शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

छठ महापर्व: आस्था का महापर्व छठ आज भी आधुनिकता की चकाचोंध से कोसो दूर


मन की सुद्धता एव सात्विकता के साथ लाखो लोगो का आस्था का है जुड़ाव
कोशी बिहार टुडे

छठ महापर्व में परंपरा की प्रधानता होती है। मन की शुद्धता व सात्विकता के साथ प्रकृति व मिट्टी से जुड़ाव देखी जाती है। समय के साथ इस पर्व में आधुनिकता का समागम हुआ पर परंपरा आज भी पुरानी है।

भले ही हम रोजाना ब्रश और टूथपेस्ट से मुंह धोते हैं पर इस महापर्व को दौरान व्रती दातुन से मुंह धोते हैं। आम दिनों में हम घर में आरओ, नल पानी का इस्तेमाल करते हैं, पर छठ का प्रसाद बनाने के लिए गंगा जल या कुएं के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। स्टील आदि के बर्तनों के बदले पीतल, तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। घरों में हम रोटी पैकेटबंद आटा की बनाते हैं पर प्रसाद के लिए गेहूं को सुखाकर धोया जाता और पिसवाया जाता है। बर्तन धोए जाएंगे और गंगाजल भरकर घर लाए जाएंगे। प्रसाद बनाने के लिए गैस चूल्हे का नहीं बल्कि मिट्टी के चूल्हे का प्रयोग किया जाता है।

 पूजन में जहां परंपरा की आज भी प्रधानता देखी जाती है, वहीं व्रतियों ने परिस्थिति व बदलते समाज के हिसाब से आधुनिकता का भी इसमें समावेश किया है। परंपरा है कि व्रती 36 घंटे निर्जला उपवास के दौरान मिट्टी पर ही सोते हैं।  आज शहरों में मिट्टी के घर कहां मिलेंगे। व्रती सोते तो हैं भूमि पर ही पर वह आज पक्का हो गया है।
किसी पंडित की जरूरत नहीं पड़ती
इसमें पूजा-अर्चना के लिए किसी पंडित या शास्त्रों की जरूरत नहीं पड़ती है। छठ व्रती ही सारे कर्मकांड करते हैं। इसमें उनका पूरा परिवार और आस-पड़ोस के लोग कर्मकांड की जटिलताओं को कम करते हैं। वहीं हमारा समाज बदल रहा, बोलचाल, भाषा, संस्कृति, आचार-विचार सबमें बदलाव दिखता है। हमारी संस्कृति, पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित हो रही है। पर छठ पर्व ऐसा है जिसमें कोई बदलाव नहीं आया है।
पवित्रता का रखा जाता है ख्याल
आज भी पवित्रता का उसी तरह ख्याल रखा जाता है जैसे सदियों पहले रखा जाता था। कर्मकांड विशेषज्ञ पं. भवनाथ झा कहते हैं कि हमारे अन्य पर्वों में जहां आधुनिकता के कारण पर्याप्त परिवर्तन आ चुका है, वहीं छठ पर्व में हम पाते हैं कि लगभग 13वीं शती से जो विधान शास्त्रों में पाये जाते हैं, वे आज भी सुरक्षित हैं। यह इस पर्व के प्रति असीम आस्था का परिणाम है।

गुड़ की जगह ली चीनी की खीर
खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर की प्रधानता होती है पर आज चीनी की खीर का प्रचलन होने लगा है। पहले परिधान में सूती का अधिक इस्तेमाल होता था पर आज सिल्क भी लोग पहनने लगे हैं।

कोई वाहन से जाता है तो कोई घर की छत पर देता है अर्घ्य
परंपरा है घाटों तक पैदल जाने का। घर से घाट तक व्रती के परिजनों द्वारा सिर पर छठ प्रसाद का दउरा लेकर जाने की परंपरा है। पर आज व्रती के परिजन घर से घाटों तक पैदल जाने के बदले वाहनों से पहुंचते हैं। सिर पर दउरा लेकर जाने की बजाय गाड़ी या ठेले पर लेकर दउरा लेकर जाते हैं। लोग ई-रिक्शा को भी छठ व्रत की प्रसाद को ढोने के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं। पोखड़ में  पानी प्राय: कूड़ा-कचरा से मिश्रित होता है। व्रती मजबूरी में  घर पर छत पर ही या अस्थायी तालाब बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं।

