रविवार, 18 नवंबर 2018

कुसहा त्रासदी मेंबह गया था रेल लाइन, 10 साल लंबा इंतजार के बाद बजेगी बड़ी रेल लाइन की सीटी

10 साल बाद इस रूट पर बजेगी बड़ी रेल लाइन ट्रैन की सीटी, कोसी सीमांचल के लोगो को बड़ा तोहफा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा


कोसी-सीमांचल के लोगों का 10 साल लंबा इंतजार अब खत्म होनेवाला है। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत बनमनखी-बिहारीगंज बड़ी लाइन आमान परिवर्तन का कार्य बनमनखी से बड़हारा के बीच पूरा हो चुका है।
इसके अलावा रेलवे निर्माण कंस्ट्रक्शन के आलाधिकारी बनमनखी-बड़हारा कोठी बड़ी लाइन आमान परिवर्तन कार्य को फाइनल टच देने में जोर-शोर से लगे हैं। उम्मीद है कि बनमनखी-बीकोठी के बीच दिसंबर से ट्रेन शुरू हो जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बनमनखी-बड़हाराकोठी बड़ी लाइन आमान परिवर्तन रेलखंड पर आगामी पांच दिसंबर को मुख्य संरक्षा अधिकारी सीआरएस पूर्वी जोन कोलकाता की आखिरी जांच होगी।
  सीआरएस की आखिरी जांच के बाद बनमनखी-बड़हारा कोठी रेलखंड के बीच स्पीड ट्रायल होते ही मालगाड़ी ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसके बाद पायलट इंजन के दौड़ने की तिथि तय की जाएगी और फिर बनमनखी जंक्शन से उद्घाटन होते ही दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में बड़ी लाइन की ट्रेन की सीटी बजेगी।
 ज्ञात हो कि 21 अगस्त, 2008 को कुसहा तटबंध टूटने से आयी प्रलयंकारी बाढ़ में पूर्णिया-सहरसा छोटी लाइन की पटरी बह गयी थी। इससे यातायात पूरी तरीके से बाधित था। इसके बाद तात्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पूर्णिया-सहरसा, बनमनखी-बिहारीगंज छोटी लाइन रेलखंड पर बड़ी रेल लाइन बनाने व ट्रेन परिचालन की घोषणा की थी और फंड का आवंटन किया था। बिहारीगंज-कुर्सेला के बीच नयी रेल लाइन बिछाने की आधारशिला रखी थी।
2016 को मेगा-ब्लॉक लिया गया था
​​​​​​​बनमनखी-बिहारीगंज रेलखंड के बीच 31 जनवरी, 2016 को बनमनखी-बिहारीगंज छोटी लाइन रेलखंड का मेगा-ब्लॉक लिया गया था। लेकिन कछुए की गति में कार्य चलने से निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया था। लेकिन निर्माण कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों ने दो किस्त में ट्रेन परिचालन करने का टारगेट लिया। पहली किस्त में बनमनखी-बड़हारा कोठी एवं दूसरे किस्त में बड़हारा कोठी से बिहारीगंज के बीच ट्रेन परिचालन करने का टारगेट लिया है।
इस बाबत पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य अभियंता महेन्दुघाट पटना आलोक कंसल ने बताया कि बनमनखी-बड़हारा कोठी बड़ी लाइन आमान परिवर्तन कार्य का फाइनल टच दिया जा चुका है। सीआरएस की आखरी जांच कराने के लिए मुख्य संरक्षा अधिकारी सीआरएस को रिर्पोट सौंपी जा चुकी है। दिसंबर के पहले सप्ताह में सीआरएस की आखिरी जांच होना तय है और दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ट्रेन परिचालन होना सुनिश्चित है।
श्रोत-हिंदुस्तान

शनिवार, 17 नवंबर 2018

मधुबनी पेंटिंग से सरोबर होगा सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन, आधा दर्जन कलाकार सजा रहे है स्टेशन को

सासंद चोधरी महबूब अली कैसर ने पेंटिंग कर रहे कलाकार से मिलकर किया प्रोत्साहित , आधा दर्जन मधुबनी से आये कलाकार बना रहे सुंदर पेंटिंग

