मंगलवार, 9 जुलाई 2019

पत्नी ने गला रेतकर पति को उतारा मौत के घाट, थाना में दिया पति के लापता होने का आवेदन

भागलपुर जिले में पत्नी ने  सनसनीखेज घटना को दिया अंजाम
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बिहार के भागलपुर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
मामला सन्हौला थाना क्षेत्र स्थित रमासी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, मामला सन्हौला थाना क्षेत्र स्थित रमासी गांव का है। कहा जा रहा है कि आरोपी पत्नी का अन्य लोगों से अवैध संबंध था, जिसका पति विरोध करता था। यही वजह है कि सरिता देवी ने अपने पति कैलू दास की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के अंदर ही शव को गड्ढा कर दफना दिया। इतना ही नहीं तीन दिन पहले सन्हौला थाना में पति के गायब होने की पत्नी ने सूचना भी दी थी।

सोमवार, 8 जुलाई 2019

सहरसा में होगा 32 महिला पर्यवेक्षिकाओं की अनुबंध पर होगी बहाली


आवेदन ऑनलाइन लिया जाएगा, आईसीडीएस ने जारी किया दिशा-निर्देश
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

जिले में 32 महिला पर्यवेक्षिकाओं की अनुबंध पर बहाली (नियोजन) के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है।
कुल 32 में से आधी सीट 10 साल तक आंगनबाड़ी सेविका पद पर कार्य कर चुकी महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी रीता सिन्हा ने बताया कि 32 में से 16 सीट 10 साल तक सेविका पद पर काम पूरा कर चुकी महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 5 जुलाई से 25 जुलाई तक निर्धारित की गयी है। इधर आईसीडीएस के निदेशक ने जारी पत्र में कहा है कि ऑनलाइन आवेदन एनआईसी द्वारा उपलब्ध वेबसाइट http;/fts.bih.nic.in/lSRec/default.aspx पर अपलोड किया जा सकता है।

मिली जानकारी मुताबिक आवेदिका को अनुमंडल कार्यालय से जारी जाति, आवासीय और चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर मेघा सूची बनेगी। शैक्षणिक सर्टिफिकेट मैट्रिक, इंटर और स्नातक का लगेगा। जिले के 10 प्रखंडों में अभी 360 अतिरिक्त आंगनबाड़ी व 20 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए सेविका की बहाली प्रक्रिया शुरू है।

शनिवार, 6 जुलाई 2019

कोसी दियारा में खुलेआम अपराधी हथियार लेकर घूमते है, पुलिस का खोफ नही

कुख्यात पारो यादव उर्फ परमामंद यादव के सहयोगी का हथियार के साथ फोटो वायरल
फोटो वायरल होने के बाद डीएसपी मृदुला कुमारी ने जमकर ओपी प्रभारी को लगाई फटकार, गिरफ्तारी का निर्देश
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

कोसी दियारा में खुले आम हथियार लेकर चलने लोगो का डर दिखाने को एक एक युवक का फोटो हथियार के साथ वायरल हुआ है। वायरल फोटो कनरिया ओपी के सुखासनी गांव का है। फोटो वायरल होने के बाद डीएसपी ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस सर्किल क्षेत्र की पुलिस पदाधिकारी की बैठक में कनरिया ओपी प्रभारी धर्मवीर साथी को जमकर फटकार लगाया। डीएसपी मृदुला कुमारी ने कनरिया ओपी प्रभारी को निर्देश दिया कि हथियार लेकर खुलेआम प्रदर्शन कर रहे युवक को तुरंत गिरफ्तार करें। वायरल फोटो के बारे में बताया जा रहा है कि ये दोनों पारो यादव उर्फ परमामंद यादव कुख्यात अपराधी है, ये दोनों फोटो उन्ही के गैंग का है। फिलहाल पारो यादव उर्फ परमानंद यादव जमानत पर है। फोटो में जिस लड़का के हाथ मे हथियार है उनका नाम छोटू यादव है एव बगल में बैठा युवक शंकर यादव दोनों सुखासनी का है। 
निर्दोष ग्रामीणों को फंसाकर करता रहता है तंग-तबाह---
इससे पूर्व ग्रामीण मोहन यादव, भवेश यादव, कार्तिक यादव, दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कांड संख्या 212/19 दिनांक 2 मई 19 को दर्ज कांड संख्या निष्पक्ष जांच का मांग किया है। आवेदन में कहा है कि कुख्यात पारो यादव उर्फ परमानंद यादव खुद एक कुख्यात अपराधी है एव दर्जनों मामले में अभियुक्त है। दिनांक 2 जून को कनरिया ओपी के खर्रा घाट पर नाव जलाने के मामले में निर्दोष लोगों को फंसा दिया है। आवेदन में कहा है कि कनरिया ओपी के पुलिस पारो यादव से मिलकर गांव वालों को तंग तबाह करता है। इसकी निष्पक्ष जांच किया जा सकता है। आवेदन में कहा है कि कुछ वीडियो ऐसे है जो कनरिया पुलिस के निष्पक्षता पर संदेह है। 

