शनिवार, 25 जनवरी 2020

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के एक गांव में अब नही होगा मृत्यु भोज, गांव वाले ने लिया संकल्प


बेटी की शादी में भी नही होगा किसी तरह का भोज का आयोजन
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

मृत्यु उपरांत भोज हर लोगो के लिये एक कष्टदायी है। वावजूद ये कुप्रथा आज भी कायम है। लेकिन अब लोगो मे जागरूकता आ रहा है, जिन कारण कही कही से इस भोज का अब बहिष्कार भी होने लगा है। इस तरह सिमरी बख्तियारपुर अनुमण्डल के सलखुआ प्रखंड के गौसपुर गांव में लोगो ने मृत्यु भोज नही करने का निर्णय लिया। सिर्फ अंतिम दिन रिस्तेदारो के साथ शांति-भोज होगा।
सलखुआ प्रखंड के हरेवा पंचायत अंतर्गत गोसपुर गांव में स्थानीय ठाकुरबारी प्रांगण में गांव के बुद्धिजीवी एवं बुजुर्गों की एक बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की बेटी के शादी उपरांत भोज एवं मृत्यु भोज का बहिष्कार किया जाए।   इस तरह की कुरीतियों को सख्ती से गांव में लागू किया जाए। हरेवा पंचायत के मुखिया रमन कुमार उर्फ बब्बू यादव ने कहा इस प्रकार के कुरीतियों से समाज को परहेज करना चाहिए। समाजसेवी नारायण यादव ने मृत्यु भोज एवं बेटी के शादी पर होने वाले भोज के कुप्रभाव से आम जनों को अवगत कराया उन्होंने कहा उपरोक्त दोनों में असमयिक एवं दुखदाई होता है।

 इसलिए इसका बहिष्कार किया जाना उचित है। समाजसेवी वयोवृद्ध महावीर मंडल ने कहा इस कुरीति को सख्ती से पालन  किया जाना चाहिए और उन्होंने मृत्यु भोज एवं बेटी के शादी उपरांत भोज में भाग नहीं लेने को कठोरता से पालन करने का निर्णय लिया। बैठाक में समाजसेवी नवल कुमार, शिक्षक सुशील डे, शिक्षक अनिल कुमार, कुमार यादव, चंदेश्वरी यादव रामस्वारथ यादव, रामप्रवेश यादव, दिनामणि कुमार, मेही यादव, महेंद्र यादव,संजय यादव, राजेंद्र यादव,वद्री यादव, सतीश भगत,उपेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे।
फोटो-सलखुआ प्रखंड के हरेवा पंचायत के गौसपुर गांव में मृत्यु भोज एवं बेटी की शादी की भोज नही करने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

बुधवार, 22 जनवरी 2020

ईंट के दाम में मनमानी कीमत, लाभुको का उखड़ा आक्रोश, किया सिमरी बख्तियारपुर में एनएच 107 जाम

अगर 10 दिन में ईंट की कीमत में नही हुआ सुधार तो, एनएच पर लाभुक खोदेगा बड़ा गढ़ा
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में चिमनी मालिकों द्वारा ईट की मनमानी कीमत को लेकर ग्रामीणों  ने एनएच 107 रंगिनियां चौक को जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। बांस बल्लों से सड़क जाम कर टायर जलाकर आगजनी करते हुए प्रदर्शन   का कहना था कि हम लोगों ने डीएम से लेकर अन्य पदाधिकारियों को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया, लेकिन ईट की मनमानी कीमत पर रोक लगाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि ईंट का सरकारी कीमत 6700 रुपये है, जबकि चिमनी मालिक के द्वारा अपने मनमाना, 9500 से 12 हजार रुपये तक वसूला जाता है। ग्रामीणों के आवेदन पर करवाई नही होने से  थक हार कर सड़क जाम करना पड़ा। सिमरी बख्तियारपुर के रंगिनिया में लगभग 2 घंटे तक सड़क के जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों का लंबी जाम लग गया।
चिमनी मालिक ग्राहकों को देने वाले रसीद पर नही लिखते है कीमत--
इन लोगों ने कहा कि ईट चिमनी मालिक बिक्री किए जाने वाले ईट के रसीद पर सिर्फ ईट की संख्या लिखता है, लेकिन दाम अंकित नहीं करता है। इन लोगों का कहना था कि 67 सौ रूपए प्रति हजार सरकारी रेट निर्धारित है लेकिन 12 हजार रूपए तक लिया जाता है। इतने मंहगे रेट में ईट खरीदने से आवास योजना का मकान बनाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर 10 दिन में ईंट का कीमत नियंत्रण नही हुआ तो फिर हमलोग सड़क जाम करेंगे।

