सोमवार, 9 जुलाई 2018

 शिक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्रा एवं शिक्षको ने लिया भाग
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

नगर पंचयात के कला भवन में शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संवाद का विषय था शिक्षको एवं वर्तमान काल मे समाज मे शिक्षा का कैसे प्रोत्साहन किया जाए। इससे पूर्व समाहरोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक श्री महेंद्र नारायण सिंह , प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री जीवेश सिंह , सेवानिवृत शिक्षक शिव्रत झा, हैप्पी हॉरिजोन्स ट्रस्ट की सह-संस्थापिका श्रीमती वत्सला, प्रमोद भगत एवं अन्य शिक्षक ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इसके पश्चात् महेंद्र नारायण ने शिक्षक के कर्तव्य एवं महत्व पर अपने विचार रखे , उन्होंने विद्यालयों एवं शिक्षकों के कर्त्वयों की भी चर्चा की। एक अच्छे शिक्षक को शिक्षा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करने की जरूरत है। उनोहने कहा कि  ऐसे समारोह के आयोजित आवश्यक रूप से होते रहने पर भी प्रकाश डाला।
इसके पश्चात् एक पैनल चर्चा हुई।  जिसका विषय था कोशी क्षेत्र को शिक्षा का पावरहाउस बनाना।  इस चर्चा में विभिन्न शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक ने भाग लिया , इन सब ने अपने सकारात्मक विचार रखे। 
पैनल चर्चा के पश्चात ‘‘शिक्षा का अधिकार‘‘ विषय पर हैप्पी हॉरिजोन्स ट्रस्ट ने एक कार्यशाला आयोजित की , कार्यशाला में सभी शिक्षकों ने सहर्ष भाग लिया।
इस कार्यशाला  के बाद सभी ने अपने अनुभव और उनसे जुड़ी कहानियाँ सबको सुनाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने भी अपना अनुभव बताया।


समारोह का समापन श्रीमती वत्सला ने सभी अतिथियों तो धन्यवाद देकर किया।  इस मोके पर  ट्रस्ट के सदस्य विनय कुमार , सोनू कुमार , बिपाशु पांडेय ,रुचि आनंद , क्षितिज आनंद  आदि ने इस कार्यशाला के आयोजन की सफलता के लिये बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

रविवार, 8 जुलाई 2018

पुलिस की नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर लूटता था लोगो को, पुलिस ने ऐसे पकड़ा इस शातिर लुटेरे को
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


बख्तियारपुर एवं सलखुआ थाना में सड़क लूटकांड को अंजाम दे चुके अपराधी को पुलिस ने घर दबोचा।  पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के द्वारा कई सड़क लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इनके द्वारा एक लूटी हुई मोटरसाइकिल एवं जिस मोटरसाइकिल से घटना को अंजाम देता था, दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया। दिनांक 25 जून 18 को रात्रि के 9 बजे सरडीहा गांव निवासी सुदेश कुमार सिंह से इनलोगो के द्वारा हुसेनचक चोक के पास यही तीनो अपराधी ने मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट लिया था। सुदेश कुमार सिंह का जो मोबाइल लूटा था उसी के सीडीआर एवं कैफ के आधार पर सरोजा पंचायत के करुआ गांव निवासी सोविन यादव के घर पर छापेमारी किया। छापामारी में सोविन कुमार के पुत्र बीपी कुमार  के पास से लूटी गयो मोबाइल एवं लूट में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया। थाना में बीपी कुमार ने लूट कांड में नीरज यादव एवं शिवचंद्र यादव का नाम लिया। फिर पुलिस को सूचना मिला कि ये दोनों अपराधी नीरज यादव एवं शिवचंद्र यादव लूटी गई मोटरसायकिल से बख्तियारपुर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने उसे भीखा गाछी के समीप गिरफ्तार किया। इस दौरान नीरज यादव के पास से एक देशी कट्टा लोडेड एवं जिंदा कारतूस बरामद किया। नीरज यादव के पास से एक लूट का  मोबाइल बरामद किया। ये मोबाइल सलखुआ थाना क्षेत्र में लूटा गया था। इन गिरफ्तार अपराधी पर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 25/18, 260/18,  275/18 एवं सलखुआ थाना कांड संख्या 100/18 मामला दर्ज है। 

मोटरसायकिल के नंबर प्लेट पर पुलिस पेंट लगा था---
पुलिस ने जो लूट की मोटरसाइकिल हीरो फेंसन लाल रंग का बरामद किया है, उसके नंबर प्लेट पर पुलिस रंग का पेंट लगाया था। ये तीनो बड़ी आसानी से इस नंबर को लूट में इस्तेमाल करता था। लोगो को पुलिस पेंट देखकर इनके ऊपर ज्यादा संदेह नही होता था। बड़ी आसानी से लूट की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल एवं लूटने में जो मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था दोनो बरामद किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी के अलावे मुख्यालय डीएसपी रश्मि कुमारी, प्रभारी एसडीपीओ गणपति ठाकुर, इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
नाला तो बना दिया, पानी कहा बहेगी पता नही, 
सात निश्चय योजना में हर तरफ मची है लूट
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

