गुरुवार, 3 मई 2018

कुवारी ने कर दिया सेविका बहाली में आवेदन
आंगनवाड़ी सेविका में चल रहा है फर्जीवाड़ा का खेल, 
कोई मार्कशीट बदला तो कोई वार्ड ही
महेंद्र प्रसाद ,सहरसा


इन दिनों जिले में चल रहे सेविका - सहायिका बहाली में फर्जीवाड़े की आंधी आ चुकी है। किसी पर अंक पत्र में छेड़छाड़ तो किसी पर बिना शादी ही पत्नी के नाम से सेविका पद हेतु आवेदन कर देने की बात, या कोई इस वार्ड से छलांग लगाकर दूसरे वार्ड में आवेदन देने की बात सामने आ रही है।
 ऐसी ही एक मामला कोसी तटबन्ध के अंदर घोघसम पंचायत से  आया है । घोघसम के उपमुखिया सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर को आवेदन देकर कहा है कि वार्ड संख्या चार में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 297 में सेविका पद के चयन हेतु बहाली की प्रक्रिया चल रही है।इस बहाली  में खमहौती निवासी नारायण शर्मा की पुत्री रितु कुमारी ने एक आवेदन सेविका पद के लिये दिया है। आवेदन में रितु कुमारी को वर्तमान समय अविवाहिता बता रहा है। उनकी शादी विकास तांती से नहीं हुई है, लेकिन रितु कुमारी द्वारा गलत रुप से पति के नाम के कॉलम में आवेदन भरते वक्त विकास तांती का नाम दिया गया है, जबकि विकास तांती अभी कुंवारा है। आवेदन में कहा गया है कि रितु कुमारी अविवाहिता होते हुए सेविका पद पर आवेदन दिया है। जवकि बाल विकास परियोजना के तहत नियमावली में केवल बहु ही आवेदन कर सकती है। इसी तरह एक मामला सलखुआ परियोजना का है। अपने वार्ड को छोड़कर दूसरे वार्ड में आवेदन दे दिया है। इस तरह सेविका-सहायिका में लोग तरह तरह के हथकंडे अपना रहा है। 


इस संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनिता चौधरी से पुछे जाने पर बताया कि मामले की जानकारी मिली है छानबीन की जा रही है। गुरुवार तक आपत्ति देने की अंतिम तिथि है। इस तरह के दोषी पाए जाने पर आवेदन रद्द कर कार्यवाही की जायेगी।
उम्र 70 साल देता था लूटकांड को अंजाम, पुलिस ने इस मास्टरमाइंड को ऐसे धर दबोचा
भटोनी पूल सहित कई आपराधिक घटना को किया कबूल

भटोनी लूट कांड का अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
तीन दिन में पुलिस ने किया लूटकांड का उदभेदन
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