प्रकृति से जुड़ाव का पर्व
छठ महापर्व में प्रकृति और मिट्टी से जुड़ाव  देखी जाती है। सूर्य की उपासना करते हैं। स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है तो जल में अर्घ्य देते हैं। छठ महापर्व में अर्घ्य के सामानों पर नजर डालें तो सबके सब प्रकृति से जुड़े हैं। अर्ध्य में नए बांस से बनी सूप व डाला का प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि सूप से वंश में वृद्धि होती है और वंश की रक्षा भी।  प्रसाद में  ईख चढ़ता है। यह आरोग्यता का द्दोतक है। इसमें ठेकुआ चढ़ाया जाता है जो समृद्धि का द्दोतक है। मौसम के फल अर्पित किये जाते हैं।  मौसम के फल, फल प्राप्ति के द्दोतक हैं। छठ गीतों में भी प्रकृति से जुड़ाव महसूस होता है।
श्रोत-हिंदुस्तान

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

हाट-सैरात की जमीन पर दशको से कुंडली मारकर अवैध कब्जा कर दुकान बनाने बाले के ऊपर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

हटिया की जमीन को अवैध कब्जा कर दूसरे को दे रखा है किराया पर

एसडीओ ने हटिया पहुच अवैध अतिक्रमण का किया निरीक्षण
कोशी बिहार टुडे

 अनुमंडल पदाधिकारी  अरविंद कुमार ने मंगलवार को हटिया गाछी पहुंच अतिक्रमण किए हुए जमीन का जांच-पड़ताल किया। एसडीओ श्री कुमार ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि जितने भी लोग दुकान बनाकर अवैध ढंग से हटिया की जमीन को कब्जा किया है, उन्हें खाली करने का नोटिस दें,  इसके अलावा माइक से भी खाली करवाने का प्रचार करावे, इसके बावजूद भी अगर अतिक्रमणकारी हटिया की जमीन को खाली नहीं करता है तो एक निश्चित टाइम देख कर अनुमंडल प्रशासन हटिया की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करेगी।
4 एकड़ जमीन है हटिया मैं---

अंचल अंचल कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर से नगर पंचायत को सुपुर्द किया गया कागजात में हाट एव गुदरी  की जमीन लगभग 4 एकड़ है। हॉट एवं गुदरी को 4 एकड़ जमीन होने के बावजूद स्थल पर 10 कट्ठा जमीन भी खाली नहीं है।  हाट एव गुदरी के जमीन खाली होने पर  नगर पंचायत द्वारा दुकान बना देने के बाद जहां नगर पंचायत को अच्छा खासा राजस्व मिलेगा वहीं बाजार की सुंदरता भी बढ़ेगी।
क्या कहती है नगर अध्यक्षा---
नगर अध्यक्ष रोशन आरा ने बताई की जमीन पर अबेध ढंग से दुकान बनाए हुए लोगों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस दिया जाएगा। नोटिस देने के बावजूद अगर  दुकान नहीं हटाता है और प्रशासन की मदद से पूरे हटिया को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

सोमवार, 5 नवंबर 2018

भारत से नेपाल पहुंची पहली पैसेंजर ट्रेन, नेपालवासियो को मिली रेल संपर्क की नई सौगात


नेपाल में हजारों लोगों ने किया भारतीय रेल का स्वागत
नेपालवासियों को रविवार के दिन भारत से रेल संपर्क की एक नई सौगात मिली। 
कोशी बिहार टुडे

