रविवार, 19 अप्रैल 2020

गुजरात से धर्म प्रचार के लिये सहरसा आये 15 जमाती लोकडॉन में फंसे, पंचयात में बने कोरोन्टाइन सेंटर में किया आसोलेट

20 फरवरी को गुजरात से  धर्म प्रचार के लिये तरियामा आये जमाती, जांच में नही मिला किसी तरह का लक्षण
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के तरियामा पंचायत में धर्म का प्रचार कर 15 लोग जमात के लिये आया।  लोगों के द्वारा इनकी जानकारी एसडीओ को देने के बाद एसडीओ के निर्देश पर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में अनि फरदोश खान , अनिल सुरेन्द्र साउ पुलिस बल और मेडिकल टीम के साथ पहूंचकर सभी लोगों की जॉच किया। जांच में सामान्य पाए जाने पर तरियामा स्थित कृषि भवन में 14 दिनों के लिए कोरोन्टाइन कर दिया । हलॉकि मेडिकल टीम द्वारा जांच में किसी में भी कोई लक्षण नहीं पाया गया ।  इन जमाती से पूछे जाने पर बताया कि  15 लोग गुजरात से 20 फरवरी को 40 दिनों के लिए सिमरी बख्तियारपुर धर्म प्रचारक के आए थे, और तरियामा पंचायत स्थित कृषि भवन में रहकर धर्म का प्रचार कर रहे हैं । इसी 40 दिनों के प्रचार के दौरान ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करोना वायरस के बढ रहे प्रकोप के मद्देनजर पुरे देश में जनता कर्फ्यू लगा दिया । फिर उसके बाद राज्य सरकार द्वारा एक सप्ताह के लिए पुरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया । फिर इसी बीच पुरे देश में 21 दिन फिर 3 मई तक लॉकडाउन लगा दिया।  इस लॉकडाउन के कारण 40 दिन की धर्म प्रचार की समय सीमा भी समाप्त हो गई बावजूद हमलोग लॉकडाउन फंसे गए। हमलोगों का 30 मार्च का वापसी टिकट भी था।  3 मई लॉकडाउन समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे । एसडीओ बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि चिकिस्तक के द्वारा सभी जमाती का जांच कराया गया। सभी ठीक था, इसी कारण  सभी को तरियामा पंचायत के कृषि भवन में कोरोन्टाइन कर दिया गया है। इस बाबत तरियामा पंचयात के पूर्व मुखिया मो साद उद्दीन ने बताया कि इस जमाती के आने की सूचना देश मे लोकडॉन होने के बाद 23 मार्च को ही प्रशासन को दे दिया था। मेरे द्वारा ही जानकारी के बाद इनलोगो को जांच किया जायेगा।

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

डीलर अदनान कार्डधारी के अलावा वेसे गरीब को घर से राशन दे रहा है जिनको नही है राशनकार्ड

चकभारो में डीलर मो अदनान सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए दे रहा है खाद्यान
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

देश मे लोकडॉन है। सबसे ज्यादा परेसानी इस समय गरीबो को हो रहा है। इस विकट परिस्थिति में भी डीलर अपना कमाई करने से नही चूक रहा है। सिमरी बख्तियारपुर  सहित सहरसा में डीलर के खाद्यान वितरण का धांधली अखबार की सुर्खी बना हुआ है। इस सब के वावजूद एक ऐसे डीलर है जो कमाने की तो बात छोड़िये घर का अनाज गरीब लोगों को  दे रहा है। चकभारो पंचयात के डीलर मो अदनान इसी कारण आजकल सुर्खियों में बना है। 
डीलर के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन लाभुको से कराया जा रहा है। चकभारो पंचयात में डीलर मो अदनान के द्वारा बेहतर तरीके से लाभुको को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए खाद्यान का वितरण कर रहा है। लाभुको के लिये खुले मैदान में टेंट लगाया गया है। तीन लाइन में लाभुको को तीन फीट से ज्यादा दूरी बनाकर एक एक लाभुक को राशन दिया जा रहा है। डीलर मो अदनान ने बताया इस महामारी में लोकडॉन एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। लाभुको को पहले उनके हाथ को सेनिटाइजर से सेनिटाइज किया जाता है। उसके बाद ही उनको अनाज दिया जा रहा है। 
सिमरी बख्तियारपुर अनुमण्डल के तीनों प्रखंड के कई जनवितरण प्रणाली दुकान में खाद्यान वितरण प्रारम्भ हो गया है। वही कई दुकान को  दोनो खाद्यान के नही मिलने से वितरण कार्य प्रारंभ नही हुआ है। 