कोशी बिहार टुडे, सहरसा


मिथिला पेंटिंग से सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाया जा रहा है। मधेपुरा, सहरसा के बाद अब सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के दीवार पर देश मे धूम मचाने वाला मधुबनी पेंटिंग लोग देख सकेंगे। शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन विकास कार्य का जायजा लेने पहुचे सासंद चोधरी महबूब अली कैसर को मिथिला पेंटिंग के कलाकार ने  माला पहनाकर स्वागत किया,  एक पेंटिंग भेंट  किया। कलाकार ने सासंद से अनुरोध किया कि चूंकि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का दीवार समतल एव ठीक से प्लास्टर नही है, इसीलिये पेंटिंग दीवाल पर सुंदर नही बनेगा। पेंटिंग सुंदर बने इसके लिये उन्हें बोर्ड उपलब्ध कराया जाये। स्टेशन को मिथिला पेंटिंग से सजा रहे स्वयं सेवी संस्था माँ चंद्रकला राजेश्वर सेवा संस्थान मधुबनी के सचिव  रानी सिंह ने बताई की सिमरी बख्तियारपुर में आकर्षक पेंटिंग बनाया जा रहा है जो लोगो को पसंद आयेगा। गौरतलब है कि सिमरी बख्तियारपुर में विगत एक सप्ताह से स्टेशन के दीवार पर मिथिला पेंटिंग से सजाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म एव प्लेटफार्म के बाहर सभी दीवारों को मिथिला पेंटिंग से सुंदर बनाया जायेगा।


सासंद चौधरी महबूब अली कैसर शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन में हो रहा विकास कार्य को देखा। सासंद स्टेशन के प्लेटफार्म, मुसाफिरखाना, एव पे-शौचालय का निरीक्षण किया। पे-शौचालय में विकलांग को जाने एव स्टेशन पर बिकलांग को चढ़ने में व्हीलचेयर सहित संसाधन की व्यवस्था करने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक दिलीप विश्वास को दिया। सासंद ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो डीआरएम से बात किया जायेगा। लोगो के द्वारा सासंद से मांग किया कि एक भी एक्सप्रेस गाड़ी में पार्सल की सुबिधा नही है। जिन कारण कोई सामान दिल्ली या कोलकत्ता से लाने में परेसानी हो रही है। सासंद ने कहा कि पुरबिया एव एक और कोई एक्सप्रेस गाड़ी में पार्सल दिलाने के लिये वे प्रयास करेंगे।

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा मिला है। सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने स्टेशन का विकास के लिये 75 लाख रुपये दिया था। कुल साढ़े तीन करोड़ की लागत से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के दो प्लेटफार्म, ओवरब्रिज, यात्री शेड, पे-शौचालय, प्रथमश्रेणी विश्रामालय, एव स्टेशन के सर्किल एरिया को सुंदर बनाया। साफ-सुंदर स्टेशन के लिये डीआरएम आर के जैन ने 4 हजार रुपये का पुरुष्कार भी दिया। सासंद के साथ रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य अबू ओसामा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

जिस बेटा को पिता ने कभी ना दिया प्यार, वही बेटा बडा होकर किया मा-बाप के लिये ऐसा काम की चारो और हो रहा तारीफ

स्कूल परिसर में लगाया मा-बाप का मूर्ति, पूर्व केंद्रीय मंत्री एव सासंद, विधयाक से कराया माल्यार्पण
पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने किया मूर्ति का लोकार्पण
लोकार्पण के मोके पर सासंद चोधरी महबूब अली केसर, विधयाक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक आलोक रंजन, संजीव झा, रामनरेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे

कोशी बिहार टुडे, सहरसा


सहरसा जिले के बलबाहाट ओपी के शंकरपुर में बिहार पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉ प्रभात कुमार सिंह ऊर्फ बॉबी ने दिवंगत माता-पिता की मूर्ति का अनावरण कराकर वेसे लोगो को एक संदेश देने का काम किया जो पुत्र आज मा-बाप को बोझ समझते है। अपना खुद बिहार पशुपालन सेवा में कार्यरत है तो पत्नी  तरणि कुमारी सिवान के वर्तमान जिला बाल विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री सी पी ठाकुर, सासंद चोधरी महबूब अली कैसर, छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक आलोक रंजन, संजीव झा, ने माल्यार्पण किया।

इस मोके पर लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने कहा कि आजकल बूढ़े माता-पिता का बच्चे सेवा ही नही करता है। डॉ प्रभात ने अदुतीय कार्य किया है। आजकल का लड़का जितना ज्यादा पढ़ता है उतना ही मा-बाप को दूर रखता है। हम बराबर बीमार रहते थे, फिर भी  कभी भी पढ़ाई नही छोड़े। बिहार में पढ़ाई में ह्रास हुआ है। यहां शिक्षा का स्तर अच्छा नही है। शत्रुघ्न बाबू स्कूल प्रतिदिन समय पर जाते थे। कभी भी स्कूल लेट नही गया। बिहार का लड़का पूरे देश मे पढ़ाई में धूम मचा रहा है। कोई भी परीक्षा में यहां का लड़का का बेहतर रिजल्ट रहता है। बिहार में पढ़ाई की व्यवस्था ठीक करना होगा। बिहार का गार्जियन  सबसे ज्यादा अपने बच्चे पर ध्यान देता है। 
हज कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि शत्रुघ्न हमारे गार्जियन थे। कोसी की धरती पर हमारे गार्जियन सीपी ठाकुर पहुचे, हमलोगों के खुशी की बात है। शिक्षा ही एक मात्र ऐसा हथियार है कि इनके बिना जिंदगी ही बेकार है। शत्रुघ्न बाबू ने शिक्षा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। 

