर में रख कर अंदर घर में खाना खाने चला गया था,दुकान आने पर मोबाईल गायब था,जिसपर खोजबीन किया और सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला की एक अज्ञात व्यक्ती ने काउन्टर से मोबाईल फोन लेकर निकल गया।जिसपर हमने तुरंत उक्त चोर को ढ़ुंढ़ने निकले तो कुछ दुरी पर देखा की वह जा रहा था,जिसे ग्रामीणों की मदद से रोक कर पूछ ताछ किया तो चोर पकड़ में आ गया।

 पकड़े गये चोर   सौरबाजार थाना के रहुआ गांव निवासी जयनारायण झा अपना नाम बताया। इस बाबत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया की प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायलय भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। गिरफ्तार चोर के पास चोरी की मोबाइल भी बरामद हुआ एवं चोर ने भी चोरी करना स्वीकार कर लिया है।

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

एक ऐसा अस्पताल, जहा कमाई नही सेवा करना है मुख्य उद्देश्य
सहरसा के नया बाजार स्थित आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल करता है गरीबो का मदद
महेंद्र प्रसाद सहरसा


आज कल कही ना कही इलाज के नाम पर निजी अस्पताल वाले अधिक से अधिक कमाई करने की जुगाड़ में लगा रहता है। यही कारण है कि मरीज के इलाज के नाम पर डॉक्टर गरीब के जायदाद तक बिक़बा देता है। लोग आज भी डॉक्टर को भगवान मानते है, लेकिन कुछ डॉक्टर ने इस पेशा को इतना बदनाम कर दिया है कि अच्छे डॉक्टर को भी लोग शक भरी नजर से देख रहा है।
गरीब के डॉक्टर के नाम से इलाका में है चर्चित-

जब कभी आप सहरसा गए होंगे तो देखे होंगे कि सहरसा के डीबी रोड में डॉ ए के चोधरी का क्लीनिक था, जहा गरीब मरीज की भीड़ लगी रहती थी। गरीबो का डॉक्टर इसीलिये भी था कि एक तो कम फीस में इलाज करना एवं रविवार को मरीज को मुफ्त देखना। डॉक्टरी पेशा को धंधा बनाने वाले ऐसे लोगो को डॉ ए के चोधरी जी से सीख लेनी की जरूरत है।
आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल में कम पैसे में बेहतर इलाज--

नया बाजार स्थित आरोग्य मंदिर सेवा अस्पताल में डॉ ए के चोधरी नया लुक से साथ अत्यधुनिक मशीन एवं योग्य डॉक्टर के साथ प्रारम्भ हुआ। इस अस्पताल में कार्यरत डॉ अभिषेक कुणाल जो बहुत ही अच्छे सर्जन है बताया कि जनरल सर्जरी, मशीन के द्वारा ऑपरेशन, सहित कई तरह को सुविधा है। आई सी यू के साथ हर तरह की जांच की बेहतर सुबिधा है। महिलाये के लिये डॉ स्नेहा अर्चना जो स्त्री रोग विशेषज्ञ है। श्री मति स्नेहा इससे पूर्व दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल में चिकिस्तक रह चुकी है। डॉ अभिषेक कुणाल भी दिल्ली के कई अच्छा अस्पताल में रह चुके है। इस आरोग्य मंदिर अस्पताल में सारी सुबिधा है।


दादा के सपने को  पोता ने किया पूरा
नये स्कूल का फीता काटकर सासंद ने किया शुभारंभ
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