भटोनी, सुगमा एवं काशनगर में लूट की घटना को अंजाम  देने वाले अपराधी को पुलिस ने तीन दिन के अंदर धर दबोचा। गिरप्तार तीनो अपराधी एक ही गांव बख्तियारपुर थाना के भटपुरा गांव का रहने वाला है। गिरप्तार अपराधी सिकन्दर यादव उर्फ शिकेन यादव, झलफ़ा उर्फ उमाकांत यादव, दीपक कुमार उर्फ विपत यादव सामिल है।
      गुरुवार को थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे मनोरी गांव से लौट रही बारात को इन अपराधी ने भटोनी पूल पर लुटपाट किया था। लगभग ड्राइवर सहित कुल 9 लोगो को लूटा था। इस मामले में ड्राइवर रणवीर कुमार के फर्डब्यान पर मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार अपराधी ने लुटपाट में अपना जुर्म कबूल लिया है।
तीन घटना में अपना संलिप्ता स्वीकार किया----
थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को जिन चार अपराधी ने भटोनी पूल के समीप घटना को अंजाम दिया था जुसमे तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सबसे पहले पुलिस ने भटपुरा गांव निवासी झलपा यादव उर्फ उमाकांत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब लूट के शिकार बने मुकेश कुमार से  पहचान कराया तो उनोहने अपराधी को पहचान लिया। फिर उनके निशानदेही पर दो अपराधी सिकन्दर यादव उर्फ शिकेन यादव एवं दीपक कुमार उर्फ विपत यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इन तीनो के द्वारा 11 अप्रेल को सुगमा चोक से आगे उत्तर की दिशा में एक कुआं के समीप आधा दर्जन लोगों को लूटा था। इसी तरह 28 अप्रेल को काशनगर ओपी के माली-खाड़ा मुख्य मार्ग पर आधा दर्जन अपराधियो ने सरडीहा निवासी आलोक आनद सहित सेज संबंधी के साथ लुटपाट किया था। आलोक आनंद आलमनगर क्षेत्र से एक रिश्तेदारी पक्का कर वापस घर आ रहा था। फिर उसके बाद 1 मई को भटोनी पूल के पास लुटपाट किया। अपराधी शिकेन यादव के बटुआ से लुटे आधारकार्ड, अभिनंदन पत्र एवं नगद 140 रुपए बरामद किया। वही अपराधी झलफ़ा यादव के पास से बांस काटने वाला एक आरी बरामद किया।
इन अपराधियो की गिरफ्तारी से जहा लोगो को सकूँन मिलेगा वही पुलिस भी फिलहाल चैन की सांस लेगा।
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, 27 जिंदा जला
दिल्ली जा रही बस गड्ढे में गिरी, सीएम ने जताया दुख, देखे वीडियो...

कोसी बिहार टुडे

बिहार के मोतिहारी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मुजफ्फरपुर से तेज रप्तार से दिल्ली जा रही बस में अचानक से गड्ढे में पलट गयी, जिसके बाद उसमें आग लग गयी। हादसे में अब तक कुल 27 लोगों के जिंदा जलने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बस में कुल 32 यात्री सवार थे। अब तक सिर्फ कुल पांच लोगों के जिंदा बचने की सूचना मिल रही है। उधर, बिहार सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गयी है।

हादसा मोतिहारी में कोटवा थाना के एनएच 28 पर बागरा के पास करीब चार बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में कुल 32 यात्री सवार थे। जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अब तक 12 लोगों के मौत की पुष्टि की गयी है।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है।जबकि, बस में सवार सिर्फ 5 लोग जिंदा बचे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये हैं। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। ग्रामीणों का कहना है कि बस तेज रफ्तार से जा रही थी और अचानक सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में गिर गयी। फिलहाल बस के ऑनर व संबंधित ट्रांसपोर्टर कंपनी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं हादसे को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्रालय की ओर से पटना में आपात बैठक बुलायी गयी।हादसे के मद्देनजर अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किया गया है। घटना स्थल पर चीख-पुकार मचा है। 

बुधवार, 2 मई 2018

वर्ष 2022 तक किसान का होगा आने वाला समय
उनके फसल को सहित अन्य सामान का मिलेगा वाजिब दाम
महेंद्र प्रसाद सहरसा

वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन किसानों की स्थिति सुधर नहीं पा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसान की समस्या को करीब से समझा जायेगा। इसी कड़ी में कृषि भवन में वुधवार को सेमिनार का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, बीइओ डॉ मनोज कुमार, सासंद प्रतिनिधि अरविंद कुशवाहा, किसान स्वंवयक संजीव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