लाखो की लागत से नाला बना दिया। लेकिन नाली की पानी कहा बहेगी, नाला बनाने वालों को भी पता नही है। सोनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 09 में दो अलग अलग लगभग साढ़े 10 लाख की लागत से दो नाला का निर्माण किया है। आश्चर्य की बात है कि इन दोनों नाली की पानी कहा बनेगी किसी को भी मालूम नही है। नाला बने दो महीने से ज्यादा हो गया है। नाला में जंगली घास उग आया है। सोनपुरा पंचयात भवन में मॉजुद सोनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया परमेशरी भगत ने बताया कि जल्दी ही नाला की पानी निकासी की व्यवस्था कर दिया जायेगा। सवाल है कि आखिर किस वजह से 10 लाख रुपये खर्च किया गया। जवकि नाला से पानी बहने का कोई आगे रास्ता ही नही है। 

बिना स्थल जांचे ही इंजीनियर बना देता है प्राक्कलन---
इंजीनियर बिना स्थल जांच किये ही प्राक्कलन बना देता है। जिस कारण इस तरह की बात सामने आती है। वहीं जब कार्य शुरू होता है तो इंजीनियर की अनुपस्थिति में ही नाला निर्माण एवं सड़क ढलाई का कार्य होता है। सात निश्चय योजना का अभी हालात बद से बदतर बना है। सड़क निर्माण या नाला निर्माण में प्राक्कलन की खुले आम अनदेखी किया जाता है। सिमरी बख्तियारपुर में लगभग हर जगह सात निश्चय का कार्य चल रहा है। लेकिन शायद ही किसी ढलाई स्थान पर इंजीनियर की उपस्थिति रहता होगा। 
क्या कहते है इंजीनियर---
सिमरी बख्तियारपुर के कनीय अभियंता गौरव कुमार को सिमरी बख्तियारपुर के अलावे बनमा इटहरी प्रखंड भी प्रभार में है। जब सड़क ढलाई या नाला निर्माण में अनियमितता के बारे में पूछा गया तो उनोहने बताया कि हम उस सड़क या नाला का ही मापी पुस्त बनाएंगे, जहा पर हम खुद मॉजुद रहकर कार्य करवाया है। इंजीनियर ने बताया कि अधिकांश स्थानों के बारे में बिना जानकारी के ही सड़क या नाला निर्माण लोगो के द्वारा किया रहा है। 

शनिवार, 7 जुलाई 2018

भड़ी पंचायत में दबंगो ने विधवा महिला को पीटा, बलबाहाट ओपी में आवेदन दिया। 15 दिन बाद भी नही हुई प्राथमिकी
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


बलबाहाट ओपी के मोहमदपुर पंचायत के मोहमदपुर गांव में एक विधवा महिला के साथ पंचायत में मारपीट किया। लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी थाना में प्राथमिकी दर्ज नही हुआ है। थकहार कर महिला शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी से मिलने आयी, लेकिन भेंट नही हुआ। ओपी में दिये आवेदन में विधवा महिला पतासिया देवी पति स्व गंगाधर ठाकुर ने आरोप लगायी है कि दिनांक 24 जून को गाँव मोहमदपुर मे जमीन की नापी सरपंच, एवं गांव के बहुत सारे पंच के सामने अपनी जमीन की नापी निजी अमीन के द्वारा किया जा रहा था। नापी के दौरान ही मिंटू यादव, रमेश यादव, गणेश्वर यादव आया एवं जमीन नापने की कड़ी एवं खूंटा आदि फेंक कर मुझे गंदी गंदी गालियां देने लगा। इसके बाद इतना ही नही मेरा बाल पकड़कर मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरा ब्लाउज भी फार दिया। ये लोग पूर्व में भी मेरे साथ मारपीट कर चुका है।
महिला के द्वारा 24 जून को ही बलबाओपी में आवेदन दिया गया। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई करवाई नही किया गया। थकहार कर महिला शनिवार को डीएसपी से मिलने सिमरी बख्तियारपुर आयी। लेकिन संयोग भेंट नही हो सका।
इस बाबत बलबाओपी प्रभारी पंचलाल यादव ने बताया कि आवेदन मिला है या नही, इनकी जानकारी मुझे नही है। आवेदन मिला होगा तो जांचकर करवाई किया जायेगा।
बिहार को विशेष दर्जा की मांग को लेकर कई जगह किया सड़क जाम
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

