सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

सिमरी बख्तियारपुर में एक बार फिर सजेगी देश के नामचीन शायरों की महफ़िल
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


आगामी माह 22 नवंबर को महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो के मैदान में देश के मशहूर नामचीन मुशायरा का कार्यक्रम होगा। जिसकी तैयारी किया जा रहा है।  सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय चकभारो-पहाड़पुर में आगामी  22 नवम्बर को आल इंडिया आलिशान मुशायरा के आयोजन के लिए शनिवार को पहाड़पुर के सफाईर हाईवे स्कूल के प्रांगण में एक मीटिं का आयोजन किया गया। इस बैठक  में समय और शायरों के चयन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया । बैठक की अध्यक्षता मास्टर सैयद सईद अशरफ साहब ने किया, जबकि संचालन वजीह अहमद तसौवउर ने किया।  इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में उर्दू साहित्य प्रेमियों ने मुशायरे के आयोजन में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। इस से पूर्व आयोजन कमेटी के संयोजक नाजिम अनवर, चांद मंजर ईमाम और गुलाम मो0 कौसर  ने उपस्थित लोगो से बैठक  के उद्देश्य पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मुशायरे से न केवल साहित्य और संस्कृति से जुडाव होता है बल्कि हिन्दू मुस्लिम एकता में भी अहम रोल अदा करता है। यह मुशायरा चकभारो हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होगा। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मो0 मेराज आलम ने कहा कि उर्दू हमारी संस्कृति से ऐसे जुड़ी हुई है कि उसके बिना हमारा वजूद कुछ नहीं है। मजहब से लेकर अदब के मैदान तक उर्दू ही हमारी रहनुमाई कर रही है। इसलिए इस तरह के प्रोग्राम से उर्दू को शक्ति मिलती है। वजीह अहमद तसौवुर ने कहा कि अपने बच्चों को उर्दू सिखाये, वह खुद ब खुद तहजीब सीख जायेंगे। उर्दू तहजीब की जुबान है। उन्होंने ने मुशायरे में कम मगर चुनिंदा शायरों को ही लाने पर बल दिया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में सैयद सईद अशरफ ने भी मुशायरा कराने के लिए आयोजक को बधाई देते हुए  कहा कि कम मगर अच्छे शायरों को लाने पर जोर दिया।

रविवार, 7 अक्टूबर 2018

4 साल से बनमा इटहरी प्रखंड में कुंडली मारकर बैठे बनमा बीइओ के खिलाफ अनशन करेंगे हिंदुस्तान अवाम मोर्चा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

24 अक्टूबर को सहरसा स्टेडियम में बनमा इटहरी बीइओ के खिलाफ बड़ा धरना होगा। इस धरना में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के जिलास्तर के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हिंदुस्तान वाम मोर्चा इसकी तैयारी प्रारम्भ कर दिया। इसी सिलसिले में शनिवार को सलखुआ में अवाम मोर्चा की बैठक में संगंठन के बीच-विमर्श होने के बाद बीइओ के खिलाफ प्रस्तावित धरना को लेकर विचार विमर्श किया गया।   सलखुआ प्रखंड के हरेवा गांव में सलखुआ हम के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष आशिफ इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला किया गया कि इस धरना में अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग ले। बैठक में लगभग एक दर्जन से अधिक बिभिन्न प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एव प्रकोष्ट ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के विस्तार के अलावा पार्टी के मजबूती के लिये जोड़ शोर से कार्य करने का कार्यकर्ता से अपील किया गया। 
विगत चार साल से दो प्रखंड में कुंडली मारकर बैठा है बीइओ----
बीइओ मिथलेश कुमार सिंह बनमा इटहरी प्रखंड में विगत चार साल से कुंडली मारकर बैठा है। बनमा इटहरी के अलावे सोनबरसा राज में भी प्रभार में है। हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन कहना है कि इस बीइओ के कार्यकाल में दोनों प्रखंड के पठान-पठान पूरी तरह से बंद हो गया है। शिक्षक स्कूल नही जाते है, बीइओ घर बैठे निरीक्षण दिखाकर मोटी उगाही में लगा है। 
  बैठक में युवा जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन, बेलाल अहमद, जनप्रतिनिधि का जिलाध्यक्ष नरेश निराला, महिला जिलाध्यक्ष रीभा देवी, किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष रमन कुमार रंजन, युवा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सोनू, ललिता देवी, अनिल सादा, समसेर आलम, बीरबल सादा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

