रविवार, 27 मई 2018

लक्की ड्रेसेज के लकी ड्रा विजेता के बीच इनाम वितरित
पांच हजार के शापिंग पर एक लकी कुपन दिया गया ग्राहकों को
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

नगर पंचायत क्षेत्र के रानीबाग स्थित लकी ड्रेसेज में पिछले दिनों पांच हजार रुपए से उपर की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मिला लकी कुपन का ड्रा निकाला गया। 
प्रथम पुरस्कार के रूप में बनमा-ईटहरी प्रखंड के महारस गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामचन्द्र प्रसाद यादव को बजाय का सीटी 100 मोटरसाइकिल  ड्रा में मिला। वही संत जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार को 190 लीटर फ्रीज ईनाम में मिला। वही एक दर्जन ग्राहकों को सिलींग फैन एवं 58 को आईरन सहित अन्य सभी ड्रा में सामिल ग्राहकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एलईडी बल्ब दी गई। 

प्रोपराइटर मो मोजाहिदुउल इस्लाम ने बताया कि पिछले दुर्गा पूजा से लेकर अब तक वैसे ग्राहकों को लकी कुपन दी गई जिसने पांच हजार रुपए से अधिक की शापिंग की थी। यह ड्रा 28 मई से पुनः शुरू हो गया है जो एक सौ पचास ग्राहकों तक चलेगा फिर ड्रा निकाल ईनाम बांटा जायेगा।
इस मौके पर हामिद हुसैन, आबिद हुसैन,सहबाज ईमाम,कैसर अली,जावेद अख्तर,तनवीर हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शनिवार, 26 मई 2018

निजी विद्यालय के फीस सहित अन्य मनमानी पर लगेगी रोक, केंद्रीय मंत्री ने दिया भरोसा
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


बिहार के निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिकेशन के किताबों पर मची लूट जगजाहिर है। किताब एवं पढ़ाई के नाम पर निजी स्कूल शोषण करते है।  हर वर्ष मुनाफा को लेकर  स्कूल प्रबंधन किताबें बदलता रहता है। और हर वर्ष बच्चों को महंगी महंगी किताबें उपलब्ध करवा कर अभिभावकों के पसीने छूट जाते हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स भाजपा नेता रितेश रंजन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मिला इस मौके पर भाजपा नेता रितेश रंजन ने केंद्रीय मंत्री से काफी देर तक वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर बातचीत की और प्राइवेट स्कूलों की लूट की बातों को मंत्री के सामने रखा। भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा कि देश के ज्यादातर प्राइवेट स्कूल आर्थिक दोहन का काम कर रहे हैं प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को छोड़कर प्राइवेट पब्लिकेशन की किताब चलाया जाता है।  हर वर्ष किताब को बदल देना स्कूल का धंधा बन चुका है। स्कूल प्रबंधन पढ़ाई के बजाय किताब ड्रैस जूता आदि को व्यवसाय का रूप लेता जा रहा है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और कहा कि एनडीए की सरकार आम लोगों की सरकार है, और हम इस पर गहनता से विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद शाह भाजपा नेता प्रवीण आनंद रालोसपा के जिला अध्यक्ष चंदन बागची सहित अन्य मौजूद थे।
जुगाड़ पुल का एप्रोच पथ बहा, जुगाड़ पुल पर परिचालन हुआ  बंद
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

कोसी की तेज धारा में एक बार फिर शनिवार को जुगाड़ पुल का एप्रोच पथ बह गया। जिस कारण जुगाड़ पुल पर वाहनों का परिचालन को बंद करना पड़ा। जुगाड़ पुल के बंद होने के साथ ही एक बार फिर जहां लोंगों को नावों की सवारी करनी शुरू हो गई। वही कोसी के लोगो का सड़क संपर्क से सीधा कनेक्शन कट गया।  कोसी क्षेत्र की लाखों की आवादी का राज्य मुख्यालय से सड़क संपर्क सीधा भंग हो गया।

