शुक्रवार, 11 जनवरी 2019

पहली पत्नी रहते दूसरी विधवा से रचाया शादी, माता-पिता ने बेटे की इस करतूत का विरोध किया तो कर दिया पिटाई


कलियगी बेटे ने की करतूत पर  माता-पिता ने बेटे पर करवाई की मांग को लेकर थाना में दिया आवेदन
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

           (बेटे की पिटाई की शिकायत करने थाना पहुचे माता-पिता)
बख्तियारपुर थाना अंतर्गत महखड़ पंचायत के बगरौली में एक कलियगी  बेटे द्वारा मां - बाप को पीटने का मामला सामने आया है। बख्तियारपुर थाना को आवेदन दे कर माँ बॉबी देवी ने कहा है कि शुक्रवार दोपहर के एक बजे दिन के करीब दारू पीकर मेरा लड़का बसंत कुमार आया और हम लोगों को गाली गलौज करने लगा। आवेदन में कहा है कि उसका शादी हिंदू रीति-रिवाज के तहत सहरसा के भेरधरी गांव में किया था। उस लड़की से एक लड़का भी हुआ,जिसकी उम्र दो वर्ष है।इसी बीच मेरा लड़का दूसरी विधवा लड़की से प्रेम प्रसंग कर शादी कर लड़की को घर ले आया। जब मेने इसका  विरोध किया तो घर में तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया। इस काम मे  उसकी विधवा पत्नी अंजली देवी भी मिलकर टीवी फोड़ दिया। इसके साथ - साथ मोटर साइकिल, गोदरेज, कुर्सी सबकुछ तोड़ - फोड़ कर दिया और हमलोगों को घर से निकाल दिया और कहा कि घर में आग लगा देंगे और किरासन तेल भी छिड़क दिया।जिसके बाद हमलोग भाग गए। इस घटना की बाबत नये थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले की जांच का आदेश दिया है। जांच के बाद करवाई किया जायेगा।

कोसी के लोगो को सीएम नीतीश का बड़ा तोहफा, चार बड़ी बड़ी नदी पर बनेंगे चार पूल,


मानसी से फेनगो तक नदी और बनेंगे चार बड़े पूल, लागत होगा 1400 करोड
कोसी बिहार टुडे, सहरसा
(मानसी-कोपरिया के बीच बागमती नदी पर पूर्व का बना मीटरगेज लाइन पर पर करते लोग)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को स्टेट हाइवे- 95 और इंडो-नेपाल बॉर्डर का एरियल सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने बागमती, कमला, मृत कोसी और कोसी नदियों पर बनने वाले चार पुलों के एलाइनमेंट का निरीक्षण किया। इसके बाद इन पुलों के निर्माण को मंजूरी दी। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गयी है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 1400 करोड़ रुपये हैं।
सीएम ने इसका निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। इन नदियों पर वर्तमान में रेल पुल है, जिस पर रेल परिचालन होता है।
इसके अलावा सड़क पुल बन जाने से इस क्षेत्र में मिसिंग लिंक खत्म हो जायेगा और सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया समेत अन्य जिलों के नागरिकों को पटना आने में काफी सहूलियत होगी। पर्यटन के दृष्टिकोण से कात्यायनी मंदिर पर आवागमन बेहद सुगम हो जायेगा। वर्तमान में यहां पहुंचने का रास्ता सिर्फ नाव से ही है। खगड़िया और सहरसा के सबसे दुर्गम क्षेत्र में आवागमन कायम हो पायेगा।
इसके अलावा इंडो नेपाल बॉर्डर पर पश्चिम चंपारण के मदनपुर से यह सड़क शुरू होकर किशनगंज के गलगलिया तक जायेगी। इसकी कुल लंबाई 552 किमी है। यह सड़क सात जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से गुजर रही है। इन जिलों की 365 गांवों में दो हजार 894 एकड़ भूमि का अधिग्रहण इस सड़क के निर्माण में किया जा रहा है। राज्य के अनुरोध पर केंद्र ने इस योजना को पूर्ण करने की संशोधित अ‌वधि मार्च 2022 तक रखी गयी है। इस सड़क में अब तक 93 किमी का कार्य पूरा हो चुका है।
पूरी योजना पर एक हजार 702 करोड़ की लागत आयेगी। राज्य सरकार भू-अर्जन पर दो हजार 233 करोड़ रुपये और पुल निर्माण पर 983 करोड़ यानी कुल तीन हजार 216 करोड़ रुपये खर्च कर करेगी। इस योजना के सुपौल जिले में पड़ने वाले हिस्से भपटियाही से वीरपुर का एरियल सर्वे मुख्यमंत्री ने किया। जहां दो लेन का उत्कृष्ट पथ बन गया है। मुख्यमंत्री ने अन्य जिलों के काम में तेजी आने का भी निर्देश दिया।