करीब दो घंटों के जाम बाद अंचलाधिकारी धर्म देव चौधरी पुलिस बलों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता कर जाम समाप्त करवाया। सीओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि आपकी शिकायत को हमलोग जिलाधिकारी तक पहुचायेंगे।
खनन विभाग के कार्यशैली पर उठा सवाल---
ग्रामीणों का कहना है बगल के जिला खगरिया से मानसी में मात्र 7 हजार रुपये में ईंट की बिक्री होती है। जवकि सहरसा में मनमानी कीमत वसूला जाता है। इतना ही नही खनन विभाग भी चिमनी मालिक से सांठगांठ किये रहता है, जिन कारण चिमनी मालिक आम लोगो से मनमानी कीमत वसूल रहा है। वही जाप नेता पुनपुन यादव का कहना है कि ईंट की बेतहाशा मनमाना कीमत पर प्रशासन रोक लगाये।
वार्ड पार्षद मो शकील आलम के नेतृव में जाम में रवि मालाकार, मेराज आलम, रामु यादव, बासदेव यादव, राजेश पासवान, मुर्तुजा आलम सहित सेकड़ो ग्रामीण जाम स्थल पर थे।

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

गरीब भीषण ठंड में कम्बल पाकर हुआ खुश, लगभग 1500 कम्बल वितरित

नगर पंचायत के द्वारा गरीबो के बीच किया कम्बल का वितरण
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

नगर पंचायत के द्वारा सभी 15 वार्ड में गरीबो के बीच इस भीषण ठंड में कम्बल का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 13 के वार्ड पार्षद नरेश निराला, अध्यक्ष प्रतिनिधि मो मोजाहिद आलम के द्वारा सभी 15 वार्ड में कम्बल का वितरण किया गया। वही वार्ड नंबर 14 में वार्ड पार्षद मो शकील आलम , मुमताज रहमानी के उपस्थिति में एसडीओ ने कम्बल का वितरण किया। एसडीओ ने कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबो के बीच  नगर पंचायत के द्वारा कम्बल दिया जाना सराहनीय कदम है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद एवं नगर अध्यक्षा रौशन आरा ने बतायी की नगर के लोगो को ठंढ में कम्बल देने के लिये लगभग 1500 कम्बल की खरीद किया गया था। इस कम्बल को सभी वार्ड में गरीबो के बीच खासकर जो बूढ़े है, विधवा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है।

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

कोसी नदी के अंदर स्कूल 15 अगस्त एव 26 जनवरी साल में दो बार ही खुलती है: विधायक ज़फर आलम

तटबन्ध के अंदर के स्कूल लगभग रहती है बंद, शिक्षा विभाग के कारण शिक्षा व्यवस्था चोपट
आपूर्ति विभाग में सबसे ज्यादा भस्टाचार, बीएसओ को विधयाक ने जमकर लगाई फटकार
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

मंगलवार को कृषि कार्यालय में हुई पंचयात समिति की बैठक में स्कूल, आपूर्ति, आंगनवाड़ी में अनियमितता का मामला छाया रहा। लगभग एक साल के बाद आयोजित होने वाले बैठक में विधयाक ज़फर आलम मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर मामला छाया रहा। बैठक में विधायक ज़फर आलम ने मामला उठाते हुए कहा कि सिमरी बख्तियारपुर में आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था चोपट हो गया है। तटबन्ध के अंदर स्कूल सिर्फ 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को ही खुलती है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चोपट है। शिक्षा विभाग सिर्फ वसूली का विभाग बनकर रह गया है। महखड़ पंचयात के प्राथमिक विद्यालय बगरोली के एचएम अपने एक रिश्तेदार को रसोइया बना दिया है। इनकी जांच होनी चाहिये। विधायक ने आपूर्ति का मामला उठाते हुए कहा कि सरडीहा पंचायत में वार्ड आवंटन में जमकर भेदभाव किया गया है। इस पंचयात में एक डीलर को सवा 12 वार्ड तो दूसरा डीलर को मात्र पौने वार्ड ही मिला है। इसी तरह मोहम्मदपुर पंचयात में एक डीलर को पांच वार्ड तो वही एक डीलर को मात्र 60 घर दिया गया है। इसके लिये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विधयाक ने जमकर फटकार लगाया।  इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। इंदिरा आवास योजना में विधायक ने बताया कि हमको जानकारी है कि आवास योजना में 20 से 25 हजार रुपये घुस लिया जा रहा है। ऐसे घूसखोर कर्मी एव बिचोलिये के खिलाफ करवाई होनी चाहिये। 