भारत से यात्रियों को लेकर पहुंची पहली पैसेंजर ट्रेन के स्वागत के लिए पूर्वी नेपाल के औद्योगिक शहर बिराटनगर के स्टेशन पर हजारों लोग उपस्थित थे। इस लाइन पर गाड़ियों को चालने का अभी परीक्षण चल रहा है। भारतीय रेल नेटवर्क को नेपाल से जोड़ने वाला यह मार्ग 18.1 किलोमीटर का है। रेलगाड़ी पर पर भारत और नेपाल के ध्वज फहरा रहे थे। यह बिहार में बथनाहा से नेपाल के मोरांग जिले में कटहरी होते हुए कटहरी स्टेशन पर पहुंची।
अधिकारियों ने बताया कि नेपाल की ओर हजारों की संख्या में लोगों ने स्टेशन पर पहुंचकर इस रेलगाड़ी का स्वागत किया। इस रेल लाइन पर रेलगाड़ी के आवागमन का परीक्षण भारतीय रेल के अभियंताओं की निगरानी में किया गया। इसमें निर्माण कंपनी के अधिकारी भी शामिल थे। इस 18.1 किलोमीटर के रेलमार्ग का 13.1 किलोमीटर हिस्सा नेपाल में पड़ता है। इस रेलमार्ग की अनुमानित लागत 4.48 अरब डॉलर है। भारत ने यह धन भारत अपनी आर्थिक सहयोग नीति के तहत खर्च कर रहा है। हालांकि नेपाल और भारत ने इस योजना को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन भूमि के मुआवजा समेत अन्य विवादों के के चलते इसमें देरी हुई।
दिसंबर में शुरू हो सकती है नियमित यातायात सेवा...
भारत और नेपाल के बीच ब्रॉड गेज पर पहले यात्री ट्रेन के इस साल दिसंबर में शुरू होने की संभवना है। यह ट्रेन बिहार में जयनगर से नेपाल में जनकपुर जोन के धनुषा जिले के कुर्था तक चलेगी। जय नगर कुर्था रेल खंड की लंबाई 34 किलोमीटर है। सूत्रों ने बताया कि जयनगर में संभवत: एक आव्रजन चेक नाका बनाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी आव्रजन ब्यूरो या राज्य सरकार की होगी। इस रास्ते से आनेजाने के लिए भारतीय और नेपाली नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। नेपाली अधिकारियों ने रेलवे को सूचित किया है कि यह सेक्शन चार यात्राओं के लिए खुला रहेगा और आठ से 16 घंटे की शिफ्ट में काम करेगा। इस रूट पर पहली ट्रेन यात्री गाड़ी होगी, लेकिन नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि वे यात्री और माल गाड़ी दोनों चलाना चाहते हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि नेपाल इस रूट के लिए भारत से रैक, कोच और अन्य चीजें लीज पर ले रहा है। विदेश मंत्रालय की इस संबंध में रेलवे और नेपाल सरकार तथा अन्य पक्षकारों के साथ अंतर-मंत्रालयी स्तर की कई बातचीत हुई है।  इस संबंध में अभी और बैठक होने की संभावना है। नेपाल और भारत के बीच चार अलग अलग स्थानों पर रेलवे लाइन बिछाने की योजना है, इनमें से एक रक्सौल को काठमांडू से जोड़ने वाला है।
सौजन्य-जी न्यूज

शनिवार, 3 नवंबर 2018

हाट-सैरात की जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर मची है होड़ कई एकड़ जमीन हाट-सैरात को, खाली एक एकड़ भी नही


हाट-सैरात की जमीन और अवैध ढंग से झोपड़ी बनाकर लगा रखा है किराया
लोगो की मांग, जमीन की नापी कर पहले चहारदीवारी, इस जमीन में दुकान बन जाये तो नप को होगा लाखो का राजस्व
कोशी बिहार टुडे सहरसा

आजकल सरकारी जमीन पर कब्जा लेकर नगर पंचायत में होड़ मची है। जिनको जहा भी मन हो रहा है अपने अपने तरीके से सरकारी जमीन पर कंट्रक्शन का कार्य कर रहा है, तो कोई झोपड़ी बनाकर ही किराया पर लगा दिया है।उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के पीछे  हाट-सैरात की जमीन को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आजतक अनुमंडल प्रशासन करवाई करने में बिल्कुल ही दिलचस्पी नही ले रहा है। स्थिति ये है कि कई एकड़ के हाट-सैरात की जमीन को पूर्व में कई दबंग दुकान, मकान एव अवैध ढंग से कब्जा किया है। स्थिति ये है कि कई वर्षों से लोग कब्जा किये है। ना तो नप एव ना ही अनुमंडल प्रशासन इस हाट-सैरात की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने में दिलचस्पी ले रहा है। 