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

मौसेरी बहनों ने आपस में रचाई शादी, मंदिर परिसर के लोगो ने परिजन की भूमिका निभाया,सोशल मीडिया पर फोटो वायरल


मंगलवार दोपहर मंदिर के पुजारी ने पूरी कराई रस्में वाराणसी और कानपुर की रहने वाली है दोनों  मौसेरी बहनें
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

यूपी के वाराणसी शहर में दो मौसेरी बहनों ने आपस में शादी कर ली। मंगलवार को दोनों युवतियों ने आपस में विवाह किया, जिसके बाद इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल साइट्स पर वायरल हो गईं।

वाराणसी के मंदिर में मौसेरी बहनों ने किया विवाह
 की रहने वाली हैं दोनों युवतियां
मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी कानपुर की युवती
वाराणसी
यूपी के वाराणसी में मंगलवार को दो युवतियों ने आपस में शादी कर ली। शहर के रोहनियां इलाके के एक मंदिर में दोनों युवतियों ने आपस में विवाह की रस्मों को पूरा किया और फिर एक साथ वापस चली गई। मंगलवार दोपहर हुए इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं जिसके कारण यह मामला दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।

जानकारी के अनुसार, जिले के रोहनियां इलाके मे स्थित धागड़बीर हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर दो युवतियां जींस और टीशर्ट पहने पहुंचीं। वह दोनों पहले काफी देर तक मंदिर परिसर में ही बैठी रहीं। इसके बाद इन्होंने मंदिर के पुजारी से गुजारिश की कि वो उन दोनों का विवाह करा दें। पुजारी पहले तो इसके लिए राजी नहीं हुए, लेकिन फिर बार-बार दबाव बनाने पर उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।

इसके बाद शादी की रस्म शुरू हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर जयमाल की रस्म पूरी की। इसके बाद दोनों में से एक युवती ने दूसरी को मंगलसूत्र पहनाया और फिर सिंदूर लगाने की रस्म पूरी की। विवाह का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों युवतियां वापस चली गईं। हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का विडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद सारे दिन यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, आपस में शादी करने वाली युवतियों ने बताया कि एक कानपुर की और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है। कानपुर की युवती सुंदरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान मौसेरी बहन से प्रेम संबंध हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पुजारी के अनुसार मंदिर में शादी कराई जाती है और बकायदा शुल्‍क लेकर पंजीकरण भी किया जाता है।

कागज पर चालू, स्थल पर बंद, हाल ग्रामीणों क्षेत्र में लगाये गए पेयजल आपूर्ति संयंत्र का हाल

पीएचडी के द्वारा जिलाधिकारी को समर्पित सूची में सभी को चालू बताया था, आधा भी चालू नही
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सहरसा  द्वारा पंचायतों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर लाखों की लागत से बनाए गए पीडब्ल्यूएस एवं मिनी जलापूर्ति योजना (पीएस) जल मीनार पानी सप्लाई की क्षमता की जांच करने जब अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता आलोक प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार जब विभिन्न पंचायतों में स्थल का जांच किया।  पीएचडी द्वारा सभी सयंत्र चालू हालात में रहने की रिपोर्ट सरकार को देने के उलट स्थल पर कई  पंचायतों में जल मीनार मात्र शोभा की वस्तु बनी दिखी। रखरखाव के अभाव में मिनी जल प्लांट जंगलों में तब्दील दिखी।  कई स्थानों पर मशीन की हालत बहुत ही दयनीय स्थिति में मिला।  अनुमंडल पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरडीहा पंचायत में बने मिनी जल मीनार को देखने पहुंचे तो प्लांट परिसर पूरी तरह जंगलों में तब्दील था।  बड़े बड़े घास उग गए थे कमरा का  दरवाजा भी टूटा हुआ था।  सोनपुरा पंचायत में बने  प्लांट को देखने पहुंचे तो यहां पर मिनी जल मीनार चालू हालत में मिली परंतु पानी सप्लाई के लिए बनाए गए  केंद्र  की हालत अच्छी नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि पानी 1 घंटे के लिए आता है, वहीं कई जगह नल के टूटे  होने के कारण पानी की बर्बादी हो रही थी।

