गुरुवार, 17 सितंबर 2020

बिहार में सरकार के भरोसे बैठे रहे 30 साल तक, जब नहीं मिली मदद तो ग्रामीणों ने खुद ही बना डाला पुल

 

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार के लोगों में कुछ है तो उसमें से एक जीवटता भी शामिल है। प्रदेश के ग्रामीण कस्बों में ऐसे कई उदाहरण हैं। खासकर गया में तो कई उदाहरण हैं जिनकी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हो चुकी है।


ताजा मामले में गया के बुद्धौल गांव में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 30 वर्षों से पेंडिंग पड़े एक पुल निर्माण का बीड़ा उठाया है। स्थानीय ग्रामीणों मुताबिक इस पुल के निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों, नेताओं और सरकार से मांग कर चुकी है। लेकिन आज तक ये पूरा नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही आपसी सहयोग से इसे बनाने का फैसला लिया। इस पूल के अधूरा रहने पर बरसात के समय ग्रामीणों को छह किलोमीटर घूमकर गाँव आना पड़ता था। इसी कठिनाई को देखते हुए ग्रामीण के द्वारा बेठक कर अपने सहयोग से पूल बनाने का संकल्प लिया एवं पूल को बना डाला। अब ग्रामीणों को इस पूल से आने-जाने में काफी सुबिधा हो रही है। 

दशरथ मांझी द माउंटेनमैन

आपको बता दें कि माउंटेनमैन के नाम से विख्यात दशरथ मांझी जिन्होंने  पत्नी के प्रेम में पहाड़ का सीना काटकर रास्ता बनाने वाले गया के ही रहने वाले थे। उन पर फिल्में भी बनीं, सड़कें बनीं और उनसे लोग इंस्पायर्ड हुए। इनपुट-हिंदुस्तान


सुविधा:कोसी रेल महासेतु पर 18 से ट्रेन परिचालन की तैयारी, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उदघाटन

 

कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सुपौल-राघोपुर और सरायगढ़-आसनपुर कुपहा के बीच रेल परिचालन का वीडियो लिंक से पीएम करेंगे उद्‌घाटन



कोसी से मिथलांचल की दूरी होगी कम, लोगो मे हर्ष

कोसी एवं मिथिलांचल को सीधी रेल सेवा से जोड़ने का बहुप्रतिक्षित रेल खंड पर ट्रेन परिचालन को लेकर रेलवे की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन दोनों रेल खंड का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो लिंक के जरिए करेंगे। इसके साथ ही रेलमहासेतु पर ट्रेनें दौड़ने लगेगी। रेलवे की ओर से 18 सितंबर को ट्रेन परिचालन के उद्घाटन की तारीख तय की गई है। पीएमओ को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हालांकि, अब तक रेलवे की अाेर से इन दाेनाें रेलखंड पर ट्रेन परिचालन के उद्घाटन को लेकर प्रस्तावित तारीख पर पीएमओ की ओर से हामी नहीं भरी गई है। इस कारण रेलवे को अभी इंतजार है। पीएमओ से इन दोनों रेलखंड पर ट्रेन परिचालन का उद्घाटन सुनिश्चित किए जाते ही कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा जारी की जाएगी। इधर, सुपौल रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन ट्रेन सज-धज कर तैयार खड़ी है। इन सबके बीच सहरसा से सुपौल रविवार को ट्रायल के लिए डेमू ट्रेन पहुंची। जिसे दोपहर 12:20 से 01:40 के बीच 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तीन बार चलाया गया।


रेलवे की इस परियोजना पर 516 करोड़ की है लागत

मालूम हो कि बीते 23 जून को नवनिर्मित कोसी रेल महसेतु पर पहली बार ट्रेन का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया था। करीब 1.9 किमी लंबे नए कोसी ब्रिज सहित 22 किमी लंबे निर्मली-सरायगढ़ रेलखंड का निर्माण वर्ष 2003-04 में 323.41 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत किया गया था। इसके बाद 06 जून 2003 को तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शिलान्यास किया गया था। इस परियोजना की अपटूडेट अनुमानित लागत 516.02 करोड़ रुपए है।

