शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018

खगरिया सीट पर असमंजस, अगर वर्तमान सासंद महबूब अली केसर एनडीए छोड़ते है तो सीट भाजपा के खाते में

बिहार में एनडीए गठबंधन का सीट बँटवारा तय
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

खगरिया सीट तो लोजपा के खाता में गयी है। अगर वर्तमान सासंद चोधरी महबूब अली कैसर एनडीए को अलविदा कहते है तो तय है कि ये सीट भाजपा के खाते में चली जायेगी, एव सम्राट चोधरी यहां उम्मीदवार होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक के रूप में लोजपा को बिहार में जो छह सीटें मिली हैं, उनमें हाजीपुर से उसके राज्य अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे। अब तक हाजीपुर से जीतते रहे पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।
एनडीए से समझौते के अनुसार, रामविलास पासवान राज्यसभा में जाएंगे तो हाजीपुर से बिहार लोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पार्टी उम्मीदवार होंगे। पहले इस सीट से पार्टी प्रमुख की पत्नी रीना पासवान के उम्मीदवार होने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी सूत्रों ने इस अटकल को खारिज कर दिया है। 
बिहार में लोजपा की छह सीटों में चार-हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगड़िया पुरानी होंगी। मुंगेर और वैशाली सीटों के बदले पार्टी को नवादा और एक दूसरी सीट मिलेगी। हालांकि, खगड़िया सीट पर अभी असमंजस कायम है। भाजपा यह सीट लोजपा को देने को तैयार है, लेकिन संभव है वहां से जीते लोजपा सांसद महमूद अली कैसर एनडीए से अलग हो जाएं। ऐसी स्थिति में लोजपा अपने पसंद की कोई दूसरी सीट लेगी।
लोजपा ने गत चुनाव में वैशाली, हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर और नालंदा सीट पर उम्मीदवार दिया था। नालंदा सीट से पार्टी चुनाव हार गई थी। शेष छह सीटों पर उसके उम्मीदवार जीते थे। वैशाली से जीते रमाकिशोर सिंह ने लोजपा से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है।
जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद ही नालंदा और मुंगेर सीट छोड़ने पर लोजपा सहमत हो गई थी। तब पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा था कि नालंदा सीट पर जदयू उम्मीदवार की जीत हुई थी। उसकी दावेदारी मजबूत है। मुंगेर सीट भी जदयू के लिए ही छोड़ने की बात हुई थी। वहां से जदयू नेता ललन सिंह को चुनाव मैदान में उतारेगा, लेकिन तब भी पार्टी ने कहा था कि इन सीटों के बदले दो दूसरी सीटें उसे चाहिए।
NDA में ही रहेंगे रामविलास, बिहार के अलावा यूपी में भी मिली लोकसभा सीट
गिरिराज सिंह की सीट बदलेगी
लोजपा की सीटें तय होने के साथ ही यह भी तय हो गया कि केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह को नई जगह तलाशनी होगी। सूत्रों की मानें तो गिरिराज सिंह की सीट नवादा लोजपा के खाते में चली गई है। ऐसे में उन्हें बेगूसराय से भाजपा चुनाव लड़ा सकती है। सिंह गत चुनाव में भी बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने वहां से भोला सिंह को उम्मीदवार बनाया था और उन्हें नवादा सीट मिली थी। हालांकि पार्टी में उन्हें मुजफ्फरपुर से भी लड़ाने की चर्चा कई बार हुई है, लेकिन यह चर्चा कुछ दिनों में ही दम तोड़ गई। लिहाजा अगर पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो बेगूसराय ही उनकी पसंद होगी।
17-17 सीटों पर पर जदयू और भाजपा लड़ेंगे
उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए छोड़ने के बाद यह तय हुआ कि जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। पिछली बार सात सीटों पर वाले लोकजनशक्ति पार्टी को इस बार पांच सीटें दी गई हैं। जबकि रामविलास पासवान असम से राज्यसभा में जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी एक सीट उपेंद्र कुशवाहा से सहयोगी अरुण कुमार को दे सकती है। बीजेपी ने युवा नेता मुकेश सहनी के एनडीए में आने का विकल्प भी खुला छोड़ रखा है।
श्रोत-हिंदुस्तान

गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

लालू की राजनीति बिरासत को बेखूबी निभा रहा है तेजस्वी, महागठबंधन के बने एक नंबर नेता


पहले हम के जीतनराम मांझी को,  बाद में उपेन्द्र कुशवाहा को महागठबंधन में कराया सामिल
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

 तेजस्वी यादव अपनी मेहनत और लग्न से दिन प्रतिदिन अपने आप को एक कुशल राजनीतिज्ञ साबित कर दिया है। एक तरह से कहा जाए तो वह लालू की राजनीति विरासत को बखूबी संभाल रहे हैं। जिस तरह से पिता के जेल जाने के बाद उन्होंने अपनी समझदारी का परिचय दिखाया है, उससे साफ है कि बिहार में एक धाकड़ नेता मिल चुका है। तेजस्वी सफल साबित होंगे या असफल यह तो समय बताएगा लेकिन जिस तरह से सभी विपक्ष दल उन्हें स्वीकार कर रहे हैं उससे साफ है कि सीएम नीतीश के पॉलिटिक्स स्कूल में पढ़कर तेजस्वी वर्तमान समय में बिहार महागठबंधन के नेता नं वन बन गए है।
हाल ही में एनडीए छोड़ने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ( रालोसपा) सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन का दामन थाम लिया है। कयासों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में कुशवाहा की महागठबंधन में एंट्री हुई। वो कांग्रेस, आरजेडी, और लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं के सामने इस गठबंधन में शामिल हुए। उनके महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने की। इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ये दलों का नहीं, बल्कि दिलों का गठबंधन है।
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार की जनता आज ये हिसाब लगा रही है मोदी जी ने हमें क्या दिया? चुनाव में बिहार की बोली लगाई गई थी। अगर उन्होंने बिहार को कुछ दिया होता, तो हम भी फोन करके पीएम को धन्यवाद देते। उन्होंने कहा, ‘हम सभी लोगों ने सही दिशा में फैसला लिया है। इसके लिए हम राहुल गांधी का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘देश में संविधान को बचाने की लड़ाई जारी है। बीजेपी आज पूरे देश में अलायंस खो रही है। हम नीतीश कुमार की सरकार समेत एनडीए को समय आने पर करारा जवाब देंगे।’ तेजस्वी ने कहा, ‘देश के लोगों के लिए भी अच्छे मौसम आने वाले हैं।’
वहीं, महागठबंधन में शामिल होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव और राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैं महागठबंधन के नेताओं को धन्यावाद देता हूं, जिन्होंने मुझे सम्मान दिया। मैं एनडीए से क्यों अलग हुआ हूं ये बता चुका हूं।’ कुशवाहा ने कहा, ‘मेरे पास एनडीए छोड़ने के बाद कई रास्ते थे, लेकिन मैंने राहुल गांधी और लालू प्रसाद की उदारता से प्रभावित हुआ। मैं आज इस गठबंधन का हिस्सा बिहार के लोगों की भावना का कद्र करते हुए बना हूं। उन्होंने मंच से गठबंधन के सभी नेताओं की तारीफ की और केंद्र व सरकार पर जमकर निशाना साधा।

‘हम’ के नेता जीतन राम मांझी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने लोगों से किया वादा पूरा किया है और यही आगे के दिन में भी हमलोग करेंगे। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा भी साथ आये हैं।’ मांझी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि 2019 में देश में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे।
बिहार में महागठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। इस महागठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा की भी एंट्री हो गई है। सूत्रों की मानें तो बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 8-12 सीटें, RJD को 18-20 सीटें, RLSP को 4-5 सीटें, HAM को 1-2 सीटें और CPM-CPI को एक सीट मिल सकती है। इसके अलावा शरद यादव की LJD को 1-2 सीटें मिल सकती हैं।