जानकारी के अनुसार कोसी व बागमती नदी के संगम स्थल पर बने क्षतिग्रस्त डुमरी पुल का निर्माण किया जा रहा। डुमरी पुल के समानांतर नाविकों द्वारा नावों को जोड़कर जुगाड़ पुल का निर्माण किया गया था। जिस पर चार चक्के की गाड़ियों से लेकर टूव्हीलर एवं पैदल यात्री आवागमन करते थे। कोसी एवं बागमती नदी के दो भागों में बंटे रहने के कारण दो भागों में जुगाड़ पुल भी बना हुआ था। बताया जाता है कि कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण शनिवार की सुबह ही एप्रोच पथ पर पानी का दबाब बढ़ गया था। हालांकि नाविकों द्वारा एप्रोच पथ को बचाने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन शाम होते- एप्रोच पथ पर पानी बह गया। इधर सूचना मिलते ही बेलदौर सीओ विकास कुमार जुगाड़ पुल पर पहुंच कर जायजा लिया। सीओ ने बताया कि बरसात का पानी आने के कारण कोसी का जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अभी जुगाड़ पुल नहीं खोलने को कहा गया है। अगर एक दो दिन में पानी घट जाएगा तो फिर से जुगाड़ पुल को चालू किया जा सकता है। अब कोसी के लोगो का एकमात्र रेल बचा है। डुमरी में बने नाव का जुगाड़ पूल से कोसी के लोगो का आवागमन का साधन था, अब वो भी समाप्त हो गया।

शुक्रवार, 25 मई 2018

चाचा-भतीजा में जमकर चली लाठियां, तीन गंभीर
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


बनमा इटहरी प्रखंड के घोरदौर गांव में एक जमीनी विवाद में तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गया। तीनो घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। जहा गंभीर स्थिति देख चिकिस्तक से बेहतर इलाज के लिये सहरसा रेफर कर दिया। 

            घटना के संबंध बताया जाता है कि तीन घायल उपेन्द्र यादव, रामबिलास यादव एवं जागो यादव सगा भाई है। तीनो भाई में पूर्व से जमीन विवाद था। शुक्रवार को एक शीशम के पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में उपेन्द्र यादव, रामबिलास यादव एवं ललन यादव में मारपीट होने लगा। देखते देखते जमकर लाठियां चली जिसमे दो चाचा एवं भतीजा गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तीनो गंभीर है, जिसमे ललन यादव इलाज तक बेहोश हो रहा। घटना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस आयी। लेकिन गंभीर घायल को इलाज के लिये भेज दिया।

गुरुवार, 24 मई 2018

डीजल, पेट्रोल की आसमान छूती कीमत से आक्रोशित राजद नेता ने पेट्रोल लेकर पहुच गया बैंक
महेंद्र प्रसाद सहरसा


देश में पेट्रोल एवं डीजल की लगातार हो रही वृद्धि से आमजन परेसान है। खासकर किसान के लिये और ज्यादा परेसानी हो गया है। सिमरी बख्तियारपुर राजद नेता ने विरोध दर्ज कराने का नया तरीका अपनाया। 
गुरूवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष सैयद हैलाल अशरफ की अगुवाई में राजद नेताओं ने डब्बा में पांच लीटर पेट्रोल लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के रानीबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पहुंच अपने खाते में पेट्रोल जमा कराने पहुंच गया।
इस मौके पर राजद नेताओं ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। आम जनता परेशान हैं सरकार हाथ पर हाथ रख विदेश भ्रमण कर रही है। 
आये दिन पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी आमजन हलकान है।अभी पेट्रोल 85 रूपए के करीब पहुंच गई है। यही स्थिति रहा तो जल्दी ही  कीमतों के शतक लगा सकता है।
पार्टी ने इसी को देखते हुए भविष्य में मूल्य वृद्धि को ध्यान में रखते हुए आज पांच लीटर पेट्रोल बैंक में जमा कराने आया हु।
नगर पंचायत अध्यक्ष विपीन भगत ने कहा कि सरकार का मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण नहीं रह गया है। तेल के दामों में आये दिन हो रही वृद्धि के किसान सहित आमजन परेशान हैं। पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाय तभी इस पर लगाम लग सकती है। 
इस मौके पर व्यवसायिक युवा प्रखंड अध्यक्ष मिन्टू कुमार, वार्ड अध्यक्ष हरेराम शर्मा, अंशू कुमार,अशोक राम,कारी चौधरी,रागीव हुसैन,विजय यादव,जयचंद साह, जहांगीर अशरफ, अब्दुल हक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बुधवार, 23 मई 2018