  पंचायत समिति सदस्य यशवंत सिंह पटेल ने प्रखंड स्तर पर खुले स्थान पर पंचयात समिति की बैठक का आयोजन हो, एवं इस बैठक में सभी पदाधिकारी की अनिवार्य रूप से उपस्थिति हो एवं बैठक में लिया गया प्रस्ताव पर करवाई हो। समिति सदस्य राहुल सिंह ने कहा कि मध्य विद्यालय सकरौली के शिक्षिका शिक्षा विभाग के आदेश को धत्ता बताते हुए एनपीएस अमरूलाह टोला डिप्टेंसन करा लिया है। जवकि डिप्टेंसन विभाग से ही बंद है। बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, उपप्रमुख रूना देवी, बीडीओ मनोज कुमार, अरविंद सिंह कुशवाहा, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन के सिंह, तारिक अंजुम, मुखिया ललन कुमार यादव, पशु चिकिसक ललन कुमार, भवेश पासवान, रघुनंदन सिंह, सहित कई जनप्रतिधि उपस्थित थे।

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

जुलूस में हुड़दंगियों ने तो हुरदंग मचा कर बाजार को अशांत कर दिया, अब पुलिस अपना काम करेगी। रेलवे ने 5 हजार तो थाना ने एक हजार पर किया प्राथमिकी

सिमरी बख्तियारपुर को अशांत करने वाले को अब पुलिस अपने हिसाब से निपेगी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर में राजद की बिहार बन्द के दौरान रेलवे को निशाना बनाये जाने पर रेलवे के द्वारा तीन नामजद सहित 5 हजार लोगों पर मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी स्टेशन अधीक्षक दिलीप बिश्वास ने किया है। प्राथमिकी में राजद के प्रदेश नेता अभय कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ एवं मजनू हैदर अली सहित 5 हजार अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। 

दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार को 5 हजार की भीड़ प्लेटफार्म पर जमा हो गया। 55566 डाउन सवारी गाड़ी को प्लेटफार्म के कोपरिया की तरफ से रोक दिया। प्रदर्शनकारी हाथ मे लाठी, डंडा, बेनर आदि के साथ राजद के समर्थक एवं राजद नेता अभय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ, मजनू हैदर अली ट्रैन को रोककर इंजन पर चढ़कर हाथ मे माइक लिये सरकार विरोधी नारा लगाया। उसी समय अन्य प्रदर्शनकारी करीब 5 हजार की संख्या में रानीहाट में अनाधिकृत रूप से बिजली के खंभे पटरी पर रखकर सरकार विरोधी नारा लगाया एवं हुरदंग मचाते हुए मालगाड़ी को रोककर रेल परिचालन बाधित कर दिया। स्टेशन के अनारक्षित बुकिंग कार्यालय में तोड़फोड़ किया। बुकिंग कार्यालय का सभी शीशा, लाठी-डंडे से मशीन को तोड़ दिया। इनके अलावे काउंटर की बनाबट को भी क्षति पहुचाने के अलावा ग्रेनाइट पत्थर को भी तोड़ दिया। 