नगर पंचयात के रानीहाट में सीएमएस वर्ल्ड स्कूल का फीता काटकर उदघाटन सासंद चौधरी महबूब अली कैसर, राजद जिलाध्यक्ष ज़फर आलम, लोजपा नेता सह स्कूल के डारेक्टर युशुफ सलाउद्दीन, जिला पार्षद ओमप्रकाश नारायण, आदि ने किया। इस मोके पर लोगो को संबोधित करते हुए सासंद ने कहा कि ये एक अच्छी शुरुआत है। सिमरी बख़्तियारपुर में एक आई टी आई खुला। अब इस स्कूल की बुनियाद हुआ। शिक्षित होना एवं शिक्षा लेना अलग अलग बात है। अभिभावक बच्चे को अच्छी शिक्षा दे। यहां के बच्चे जो भी स्कूल में पढ़े अच्छे बने सभी स्कूल एवं बच्चे को हमारी शुभकामना है। ये कैसी का इलाका है। यहां से बच्चे देश दुनिया मे कुछ नाम करे। 
स्कूल के सर्वेसर्वा लोजपा नेता युशुफ सलाउद्दीन ने कहा कि कई नई तकनीक से बच्चे को पढ़ाया जायेगा। खेल के लिये कई बहुत व्यव्यस्था के साथ पूरे विद्यालय कैम्पस सीसीटीवी से लैस है। शिक्षक की हाजिरी भी बायोमेट्रिक सिस्टम से बनेगा। खगरिया लोजपा के जिलाध्यक्ष अंजुम हुसेन ने कहा कि आज की समय शिक्षा बहुत जरूरी है। बच्चे को पढ़ाने के लिये अभिभावक को जागरूक होना पड़ेगा। 


सभा को राजद जिलाध्यक्ष ज़फर आलम, जिला पार्षद ओमप्रकाश नारायण, श्री कांत पोद्दार, अरविंद सिंह कुशवाहा, सेवानृवित शिक्षक महेंद्र नारायण, मुखिया मिथलेश विजय, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार , मो मोजाहिद आदि ने संबोधित किया। इस मोके पर शुशील जायसवाल, मो ज़ाकिर हुसेन, समिति सदस्य राहुल सिंह, प्रसून सिंह, खुसीलाल भगत, भाजपा नेता संजीव भगत, फिरोज आलम, विद्यालय के मैनेजिंग डारेक्टर कुमार गौरव, जिउल्लाह खान, अबू अरशद, अबू ओसामा, मो हस्सान आलम, रोजवैली के डायरेक्टर राजीव कुमार, विप्लव कुमार,गयत्री शिक्षा निकेतन के योगेंद्र प्रसाद यादव, मो अकबर, जियाउलहक उर्फ पप्पू, चपलु सिंह, आदि उपस्थित थे। सभा की संचालन प्राचार्य एस के सरकार एवं राकेश कुमार सिंह ने किया।
बापूधाम मोतिहारी से हरी झंडी दिखाते ही कटिहार से पटरी पर दौड़ी चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस
सहरसा में भी लोगो ने नए हमसफर को तहेदिल से किया स्वागत
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटिहार से दिल्ली वाया पूर्णिया व सहरसा से परिचालित होने वाली हमसफर एक्सप्रेस का वीडियो कांफ्रे¨सग के माध्यम से मोतिहारी से परिचालन का उद्घाटन किया। इस मौके पर कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक समारोह में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में रेल क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों को भी रेल नेटवर्क से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पूर्व मंत्रालय के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल क्षेत्र के विकास की गति तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रेल संबंधी योजना को पूरा होने में पांच से दस वर्ष तक का समय लग जाया करता था, लेकिन वर्तमान समय में समय सीमा के अंदर परियोजना को पूरा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेलवे में बदलाव दिखेगा। माडर्न इंडिया के तहत सीमांचल में कई ट्रेनों को परिचालित किया जा रहा है। अन्य योजनाओं को भी अमलीजामा पहनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि आज सीमांचल एवं कोसी के इलाके के लिए रेल विभाग ने सौगात दिया है जिसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं रेल मंत्री धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जंक्शन में तीन माह के अंदर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। सहरसा मधेपुरा के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 2025 तक कोसी एवं सीमांचल का एक भी मजदूर बाहर नहीं जाएगा प्रधानमंत्री जी ने हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन देकर कोसी और सीमांचल को गौरवान्वित किया है।