सोमवार, 17 दिसंबर 2018

शरद यादव को हराने के लिये जेडीयू बनाया खास रणनीति, मधेपुरा बनेगा अखाड़े के मैदान

बिहार के मधेपुरा लोकसभा सीट हमेशा देश की राजनीति में चर्चा में रहता है।
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बिहार में सियासी उठापटक अब तेज होने लगा है।आम चुनाव 2019 में शरद यादव के खिलाफ जेडीयू ने युवा प्रत्याशी और शरद यादव के खासम खास डॉ सत्यजीत यादव को चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति जेडीयू बना रही है।
डॉ सत्यजीत यादव अभी जेडीयू प्रदेश राजनीति सलाहकार समिति के सदस्य हैं। हालांकि ऐसे कयास भी  लगाये जा रहा हैं कि दूसरा अन्य  संभावित उमीदवार में आलमनगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव के नाम की भी चर्चा जोड़ो पर है।
 राजनीतिक गलियारों से खबर यह भी आ रही है कि किसी भी वर्तमान विधायक और मंत्री को लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। बता दें कि मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र जेडीयू के खाते में जाने के बाद से ही यहां संभावित उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों से विचार विमर्श करने में जुट गये हैं।
इसी सिलसिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से हरी झंडी मिलने के बाद मधेपुरा पहुंचे प्रदेश जेडीयू राजनीति सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सत्यजीत यादव ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ विचार विर्मश कर आगे की रणनीति बनाने में जुट गये हैं।
डॉ सत्यजीत ने अनुसार आलाकमान का जो भी निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी चाहते हैं कि युवा को अधिक से अधिक मौका मिले, इसलिए मेरे जैसे दल के युवा सिपाही को अवश्य मौका मिलेगा। हालांकि अभी लोकसभा चुनाव में कुछ समय बांकी है। लेकिन राजनीतिक उठापटक जारी है। कार्यकर्ता भी अपने हिसाब से जोड़-घटाव में लगा है। यह बता दे कि आपदा मंत्री दिनेशचंद्र यादव खगरिया लोकसभा के सासंद रह चुके है। खगरिया से भी इनके चुनाव लड़ने की चर्चा सुनने को मिल रहा है।

रविवार, 16 दिसंबर 2018

एनएच के किनारे बेहोश पड़ी थी युवती, पुलिस ने कहा कोई घटना नही घटी, अस्पताल प्रशासन ने बिना कोई महिला को पीड़ित से साथ भेजे ही सदर अस्पताल किया रेफर

सिमरी बख्तियारपुर में पुलिस एव अस्पताल प्रशासन संवेदहीन हो गया

आसपास के लोगो ने पहुचाया अनुमंडलीय अस्पताल, गंभीर स्थिति में सहरसा रेफर
कोशी बिहार टुडे, सहरसा


सिमरी बख्तियारपुर - सोनवर्षा राज एनएच 107 पर पुरानी बाजार एव रानीहाट के बीच  कब्रिस्तान के पास रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवती को बेसुध अवस्था में स्थानीय लोगो ने देखा। फिर उसे इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के साथ दुष्कर्म की संभावना से बताया जा रहा है। महिला बेहोश थी। 
 बिना महिला चिक्तिसक के भेज दी गई---
रविवार को सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल की संवेदनहीनता की प्रकाष्ठा देखने को मिली। जानकारी मुताबिक रविवार सुबह एनएच 107 से सटे कब्रिस्तान के पास एक युवती को बेहोशी की हालत मे  आसपास के ग्रामीणों ने देखा। जिसे ग्रामीणो ने सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवती के स्थिति को देख लोगो ने दुष्कर्म की आशंका जताया। अस्पताल में युवती को भर्ती कराने के उपरांत डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद दर्द से कराह रही युवती को सहरसा रैफर कर दिया गया।  अस्पताल प्रशासन की ओर से सहरसा ले जाने के लिए ना तो पीड़िता के साथ महिला चिक्तिसक या नर्स को दिया गया और ना ही महिला पुलिस बल ही उपलब्ध करवाया गया। इस संबध में ड्यूटी पर तैनात डॉ हरेंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ या नही ये तो महिला चिकिस्तक ही बता पाएंगे। लेक़िन महिला की स्थिति गंभीर है।
थानाध्यक्ष का तबादला हो : लोजद
रविवार को युवती के साथ हुई घटना के बाद लोकतांत्रिक जनता दल ने सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार के तबादले की मांग की है.लोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा है कि कुशासन के राज में जनता त्राहिमाम कर रही है और थाना कुंभकर्णी नींद में सोया है। लोजद नेता ने कहा कि अपराध बढ़ रहे है और थानाध्यक्ष थाना में कुर्सी में संभाले बैठे है।  ऐसे थानाध्यक्ष का तबादला जरूरी है। लोजद नेता प्रवीण आनंद ने कहा कि बिहार में सुशासन के थानेदार नोट कमाने में व्यस्त है।युवती के साथ इतनी बड़ी घटना हो जाती है और थानाध्यक्ष को पता तक नही चलता है जो बेहद ही शर्मनाक बात है।
इस बाबत बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की साथ रेप की घटना की कोई जानकारी मुझे नही है। ना ही अस्पताल के द्वारा बताया गया है। जबकि इसी थाना में पदस्थापित एएसआई  अम्बिका शर्मा अस्पताल में पीड़ित लड़की से पूछताछ भी किया। लड़की के साथ रेप की घटना की  जानकारी अस्पताल से ही थानाध्यक्ष को दिया। इसके बावजूद थानाध्यक्ष कहे कि घटना की जानकारी नही तो इस बड़ा संवेदहीनता और क्या होगा। 