विधयाक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि डॉ साहब ने प्रेरणादायक कार्य किया है। ये मा-बाप के प्रति बेटा का कर्तव्य निभाया है। इलाके के उत्थान में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है। शत्रुघ्न बाबू ने शिक्षा में बहुत बड़ा योगदान दिया। विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा को ऊपर उठाया है। गरीब के बच्चे को अच्छा शिक्षा के लिये सरकार अनुदान की व्यवस्था करे। 
माता-पिता के नाम पर खोला स्कूल---
डॉ प्रभात कुमार सिंह उर्फ बॉबी खुद पशुपालन में कार्यरत है। पत्नी तरणि कुमारी सीवान जिले के जिला वाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद पर कार्यरत है। पिता शिक्षक से सेवानिवृत्त होने के बाद पत्नी योगमाया देवी के नाम पर आवासीय योगमाया सुमन पब्लिक स्कूल खोला। शत्रुघ्न सिंह एक योग शिक्षक थे। शिक्षा के क्षेत्र में इनका बहुत बड़ा योगदान दिया। इस स्कूल में 5 गरीब के बच्चे जो अनाथ है को मुप्त पढ़ाई किया जाता है। इस मोके पर पांच सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षक को चादर एव रामायण भेंट किया। डॉ बॉबी के द्वारा माता-पिता के मूर्ति स्कूल में स्थापित कर अनावरण कराया जहा लोगो ने सराहा। 

बुधवार, 14 नवंबर 2018

भगवान राम से जुड़े तीर्थस्थल का दर्शन करना है रामायण एक्सप्रेस में बुक कराये अपना टिकट


16 दिन का स्पेशल ये ट्रैन हिंदुस्तान के भगवान राम से जुड़े सभी स्थलों से होकर गुजरेगी

कोशी बिहार टुडे

 रेलवे 14 नवंबर को श्री रामायण एक्सप्रेस शुरू कर रही है। इस ट्रेन की खासियत ये है कि यह ट्रेन भगवान राम के जीवन के जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरेगी। 16 दिन के यात्रा पैकेज के दौरान स्पेशल ट्रेन से रामायण के सभी तीर्थ स्थलों पर जाया जा सकेगा। सफदरजंग स्टेशन से शुरू 16 दिन के पैकेज में राम से जुड़े स्थलों के दर्शन होंगे। रेलवे की तरफ से घोषणा की गई थी कि जो यात्री श्रीलंका जाने के इच्छुक हैं उन्हें चेन्नई से कोलंबो का हवाई टिकट बुक कराना होगा।
श्री रामायण एक्सप्रेस की घोषणा जुलाई में रेल मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से की गई थी। ट्रेन को 14 नंवबर यानी बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन में एक बार में 800 यात्रियों के सफर करने की सुविधा है। ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या, हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर होगा। यहां दर्शन करने के बाद पर्यटक ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम जाएगी।
किराया प्रति व्यक्ति 15,120 रुपए होगा। इस ट्रेन में आप अयोध्या से रामेश्वरम तक घूम सकेंगे। फिर फ्लाइट से श्रीलंका के कैंडी, कोलंबो भी जा सकेंगे। इसके लिए 36,970 रुपए का किराया अलग से देना होगा। इस पूरे टूर को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) की तरफ से मैनेज किया जा रहा है। नई दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली रामायण एक्सप्रेस अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम से होकर गुजरेगी। आईआरसीटीसी ने हाल ही में 28 अगस्त से 9 सितंबर 2018 तक त्रिवेन्द्रम के रामायण सर्किट से पंचावती, चित्रकूट, श्रिंगवेरपुर, तुलसी मानस मंदिर, दरभंगा, सीतामढ़ी, अयोध्या और रामेश्वरम तक एसी पर्यटक ट्रेन संचालित की।

सोमवार, 12 नवंबर 2018

राजद नेता बरकत अली ने गरीब महादलित छठव्रती के बीच वितरण किया साड़ी

कई सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़कर लेते है भाग

कोशी बिहार टुडे, सहरसा

फ्रेंड्स ऑफ तेजश्वी के जिला संयोजक बरकत अली ने सोमवार को  सलखुआ प्रखंड के मोबारकपुर पंचायत के फैनसाहा मुसहरी में दो दर्जन  महादलित महिला के बीच साड़ी का वितरण किया। इस मोके पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था का पर्व है। हिन्दू भाई गरीब हो या अमीर बडा श्रद्धा के साथ पर्व को मनाता है। सुद्धता का प्रतीक ये पर्व में लोगो की बड़ी आस्था है। साड़ी वितरण के मोके पर महादलित महिला काफी खुश दिखी। गौरतलब है कि जिला संयोजक बरकत अली के द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य बराबर करते रहते है। साड़ी वितरण के मौके पर मो मशीर आलम, मो आजाद आलम, मो अफरोज, हसमत अली, पृथ्वी सादा, जगदेव सादा, पोचन सादा, अर्जुन सादा, सिबन सादा, अरविंद सादा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। 

