सोमवार, 16 अप्रैल 2018


मॉक डील कर लडकिया को आग लगने पर बताये बचने का उपाय
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

अगर आपके घर के रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर में आग लग जाये तो इसे तत्काल कैसे बुझाये इनकी जानकारी सोमवार को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सिमरी बख़्तियारपुर में अध्ययनरत छात्र को अग्निशमन सिमरी बख़्तियारपुर के कर्मियों के द्वारा दिया गया। इसमे एक सिलेंडर में आग लगाया गया एवं फिर पहले तो स्वयं अगिनशाम के कर्मचारी ने बुझाया फिर दुबारा आग लगाकर उपस्थित लड़कियों से बुझवाय। मॉक डील कराकर आग बुझाने की जानकारी दिया गया। अग्निशामक कर्मी अमित कुमार एवं अभिबिक्रम कुमार द्वारा उपस्थित छात्रा को गैस सिलेंडर, बिजली, एवं किरासन तेल से आग लग जाये तो कैसे बुझाया जाये। छात्रों को आग से अपना बचाव एवं आसपास के लोगो का बचाने का तरीका बताया गया। इस मोके पर स्कूल के कई शिक्षक मोजूद थे।

रविवार, 15 अप्रैल 2018

बाराती गाड़ी को लूटने की योजना बना रखा था अपराधियो ने
11 बजे तक नही पहुची बाराती गाड़ी तो तीन चारपहिया वाहन को ही लूट लिया
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


बनमा इटहरी ओपी के सुगमा चौक के समीप 11 अप्रेल वुधवार की रात्रि में अपराधियों के द्वारा किया लुटपाट मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन अभियुक्तों में एक नामजद एवं एक अप्राथमिकी सामिल है। पुलिस ने एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। 
 बनमा ओपी प्रभारी प्रभाष कुमार ने बताया कि इस लुटपाट में बनमा ओपी के रसलपुर गांव के अरविंद यादव एवं गौतम यादव को गिरफ्तार किया। जिसमें अरविंद यादव के पास से देसी कट्टा बरामद किया। कई और अपराधी को  गिरफ्तार किया जायेगा। 
बाराती को लूटने की थी योजना----
जानकारी के अनुसार सुगमा चोक से एक किलोमीटर उतर एक कुएं के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधी बेठे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लुटेरे का योजना सिमरी बख़्तियारपुर के नगर पंचयात अध्यक्षा रौशन आरा की ननद की शादी  में आ रहे बाराती को लूटने की योजना थी। बारात बेगुसराय से आया था।  लेकिन संयोग रहा कि बाराती सबेरे ही लगभग साढ़े 8 बजे सिमरी बख़्तियारपुर घुस गया था। यही कारण है कि बाराती तो लूटने से बच गया। जब 11 बजे तक बराती गाड़ी सुगमा चोक होकर नही गुजरी तो उसी समय   खगरिया जिले के बेलदौर थाना के  केंगरी गांव निवासी मो इसरार  दो स्कार्पियो एवं एक बुलोरो से अपने लोगो के साथ सासंद चोधरी महबूब अली कैसर से मिलकर वापस घर केंगरी गांव   जा रहा था। इनके साथ दो स्कार्पियो, एक बेलोरो पर कुल 8 आदमी सवार था। बस इसी को रूकवाकर लुटपाट शुरू कर दिया।  बनमा ओपी की गश्ती गाड़ी रात्रि के लगभग 1 बजे सुगमा चोक पर पहुचा तो तीन गाड़ी को कुआं के पास खड़ा देखा। जैसे ही पॉलिस वहां पहुची की  तब अपराधी मकई एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। 
बाराती को नही लूटने से तिलमिलाए अपराधी ने लगभग 8 लोगो से आधा दर्जन मोबाइल एवं मो इसरार से नगद 50 हजार रूपये लूट लिया। 
कुआं के पास लगा रखा था अवरोधक----
सुगमा चोक से मुरली जाने वाली सड़क लगभग 2 किलोमीटर है जो पूरी तरह से सुनसान है। बीच मे एक कुआ है। इसी कुएं के समीप अपराधियो ने बीच सड़क पर अबरोधक जिसमे चार-पांच बोझ गेहू एवं लकड़ी का अबरोधक लगा था। जिस समय इन तीनो गाड़ी को लूटा उसी समय एक टेम्पू भी सिमरी बख़्तियारपुर से सुगमा जा रही थी,उसे भी नही छोड़ा एवं लूट लिया। 

क्या कहते है डीएसपी---
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने बताया की घटना के बाद एक टीम का गठन किया गया। हम अपने दूसरे दिन रात्रि के 12 बजे तक सुगमा चोक पर रहे। पूरे मामले को पुलिस अनुसंधान कर रही है। पुलिस हरेक गतिविधि पर नजर रखे है। इस लूट की घटना में बहुत जल्दी कुछ और अपराधी को गिरप्तार किया जायेगा।p