सेमिनार में बताया कि  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी प्रखंडों में दो मई 2018 को किसान कल्याण कर्मशाला आयोजित किया गया है। इस कर्मशाला का मुख्य उद्देश्य यह है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस कर्मशाला के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषि प्रक्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रखंड स्तर पर प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने, प्रखंड स्तर पर प्रगतिशील किसानों के द्वारा कृषि में किए जाने वाले अच्छे कार्यों तथा इससे संबंधित सफलता की कहानी तैयार कर किसानों के बीच प्रचार प्रसार करने, आधुनिक कृषि प्रणाली तथा किसानों के पैदावार एवं आय को बढ़ाने के तकनीक से संबंधित किसान वैज्ञानिक वार्तालाप का आयोजन करने, इस कर्मशाला के दौरान कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, उद्यान, सेरिकल्चर आदि के अधिकारियों एवं किसानों को आमंत्रित करते हुए उनके साथ एक इंटरेक्शन सत्र का आयोजन करना, इस कार्यशाला में आईसीएआर / राज्य कृषि विश्वविद्यालय / कृषि / उद्यान महाविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उनके द्वारा कृषि प्रक्षेत्र में किए जा रहे नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी किसानों को उपलब्ध कराते हुए उनके अनुभवों को किसानों के बीच साझा किया जाएगा। इस कर्मशाला के दौरान सभी प्रखंडों में पशु स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।
एलईडी लाइट से जगमग करेगा सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन
जल्दी चालू होगा पूछताछ कार्यालय
महेंद्र प्रसाद सहरसा

वुधवार को  मंडल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अबु ओसामा ने डीआरएम से मिलकर सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन की समस्या को रखा। पेयजल,शौचालय,प्लेटफोर्म पर लाइट कि संख्या बढ़ाने,प्लेटफोर्म नंबर 2 पर बेंच सहित टिकट काउंटर एवं आरक्षण काउंटर कि समय सीमा को बढ़ाने कि मांग रखा । जिसमें ऑन स्पोर्ट अधिकतर मामलों पर रेल प्रबंधक द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है ।
रेल परामर्शदात्री के सदस्य अबु ओसाम ने बताया कि सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर पुछताछ कार्यालय को जल्द ही चालू करने पर मंडल रेल प्रबंधक आर के जैन ने अपनी सहमति दी। प्लेटफोर्म नंबर 1 और 2 पर कंक्रीट से बनी 20 बेंच लगाने का आदेश जारी किया। एल.ई.डी लाइट प्लेटफोर्म 1 एवं 2 पर लगाने का भी आदेश सम्बन्धित अधिकारी को  दिया  । आरक्षण काउंटर कि समय सीमा बढ़ाने एवं अतिरिक्त काउंटर के लिये स्टाफ कि कमी को कारण बताया और जल्द ही इस दिशा में कारवाई करने का भरोसा दिया। स्टेशन पर पेयजल एवं शौचालय के लिये भी सम्बन्धित अधिकारी को दिशानिर्देश दिया गया। स्टेशन परिसर में भी समुचित लाइट व्यस्था के लिये संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जल्दी ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन एलईडी रोशनी से चकमक होगा ।धमहरा स्टेशन पर भी सभी लम्बित काम को जल्द पुरा करने का आश्वसन दिया गया ।
अबु ओसामा ने बताया कि सुविधाओं के विस्तार के लिये वे सदैव तत्पर हैं। सांसद चौ महबूब अली कैसर भी महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर से भी मिलकर रेल यात्रियों कि सुविधाओं के लिये वुधवार को मिलेंगे।

मंगलवार, 1 मई 2018

सड़क बनने से गांवो का होता है सर्वांगीण विकास: रजनीवाला
7 लाख की लागत से सोनबरसा राज प्रखंड के राखोता गांव में किया सड़क का शिलान्यास
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सड़क से गांवो का विकास होता है। सड़क बन जाने से जहा किसान भी अपनी उपज को बाजार में अच्छे दाम में बेच देता है। उक्त बातें सोनवर्षा जीप सदस्या रजनीबाला ने सोनबरसा राज प्रखंड के खजुराहा पंचयात के रखोता गांव में जीप अनुसंशित योजना का शिल्यान्यास के बाद कही। श्री मति जिप सदस्या ने कही की  7 लाख की लागत से दुखन यादव के घर से लेकर गजेंद्र यादव के घर तक पीसीसी ढलाई कार्य किया जयेगा। वही सड़क बनने से लोगो मे खुसी थी, एवं इसके साथ गांव वालों से भी सड़क बनाने में मदद की अपील किया।