रेलवे को लगभग दो लाख की हुई क्षति---
इधर रेलवे के बुकिंग कार्यालय में तोड़फोड़ किये जाने सिमरी बख्तियारपुर कॉमर्सियल के द्वारा क्षति का आकलन करने को पत्र लिखा है। रेलवे के द्वारा कहा गया है कि रेलवे की टिकट का 1 लाख 65 हजार एवं समान की क्षति का रिपोर्ट भेजा गया है। 
   इधर बाजार में तोड़फोड़ करने को लेकर बख्तियारपुर थाना में  एक हजार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। प्राथमिकी थाना में पदस्थापित एएसआई अम्बिका शर्मा ने दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा है कि एनआरसी जुलूस के दौरान 500 से 1000 हजार की संख्या में युवको ने बाजार में तोड़फोड़ किया,  एव सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न किया। वही बाजार में दहशत जैसा माहौल बना दिया। इस दौरान तोड़फोड़ एवं मारपीट में कई दुकानें को क्षति पहुचाया वही कई लोगो को भी जख्मी किया।

शनिवार, 21 दिसंबर 2019

सीएए व एनआरसी के विरोध में सिमरी बख्तियारपुर में उमड़ा जनसैलाब, बंद रही दुकाने, झड़प, आगजनी 10 से 15 हजार की संख्या में बंद समर्थक किया पैदल मार्च

राजद विधायक के अगुवाई एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन रहा चौकस

स्टेशन अधीक्षक पिंटू कुमार के सरकारी आवास में घुसकर किया तोड़-फोड़
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सीएए व एनआरसी कानून के विरोध में राजद व सहयोगी दलों द्वारा आहुत बिहार बंद सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में जबरदस्त असर देखा गया। आगजनी, झड़प एवं रेल चक्का जाम के बीच बन्द समर्थको ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया।
सबसे पहले सुबह सबेरे से ही कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच बंद समर्थक सड़क पर नजर आए। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ, बनमा-ईटहरी एवं सौरबाजार, सिटानाबाद आदि स्थानों से बंद समर्थक हाथों में बैनर झंडे तख्ती लिए नारेबाजी करते हुए रानीबाग सुबह के 10 बजे तक पहुच गए थे। 
इस बीच बंद समर्थकों ने रानीबाग रेलवे ढाला को अपने कब्जे में लेकर रेल ट्रैक पर जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया गया। ट्रेक के बीच आगजनी कर रेल रूट को जाम कर दिया। इस बीच सहरसा की ओर से आने वाले माल ट्रेन को रानीबाग आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया। माल गाड़ी के इंजन पर चढ़ जमकर हंगामा करते बंद समर्थकों ने इंजन का शीशा तोड़ डाला गया।
इस बीच सैकड़ों की संख्या में जत्था बना कर बंद समर्थक रानीबाग पहुंचते रहे। मवेशी हाट में इक्कठा हो बंद समर्थक राजद प्रखंड अध्यक्ष हेलाल अशरफ़, अभय भगत, रालोसपा नेता अरविंद कुशवाहा, कांग्रेस नेता चांद मंजर इमाम, हैदर अली, बरकत अली, रणवीर यादव, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि की अगुवाई में रानीबाग से अनुमंडल कार्यालय परिसर पैदल मार्च के लिए निकल गया।



कुछ बंद समर्थक मुख्य बाजार होते हुए तो कुछ बंद समर्थक रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड के रास्ते निकलते चले गए। इस बीच बंद समर्थक रेलवे स्टेशन में घुस गए वहीं कुछ समर्थकों ने रेलवे टिकट काउंटर को निशाना बनाया शुरू कर दिया। टिकट काउंटर में लगे शीशे को तोड़ अन्दर में रखे कम्प्यूटर, प्रिंटर को तोड़ डाला गया। तोड़फोड़ की वजह से टिकट काउंटर पर टिकट कटना बंद हो गया। टिकट कॉउंटेर के कर्मी सहित अन्य कर्मी इनलोगो के डर से इधर-उधर छिप गया।
वहीं कुछ समर्थक स्टेशन चौक के रास्ते मुख्य बाजार में घुस छीटफुट खुले दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। इस दौरान कई दुकानदारों से धक्का मुक्की हो गई। आक्रोश मार्च में शामिल बंद समर्थकों ने डंडे से हंगामा करते नारेबाजी आगे बढ़ते हुए।बाजार में जेडीयू जिलाध्यक्ष चंद्रमणि के लाइफ स्टाइल दुकान सहित अगल-बगल के दुकान पर जमकर डंडा बरसाया एवं सभी दुकान को जबरन बन्द करा दिया। वहीं ब्लॉक चौक पर बंद समर्थकों ने वहां भी कुछ दुकानों पर बंद करवाने के लिए डंडे बरसाने लगे हालांकि इसमे कुछ लोग पैदल मार्च में शामिल लोग शात करते नजर आए।