स्टेट हाइवे-95 का निर्माण-मानसी (एनएच-31)-सहरसा, हरदी चौघड़ा पथ (स्टेट हाइवे-95), खगड़िया जिला के एनएच- 31 के मानसी से शुरू होकर सहरसा और मधेपुरा जिला होते हुए सुपौल जिला अंतर्गत एसएच- 66 पर हरदी चौघड़ा में मिलती है। इसकी लंबाई 75 किमी है।
मानसी से करीब साढ़े सात किमी (बदलाघाट) तक सिंगल लेन पथ है, जिस पर यातायात चालू है। बदलाघाट से करीब 15 किमी फनगो हाल्ट तक वर्तमान में पथ का कोई एलाइनमेंट नहीं है। यह एक मिसिंग लिंक है। इसे जोड़ने के लिए चार पुलों का निर्माण होने जा रहा है।

बुधवार, 9 जनवरी 2019

सात निश्चय योजना का होगा निगरानी जांच, पंचायतीराज विभाग ने दिया आदेश

सुपौल जिला के एक प्रखंड के पंचयात में मुखिया-सचिव के खाते में असामान्य लेन-देन पर विभाग हुआ चौकस
कोसी बिहार टुडे, सहरसा


सात निश्चय योजना में जमकर धांधली होता है, ये बात किसी से छुपा नही है। इसी तरह के एक मामला को  लेकर सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड की सोहट ग्राम पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव पर शिकंजा कसेगा। पंचायती राज विभाग ने इनके मामले की जांच निगरानी विभाग से कराने का निर्णय लिया है। राज्य के अन्य पंचायतों से भी इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। इनकी भी जांच कराई जा सकती हैं।
विभाग ने अपने स्तर के कराये जांच में पाया है कि उक्त मुखिया और पंचायत सचिव के बैंक खाते में हर घर नल-जल निश्चय योजना के प्रारंभ होने के बाद से असामान्य रूप से राशि जमा और निकासी हुई है। इसके बाद इस मामले को निगरानी को देने का निर्णय हुआ। उक्त मुखिया और पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत मुख्य सचिव के पास आई थी। मुख्य सचिव ने पंचायती राज विभाग को अपने स्तर से जांच कराने को कहा। इसके बाद विभाग के अधिकारी ने सुपौल जाकर मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा के पास भेजा गयी।
हर घर नल-जल योजना समेत विभिन्न कार्यों में पंचायत द्वारा वित्तीय अनियमितता की शिकायतें विभाग को मिलती रही हैं। यही वजह भी है कि विभाग ने 31 जनवरी तक सभी मुखिया, जिला पार्षद अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख से संपत्ति का ब्योरा देना का निर्देश दिया है। इसको लेकर जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
हर घर नल जल योजना में मुखिया द्वारा योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी जाती है। विभाग द्वारा योजना की राशि पंचायत के खाते में भेजी जाती है। पंचायत के विभिन्न वार्डों के खातों में राशि के हस्तांतरण में मुखिया और पंचायत सचिव की मुख्य भूमिका होती है। इसके बाद वार्ड क्रियान्वयन समिति द्वारा योजना को मूल रूप दिया जाता है। निजी एजेंसी द्वारा बोरिंग कराने से लेकर घरों तक पाइप बिछाने का काम होता है। औसतन 40 से 50 लाख सालाना हर पंचायत में जाते हैं।