तैलिक समाज पर अत्याचार हो बन्द, मिले सत्ता में भागीदारी:रणविजय
2 दिसंबर को पटना में होगी तेली की महारैली, लोगो से अधिक से अधिक भाग लेने की अपील
पूर्व विधयाक रणविजय साहू को सहरसा में धूमधाम से किया गया सम्मान
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सहरसा जिला तैलिक साहु सभा सहरसा के तत्वावधान में तैलिक साहु सभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू का सहरसा की धरती पर पहली बार सहरसा अगवान पर सहरसा के लोगो ने अभिवादन किया।  जिले के सीमा बेला , बिहरा, तुलसियाही चौक पर एवं बारियाही बाजार में  सभा के आयोजन के साथ तैलिक साहु भवन मे प्रदेश अध्यक्ष का मिथिला संस्कृति के पाग -चादर माला के साथ जोरदार ढंग से अभिनंदन किया गया ।
अभिनंदन समारोह का अध्यक्षता जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार देव ने किया ।प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि  तैलिक साहु समाज भामा शाह के वंशज है । इसके बावजूद आज सत्ता के हिस्सेदारी से इस समाज को राजनैतिक साजिश के तहत दुर रखा जा रहा है ।


आज पुरे बिहार में तैलिक साहु समाज की आबादी 07 प्रतिशत है ।आज तैलिक साहु समाज को टरगेट कर हत्या, लुट व अपहरण की घटना को अंजाम दिया जा रहा है ।लेकिन शासन व प्रशासन के लोग मुकदर्शक बना हुआ है । प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के लोगो को आगामी 02 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में तैलिक अधिकार रैली मे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहवान किया ।
पूर्व विधायक श्री गुजेश्वर साह ने कहा कि अब समय आ गया कि एक बार फिर से तैलिक साहु समाज को पंचायत से लेकर जिला तक संगठन मजबूत कर राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा ।
पूर्व प्रत्याशी राजकुमार साह ने कहा कि तैलिक साहु समाज को किसी दल ने राजनैतिक हिस्सेदारी देने का काम नही किया उल्टे इस समाज का वोट लेकर समाज को बरगलाकर राजनैतिक शोषण करने का काम हो रहा है इसके लिए समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा ।
पूर्व प्रत्याशी व रासलोपा अध्यक्ष चंदन बगाची ने कहा कि अन्य नेताओं का प्रतिमा हर जगह लग सकता है तो भामा शाह का प्रतिमा प्रत्येक जिला मे क्यो नही सरकार लगा सकती है ।


भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि जो दल समाज को प्रत्याशी बनाने का काम करेगा ,उस समय हम दलगत भावना से ऊपर वैसे समाज के उम्मीदवार को खुल कर मदद करने का काम करेगा ।
व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया अपने हक और अधिकार के लिए सड़कों पर उतरकर अंदोलन करने के लिए समाज को जागरूक करना होगा ।
सत्तर पंचायत के मुखिया विजय लक्ष्मी साहू ने कहा कि तैलिक साहु समाज के महिलाओं को भी राजनैतिक एवं समाजिक संगठन के मजबूती के लिए बढ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा ।जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार देव ने कहा आने वाले दिनों में तैलिक साहु समाज अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबुत कर बड़ा अंदोलन करने के साथ राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए बड़ी रैली आयोजित करने का काम करेगा ।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रदेश युवा सचिव राजीव रंजन साह ने कहा कि जो दल हमारे समाज को राजनैतिक रूप से हिस्सेदारी नही देगा वैसे दलो के खिलाफ हमारा संगठन के लोग उसको हराने के लिए जो ताकत लगाना पडेगा वह लगाने का काम करेंगे ।
इस अभिनंदन समारोह में पूर्व वार्ड पार्षद सुबोध साह ,कामेश साह ,प्रवीण कुमार, फुलेश्वर साह,रघु साह ,सबुरी साह ,प्रो विवेकानंद साह, रंजीत बब्लू, सुभाष साह, रामनाथ साह ,रविन्द्र साह,  मन्टु साह,दीपक साह ,प्रहलाद साह, मुखिया पति विक्रम साह ,समिति संतोष साह ,पंडरी मुखिया महेन्द्र साह,मणि साह ,विक्की साह ,शक्ति गुप्ता आदि ने प्रदेश के उपाध्यक्ष महेन्द्र साह, संगठन मंत्री कृष्ण साह,सुयंक्त मंत्री विनय कुमार गुड्डू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनरायाण साह का भी पाग-चादर व माला पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
अगले साल से मिथलांचलवासी करेंगे कोसी महासेतु पर रेल यात्रा
सहरसा से सुपौल, निर्मली, सकरी होकर चलेगी ट्रैन
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आरके जैन ने कहा कि इस साल दिसंबर तक सहरसा-गढ़ बरुआरी और मार्च 2019 में निर्मली व सकरी तक आमान परिवर्तन कार्य पूरा हो जाएगा।
डीआरएम गुरुवार को सहरसा-सुपौल-सरायगढ़-निर्मली-सकरी आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सहरसा में चल रहे आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम ने पत्रकारों से कहा कि सहरसा-गढ़ बरुआरी साढ़े 16 किमी. में रेल लाइन बिछा दी गई है। इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा होते सीआरएस निरीक्षण कराते स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
इस साल दिसंबर अंत तक सहरसा-गढ़ बरुआरी लाइन को चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़ बरुआरी-सुपौल और सरायगढ़-निर्मली-सकरी के बीच पांच-पांच पुल निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस लाइन को मार्च 2019 में चालू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन बीके सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण) डीएस श्रीवास्तव, सीनियर डीएसटीई अभिषेक कुमार, सीनियर डीओएम अमरेश कुमार, सीनियर डीईएन थ्री मयंक अग्रवाल, सीनियर डीईई प्रभात कुमार, एसीएम पीआरपी सिंह, एडीईएन मनोज कुमार, डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, अमरेन्द्र लाल, स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार, एडीएमई केके शंकर, एसएसई सुनील कुमार, सुभाष कुमार, ओंकारनाथ सिंह, मनोज कुमार, शंभु कुमार, स्नेह रंजन, पुष्पक कुमार, पोस्ट कमांडर सारनाथ व अन्य थे।

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

उपमुखिया के ऊपर लगा अविश्वास प्रस्ताव
आधा दर्जन वार्ड सदस्य ने मुखिया को पत्र लिखकर विशेष बैठक बुलाने का मांग किया
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

अलानी पंचायत के उपमुखिया दयानंद भगत पर वार्ड सदस्य ने अविश्वास प्रस्ताव लगा मुखिया को आवेदन दिया है। 24 सितंबर को वार्ड सदस्य की बैठक में उपमुखिया के विरूद्ध अविश्वास  का प्रस्ताव पारित किया गया। मुखिया संजू निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड सदस्य ने उपमुखिया दयानद भगत पर बैठक नही बुलाने, बैठक में भाग नही लेने, लोगो के साथ व्यवहार कुशल नही रहने का आरोप लगाया। वार्ड सदस्य ने कहा कि उपमुखिया दयानंद भगत को हटाया जाए एव इनके जगह दूसरे वार्ड सदस्य को उपमुखिया बनाया जाये। वार्ड सदस्य के द्वारा उपमुखिया पर लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मुखिया संजू निषाद ने 8 अक्टूबर को विशेष बैठक की तिथि निर्धारित किया है। अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अक्टूबर को विशेष बैठक में उपमुखिया दयानंद भगत को अपना विश्वास मत हासिल करना होगा।