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

डीलर ने आवंटन के मुताबिक 580 पैकेट खाद्यान गोदाम से उठाया, रास्ते मे गायब हो गया 82 पैकेट

देश मे लोकडॉन, गरीबो के मदद लिये सरकार प्रयासरत, जबकि डीलर कमाई करने में प्रयासरत
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

इस समय कोरोनो जैसे महामारी से लोग परेसान है। देश मे लोकडॉन है। गरीब एवं दैनिक मजदूर का रोजगार पूरी तरह से बंद है। ऐसे लोग भूखा नही रहे इसके लिये सरकार ने गरीबो को मुप्त अनाज, रुपये दे रही है। लेकिन अगर सरकार के इस अभियान को डीलर गटक रहा है तो फिर गरीब लोगों को सरकार का योजना का कहा से लाभ मिलेगा। 
       कोसी दियारा क्षेत्र सलखुआ प्रखंड के अलानी पंचयात के एक डीलर श्याम सुंदर यादव के अजीबोगरीब कारनामा प्रकाश में आया है। डीलर के द्वारा खाद्यान गोदाम से उठाकर पंचयात ले जाने के क्रम में लगभग 82 पैकेट खाद्यान रास्ते से ही गायब हो गया। सवाल है कि जब डीलर का ये हरकत है तो गरीब को इस लोकडॉन मे कैसे लाभ मिलेगा। सरकार गरीब को लोकडॉन में तीन माह का खाद्यान मुप्त में दे रही है। लेकिन ये डीलर उस संकट में भी कमाई करना नही छोड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अलानी पंचयात के डीलर श्याम सुंदर यादव को हर माह 580 पैकेट  यानी 289. 80 क्विंटल खाद्यान मिलता है। इस डीलर को लगभग पंचयात के पांच वार्ड आबंटित है। 9 अप्रेल को डीलर श्याम सुंदर यादव के द्वारा सलखुआ गोदाम से 580 पैकेट खाद्यान अलानी पंचयात के लोगो को बांटने के लिये उठाव किया। लेकिन पंचयात में पहुचते पहुचते रास्ते से ही 82 पैकेट गायब हो गया। पंचयात स्थित उनकी अस्थाई दुकान में सिर्फ 498 पैकेट ही खाद्यान पहुच पाया। 
कहा गया 82 पैकेट खाद्यान--- जब गोदाम से 580 पैकेट खाद्यान का उठाव हुआ। जिसमें 270 पैकेट चावल एवं 228 पैकेट गेंहू ही दुकान तक पहुची। स्टेप होम डिलेवरी जब दुकान तक जाता है तो फिर 82 पैकेट खाद्यान कहा गायब हो गया। 
डीलर का अलानी में कही नही है स्थाई दुकान- शासन-प्रशासन का कृपा ये है कि जिस अलानी पंचयात के पांच वार्ड के लाभुक का खाद्यान आबंटित है, उक्त डीलर का स्थायी दुकान पंचयात में कही नही है। डीलर पंचयात के मुखिया संजू निषाद के घर पर 498 पैकेट खाद्यान रखा है। मुखिया संजू निषाद भी बताई की 498 पैकेट ही खाद्यान यहां रखा गया है। डीलर का घर सलखुआ मुख्यालय है जबकि अलानी का डीलर है। ये भी अपने आप मे हैरत करने वाली है। 

क्या कहते है बीडीओ- सलखुआ बीडीओ सह प्रभारी बीएसओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि इस महामारी एवं लोकडॉन में जी डीलर थोड़ा भी गड़बड़ी करेगा हम उनको छोड़ेंगे नही। हम जिलाधिकारी के द्वारा नियुक्त पदाधिकारी से जांच कराएंगे। हम खुद भी जनवितरण दुकान का निरीक्षण करेंगे, अनियमितता पाई गई तो करवाई किया जायेगा।

पुलिस की वर्दी में थे नक्सली, पुलिस समझ गच्चा खा गए पहलवान रामननंद यादव,


लगभग 40 की संख्या में मकई में छिपे थे नक्सली, लोगो के मुताबिक एक माह से ज्यादा समय से इलाका का टोह ले रहे थे नक्सली
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