सोमवार, 7 जनवरी 2019

अब आंगनवाड़ी केन्द्र पर हर माह की 7 तारीख को होगा गर्भवती महिला का गोद भड़ाई, पहले स ये रिवाज सिर्फ फिल्मों में देखने को मिलता था

महिला बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर आंगनवाड़ी केंद्रों में गोद भराई की रस्म आयोजित किया गया। 
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बाल विकास कार्यक्रम  अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रमों का आयोजन हर माह के 7 तारीख को होगा। इसी क्रम में नगर पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र 180 में सेविका बबिता कुमारी एव सहायिका हीरा कुमारी के द्वारा गोद भराई का रस्म का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला का किया गया। इस अवसर पर सेविका के द्वारा महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दिया गया। 
इस अवसर पर महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। पौष्टिक पदार्थ भी भेंट किए। आंगनबाडी सेविका बबिता कुमारी ने बताई की   सभी महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। पोषण की कमी होने से महिला में खून की कम हो जाता है। जिससे कुपोषण का शिकार हो जाती है। 

हर महीने के 7 तारीख को आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगी गर्ववती महिलाएं की गोदभराई

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अब गर्भवतियों की गोद भराई रस्म भी पूरी की जाएगी। इसे गोद भराई उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सभी सेविका की अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित  बैठक में वाल विकास परियोजना पदाधिकारी नंदिता ने जानकारी दी। सीडीपीओ ने सभी सेविका को निर्देश देते हुए कही की इसमे किसी भी तरह का कोताही बर्दास्त नही किया जायेगा। गोद भराई रस्म के तहत लाभुकों को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे से बचाव के अलावा जच्चा-बच्चा की समुचित देखभाल व अन्य आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।


प्रत्येक माह की सात तारीख को होगा रस्म---
 यह कार्यक्रम भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत प्रत्येक माह की सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर होना है। बिहार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ सात जनवरी 2019 से होगा। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग आईसीडीएस के निदेशक ने सभी डीएम को इस कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, यूनीसेफ, डीएचएस, जीविका, कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों को भी कार्यक्रम की सफलता को लेकर निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि प्रत्येक महीने की 19वीं तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व से ही अन्न प्राशन दिवस मनाया जा रहा है।
योजना की दी जाएगी जानकारी ---
 गोदभराई उत्सव के दौरान विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा कार्ड का महत्व, प्रसव पूर्व व बाद के जांच का महत्व, प्रसव से संबंधित परेशानियों की पहचान व उपाय, आयरन गोली, टेटनेस सूई, कैल्शियम गोली, आयोडिन नमक खाने का महत्व सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

कहती हैं सीडीपीओ इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर वाल विकास परियोजना पदाधिकारी नंदिता ने बताया की प्रत्येक महीने की सात तारीख को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई उत्सव मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन, सुरक्षा, प्रसव पूर्व व प्रसव बाद की सुरक्षात्मक एवं जच्चा-बच्चा की देखभाल के प्रति जागरूक करना है।  7 जनवरी 2019 से इसका शुभारंभ किया जाएगा।

नवजात बच्चे को झाड़ी में फेंका, दुसरी माँ ने आँचल में लगाया


बख्तियारपुर थाना के महखड़ पंचयात के पनपीबी टोला का मामला
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

जाके राखे साइयां, मार सके न कोय.. यह कहावत सिमरी बख्तियारपुर में रविवार को चरितार्थ हुई। रविवार को जहां एक ओर मानवता को शर्मशार करते हुए एक निर्दयी मां ने अपने नवजात बच्ची को जन्म के बाद बांस के झाड़ियों में लावारिश हालत में फेंक दिया तो वहीं दूसरी ओर एक मां ने लावारिश नवजात बच्ची को गले लगाकर मां की ममता का आंचल दे उसकी जान बचाई है। इतना ही नही अब वो हमेशा के लिए बच्ची को अपनाना भी चाहती है और भरपूर माँ की ममता के आंचल में रखना चाहती है.
क्या है मामला---
 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ पंचायत के जहां  पनपीबी गांव में रविवार की सुबह  नहर किनारे बांस की झाड़ियों में कंपकंपाती ठंड में एक नवजात बच्ची फेकी पाई गई। बच्ची की रोने की आवाज  देखने स्थानीय ग्रामीण पहुचे एव बच्ची की सुनी। इस दौरान लोगो की भीड़ लग गई। इसी दौरान गांव की ही वार्ड संख्या आठ निवासी मुरारी साह की पत्नी मीरा देवी की ममता उस बच्ची पर आ गई और वो उस बच्ची को उठाकर अपने पास रख ली और उसकी देखभाल करने लगी। जहा लोग बच्चे को आँचल देने वाली मा की तारीफ हो रही है वही लोग उस निर्दयी मा को गाली दे रहा है। एक ने ममता को अपने सीने से दूर किया, तो दूसरी ने आँचल दिया। 
बच्चे फेंके नही बल्कि पालना घर मे रखे----

