गुरुवार, 5 जुलाई 2018

रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या
गोली मारने वाला उनका सगा चाचा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव में बुधवार को करीब 3 बजे सलखुआ प्रखंड के रालोसपा अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम उसी के खास चाचा ने दिया। गोली लगने के बाद बदहवास परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलखुआ ले गया। जहा चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकिस्तक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था। गांव में घटना के पीछे चर्चाएं हो रही थीं।
घटना के संबंध में पुरानी रंजीश बताया जा रहा है। एक माह पूर्व आरोपी अशोक सिंह की पत्नी अहिल्या देवी ने मृतक युवक समेत अन्य परिजन पर मारपीट का आरोप लगा सलखुआ थाना में 25 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सलखुआ पुलिस ने बताया की पुरानी दुशमनी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

परिजन व ग्रामीणों के अनुसार बहुअरवा गांव निवासी मेदन सिंह के 26 वर्षिय पुत्र हरिनंदन सिंह को शाम तीन बजे उसके चाचा एवं चचरे भाई ने घर पर धाबा बोल कर पहले जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया और देशी कट्टा से तीन गोली मार दिया। जैसे ही चाचा ने उसे गोली मारा वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। परिजन उसे आनन-फानन में सलखुआ एपीएचसी  ले गए। आरोपी फरार बताया जाता है।
बहुअरवा कोसी बांध पर किराना दुकान चलाता था मृतक :
शाम करीब 3 बजे हरिनंदन सिंह बहुअरवा कोसी बांध पर  अपने किराना दुकान पर पिता को बैठा कर खुद घर खाना खाने आया था। जैसे घर आया की आरोपी चाचा अशोक सिंह सहित अन्य ने युवक को घेर कर बेरहमी से पिटाई कर देशी पिस्तोल से गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष तरूण कुमार तरूणेश ने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस घटना की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुटी है। मृत युवक रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष था। इस घटना के बाद रालोसपा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार बागची ने अपराधियो की तुरंत गिरप्तारी की मांग किया है।

बुधवार, 4 जुलाई 2018

सिमरी बख्तियारपुर में कई लोकेसन पर शूट हुआ बोलबम गाना का वीडियो रिकार्डिंग
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

श्रावण का माह आने वाला है। 30 जुलाई को श्रावण की पहली सोमवारी है। इस श्रावण में बाबा भोलेनाथ का गाना नही बजे ये हो नही सकता है। इसी क्रम में वुधवार को सिमरी बख्तियारपुर में कई स्थान पर बाबा भोलेनाथ की गाने का वीडियो शूट हुआ। एनएच 107 कब्रिस्तान के बगल पोखड़ के समीप गाना का शूट किया गया। कलाकार सभी केसरिया रंग में कांवर लिये ये गाना का शूटिंग करवाया। इसके अलावे कई लोकेसन्स पर भी गाना की शूटिंग किया गया। इस दौरान देखने वालों लोगो की काफी भीड़ हो गया। सब ये शूटिंग देखने में लगे थे। श्रावण माह में बोलबम गाने की धूम मची रहती है। अलग अलग कंपनियों बोलबम गाने अलग अलग  गायकों की आवाज में बाजार में उतारते है।
श्रावण का माह आने वाला है। 30 जुलाई को श्रावण की पहली सोमवारी है। इस श्रावण में बाबा भोलेनाथ का गाना नही बजे ये हो नही सकता है। इसी क्रम में वुधवार को सिमरी बख्तियारपुर में कई स्थान पर बाबा भोलेनाथ की गाने का वीडियो शूट हुआ। एनएच 107 कब्रिस्तान के बगल पोखड़ के समीप गाना का शूट किया गया। कलाकार सभी केसरिया रंग में कांवर लिये ये गाना का शूटिंग करवाया। इसके अलावे कई लोकेसन्स पर भी गाना की शूटिंग किया गया। इस दौरान देखने वालों लोगो की काफी भीड़ हो गया। सब ये शूटिंग देखने में लगे थे। श्रावण माह में बोलबम गाने की धूम मची रहती है। अलग अलग कंपनियों बोलबम गाने अलग अलग  गायकों की आवाज में बाजार में उतारते है।

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

पंचायत में चला करोड़ो का योजना, फिर कही नही दिखता विकास
ग्रामीणों का आरोप कागज पर ही चला पंचायत का विकास
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

मानसून की पहली बारिश ही ग्रामीण क्षेत्र की झूठा विकास का पोल खोल रही है। पंचायत के विकास पर प्रतिवर्ष करोड़ो रूपये खर्च होता है लेकिन ये विकास सरजमीन पर दिखाई नही देता है। ताजा मामला मोहमदपुर पंचयात का है। जहाँ सड़क पर पानी एवं कीचड़ का साम्रज्य स्थापित है। विकास का लंबा लंबा दावा करने वाले जनप्रीतिनिधि को करारा जबाब है। मोहमदपुर पंचायत के भावदेवा वार्ड नंबर 13 की ये सड़क विकास को दावा करने वाले को जबाब है। जानकारी के अनुसार एवं मोहमदपुर के ग्रामीण के अनुसार इस पंचायत में करोड़ो की योजना चला। लेकिन कहा सड़क बना, लोगो को जानकारी नही है। ग्रामीण को इस कीचड़युक्त सड़क से खासकर बरसात के समय लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