जन अधिकार पार्टी द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर सिमरी बख्तियारपुर स्थित सैनी टोला चौक स्थित चार मुहानि सड़क पर  सेकड़ो समर्थको द्वारा जाम कर आवाजाही बंद कर दिया। जिससे सड़क के दोनों और गाड़ियों का काफिला लग गया ।जाप के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के राष्‍ट्रीय संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव के नेतृत्‍व व मार्गदर्शन में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार के किसान मजदूर दुकानदार से लेकर आम आदमी सभी को फायदा होगा वरिष्ठ जाप नेता समाजसेवी मनोज कुमार यादव ने कहना है कि केन्द्र और राज्य सरकार बिहार के लोगों को ठग रही है। इन लोगों की मंशा कभी भी बिहार को विशेष राज्य बनाने की नहीं है। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार के विकास में चार चांद लग जाएगा  ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही मिलने से शिक्षा का स्तर गिर गया है। बिहार राज्य का विशेष राज्य का दर्जा अगर प्राप्त हो जाता है, तो शिक्षा की स्थिति में सुधार होगी बेरोजगारी दूर होगी स्वास्थ्य की गिरी हुई स्थिति में सुधार होगी उद्योग-धंधे लगेंगे से बिहार के लोग पलायन रुकेगा। इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए  वही छात्र नेता अमर कुमार यादव ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जल्द से जल्द इनकी मांगे केंद्र सरकार ने नहीं मानी तो यह आंदोलन का रूप लेगा और पूरे बिहार में आंदोलन किया जाएगा।  बंद कराने में
में छात्र  नेता अमर कुमार यादव गजेंद्र शर्मा महेश्वर यादव विपिन यादव विजय यादव बिंदेश्वरी शर्मा लोहा चौधरी विजय शंकर चौधरी चमरू सादा राजो यादव रतन यादव सुनील मुखर्जी इत्यादि लोग बिहार बंदी में शामिल थे


शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

पंचयात चुनाव की तैयारी पूरी, इतने सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


रविवार को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सारी तैयारी कर लिया गया है। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित मतदान कर्मी को बिभिन्न मतदान केंद्रों पर रवाना किया। 
छह निर्विरोध निर्वाचित---
पंचायत उपचुनाव में पंच पद के लिये छह निर्विरोध निर्वाचित हुए है। जिसमे सितानाबाद उतरी, महखड़, ख़ामोती वार्ड नंबर 8, बघवा, धनुपरा एवं पहाड़पुर में निर्विरोध निर्वाचित हुए। जवकि पहाड़पुर पंचायत में पंच के एक पद के लिये एक भी नामांकन नही हुआ। 
सरपंच सहित चार स्थानों पर होना है चुनाव----
चकभारो पंचायत में सरपंच पद का चुनाव होना है। 7 उमीदवार चुनाव मैदान में है। इनके अलावे तरियामा वार्ड नंबर 10 में वार्ड सदस्य पद के लिये, ख़ामोती में वार्ड नंबर 15 में वार्ड सदस्य के लिये एवं ख़ामोती में गई वार्ड नंबर 2 में पंच  का चुनाव होना है।कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना 8 को ही कृषि भवन में संध्या से होगा। जवकि सरपंच पद का मतगणना 10 जुलाई को होगा। 
विशेष जानकारी के लिये बीडीओ के सरकारी नंबर 9431818296 पर दो बार कॉल किया गया, लेकिन  बीडीओ द्वारा मोबाइल रिसीव नही किया गया।
सड़क पर है जलजमाव, स्कूली बच्चे को होती है दिक्कत
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सोनपुरा पंचायत के खोजुचक से बसंतपुर होते हुए सोनपुरा जाने वाली सड़क में पानी का जलजमाव होने के कारण लोगो को आने जाने में काफी परेसानी हो रहा है। इस कारण लोगो ने सड़क पर खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण मो सादिर, म9 यूनुस, सनोबर आलम, शंभु सिंह, अरुण पासवान आदि ने बताया कि खोजुचक एनएच 107 से सोनपुरा, करुआ जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का कार्य जो लेकर सड़क पर मिट्टी डाली गई है। गांव के ही फुलेश्वर ठाकुर, मनीष ठाकुर, अरुण ठाकुर, हरिलाल भगत, रंजीत भगत अपने अपने घर के सामने मिट्टी डालकर पानी निकासी को जाम कर दिया है। जिन कारण सड़क पर पानी जाम है। पानी के जाम रहने से लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पर रहा है। खासकर स्कूल पढ़ने वाले बच्चे को तो और ज्यादा परेसानी हो रहा है। इसी परेसानी को लेकर बच्चे एवं अभिभावक ने पानी की तुरंत निकासी के लिये एसडीओ को आवेदन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी पदाधिकारी को इस जलजमाव की जानकारी दे चुका हूं, लेकिन कोई करवाई नही हुई

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...