सहरसा पहुचने पर लोगो ने हमसफर को तहेदिल से स्वागत किया। हमसफर ट्रैन को देखने के लिये सहरसा एवं सिमरी बख़्तियारपुर स्टेशन पर लोगो की भीड़ लगी थी। हालांकि फिलहाल सिमरी बख़्तियारपुर के लोगो को निराश ही हाथ लगा है।
कटिहार के समारोह को पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, सदर विधायक तार किशोर प्रसाद पूर्णिया विधायक विजय कुमार खेमका, महाप्रबंधक, डीआरएम सीपी गुप्ता मौजूद थे।

सोमवार, 9 अप्रैल 2018

रकसोल से काठमांडू तक जाएगी भारतीय रेल
भारत-नेपाल के पीएम के बीच उच्च स्तरीय बैठक में फैसला
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


भारत के तीन दिन के दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्माओली ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके तहत भारत के सहयोग से बिहार के रक्सौल को नेपाल की राजधानी काठमांडू को विद्युतीकृत ट्रेन से जोड़ा जाएगा। 
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई वार्ता में इस बात पर सहमति बनी कि इस परियोजना के पहले चरण के तहत एक साल के भीतर रूट के सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों पक्ष योजना को लागू करने की रूप रेखा और वित्तीय हिस्सेदारी को भी अंतिम रूप एक साल के भीतर देने के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल को भरोसा दिया है कि इस कार्य में भारत पूरा सहयोग करेगा। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-नेपाल सीमा पर रेल संपर्क बढ़ाने के पहले चरण में हुई प्रगति की सराहना की। योजना के तहत इसी साल बिहार के जयनगर से जनकपुर तक रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। जोगबनी से बिराटनगर के बीच कस्टम यार्ड का काम भी इसी साल पूरा होगा। दोनों नेताओं ने जयनगर-बिजालपुरा-बर्दीबास और जोगबनी-बिराटनगर रेललाइन को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर सहमति जताई। 
परियोजना के दूसरे चरण में न्यू जलपाईगुड़ी को काकरभिट्टा से, नौतनवा को भैरवा से और नेपालगंज रोड को नेपालगंज से जोड़ने का प्रस्ताव है। इन पर अंतिम सर्वे का काम हो रहा है। 
प्रशासन से लेकर लोगो तक का प्रताड़ना सहा, लेकिन भर्ष्टाचार से कोई समझोता नही किया
महेंद्र प्रसाद सहरसा


शिक्षक सेवा से रिटायर होने के बाद सूचना के अधिकार के तहत कार्य शुरू किया। ये कार्य भी ये अपने पेंसन की रुपए नही मिलने को लेकर किया था। इन्हें तो रुपये मिल गया एवं इसके बाद लोगो को न्याय दिलाने के लिये कई लोगो को मदद किया। न्याय के पर्याय सेवा निवृत्त शिक्षक आरटीआई कार्यकर्ता मो.अमानुल्लाह का सोमवार 09 अप्रैल 2018 के तड़के निधन हो गया। लिहाजा पूरा क्षेत्र मर्माहत है तथा उन्हें श्रद्धांजली देने वालों का तांता लगा हुआ है ।
ज्ञातव्य है कि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय के रानीहाट स्थित भट्ठा टोला निवासी मो.अमानुल्लाह लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षक रहे हैं । 31 दिसम्बर 2005 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने समाजसेवा को अंगीकार कर लिया । गरीबों और मजलूमों के अधिकारों की रक्षा के लिए जाने जाते थे । सूचना अधिकार कानून के बदौलत उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किये । पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
सनद रहे कि मो .अमानुल्लाह अपने पीछे भरा – पूरा परिवार छोड़ गये हैं । उनके निधन से उनकी पत्नी के अलावा पुत्र नूरूल्लाह , एजाजुल्लाह , जफरूल्लाह , फैसुल्लाह , कैसूल्लाह और पुत्री राबिया बशरी सहित पूरा परिवार मर्माहत है । उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है । विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं , सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमलोगों द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया एवं उनकी आत्मा की शांति का दुआ मांगा।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...