नप ने एक को भेजा नोटिस---
बड़ी दुर्गा स्थान गली के हटिया जाने वाली रास्ते मे हाट-सैरात की जमीन में अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किया जा रहा है। नप को जब सूचना मिला तो तत्काल पक्का निर्माण करा रहे सत्येन्द्र भगत को नोटिस भेजकर पक्का निर्माण बन्द करने एव जमीन सबंधी अगर कोई कागजात है तो नप को उपलब्ध कराने का आदेश दिया। वावजूद नप को कागजात उपलब्ध नही कराया गया। लेकिन चुपके चुपके निर्माण कार्य करता रहा। पुलिस को नप के द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस पहुच निर्माण कार्य पर रोक लगाया। सवाल है कि इस तरह के कई लोग  हाट-सैरात की जमीन पर कब्जा कर लिया है एव कई लोग कब्जा के फिराक में लगा है। 
लोगो की मांग, जमीन की नापी कर सीमांकन करे--
लोगो का कहना है कि जिस तरह लोग इस सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर सक्रिय है एव प्रशासन सोया हुआ है, वावजूद इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई करवाई नही कर रहा है वो दिन डर नही की जब हाट-सैरात सिर्फ कागज पर रहेगा स्थल पर दुकान एव मकान रहेगा। 
1 करोड़ 72 लाख दुकान के लिये आवंटित---
उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर से पश्चिम लोगो के मुताबिक हाट-सैरात की लगभग 10 एकड़ जमीन है। लेकिन इस समय जमीन खाली के नाम पर एक एकड़ भी नही है। नगर पंचायत में उक्त जमीन में दुकान बनाने को लेकर 1 करोड़ 72 लाख रुपये आवंटित है। कई बार अंचलाधिकारी को जमीन की नापी करने का आग्रह नप के द्वारा किया गया, वावजूद इस हाट-सैरात की जमीन से अतिक्रमण हटाने में दिलचसपी नही ले रहा है। जब तक अतिक्रमण नही हटेगा दुकान कैसे बनेगा। 

क्या कहती है नप अध्यक्ष---
नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा ने बताई की सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण की जानकारी मिलने पर भवन बना रहे सत्येन्द्र भगत को नोटिस दिया गया है कि अगर जमीन का आपके पास कागजात है तो नगर पंचायत को उपलब्ध कराये। निर्माण कार्य को रोकने के लिये थाना को भी सूचना दिया है। 
क्या कहते है कार्यपालक पदाधिकारी---
कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हाट-सैरात की जमीन पर दुकान बनेगा। ये तभी संभव है जब अतिक्रमण हटेगा। अतिक्रमण हटाने के लिये कई बार सीओ को लिखा जा चुका है लेकिन इस दिशा में करवाई नही हो रहा है।

गुरुवार, 1 नवंबर 2018

डीलर गटक गया गरीबो का 97 क्विंटल खाद्यान, जिन लाभुक का खाद्यान को बेचा दो वर्ष से कोसी तटबन्ध के स्पर पर लिया है शरण


सलखुआ प्रखंड के अलानी पंचयात के मुखिया संजू देवी ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जिले के कोई वरीय अधिकारी से जांच कराने की मांग किया