नगर पंचायत के जिन लाभुक को नही मिला आवास का पूर्ण रुपये उनको भी मिलेगा अब लाभ
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्री ने सिमरी बख्तियारपुर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्व ने आंशिक लाभ ले चुके लाभुको को फिर से चयन कर पूर्ण लाभ दिया जाएगा। भाजपा नेता पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, रालोसपा के जिलाध्यक्ष चंदन बागची, पूर्व  जिला पार्षद प्रवीण आनंद, जिला पार्षद धीरेंद्र यादव, समाजसेवी रूपेश कुमार ने दिल्ली में मंत्री से मिलकर समस्या को रखा। समस्या पर गंभीर से विचार करते हुए मंत्री ने बिहार सरकार के नगर विकास सचिव चेतन्य प्रसाद से फोन पर बात कर सूची की मांग किया। मंत्री ने इन नेताओं को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर इस पर करवाई किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का प्रयास है कि 2022 तक शहरी क्षेत्र में हर लोगो को पूरा पक्की घर जो जाये। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचयात में इस तरह के लगभग 250 लाभुक है जिनको आंशिक लाभ मिलने के कारण उनका घर का सपना पूरा नही हुआ। इनके अलावे इन नेताओं ने मंत्री से मांग किया कि कई वर्ष पूर्व जो लाभुक पूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया है, लेकिन उनका अब घर पूर्ण रूपेण जर्जर हो चुका है। वेसे लाभुको को दुबारा लाभ मिलना चाहिये। 
नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर में दो स्थानों पर बनेगी पोर्टेबल टॉइलेट
नगर वासियो को जल्द मिलेगी इनकी सुबिधा
महेंद्र प्रसाद सहरसा


नगर पंचायत  दो जगहों पर पोर्टेबल शोचालय लगायेगी। ये पोर्टेबल शौचालय में खासियत यह होगी की उक्त शोचालय में दो भी डस्ट रहेगा अपने आप समाप्त हो जायेगा। वही उक्त शौचालय के साथ एक यूरिन टौयलेट भी बनेगा। एक जगह का चयन कर लिया गया है जवकि दूसरे जगह या तो हटियागछि, या प्रखंड परिसर में लग सकता है। पहला ये शोचालय पोस्टऑफिस के समीप लगेगा। उक्त शोचालय का टेंडर प्रक्रिया भी हो गया है। लगभग 10 दिन के अंदर इसे लगा दिया जायेगा। 
इसकी क्या है खासियत----
इस पोर्टेबल यूरिनल टॉइलेट की खासियत यह है कि जो भी लोग इस शौचालय का उपयोग करेगा एवं उसमे जो मल जमा होगा वो अपने आप समाप्त हो जायेगा। ऐसा इसीलिये होगा कि उक्त पोर्टेबल शोचालय में एक कीटाणु छोड़ा जायेगा। ये कीटाणु ही मल को पूरी तरह से समाप्त कर डस्ट बना देगा। इसी शौचालय के साथ एक यूरिनल होगा। यूरिन के बहाव के लिये एक बोरिंग में पाइप के सहारे भेजा जायेगा। शौचालय के ऊपर पानी की वही व्यव्यस्था रहेगी। पानी के घटने के बाद नगर पंचायत के द्वारा पानी दिया जायेगा।  
इस तरह के शोचालय वेसे लोगो के लिये बहुत ही अच्छा साबित होगा जिनके घर मे शौचालय नही है या जो बाहर से बाजार आये है एवं उनको शोचालय की जरूरत हो गयी है। नगर वासियो ने इस तरह की शोचालय दिए जाने का सही कदम बताया है।
क्या कहती है नगर पंचायत----
नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा ने बताई की दो स्थान पर पोर्टेबल यूरिनल शोचालय लगाया जायेगा। एक स्थान का चयन कर लिया गया है जो पोस्टऑफिस के पास लगेगा, जवकि दूसरे जगह का जल्दी ही चिन्हित कर लिया जायेगा। नगर पंचायत नगर के लोगो को हर तरह की सुबिधा देने के लिये कटिबद्ध है। 
  इसी तरह नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ये पोर्टेबल शोचालय नगर वासियो के लिये बहुत ही अच्छा रहेगा। इनके साथ ही नगर क्षेत्र में कई विकास कार्य हो रहा है जो जल्दी ही दिखेगा। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...