शनिवार, 14 अप्रैल 2018


 9 हजार एस्क्वायर फुट में बनेगी भव्य मदरसा,  मदरसे में होगी आलीम तक की पढ़ाई
जमीन दान कर स्वयं व चंदे की राशि से करवा रहे हैं निर्माण
महेन्द्र प्रसाद,सहरसा

प्रखंड के सिमरी पंचायत के अशरफचक कब्रिस्तान के समीप शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से आये मौलाना सैयद फकरूउद्दीन अशरफ सज्जादानसी ने जामिया औवेयदुल्लाह अशर्फियां मदरसा का निर्माण कार्य का शिलान्यासः किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अल्लाह  से यह दुआ करते हैं कि नेक काम अपने निर्धारित समय में पुरा हो एवं मदरसा अपने मकसद में आगे बढ़ता रहें। उनोहने कहा कि आज दुनिया में इस्लाम के प्रति लोगों में नजरिया बदल गया है ऐसे में इस्लाम के लिए चुनौती बढ़ गई है।

उन्होनें कहा कि मदरसा में भी दिनी तालिम के साथ आधुनिक स्तर की पढ़ाई कर बच्चे आगे बढ़ रहें।
वही जमीन दाता मखदुमपुर निवासी सैयद गणीमत अशरफ ने बताया कि नौ हजार एस्क्वायर फुट इस मदरसे का निर्माण किया जाएगा। करीब पच्चीस लाख की लागत से प्रस्तावित इसमें शुरूआती स्तर की शिक्षा से लेकर मौलवी,आलीम तक की पढ़ाई होगी। जहां तक होगा मैं खुद रूपये लगाउंगा जब जरूरत पड़ेगी तो चंदा भी लिया जायेगा।

इस मौके पर सैयद कसीम अशरफ,मो हस्सान आलम,मो सलमान साहब, अब्दुल रहमान,अबू नसर,अबू कतादा, हाफिज नैयर,मो कमर आलम, सैयद उमर अशरफ, सैयद गुलजार अशरफ, अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद रहे।

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

दो मासूम को देख भी तरस नही आया कुख्यात को
पत्नी की हत्या कर लाश को जलाने का किया जा रहा था प्रयास
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बलवाहाट ओपी के भौटिया गांव निवासी कुख्यात बदमाश रौशन सिंह द्वारा अपनी पत्नी निक्की देवी (28 वर्ष) की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जानकारी मुताबिक घटना को सहरसा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर अंजाम दिया गया और रातों रात आनन फानन में शव को सहरसा से बलवाहाट के भौटिया गांव ले जाकर एक आम के बगीचे में अधजला गाड़ दिया। हालांकि गुरुवार सुबह जैसे ही लड़की के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो सभी बलवा हाट पहुंचे और पुलिस के सहयोग से जलती चिता की आग को बुझा अधजले शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है।वही मृतिका के पिता मधेपुरा निवासी सुनील कुमार सिंह ने बलवा ओपी को दिये आवेदन में कहा है कि बारह अप्रैल की सुबह मुझे जानकारी मिली कि बीती रात मेरे दामाद द्वारा मेरी पुत्री के साथ मारपीट की गई।जिससे मेरी पुत्री जख्मी हो गई और उसकी ईलाज के अभाव में मृत्यु हो गई.
जिसके बाद बारह के अहले सुबह जब हम भोटिया पहुंचे तो गांव के आम के बगीचे में मेरा दामाद रौशन सिंह, निरंजन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मेरी बेटी के लाश को जला रहे थे.जैसे ही हमपर नजर पड़ी तो सभी भाग गए.जिसके बाद हमने बलवा ओपी पुलिस को जानकारी दी और पुलिस के समक्ष मिट्टी खुदवा शव को निकलवाया गया.इधर शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर सत्य नारायण राय, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रनवीर कुमार, बलवा ओपी अध्यक्ष पंचलाल यादव में घटना स्थल पर पहुंच कर अधजले शव को मिट्टी के अंदर से निकाला।

कुख्यात रौशन सिंह पर कई मामला दर्ज है--
रोशन सिंह पर बख़्तियारपुर थाना के अलावे कई थाना में हत्या, लूट, गोलीबारी का मामला दर्ज है। भवटिया गांव में एक किराना दुकान में गोलीबारी सिहित अलग अलग थाना में मामला दर्ज है।


बुधवार, 11 अप्रैल 2018

निगरानी के हत्थे चढ़े घूसखोर जमादार
सुपौल में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एएसआई, थाना परिसर में हो रही थी डील
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल के बनमा ओपी के पहलाम  गांव निवासी सुपौल में पदास्थापित जमादार बुधवार की सुबह निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई में घुनिगरानी विभाग ने एएसआई भगवान ठाकुर को त्रिवेणीगंज थाना परिसर में ही 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

पकड़ा गया पुलिसकर्मी बिहार पुलिस एसोसिएशन का संयुक्त सचिव है और त्रिवेणीगंज थाना में एएसआई  के पद पर पदस्थापित है.निगरानी की इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सुपौल एसपी मृत्युंजय चौधरी ने बताया कि ठाकुर किसी केस के संदर्भ में रिश्वत ले रहे थे तभी पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई है.

निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है.
चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर
सीसीटीवी के आधार पर मोबाइल चोर धराया
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बख्तियारपुर थाना  के नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 रंगिनिया चौक स्थित राज इलेकट्रोनिक्स दुकान से बुधवार को दिन दहाड़े चोर ने मोबाईल चोरी कर फरार हो गया। इस चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।सीसीटीवी को देख दुकानदार राज कुमार ने चोर की खोजबीन करने लगा, जो कुछ दुरी पर ग्रामीणों के मदद से उक्त चोर को पकड़ा एवं  पूछ ताछ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना को दिए आवेदन में कहा है कि प्रतिदिन की भांती आज भी मै अपना मोबाईल फोन काउन्टर में रख कर अंदर घर में खाना खाने चला गया था,दुकान आने पर मोबाईल गायब था,जिसपर खोजबीन किया और सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला की एक अज्ञात व्यक्ती ने काउन्टर से मोबाईल फोन लेकर निकल गया।जिसपर हमने तुरंत उक्त चोर को ढ़ुंढ़ने निकले तो कुछ दुरी पर देखा की वह जा रहा था,जिसे ग्रामीणों की मदद से रोक कर पूछ ताछ किया तो चोर पकड़ में आ गया।

 पकड़े गये चोर   सौरबाजार थाना के रहुआ गांव निवासी जयनारायण झा अपना नाम बताया। इस बाबत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया की प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायलय भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। गिरफ्तार चोर के पास चोरी की मोबाइल भी बरामद हुआ एवं चोर ने भी चोरी करना स्वीकार कर लिया है।

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

एक ऐसा अस्पताल, जहा कमाई नही सेवा करना है मुख्य उद्देश्य
सहरसा के नया बाजार स्थित आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल करता है गरीबो का मदद
महेंद्र प्रसाद सहरसा


आज कल कही ना कही इलाज के नाम पर निजी अस्पताल वाले अधिक से अधिक कमाई करने की जुगाड़ में लगा रहता है। यही कारण है कि मरीज के इलाज के नाम पर डॉक्टर गरीब के जायदाद तक बिक़बा देता है। लोग आज भी डॉक्टर को भगवान मानते है, लेकिन कुछ डॉक्टर ने इस पेशा को इतना बदनाम कर दिया है कि अच्छे डॉक्टर को भी लोग शक भरी नजर से देख रहा है।
गरीब के डॉक्टर के नाम से इलाका में है चर्चित-

जब कभी आप सहरसा गए होंगे तो देखे होंगे कि सहरसा के डीबी रोड में डॉ ए के चोधरी का क्लीनिक था, जहा गरीब मरीज की भीड़ लगी रहती थी। गरीबो का डॉक्टर इसीलिये भी था कि एक तो कम फीस में इलाज करना एवं रविवार को मरीज को मुफ्त देखना। डॉक्टरी पेशा को धंधा बनाने वाले ऐसे लोगो को डॉ ए के चोधरी जी से सीख लेनी की जरूरत है।
आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल में कम पैसे में बेहतर इलाज--

नया बाजार स्थित आरोग्य मंदिर सेवा अस्पताल में डॉ ए के चोधरी नया लुक से साथ अत्यधुनिक मशीन एवं योग्य डॉक्टर के साथ प्रारम्भ हुआ। इस अस्पताल में कार्यरत डॉ अभिषेक कुणाल जो बहुत ही अच्छे सर्जन है बताया कि जनरल सर्जरी, मशीन के द्वारा ऑपरेशन, सहित कई तरह को सुविधा है। आई सी यू के साथ हर तरह की जांच की बेहतर सुबिधा है। महिलाये के लिये डॉ स्नेहा अर्चना जो स्त्री रोग विशेषज्ञ है। श्री मति स्नेहा इससे पूर्व दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल में चिकिस्तक रह चुकी है। डॉ अभिषेक कुणाल भी दिल्ली के कई अच्छा अस्पताल में रह चुके है। इस आरोग्य मंदिर अस्पताल में सारी सुबिधा है।


जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...