अनुमंडलीय अस्पताल में मुख्य गेट पर पालना घर है। कोई भी लावारिस बच्चे हो तो झाड़ियां में फेंके नही बल्कि इस पालना घर मे चुपचाप रख दे। रखने वाला का नाम पूर्णतः गोपनीय रहेगा एव बच्चे का पालन अस्पताल करेगा। उस निर्दयी माँ से अनुरोध है कि बच्चे को अस्पताल के पालना घर मे रख कर एक उपकार जरूर कर दे। अस्पताल में पालना घर को लगभग लगे चार महीने से ज्यादा समय हो गया, लेकिन अभी तक एक भी बच्चा उक्त पालना घर मे नही आया है। अस्पताल प्रसाशन ने लोगो से अपील किया है कि इस तरह के लावारिस बच्चे को पालना घर मे रख दे।

शनिवार, 5 जनवरी 2019

फर्जी अधिकारी बनकर स्कूल जांच करने पहुचा, पहले ग्रामीणों ने जमकर कुटा, फिर उनके चार पहिये वाहन को फूंका



स्कूल में बदमाश पहुंचने की अफवाह से सुन हजारों की भीड़ स्कूल पहुंची
एक दिन पूर्व भी एक शातिर इससे पहले स्कूल पहुंच दिया था धौंस 
पुलिस अगर सजग नहीं रहती तो भीड़ पीट-पीट दे सकती थी बड़ी घटना को अंजाम
कोशी बिहार टुडे, सहरसा




सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत महखड़ पंचायत के मध्य विद्यालय हुसैनचक में बड़े अधिकारी बन स्कूल जांच को पहुंचे तीन शातिर व्यक्ति को ग्रामीणों ने जमकर पीट पुलिस के हवाले कर दिया वही आक्रोशित ग्रामीणों ने शातिर के सेवरलेट कार को आग के हवाले कर दिया। वही एक शातिर भागने में सफल रहा दो को पुलिस पकड़ हिरासत में ले लिया है।
क्या है पुरा मामला -
शुक्रवार दोपहर के करीब एक सेवरलेट कार से तीन शातिर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के एकपढ़हा गांव निवासी ज्योतिष ठाकुर का पुत्र राघव कुमार ठाकुर, श्रीनगर मधेपुरा का सुजीत कुमार एवं सरडीहा गांव के दिलीप सिंह मध्य विद्यालय हुसैनचक पहुंच अपने आप को पटना से आए वरीय अधिकारी बता हेडमास्टर विद्यानंद पासवान से रजिस्टर्ड सहित अन्य कागजातों की मांग करने लगा। जिस पर वहां मौजूद सभी शिक्षक ने इन लोगों से परिचय जानना चाहा तो अभद्र व्यवहार कर हो हल्ला करने लगा। इसी बीच एचएम व शिक्षकों से तु-तु मैं-मैं होने लगा।
वही आसपास के ग्रामीणों में एक अफवाह फैला गई कि विद्यालय में तीन बदमाश हथियार के साथ पहुंच शिक्षकों से मारपीट कर रहा है। जिस व्यक्ति को जहां यह खबर मिली चंद मिनटों में ही ग्रामीण स्कूल की ओर कुच कर गया।
देखते देखते हजारों की भीड़ स्कूल पहुंच तीनों शातिर को दबोच लिया। इस बीच दिलीप सिंह मौके का फायदा उठाकर भाग निकला वहीं राधव ठाकुर को ग्रामीणों ने पहले जमकर कुटाई कर विद्यालय के प्रधानाचार्य के कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद सुजीत कुमार से पुछताछ करने लगा इसी बीच भीड़ ने उस पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया।
कुछ स्थानिय लोगों ने बीच बचाव कर दिलीप कुमार इलाज कराने के नाम पर वहां से निकाल लिया। वही पुरे मामले की जानकारी बख्तियारपुर पुलिस को दिए जाने के बाद सअनि कमला कांत तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचा कमरे में बंद राधव को हिरासत में लेना चाही लेकिन भीड़ को उग्र रूप देख उसकी हिम्मत जवाब दे गई।
भीड़ इस कदर आक्रोशित थी कि कमरे में बंद राधव को निकाल बाहर करने की मांग करते रहा। स्थिति बेकाबू होते देख के के तिवारी ने बख्तियारपुर थानाध्यक्ष से स्थिति से अवगत कराया। चुंकि उसी वक्त डीएसपी सिमरी बख्तियारपुर का क्राइम मीटिंग चल रहा था। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष सुमन कुमार एवं डीएसपी के अंगरक्षक सहित अन्य पुलिस बल स्कूल पहुंच बड़े ही संयमित रूप से कमरे में बंद राधव को कब्जे में ले निकल रही थीं कि भीड़ पुलिस गाड़ी पर से राधव को उतार लेने को टुट पड़ी लेकिन बड़े ही नाटकीय ढंग से पुलिस वहां से निकल गई।
इस बीच ने स्कूल के बाहर खड़ी सेवरलेट कार को कब्जे में ले पहले कार में जमकर तोड़फोड़ किया फिर कार को गड्डे में पलटा फिर बीच सड़क पर ला आग के हवाले कर दिया। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी। सड़क के दोनों ओर जाम लग गई।

एक दिन पहले भी एक शातिर पहुंचा था स्कूल -
शुक्रवार से एक दिन पहले तीन शातिर में एक शातिर राधव एक दिन पहले भी विद्यालय पहुंच अपने आप को बड़े अधिकारी बता धौंस जमाने का प्रयास किया था उस वक्त विद्यालय के एक शिक्षक सह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम ने समझा बुझाकर उसे विद्यालय से निकाल दिया था। शुक्रवार को जब पुनः स्कूल पहुंच तो मामला रंग पकड़ लिया।
क्या बोली डीएसपी -
इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मृदुला कुमारी ने बताया कि तीनों शातिर मनबढू किस्म के व्यक्ति हैं आज अगर समय पर पुलिस सजग नहीं होती तो भीड़ कुछ भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती थी। चुंकि अफवाह की वजह से ग्रामीण आक्रोशित थे लेकिन बख्तियारपुर एवं सोनवर्षा थानाध्यक्ष की सुझ बूझ से बड़ी घटना को टाला जा सका है। एचएम के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

बुधवार, 2 जनवरी 2019

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी इतने लोकसभा से लड़ेगी चुनाव, पप्पू यादव ने किया ऐलान

सरकार पुलिस को शराबबंदी में वसूली के लिये लगा रखा है, इसीलिये बिहार में अपराध का बहार है।
कोशी बिहार टुडे, सहरसा


जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (pappu yadav) ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में तीन सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बातचीत हुई है। निर्णय कांग्रेस को लेना है कि वह महागठबंधन में भाजपा विरोधी विचारों वाले दलों को किस प्रकार समाहित करती है। सोमवार को यहां स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने सीटों व उम्मीदवारों के नाम का खुलासा नहीं किया। कहा कि उनकी पार्टी मजबूत महागठबंधन की राजनीति के पक्ष है। 
श्री यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध बढ़ा है और पुलिस को शराबबंदी में लगाकर सरकार वसूली करा रही है। जन अधिकार पार्टी (लो) नेता व अपराधियों के बीच गठजोड़ को खत्म करने के पक्ष में अडिग है। आरोप लगाया कि यह आंकड़ा सरकार का ही है, जो बताता है कि यहां अपराधी ही सरकार चला रहे हैं।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...