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

घर मे बिबाहिता सोई थी अकेली, गांव के ही युवक घुस गया घर मे...
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


कोसी तटबन्ध के अंदर कनारिया ओपी क्षेत्र के हसुलिया गांव के वार्ड नं. 5 में घर में सोयी महिला के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा घर में घूस कर दुर्रव्यवहार किये जाने का मामला आया है। 
          हसुलिया वार्ड नं. 5 निवासी पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि दिनांक 26 सितंबर को करीब 1 बजे रात्रि में मेरी वृद्ध सास बीमार थी। उनका इलाज कराने परिवार के लोग  सहरसा  चले गये थे। मैं घर पर अकेली थी। मुझे अकेली देखकर गांव के ही वकील यादव के 28 वर्षीय पुत्र प्रवीण यादव ने सोये हुए अवस्था में मेरे आंगन का बल्ब की तार काटकर अंधेरा कर दिया है। घर का टट्टी के ऊपर होकर मेरे घर घूस गया। घर मे घुसने के साथ मेरे साथ दुर्रव्यवहार करने लगा। इसी क्रम में आंख खुली तो उसे पहचान कर हल्ला की तो प्रवीण यादव दरवाजा खोलकर फरार हो गया। जाते वक्त  मुझे धमकी देने लगा कि अगर हल्ला किया तो गला-दवाकर जान से मार दूंगा। लोगों को आता देख उसने अपना चप्पल, गमछा और टार्च छोड़ कर भाग गया।
           इस बावत कनरिया ओपीध्यक्ष धर्मवीर साथी ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन किया जा रहा है

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

हम पार्टी का विस्तार, कई नये अध्यक्ष बने
वार्ड पार्षद नरेश निराला बने जनप्रतिनिधि के जिलाध्यक्ष
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


प्रखंड के रानीहाट स्थित भट्ठा टोला में हम सेकुलर पार्टी की एक बैठक आयोजित कर अलग अलग प्रखंड में अध्यक्ष की नियुक्ति किया गया। हम के युवा जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन ने इन सभी अध्यक्ष को मनोनीत किया। हम सेकुलर युवा के नगर अध्यक्ष भट्ठा टोला निवासी मो इकबाल को मनोनीत किया गया। इनके अलावे सलखुआ प्रखंड युवा अध्यक्ष पद पर पुरैनी गांव निवासी मो बेलाल को मनोनीत किया। सलखुआ प्रखंड के हम सेकुलर के युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के पद पर फैनसाहा गांव निवासी मो आशिफ इकबाल को मनोनीत किया गया है। इस मोके पर सभी नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन ने कहा कि पार्टी के संगठन की मजबूती एव अधिक से अधिक लोगो को पार्टी में जोड़ने के लिये कार्य करे। पार्टी के महिला जिलाध्यक्ष रीभा कुमारी ने कहा कि पार्टी में महिला को अधिक से अधिक जोड़ा जाए इस पर कार्य तेजी से करने की जरूरत है। जनप्रतिनिधि के जिलाध्यक्ष सह पार्षद नरेश निराला ने कहा कि पार्टी के सभी लोग पार्टी के बेहतर के लिये कार्य करे, पार्टी कैसे मजबूत बनेगा इस पर ज्यादा कार्य करने की जरूरत है। इस मोके पर युवा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष पवन कुमार सोनू, मो मुन्ना, मो अमीर आलम, मो इकबाल, मो गुलाम रसूल, मो हनिफुर रहमान, विधि वक्ता के मो बेलाल ने आदि उपस्थित थे। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...