वुधवार की देर संध्या कलवारा एवं बेलाही के बीच सुनसान कच्ची सड़क पर पूर्व से घात लगाए नक्सलियो ने दियारा में पहलवान के नाम से चर्चित रामननंद यादव की गोलियो से छलनी कर दिया जहा उनकी मौत मोके पर हो गया। रामननंद यादव की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। दियारा के इलाके में दहशत ऐसी थी कि चिरैया पुलिस भी तत्काल घटना स्थल पर जाने की हिम्मत नही दिखाई।   सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मृदुला कुमारी के रात्रि 10 बजे चिरैया पहुचने के बाद तब पुलिस घटना स्थल पर गयी। हालांकि उससे पहले ही रामननंद यादव के परिजन शव को घर बेलाही ले आया था। पुलिस रात्रि में ही शव को कोसी नदी पारकर सिमरी बख्तियारपुर थाना लाया। जहा फिर सहरसा पोस्टमार्टम के लिये ले गया। 
नक्सली थे फौजी के वर्दी में, पहचानने में धोखा खा गया था पहलवान--

परिजन के मुताबिक पहलवान रामननंद यादव खगरिया के कलवारा से अपने घर सहरसा के बेलाही आ रहा था। इनके साथ चार अन्य लोग साथ थे। जैसे ही रामननंद यादव कलवारा के काली मंदिर एवं बेलाही के शिव मंदिर के बीच सुनसान दोनो तरफ मकई से घिरे कच्ची सड़क के पास पूर्व से घात लगाए नक्सली ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। पहले तो वर्दी देख रामननंद सोचा पुलिसवाला है, जैसे ही संभालता नक्सलियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया।  चूंकि नक्सलियों की संख्या 40 से ज्यादा था, जिससे उनके साथ ही चार लोग किसी तरह मुठभेड़ किया, लेकिन नक्सली भागने में सफल रहा। परिजन के मुताबिक पहलवान सब दिन पुलिस की मदद किया, इसी कारण वे कभी पुलिस से नही उलझते थे। जानकारी के अनुसार दो बार चिरैया ओपी को नक्सली के द्वारा लूटने से बचाया था। 
लगभग एक महीने से इलाका का  रेकी कर रहा था नक्सली---

चिरैया ओपी में 15 मार्च को बरामद दो बाइक नक्सली की बताई जा रही है---
15 मार्च को कबिराधाप से बरामद दो बाइक लोगो के अनुसार नक्सली की ही हो सकती है। चूंकि 15 मार्च को तीन बाइक पर हथियार से लेश छह की संख्या में कबिराधाप पहुचे। संयोग था कि उस समय चिरैया ओपी की गाड़ी बाजार में ही था, पुलिस बाजार में गश्त लगा रही थी। पुलिस को देखते ही सभी छह भागने लगा। तो पुलिस ने खदेड़ा। तब उक्त सभी छह फायरिंग करते हुए दो बाइक छोड़कर मकई में घुस गया, वही एक बाइक पर दो सवार भागने में सफल रहा। तब चिरैया पुलिस दोनों बाइक को लेकर ओपी लाया। 

बुधवार, 8 अप्रैल 2020

कोसी दियारा में गोली की बौछार, कुख्यात रामानंद यादव को अपराधियो ने गोलियो से भूंजा, मौत

गैंगवार में सहरसा - खगड़िया सीमा के कलवारा काली स्थान के समीप मारी गोली
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

 उत्तर बिहार सहित कोशी दियारा का कुख्यात बदमाश दियारा में पहलवान के नाम से अपनी अलग पहचान बना रखें रामानंद यादव की हत्या गोली मार कर दी गई है। 
रामानंद की हत्या सहरसा-खगड़िया सीमा पर अवस्थित कलवारा काली स्थान के समीप की जानें सूचना मिल रही है। वहीं हत्या होने की पुष्टि रामानंद यादव के पुत्र रौशन यादव ने की है।
उन्होंने बताया कि पापा की हत्या बदमाशों ने घेरकर कर दी है। वहीं सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी ने बताई कि हमें भी अन्य श्रोत से हत्या होने की जानकारी मिली। पुलिस घटनास्थल की ओर पुलिस कुच कर चुकी है।
वहीं चिड़ैया ओपी प्रभारी फहीमउल्लाह ने बताया कि हमें भी हत्या होने की जानकारी मिली है हमारे पास पुलिस की कमी है चार आदमी से जाने में दिक्कत हो जाएगी। 

वहां सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शाम छः बजे के करीब पहलवान को हथियार बंद बदमाशों ने चारों ओर से घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए मौत की घाट उतार दिया है। हत्या की खबर मिलते ही तीन जिला सहरसा, खगड़िया एवं सुपौल में खलबली मच गई है। वहीं दियारा क्षेत्र में कौहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार रामानंद यादव कालवाड से अपने घर बेलाही आ रहा था। बेलाही शिवमंदिर के समीप जैसे ही पहुचा, मकई में छिपे अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया। हालांकि दो अन्य की घायल होने की भी सूचना है। घटना की जानकारी से बाद सहरसा-खगड़िया जिले में हड़कंप मच गया है। वही कुख्याय रामानंद यादव की हत्या में नक्सली मनोज सादा का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है की अमौसी नरसंहार का आरोपी नक्सली मनोज सादा कुछ रामानंद यादव के विरोधी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। 