एनडीए के एकमात्र मुश्लिम सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने कोसी मुख्यालय सहरसा में एम्स की निर्माण की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

कोसी में प्रमंडल के अलावा कोई भी सुबिधा नही, एम्स के बनने से कोसी सीमांचल के लाखों लोगों को होगा लाभ

 कोशी बिहार टुडे, सहरसा


कोसी मुख्यालय सहरसा में एम्स खुलने की मांग को लेकर  हज कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि कोसी मुख्यालय सहरसा  में सिर्फ एक प्रमंडल के अलावा कुछ नही है। एक निजी  लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज खुला भी था, लेकिन मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया के निहित मानक को पूरा नही करने के कारण बंद हो गया। यहां के लोगो को इलाज के लिये पटना एव दिल्ली के अलावा दूसरा कोई रास्ता नही है। कोसी के अलावा सीमांचल के लोगो को भी सहरसा में एम्स खुलने से लाभ मिलेगा। 

 सांसद श्री  कैसर ने पत्र में कहा है कि कोशी का इलाका पिछ्डा इलाका है। सहरसा कोशी प्रमंडल का मुखालय है यहाँ एम्स होने से कोसी, सीमांचल, भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल के  करीब छह जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सासंद श्री चौधरी ने कहा कि इस बारे में वे जल्दी ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे एव  सहरसा मुख्यालय में एम्स की मांग को लेकर अवगत करायेंगे। 
दरभंगा के एम्स जाने से निराश है कोसी के लोग---
सहरसा मुख्यालय में एम्स की मांग विगत डेढ़ वर्ष से कोसी क्षेत्र के लोग कर रहे है। इसको लेकर धरना-प्रदर्शन के अलावा हवन तक किया गया था, वावजूद राजनेताओं के असहयोग रवैया के कारण एम्स सहरसा में नही बन सका। अब सहरसा में सभी दल के लोग एम्स की मांग को लेकर बडे आंदोलन की रूपरेखा करने की तैयारी में लगा है। 

रविवार, 11 नवंबर 2018

मुश्लिम मुखिया ने छठव्रती के बीच वितरित किया पीतल के सुप, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय


प्रत्येक साल पीतल का सुप वितरण कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करती है मुखिया शगुफ्ता प्रवीण

कोशी बिहार टुडे, सहरसा


लोकअास्था का महापर्व छठ को लेकर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़ पंचायत की मुखिया सगुफ्ता प्रवीण प्रत्येक साल अपने आवास पर छठ व्रतियों के बीच पीतल का सुप वितरण कर मिशाल कायम कर रही है।
रविवार को सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार की उपस्थिति में दर्जनों छठव्रतियों के बीच पीतल का सुप वितरण कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल बन गई है।
एसडीओ अरविंद कुमार ने मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम की इस कार्य की प्रसंसा करते हुये कहा कि लोकआस्था का यह पर्व अन्य धर्मो के लोगो में भी आस्था पैदा करता है। जब से सगुफ्ता परवीन  पंचायत की मुखिया बनी है इस तरह के धार्मिक कर रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय है।
मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम ने बताई कि पर्व किसी भी धर्म का हो आस्था होना जरूरी है। हमारे इलाके में छठ पर्व का एक विशेष महत्व है। मुखिया प्रतिनिधि होने के नाते हमने आज वैसे लोगों के बीच सुप वितरण किया जो पर्व तो करते है लेकिन महगाई उन्हें परेशान करती है। पीतल का सुप अगर एक बार वैसे परिवारों को मिल जायेगा तो प्रत्येक साल बांस का सुप खरीदनें से बच जायेगी।
वही मुखिया के इस कार्य को कई गणमान्य लोगों ने सराहा है।इस अवसर पर सुरेश प्रसाद यादव,अनिशुर रहमान,राजेश यादव,विलाश मेहता,संतोष यादव,रमेश सादा,मनोज यादव,मनोज यादव, सदानंद मेहता,मनोज  चौधरी,मो जहूर आलम,मो साकिर,मो असफाक आलम,मो सौहराब,पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव,हाजी रूस्तम अली,मिथलेश दास,अंजार आलम,अशोक मेहता आदि लोग मौजूद रहें।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...