कोशी बिहार टुडे

सलखुआ प्रखंड के कोसी  तटबन्ध के अंदर एव वर्षो से बांध के स्पर पर जीवन गुजार रहे सलखुआ प्रखंड के अलानी पंचयात के  बाढ़ पीड़ित के 97.15 क्विंटल खाद्यान को काला बाजार में डीलर ने बेच दिया। जनता को बरगलाने के लिये 59 पैकेट लगभग 29.75  क्विंटल खाद्यान्न को स्पर पर एक व्यक्ति दानी चोधरी के आवास में रख दिया। लेकिन शिकायत के बाद ना तो एसडीओ एव ना ही बीएसओ ने जांच में कोई दिलचस्पी लिया। सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का और क्या सबूत हो सकता है। 
क्या है मामला---
सलखुआ प्रखंड के अलानी पंचायत के वार्ड नंबर1, 2, एव 3 के लाभुक का डीलर शिवजी पांडेय है। वेसे तो शिवजी पांडेय सिमरी बख्तियारपुर के नगर पंचायत के पुरानी बाजार में रहते है। यही से सलखुआ में जनवितरण प्रणाली की दुकान करते है। अलानी पंचयात के मुखिया संजू निषाद को लाभुकों ने शिकायत किया की डीलर बराबर राशन-किरासन ठीक से नही देता है। इसी में जब मुखिया ने कई लाभुक का राशन कार्ड का जांच किया तो डीलर ने बिना राशन-किरासन दिए ही कार्ड पर अक्टूबर माह का अनाज अंकित कर दिया। वार्ड नंबर 2 के लाभुक अदवा देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी, गीता देवी, अनिता देवी, देवली देवी, अंजन देवी, तेतरी देवी, सहित कई दर्जन ऐसे लाभुक है जिनका कार्ड पर बिना राशन दिए ही कार्ड पर खाद्यान अंकित कर दिया। प्रखंड आपूर्ति कार्यालय सलखुआ से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को 38 क्विंटल 15 किलोग्राम गेहू, एव 58 क्विंटल 29 किलोग्राम चावल का उठाव किया। जिसका वितरण ही नही किया गया, एव कार्ड पर अक्टूबर माह का चढ़ा दिया गया है। वर्तमान में तटबंध के स्पर पर जो अंत्योदय का खाद्यान रखा है, जिसका उठाव 28 अक्टूबर को किया गया। अंत्योदय में 11 क्विंटल 90 किलो गेहू एव 17 क्विंटल 85 किलो चावल है जो अभी रखा है। 
  ये तो सिर्फ वार्ड नंबर दो का लाभुक का है जो तटबन्ध के समीप स्पर पर राह रहा है। जबकि कोसी नदी के भीतर दो वार्ड के लाभुक और है जिनका डीलर शिवजी पांडेय है। जिनको छह महीने में एक बार अनाज मिलता है। 

मुखिया ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र---
अलानी पंचायत के मुखिया संजू देवी ने जिलाधिकारी एव एसडीओ को पत्र लिखकर अलानी पंचयात के वार्ड नंबर 1, 2 एव तीन के डीलर शिवजी पांडेय के द्वारा गरीब लाभुक का 90 क्विंटल खाद्यान्न बेचने को लेकर करवाई की मांग किया है। पत्र में मुखिया ने कही है कि पंचायत भृमण के दौरान लाभुक ने डीलर के द्वारा राशन-किरासन नही देने का आरोप लगाया। जब मुखिया के द्वारा इसका पड़ताल किया गया तो पता चला कि बिना राशन-किराशन दिए ही डीलर के द्वारा तीनो वार्ड के लाभुक के कार्ड पर माह अक्टूबर के अनाज वितरण अंकित है। इस मामले में सबसे ज्यादा आश्चर्य इस बात का है की डीलर अधिकांस लाभुकों का राशनकार्ड अपने पास ही रखता है। बिना खाद्यान दिए ही कार्ड पर अंकित कर देता है।
क्या कहते है डीलर----डीलर शिवजी पांडेय ने बताया कि मेरे द्वारा अक्टूबर माह का खाद्यान का वितरण कर दिया गया है। कुछ बचा है वो वितरण किया जायेगा। मेरे उपर लगाया गया आरोप बिल्कुल गलत है

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

भ्र्ष्टाचार के आरोप में घिरे बनमा बीईओ को शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने दिया प्रमोशन, सात पंचयात वाले प्रखंड से हटाकर 11 पंचायत वाला प्रखंड के बना दिया बीइओ


हम युवा के जिलाध्यक्ष ने मो सलाउद्दीन एव जाप के प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु ने जांच टीम पर उठाया सवाल
कोशी बिहार टुडे
फोटो-बनमा इटहरी प्रखंड के निवर्तमान बीइओ मिथलेश कुमार सिंह