विभिन्न जत्थो में पैदल मार्च अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचते रहे। करीब पन्द्रह से बीस हजार की संख्या में बंद समर्थक अनुमंडल परिसर में जमा हो गए। वहीं सहरसा से राजद विधायक जफर आलम अनुमंडल परिसर पहुंच बंद समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून एक काला कानून है यह कानून एनआरसी की बुनियाद पर है यह कानून धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करने की बात कर रही है जो संविधान के मुल भावनाओं के खिलाफ है। 
विधायक के संबोधन उपरांत एक शिष्टमंडल एसडीओ विरेन्द्र कुमार से मिलकर राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हमारा भारत देश हमारे संविधान में निहित उसूलों से निकला है। हमारा संविधान देश के सभी धर्मों के लोगों के साथ समान व्यवहार करने में बचन बद्ध है। संबंधित बिल में नागरिकता के लिए एक माप दंड के रूप में धर्म का उपयोग देश के इतिहास में विराम को चिन्हित करेगा जो कट्टरपंथ पर आधारित है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 15 में रह व्यक्ति को कानुन के सामने समानता दी गई है लेकिन यह कानून संविधान की भावना और इसकी मुल संरचना का उल्लघंन करता है।

ज्ञापन सौंपने के बाद बंद समर्थक वापस निकलने लए। इस बीच सहरसा एसपी राकेश कुमार, एएसपी बलराम चौधरी, डीएसपी मृदुला कुमारी, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार पुलिस बलों के साथ क्षेत्र में मौजूद रहे। वहीं लौटने के क्रम में बंद समर्थकों ने मुख्य बाजार में दुकानदारों से बकझक किया तो बाजार के लोगों ने उन लोगों को खदेड़ दिया। वहीं स्टेशन चौक पर कुछ बंद समर्थकों एवं बाजार वासियों के बीच झड़प हो गई। जिसमें कुछ लोगों को हल्के चोटें लगने की भी खबर मिली।
वहीं झड़प की सूचना पर एसपी सहित राजद विधायक स्टेशन चौक पहुंच मामले को शांत कराया वहीं एसपी स्टेशन पहुंच ट्रेन के संबंध में जानकारी ली। धीरे धीरे शाम ढलते ही बाजार नार्मल होता गया। 
वहीं स्टेशन चौक से वापस लौटे विधायक जफर आलम को बीच बाजार में दुकानदार रोक बंद समर्थकों द्वारा किए गए बर्ताव व तोड़फोड़ की जानकारी दी। वहीं वार्ड पार्षद जदयू नेता चन्द्र मणि के नेतृत्व में बाजार कुछ लोग थाना पहुंच हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति राजेश कुमार को अबिलंब छोड़ने की मांग करते नजर आए। बाजार वासियों की मांग थी कि जिन बंद समर्थकों ने बाजार में उपद्रव किया है उनको चिन्हित कर कार्रवाई करें। इस मौके पर सैकड़ों की भीड़ थाना के आगे नारेबाजी करते नजर आए। बाजार से गुस्साए लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दोपहर बाद बाजार में पेडल मार्च किया।



गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

मो अदनान तीसरी बार चकभारो से बना पैक्स अध्यक्ष, तीसरी बार मे निर्विरोध निर्वाचित

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में एकमात्र चकभारो पंचायत से पैक्स अध्यक्ष बना निर्विरोध किया जीत दर्ज
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभारो पंचायत के मो अदनान तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुआ। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि चकभारो पंचयात से मात्र एक प्रत्याशी मो अदनान ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया। पंचयात से मात्र एक ही उम्मीदवार के द्वारा पैक्स के अध्यक्ष पद से नामांकन दिया गया, जिन कारण निर्विरोध निर्वाचित घोसित हुआ। गौरतलब है कि चकभारो पंचयात से निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष मो अदनान आलम तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुआ है। इससे पहले वर्ष 2009, 2014 एवं अब 2019 में चकभारो पैक्स अध्यक्ष पर जीत दर्ज किया है। मो अदनान के तीसरी बार अध्यक्ष पद से निर्विरोध निर्वाचित होने इनके समर्थकों में खुशी है। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...