   अचार्यजनक बात यह है कि जो भी योजना पंचयात में संचालित होता है। एक कि भी जांच नही होती है। स्थल पर बिना इंजीनियर के ही कार्य किया जाता है। 
   मोहमदपुर पंचयात सचिब नेपाली दास ने बताया कि इस पंचायत में आये हमे कुछ ही दिन हुआ है। मनरेगा की कितना योजना चला, मुझे जानकारी नही है, लेकिन मेरे द्वारा सात निश्चय के एक योजना खोला गया है। पूर्व से सात निश्चय के लगभग 15 योजना संचालित है। जवकि प्रखंड में कार्यरत इंजीनियर गौरव कुमार का कहना है कि साथ निश्चय योजना का कार्य शुरू करने के बाद हमे जानकारी दिया जाता है। अधिकांश पंचायत में यही हो रहा है। लेकिन जिस वार्ड में मेरे सामने पक्की सड़क एवं नाली-गली का कार्य मेरे सामने हुआ है उसी का मापी-पुस्त बनाएंगे।
कुत्ते काटने से दो बच्चे के मौत के बाद पूरा टोला के ही लोगो को रेबीज की सुई अपने बच्चे को देने का लगा रहा होड़
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


आज भी अंधविश्वास लोगो के बीच खासकर ग्रामीण क्षेत्रो में जड़ जमाये हुए है। इसी अंधविश्वास ने महखड़ पंचायत के बगरोली गांव में दो बच्चे मौत की मुह में समा गया। जब दो बच्चे की मौत हो गया तब जाकर बांकी जो बच्चे को कुत्ता ने अपने चंगुल से घायल किया था, उसे अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर रेबीज का सुई दिलाया गया। 
दो बच्चे की हो गया मौत---
बीते रविवार को कुत्ता के काटने से राजकुमार दास के पुत्र अंकुश कुमार 6 वर्ष, वार्ड नंबर 5 का मौत हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि 2 जून को मेरे बेटे को कुत्ता काटा। मेने गांव में ही झाड़फूंक करा दिया। जब 25 जून को मेरे बेटे की अचानक तबियत खराब हो गया। सहरसा प्राइवेट अस्पताल में ले गया। वहां अस्पताल ले गया। अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गया। इसी तरह शंभु दास की 2 वर्षीय बेटी अंकुश कुमार का ताबियत अचानक बीते सोमवार को हो गया। सहरसा दिखाने गया। सहरसा से रेफर दरभंगा रेफर कर दिया। रास्ते मे ही मंगलवार की सुबह मौत हो गया।

Add caption
        मृतक दोनो बच्चे

लगभग एक दर्जन बच्चे को जख्मी भी किया----
जब इन दो बच्चे की मौत हुई तब जाकर बांकी लोग जागरूक हुआ। अस्पताल में सुई लेने का होड़ लग गया। जो बच्चे की मौत हुआ उनके साथ जो खेला, उनमें भी सुई का होड़ लग गया।लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चे सिमरी अनुमंडलीय अस्पताल रेबीज का सुई दिलाने लाया। लगभग एक दर्जन बच्चे को रेबीज का सुई दिया गया। जिन बच्चे को सुई दिया गया उनमें जुली कुमारी, नीति कुमारी, विवेक कुमार, ममता देवी, विनय कुमार, पवित्तर दास, निरंजन दास, राधिका कुमारी, शंभु दास, राजो देवी, राहुल कुमार, बन्दना कुमारी, अनुराधा कुमारी को अस्पताल में सुई दिया गया। 
क्या कहते है चिकिस्तक---
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि जो दो बच्चे की मौत हुई है जरूरी नही है कि कुत्ता काटने से ही हुई है। कुछ लक्षण होते है। डीएमसीएच में डॉग बाईट लिखा है। हो सकता है। जो अस्पताल में सुई लिया है, कोई इनका साइड इफेक्ट नही है। कुत्ता काटने का असर 21 साल बाद दिखाई देता है। अगर आपने रेबीज का सुई नही दिया है तब। 

सोमवार, 2 जुलाई 2018

अगर पैंसन का लाभ ले रहे है तो आपको देना होगा जिंदा होने का सबूत, नही तो बंद हो जाएगा पैंसन
महेंद्र प्रसाद, सहरसा