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018

कोसी वासियों के लिये खुशखबरी, इस दिन से आमलोगों के लिये चालू होगा डुमरी पूल

अब आमलोगों के लिये इस दिन से चालू हो रहा है डुमरी पूल, मंत्री करेंगे  पूल पर परिचालन का उदघाटन
कोशी बिहार टुडे


फरकिया व कोसी इलाके का बहुचर्चित बीपी मंडल सेतु यानी डुमरी पुल बनकर तैयार है। अब रंग-रोगन का काम चल रहा है। पूल का  उदघाटन सूबे के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव आगामी वुधवार को उदघाटन करेंगे। बता दें कि कोसी व बागमती नदी के संगम स्थल पर बने बीपी मंडल सेतु पर पिछले आठ वषोंर् से अधिक समय से भारी वाहनों का परिचालन बंद है। यह पुल एनएच 107 पर बेलदौर प्रखंड के उसराहा व चौथम प्रखंड के सोनवर्षा घाट के बीच है। यह पुल कोसी क्षेत्र एवं उत्तर बिहार को देश की राजधानी से जोड़ता है। इस कारण इस पुल की महत्ता का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।
50 करोड़ से बनकर तैयार है केबुल ब्रिज: डुमरी पुल का क्षतिग्रस्त 290 मीटर पर केबुल स्टे ब्रिज बनकर तैयार है। 50 करोड़ की लागत से एसपी सिंगला कंपनी द्वारा केबुल ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया जा सका है।  पांच दिसम्बर को ही पुल के जीणार्ेद्घार का कार्य पूरा कर लिया गया। इस कारण पांच दिसम्बर को ही एसपी सिंगला कंपनी द्वारा सारा सामान पुल से हटा लिया गया। हालांकि अभी पुल के पुराने भाग के मरम्मत का कार्य 74 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसके तहत पुल पर सड़क की मरम्मत और रंग-रोगण् का कार्य किया जा रहा है।

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

सूबे के 1140 प्राथमिक विद्यालय होंगे बंद, विभाग एव शिक्षक की लापरवाही के कारण बन्द हो रहा है विद्यालय

कोशी बिहार टुडे, सहरसा

राज्य में 40 से कम छात्र वाले 1140 प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर दिया जाएगा। इसमें पढ़ रहे बच्चों और शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जायेगा।
शिक्षकों पर फोड़ा ठीकरा---
विभागीय अधिकारी कम छात्रों का ठीकरा शिक्षकों के माथे फोड़ रहे हैं। उनका दावा है कि शिक्षकों की लापरवाही की वजह से स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं। इन शिक्षकों का अपने-अपने विद्यालय क्षेत्रों में जाकर अभिभावकों को जागरूक करने का जिम्मा है ताकि हर घर से बच्चे स्कूल पहुंचे।
13 स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं---
सूबे में कुल 13 ऐसे विद्यालय हैं जिसमें बच्चों का नामांकन शून्य है। इसके अलावा 171 स्कूलों में 1-20 तक ही बच्चों की संख्या है। 336 स्कूलों में 21-30 बच्चों की संख्या है। 620 स्कूलों में 31-39 तक बच्चों की संख्या है।