बनमा इटहरी प्रखंड के स्थान्तरित बीइओ मिथलेश कुमार सिंह का बनमा इटहरी से ट्रांसफर कर सलखुआ कर दिया गया है। पूर्व से ही सोनबरसा राज के बीइओ है ही। बीइओ के खिलाफ अभियान चला रहे हम पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन के बाद जाप ने भी सवाल उठाया है। जाप के बनमा इटहरी प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा है कि डीईओ के द्वारा बीइओ मिथलेश कुमार सिंह के खिलाफ जांच का जिम्मा डीपीओ राहुल चंद्र चोधरी को दिया गया था। दिनांक 27 अक्टूबर को डीपीओ श्री चौधरी मध्य विद्यालय पहलाम आये एव पूर्व से ही सारे शिक्षक एव एचएम को स्थान्तरित बीइओ मिथलेश कुमार सिंह के पक्ष में माहौल बनाकर एक ही स्कूल में सारा आरोप का जांच कर क्लीनचिट भी दे दिया। सवाल है कि किस तरह एक ही विदयालय में बैठकर सभी शिक्षक एव एचएम को प्रभाव में लेकर जांच किया। डीपीओ के द्वारा जांच रिपोर्ट एकपक्षीय है।
बीइओ को शिक्षा विभाग ने दिया प्रमोशन--
बीइओ मिथलेश कुमार सिंह के खिलाफ भर्ष्टाचार की जांच की मांग कर रहे हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन लगातार बीइओ के कार्यकाल की जांच की मांग जिले के वरीय अधिकारी से किया। लेकिन शिक्षा विभाग ने बीइओ को तो बनमा इटहरी से ट्रांसफर कर सलखुआ देकर एक तरह से प्रमोशन दे दिया। चूंकि बनमा इटहरी प्रखंड 7 पंचयात का है, जवकि सलखुआ 11 पंचायत का प्रखंड है। सलखुआ के लोगो को भी लग रहा है कि कही सलखुआ का भी शिक्षा व्यवस्था चौपट ना हो जाये। हम एव जाप ने जांच पर भी सवाल उठाया है।

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018

18 करोड़ 17 लाख की लागत से चार उच्च स्तरीय पुल व सड़क का सांसद ने किया उद्घाटन


गोरदह नदी पर, मुसरनिया धार,बबजना घाट में पुल तो हुसैनचक-बदिया सड़क का हुआ शुभारंभ
कई रेलवे स्टेशन का विकास कार्य हुआ
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

 सांसद चौधरी महबूब अली कैसर सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर अपने गृह विधानसभा सिमरी बख्तियारपुर में शुक्रवार को कुल 18 करोड़ 17 लाख की लागत से चार उच्च स्तरीय पुल एवं एक सड़क का शिलान्यास किया। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में सुबे सहित देश में विकास की बयार चल रही है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दुबारा देश में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि खगड़िया संसदीय क्षेत्र में पुल पुलिया एवं सड़क निर्माण का जाल बिछाई जा रही है। सासंद चोधरी महबूब अली केसर ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर सहित कई स्टेशन का विकास किया है। यात्री सुबिधा बढ़ाया है।
सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने बहुप्रतीक्षित गौरदह नदी पर 654.43 लाख की लागत से 112 मीटर लंबाई का पुल निर्माण की आधारशिला रखी यह पुल 19 तक बन कर तैयार हो जाएगी। इस पुल के निर्माण से सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खम्हौती से सीधे गौरदह गांव होते हुए कोशी बांध पर पहुंच बन जाएगी। इस पूल के बन जाने से लगभग 2 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
 सैनीटोला चौक से गोरियारी गांव के बगल से निकलने वाली सड़क के मुशरनिया धार पर बने लोहे के पुल के बगल में समांतर आरसीसी पुल का निर्माण की आधारशिला रखी । इस पर 3 करोड़ 94  लाख रुपए की लागत है ।यह कुल 212 मीटर लंबी होगी। यहां बने पूर्व के लोहे का पुल जर्जर हो चुका है। 
तीसरी उच्च स्तरीय पुल का गोरियारी शर्मा टोला पथ के शर्मा टोला के समीप नदी में 3 करोड़ 90 लाख की लागत से 18 मीटर लंबी पांच स्पेन की होगी। इस पुल बनने से यहां के लोगों को काफी आसानी होगी। 
चौथी बड़ी उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास सिमरी बख्तियारपुर- सौरबाजार पथ के सिमरी बख्तियारपुर-सौर बाजार सीमा पर   बबजना घाट पर किया गया। इस पुल की लागत 2 करोड़ 72 लाख रुपए है यहां भी पहले से बने आरसीसी पुल पुरानी व जर्जर हो चुकी है। इस पुल के बन जाने से जो अभी भारी वाहनों का आना सिमरी बख्तियारपुर बंद है शुरू हो जाएगा। 
सांसद कैसर ने इसके बाद हुसैनचक चौक से बदिया गांव जाने वाली पथ का निर्माण की आधारशिला रखी। यह सड़क काफी दिनों से जर्जर अवस्था में रहने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पथ के निर्माण की लागत 90 लाख रुपए है निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है जो चंद दिनों बाद बन कर तैयार हो जाएगी। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...