पूर्व से बिभिन्न योजनाओं से पैंसन ले रहे लोगो को अब अपने जिंदा रहने का सबूत देना होगा। उसके बाद ही आपको पैंसन की राशि मिलेगी। सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड, नगर परिषद एवं नगर पंचायत में पेंसन्धारी का सत्यापन का निर्देश दिया है। पैंसन ले रहे पेंसन्धारी 1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच शिविर में आधारकार्ड के साथ अपनी उपस्थिति का सत्यापन कराना अनिवार्य है। सत्यापन के बाद ही अगले पैंसन की राशि दिया जायेगा। 
   इसी क्रम में नगर पंचायत में सोमवार को सत्यापन के लिये लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी पेंसन्धारी आधारकार्ड के साथ उपस्थित हुआ। नगर पंचायत के कर्मी वार्ड अनुसार आधारकार्ड ले रहा था। सभी पेंसन्धारी को सरकार के द्वारा एक फार्म उपलब्ध कराया गया है। इसी फार्म पर अपना हस्ताक्षर बनाना है। 
     गोरतलब है कि कई पेंसन्धारी की मृत्यु हो जाने के बाद भी उनका नाम को डिलीट नही किया जाता है। इस तरह की कई शिकायते आयी है। मृत पेंसन्धारी के परिजन पैंसन की राशि निकासी  कर लिया जाता है। 
फोटो-नगर पंचायत  में आधारकार्ड जमा के लिये भीड़
अगर लाबारिस या अवैध बच्चा है तो प्लीज झाड़ी में नही फेंके, अस्पताल के पालना घर मे चुपचाप रख दे
सरकार इस अवैध संतान को पालेगी
महेंद्र प्रसाद, सहरसा



अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में पालना घर खुल चुका है। अगर कोई इस तरह का बच्चा है जिसका आप जानकारी गोपनीय रख सकते है, वेसे बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल में स्थित पालना घर मे चुपचाप छोड़ कर जा सकते है। आपसे कोई पूछताछ नही करेगा। इस मामले में देखा गया है कि अवैध संबंध से जन्मे बच्चे को सड़क के किनारे या झाड़ी में छोड़कर चले जाते है। उनके लिये इस तरह की व्यवस्था किया गया है। पालना घर भी अस्पताल के मुख्य गेट के पास ही रखा गया है। जिला बाल संरक्षक इकाई के द्वारा पालना शिशु संग्रहण केन्द्र खोला गया है। अगर किसी को इस तरह लाबारिस बच्चे की जानकारी है तो आप इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते है। केंद्र उस बच्चे को आपसे ले लेगा। टोल फ्री नंबर 1098 पर कर सकते है। जानकारी के अनुसार अभी तक इस तरह का एक भी बच्चा पालना घर मे नही आया है।

रविवार, 1 जुलाई 2018

जीते जी रक्तदान, मरते मरते अंगदान, इस सामाजिक हिस्सा में आप लोग जरूर भाग ले
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर सेवा समिति (रक्तदानी-महादानी) के तत्वावधान में रोज वैली सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से सिमरी बख्तियारपुर में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
इस शिविर का उदघाटन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अबुल कलाम, सदस्य कोकब सुल्ताना, खुशीलाल भगत, समिति के संस्थापक विष्णु कुमार, सुभाष चंद्रा, विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार, पटना के बमबम लाल ने संयुक्त रूप से किया । 
उदघाटन उपरांत सभी अतिथियों को फलदार पेड़ देकर सम्मानित किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। 
शिविर में रक्तदानियों के अलावा भी अन्य आगंतुकों के लिये निःशुल्क ब्लड ग्रुप जाँच एवं बी पी जाँच की व्यवस्था किया गया।
प्रथम रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर के दौरान लड़कियों   ने भी बढ़चढ़ कर रक्तदान किया।


इनलोगो ने रक्तदान में हिस्सा लिया---
 इस रक्तदान शिविर में  नितेश सिंह, राजीव कुमार, रिद्धि कुमारी, ज्योति कुमारी, महेंद्र प्रसाद, बिमलेश कुमार, अदिति, प्रीतम, रवि, शिवेंद्र सिंह, विप्लव कुमार, सुमित, अमित, सोनू, मनोज, प्रमोद, अमरदीप, सत्यप्रकाश, शुभम, मनीष, अमन आदि ने रक्तदान किया
। 
समिति के संस्थापक विष्णु कुमार ने सभी सहभागियों का धन्यवाद किया। 
शिविर के सफल संचालन हेतु डॉ रफत परवेज, गोपाल शर्मा, विकास, संजीव, कामरान, काशिफ, सैयद मन्नान अशरफ, बमबम लाल, श्रवण भगत, डॉ उमेश, विवेकानंद भगत, विजय कुमार, पिंटू शर्मा मोददासिर, आदित्य आनंद, निर्दोष कुमार, सनी श्रीवास्तव, संजय भगत, महताब आरिफ, नितेश सिंह तोमर, कुमोद सिंह आनंद, रौशन पोद्दार, राम जायसवाल, इमदादूर रहमान आदि ने शुभकामनाये दी।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...