क्या है नियम---
यू-डायस 2017-18 की रिपोर्ट के आधार पर यह पता चला कि भागलपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या 40 से कम है। जबकि बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली 2011 के मुताबिक उन्हीं जगहों पर प्राथमिक विद्यालय खोले जायेंगे जहां 6-14 आयुवर्ग के बच्चों की संख्या कम से कम 40 हो।

विद्यालय परीक्षा समिति, विभाग व शिक्षक तीनों जवाबदेह---
 स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के लिए विद्यालय परीक्षा समिति, विभाग और शिक्षक तीनों जवाबदेह है। छात्र के अनुपात पर शिक्षकों की बहाली होती है। प्राथमिक विद्यालय में छह शिक्षक पर 150 के करीब छात्र होने चाहिए। इसके लिए तीनों को अपने-अपने स्तर से इलाके में जाकर अभिभावकों को जागरूक करना चाहिए। 

सहरसा से राजधानी पटना एव दरभंगा की दूरी हुई कम, गंडोल-बिरौल पथ में तेजी से चल रहा है कार्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिथलांचल को जोड़ने वाली इस सड़क का करेंगे उदघाटन
कोशी बिहार टुडे


सहरसा के बलुआहा घाट से होते गंडौल-बिरौल उच्चस्तरीय सड़क का निर्माण कार्य जनवरी 2019 में पूरा हो जायेगा। इसके पूरा होते ही इस रूट से दरभंगा सहित पटना की दूरी कम हो जायेगी।
कोसी नदी पर बने उच्चस्तरीय बलुआहा पुल होकर कोसी को मिथिलांचल दरभंगा से सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने वाली निर्माणाधीन गंडौल-बिरौल सड़क का निर्माण कार्य जोरों पर है। इस सड़क के बनने से लाखों की आबादी को फायदा मिलेगा। इस सड़क का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिसंबर में किये जाने की उम्मीद है। 
सीएम के उद्घाटन को लेकर निर्माण कंपनी के इंजीनियर व कर्मी युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। सड़क पूरा होते ही दो जिले यानी दरभंगा और सहरसा आपस में सड़क मार्ग से जुड़ेंगे इसके अलावा सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज जिले के सुदूर भाग का संपर्क मार्ग की दूरी भी कम हो जायेगी। सड़क निर्माण कार्य अभी पूर्ण हुआ नहीं और इसके बाद भी निर्माणाधीन सड़क से होकर दरभंगा आदि शहरों के लिए प्रतिदिन सैकड़ों बड़े वाहनों का आना-जाना जारी है। 
लगभग एक किलो मीटर सड़क पर कार्य जारी है। लेकिन मिट्टी में नमी होने के कारण निर्माण कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। कंपनी के अभियंताओं को मिट्टी की नमी को सुखाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बलुआहा के समीप कोसी पर बने दो किमी उच्चस्तरीय पुल निर्माण के बाद से पश्चिमी कोसी तटबंध के गंडौल तक सुगम रूप से आवागमन सुलभ हो गया। लेकिन सड़क व पुल के अभाव में दरभंगा तक का सफर काफी कठिन था। इस कारण बलुआहा पुल से सीधे सड़क मार्ग से कोसी को दरभंगा से जोड़ने के लिए गंडौल-बिरौल सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।
दो-दो बार बढ़ाई गई समय सीमा, संवेदक पर जुर्माना : सड़क निर्माण के लिए विभाग द्वारा दो-दो बार समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है। वर्ष 2016 में कार्य समाप्त होना था लेकिन कार्य पूरा नहीं होने पर वर्ष 2017 और फिर वर्ष 2018 में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने समय सीमा निर्धारित की गई। निर्माण एजेंसी गैमन इंडिया द्वारा समय सीमा पर सड़क निर्माण पूरा नहीं किये जाने से 1.15 करोड़ का जुर्माना भी विभाग द्वारा लगाया चुका है।
श्रोत-हिंदुस्तान

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...