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

समाजसेवी राहिल अंसारी प्रतिदिन अपने वार्ड एवं बगल के वार्ड को कर रहे है सेनिटाइजर

खुद अपने से सेनिटाइजर बनाकर करते है सभी के घर मे छिड़काव
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी समाजसेवी राहिल अंसारी प्रतिदिन अपने वार्ड को सेनिटाइजर करते है। सुबह उठकर पहले सेनिटाइजर बनाते है। फिर छिड़काव करने वाली मशीन से सभी के घर घर पहुच सेनिटाइजर से छिड़काव करते है। ये काम मे इन्हें मन लगता है, एवं किसी भी लोगो से कोई शिकायत भी नही है। इतना ही नही लोगो को गंदगी के प्रति सावधान एवं सोसल डिस्टेंस का भी पालन करने के लिये प्रेरित करते है। 
दो बार वार्ड का भी लड़ चुके है चुनाव---

राहिल अंसारी सामाजिक कार्य मे बढ़-चढ़ भाग लेते है। यही कारण है कि जब से कोरोन को लेकर देश मे लोकडॉन हुआ है तब से इनके द्वारा वार्ड में सेनिटाइजर का कार्य प्रतिदिन कर रहा है। वार्ड के लोग उनके इस कार्य का सरहाना भी कर रहा है। 
ऐसे तैयार करते है सेनिटाइजर---
राहिल अंसारी ने बताया कि वो खुद से सेनिटाइजर तैयार करता है। राहिल अंसारी ने बताया कि सेनिटाइजर तैयार करने में वो फिनायल, कपूर, फिनायल का टेबलेट, किरासन तेल एवं ब्लीचिंग पावडर सभी को एक साथ मिलकर सेनिटाइजर बनाकर छिड़काव करते है। 

मंगलवार, 31 मार्च 2020

लोकडॉन के कारण मजदूरी से बंचित रहे दैनिक मजदूर के लिये सिमरी बख्तियारपुर में प्रारम्भ हुआ लंगर

काम बंद होने के बाद रोटी के लिये परेसान लोगो के लिये युवाओं ने उठाया बीड़ा
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

कोरोना को लेकर संपूर्ण लॉक डाउन के बीच गरीब एवं जरूरतमंद के बीच भोजन की समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार से पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन की अगुवाई में सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कूल परिसर में लंगर  की शुरुआत हुई। इस मौके पर डीएसपी मृदुला कुमारी, सीओ धर्मदेव भगत ने लंगर सेवा में पहुंच जायजा लिया और अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच खाना परोसा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकट समय में सामाजिक लोगो को सामने आना चाहिए।रितेश रंजन की यह पहल सराहनीय है। इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि आज से लंगर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि लंगर की शुरुआत का मकसद यह है कि इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। साथ ही लंगर में खाने वाले व्यक्तियों की सूची बना कर उसे चिन्हित किया जा रहा है ताकि भोजन सामग्री उनके घर पर भी भेजी जा सके। 

इस व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए वॉलिंटियर की एक टीम तैयार की गई है। जो सोशल डिस्टेंस को मेंटेन कराते हुए लोगों को भोजन कराने में मदद कर रहे है। साथ ही  वॉलिंटियर की मदद से जरूरतमंद लोगों को खाना घर पहुँचाने में लगाया गया है। इसके अलावे जो मजदूर बाहर से पैदल आते हैं उनके लिए सूखा भोजन पैकेट की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में दस्तक के अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि लंगर के दौरान भी लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है। यह लंगर की व्यवस्था तब तक चलती रहेगी जब तक की हम लोग इस महामारी से मुक्त नहीं हो जाते हैं। कार्यक्रम को दस्तक, बोल बम सेवा समिति, भारत विकास परिषद आदि के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस मौके पर डॉ प्रमोद भगत, श्रवण भगत, प्रमोद भगत, शंकर भगत, प्रेम भगत, मिंटू भगत, पंकज भगत, डेरिंग मोनू, राहुल सेन, विक्की गुप्ता, आकाश भगत, सन्नी भगत, धीरज गुप्ता, सोनू कुमार, श्याम जायसवाल, धीरज भगत, राजा कुमार, निर्दोष यादव, नीतीश भगत, रौशन बाबा, सोहन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...