 सरोजा पंचायत के करुआ गांव में  मिनी जलापूर्ति योजना का  हालत भी दयनिय स्थिति में था।  मोहम्मदपुर पंचायत के मिनी जल मीनार की स्थिति भी अच्छा नही था।  पानी सप्लाई सिस्टम सुचारू रूप से नहीं चल रहा था। वहां भी पानी सपना के लिए बनाए गए पाइपलाइन से पानी बह रहा था।   बेलवाड़ा पंचायत के दो जल मीनार की हालत अच्छी थी पानी का सप्लाई ग्रामीणों के सहयोग से चलाया जा रहा था। ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार को बताया कि कभी भी पीएचडी विभाग के कर्मचारी नहीं आते हैं। हम लोग अपने स्तर से मिनी जल मीनार को चला रहे हैं। महखड़ पंचायत में दो मिनी जलापूर्ति योजना में एक चालू हालात में था, तो एक कई महीनों से बंद था। 

मंगलवार, 2 जुलाई 2019

शिक्षक की चौथी शादी से गुस्साई तीसरी पत्नी लाठी-डंडे से लेश पहुंची स्कूल, मचाया हंगामा


 अपने शिक्षक पति की चौथी शादी से आक्रोशित थी तीसरे नंबर पत्नी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर क्षेत्र में एक मामले में अपने शिक्षक पति की चौथी शादी से आक्रोशित तीसरे नंबर की पत्नी लाठी डंडे से लैस हो अपनी दो सहेलियों के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरजाना पहुंच जमकर हंगामा किया। शिक्षक को सहयोगी शिक्षकों ने रूम में बंद कर उसकी जान बचाई। दो घंटे तक चली हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद एचएम रेणु कुमारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक व उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए साथ ले गए। इस दौरान विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की जमघट लगी रही। घटना उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरजाना में सोमवार को घटी। घटना के बावत समस्तीपुर जिला के डुमरा पटोरी निवासी वीरेंद्र महतो की पुत्री व शिक्षक की पत्नी सरोजनी कुमारी ने बताया कि खगड़िया जिला के अलौली गांव निवासी अर्जुन सिंह के शिक्षक पुत्र अभिमन्यु सिंह से तीसरे नंबर पर उसकी शादी हुई है। उसने बताया कि शिक्षक अभिमन्यु की पहली शादी बखरी थाना क्षेत्र के गुदार घाट निवासी राजकुमार महतो की पुत्री गुड्डी कुमारी से तथा दूसरी शादी पुरैनी मधेपुरा निवासी अशोक कुमार की पुत्री पूजा कुमारी के साथ पूर्व में हो चुकी है। अभिमन्यु अपने पूर्व की दोनों शादियों को छुपाकर मेरी आंखों में धूल झोंककर मेरे साथ तीसरी शादी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। आभार-दैनिक भास्कर

सोमवार, 1 जुलाई 2019

स्टेशन परिसर से हटेगा अतिक्रमण, रेलवे ने एसडीओ को पत्र लिखकर मजिस्ट्रेट एव पुलिस बल का किया मांग

अतिक्रमण के कारण नही हो पा रहा है स्टेशन का विकास
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

मानसी-सहरसा रेलखंड के कोपरिया स्टेशन के रेल परिक्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जायेगा। समस्तीपुर के सहायक मंडल इंजीनियर ने एसडीओ को पत्र लिखकर रेल की जमीन पर लगे अतिक्रमण हटाने को लेकर मजिस्ट्रेट एव पुलिस बल की तैनाती की मांग किया है। जिलाधिकारी, एसडीओ को भेजे पत्र में कहा है कि कोपरिया रेल परिक्षेत्र स्थित रेल भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराने एव विधि-व्यस्था बनाये रखने हेतु अतिरिक्त दंडाधिकारी एव पुलिस बल का रहना अनिवार्य है। आगामी 5 जुलाई को सुबह के 10 बजे आए संध्या के 5 बजे तक अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी, सशस्त्र बल एव महिला बल दिया जाए ताकि रेल से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया जाए। 
     सहायक मंडल इंजीनियर के पत्र के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार ने सलखुआ बीडीओ प्रेम कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके अलावे विधि-व्यवस्था के लिये सलखुआ थाना को निर्देश दिया है। आगामी पांच जुलाई को कोपड़िया स्टेशन एव आसपास के रेल के जमीन पर अतिक्रमण किये गए लोगो से खाली कराया जायेगा। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...