जिप सदस्या श्री मति रजनीबाला ने कही की इसी तरह विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। निकट भविष्य में कई और योजना का लाभ लोगो को मिलेगा। इस मोके पर समिति सदस्य सुलेखा देवी, संजय प्रसाद यादव, बद्री कुमार यादव, मो अजहर आलम, उमेश कामती, मो लाडला, राजीव कुमार सिंह, उदय यादव, मोहन यादव, कृष्ण कुमार, समरजीत कुमार, कृतियानन्द यादव, गजेंद्र यादव, शिवानंद यादव, राजकिशोर यादव, कुँवर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
तेजप्रताप ने सुशील मोदी को दिया शादी का कार्ड, तो  मिला ये जवाब

तेजप्रताप यादव ने उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी को अपनी शादी का कार्ड दिया है और कहा कि शादी में जरूर आइयेगा। इस पर सुशील मोदी ने भी जवाब दिया।

महेंद्र प्रसाद, सहरसा


 राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को अपने राजनीतिक विरोधी और बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी को शादी का कार्ड दिया और कहा कि शादी में जरूर आइएगा। तेजप्रताप यादव और उनके होने वाले ससुर चंद्रिका राय खुद आमं‍त्रण कार्ड सुशील मोदी के घर पहुंचे।

शादी का कार्ड देने के बाद तेजप्रताप ने ट्वीट किया कि बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी को अपने विवाह का निमंत्रण दिया। लाख राजनीतिक और मनुवादी विद्वेष हम पर थोपी जाए, हम बहुजन समाज के लोग कृष्ण के वंशज हैं। हमारा दिल बहुत बड़ा है। इसमें सब के लिए जगह है।

कार्ड देने के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है। समाजिकता अलग है। राजनीति में सबकुछ चलता रहता है। ये शादी का माहौल है। ऐसे में मैं उनको कार्ड देने आया। सुशील मोदी पिताजी के साथ पढ़े हैं।  उनका लालू जी से पुराना सम्बन्ध रहा है। मोदी जी ने मेरे विवाह में आने का वादा किया है।

वहीं, दूसरी ओर सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव की सभी बेटियों की शादी में मैंने शिरकत की है, चाहे वह दिल्‍ली में हुआ हो या पटना में। तेजप्रताप की शादी में च‍ंद्रिका राय जी की बेटी से हो रही है। सभी से मेरा पुराना संबंध है। खुशी की बात है कि बिहार के दो राजनैतिक घरानों के बीच रिश्ता हो रहा है। इस शादी में भी जाऊंगा।

बता दें कि तेजप्रताप की शादी 12 मई को बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री और विधायक चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ होगी। दोनों की सगाई 18 अप्रैल को पटना के होटल मौर्या में हुई थी। राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10,  सर्कुलर रोड से बारात 12 मई को शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और शुभ विवाह रात्रि बेला में होगा। तेजप्रताप और ऐश्वर्या का विवाह दुल्हन के घर यानी उनके पिता चंद्रिका राय के सरकारी आवास 5, सर्कुलर रोड पर संपन्न होगा। जयमाला और प्रीतिभोज का कार्यक्रम खेल मैदान, बिहार वेटरनरी कॉलेज कैंपस पटना में रखा गया है।

तेजप्रताप की शादी में इन खास लोगों को मिलेगा निमंत्रण
तेजप्रताप यादव की शादी को लेकर गेस्ट लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। उनकी शादी में पांच हजार से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे। इनमे वीआईपी गेस्ट से लेकर लालू प्रसाद के रिश्तेदार और तमाम जानने वाले शामिल होंगे।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...