सरायगढ़-आसनपुर कुपहा के बीच पहले ही मिली स्वीकृति

रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने 3 अगस्त को कोसी ब्रिज के साथ 13 किमी लंबे सरायगढ़-अासनपुर कुपहा नई लाइन का सफलतापूर्वक निरीक्षण किया था। सीसीअारएस द्वारा 14 अगस्त को राघोपुर से अासनपुर कुपहा तक 110 किमी प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल भी किया गया था। 28 अगस्त को सीसीआरएस नेे संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए कोसी ब्रिज पर 80 किमी और सरायगढ़-अासनपुर कुपहा रेलखंड पर 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेनों के परिचालन की स्वीकृति दी।

14 फरवरी को सीसीआरएस ने किया था रेलखंड का निरीक्षण

इसके अलावा सीसीआरएस श्री पाठक ने 14 अगस्त को ही पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के 11 किमी लंबे आमान परिवर्तित सरायगढ़-राघोपुर रेलखंड का भी निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 110 किमी प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल भी किया गया था। जिसके निरीक्षण के बाद सीसीआरएस नेे संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए सरायगढ़-राघोपुर रेलखंड पर 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों के परिचालन को 27 अगस्त को स्वीकृति दी। इनपुट-दैनिकभास्कर

कंफर्मेशन के लिए पीएमओ का इंतजार

रेलवे की ओर से सुपौल-राघोपुर एवं सरायगढ़-आसनपुर कुपहा के बीच कोसी रेल महासेुत के रास्ते ट्रेन परिचालन के उद्घाटन को लेकर 18 सितंबर की टेंटेटिव तारीख तय कर प्रस्ताव भेजा गया है। अभी तक तारिख को लेकर कंफर्मेशन नहीं मिला है।

- राजेश कुमार, सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर।

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

सहरसा-नई दिल्ली के बीच चलेगी क्लोन ट्रेन, लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को मिलेगी राहत


हमसफर एक्सप्रेस का लगेगा किराया, मिलेगी सुबिधा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सहरसा सहित बिहार के रेलवे स्टेशनों से क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों का परिचालन इसी महीने से शुरू होने की संभावना के साथ तैयारी तेज हो गई है। क्लोन ट्रेनों का नंबर और समय सारिणी जारी हो गया है। सहरसा में क्लोन ट्रेन की तीन में से दो रैक पहुंच गई है। जिसे बैजनाथपुर और बनमनखी स्टेशन पर रखा गया है। क्लोन ट्रेन सहरसा के अलावा पूर्व मध्य रेल के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और राजेन्द्रनगर स्टेशन से खुलेगी।

 क्लोन ट्रेन का परिचालन पहली बार सहरसा से होगा। क्लोन ट्रेन सहरसा से नई दिल्ली को जाएगी और आएगी।

इसके परिचालन से कोसी क्षेत्र और सीमांचल के कुछ हिस्से के यात्रियों को राहत मिलेगी। आराम से उनका सफर कटेगा। हालांकि क्लोन ट्रेन में अगर द्वित्तीय श्रेणी (जनरल कोच) लगा दिए जाय तो मजदूर वर्ग के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। ऐसा इस कारण क्योंकि सहरसा से नई दिल्ली के लिए आवाजाही करने वाली वैशाली स्पेशल एक्सप्रेस में दोनों तरफ से द्वित्तीय श्रेणी के कोच में सीट पाने के लिए जबरदस्त मारामारी है। लंबी वेटिंग लिस्ट है। वैसे ईसीआर के सीटीपीएम के द्वारा जारी पत्र में 22 बोगी वाली क्लोन ट्रेन चलाने का जिक्र है।

पूर्व मध्य रेल के सीटीपीएम द्वारा जारी पत्र के मुताबिक सहरसा से नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन (02553) सुबह पांच बजे खुलकर अगले दिन सुबह पांच बजकर दस मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी स्टेशन सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी और दस मिनट रुकेगी। नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02554) दोपहर डेढ़ बजे खुल अगले दिन शाम 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी। बरौनी दोपहर 3.10 बजे पहुंच दस मिनट रुक 3.20 बजे खुलेगी। दरभंगा से क्लोन ट्रेन (02565) सुबह साढ़े छह बजे खुलकर अगले दिन अहले सुबह 4.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02566) दिन के 12.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे दरभंगा पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर से क्लोन ट्रेन (02557) सुबह 9.40 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से क्लोन ट्रेन (02558) दिन के 12 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। राजेन्द्रनगर से क्लोन ट्रेन (02393) दोपहर तीन बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

 नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02394) दोपहर डेढ़ बजे खुलकर सुबह सात बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी। राजगीर से क्लोन ट्रेन (02391) सुबह सात बजे खुलकर अगले दिन दोपहर ढाई बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02392) दिन के 11 बजे खुलकर अगले दिन सुबह नौ बजे राजगीर स्टेशन पहुंचेगी। 

चुनाव से पहले एम्स का तोहफा:दरभंगा में 1264 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा बिहार का दूसरा एम्स, चार साल में पूरा होगा 750 बेड का अस्पताल


दरभंगा एम्स बनने से न केवल उत्तर बिहार के बल्कि नेपाल तक के लोगों को फायदा होगा। 

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



दरभंगा एम्स में 100 एमबीबीएस, 60 बीएससी नर्सिंग व एमडी-एमसीएच जैसी सुपर स्पेशिलिटी डिपार्टमेंट भी होगा

वित्त मंत्रालय से पहले ही मिल चुकी है हरी झंडी, खर्च होगा 1264 करोड़


विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्र से बिहार को सौगात मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बिहार के लोगों को एक और तोहफा दिया। दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी दी। इसके साथ ही बिहार में पटना के बाद दूसरा एम्स बनने का रास्ता साफ हो गया है।


दरभंगा एम्स, 750 बेड का होगा। 1264 करोड़ रुपए की लागत से यह एम्स करीब 48 महीने में बनकर तैयार होगा। दरभंगा एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें, बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें 15 से 20 सुपर स्पेसिलिटी डिपार्टमेंट भी होगा। इसका निर्माण प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट भाषण में दरभंगा एम्स की घोषणा की थी। एम्स बनने से प्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 लोगों को रोजगार मिलने की भी उम्मीद है।

डायरेक्टर के एक पद सृजन को भी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने दरभंगा एम्स के लिए डायरेक्टर के एक पद के सृजन को भी मंजूरी दी है। डायरेक्ट के लिए मूल वेतन 225000 रुपए निर्धारित किए गए हैं। अलाउंसेज आदि मिलाकर 237500 रुपए से अधिक नहीं, तय किया है।

वित्त मंत्रालय ने 25 अगस्त को ही 1264 करोड़ की दी थी मंजूरी

दरभंगा में एम्स के निर्माण पर खर्च होने वाली 1264 करोड़ रुपए की मंजूरी वित्त मंत्रालय ने पहले ही दे दी थी। 25 अगस्त को केंद्रीय वित्त सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर वित्त मंत्रालय ने मुहर लगाते हुए अनुमानित राशि की स्वीकृति दे दी। प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार दरभंगा एम्स 750 बेड का होगा और इसके निर्माण कार्य पर 1264 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।


उत्तर बिहार के लोगों को होगा फायदा

दरभंगा एम्स बनने से न केवल उत्तर बिहार के बल्कि नेपाल तक के लोगों को फायदा होगा। खासकर के बेतिया से लेकर कोसी और सीमांचल के सहरसा, सुपौल और पूर्णियां तक के लोगों स्वास्थ्य क्षेत्र में इसका फायदा होगा। उत्तर बिहार के लोगों को पटना पर निर्भरता कम होगी। इनपुट-दैनिक भास्कर

सोमवार, 14 सितंबर 2020

नल-जल योजना में कंपनी ने मचा रखी है लूट, रात के अंधेरे में होता है नल-जल का कार्य

 महम्मदपुर पंचयात में चल रहे नल-जल कार्य मे ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप, मुखिया रमेश यादव ने कहा कुछ तो गड़बड़ है तभी तो रात्रि में किया जा रहा कार्य

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



नल-जल योजना में लगातार पंचयात से शिकायत आती रहती है कि संवेदक के द्वारा सही कार्य नही किया जा रहा है जिन कारण नल-जल योजना पंचयात में सफल नही हो रहा है। ताजा मामला सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के  महम्मदपुर पंचयात का हाल जहाँ दिन में नही बल्कि रात्रि में नल-जल का कार्य होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात्रि में जब लोग सो जाता है तो नल-जल का कार्य शुरू किया जाता है। सुबह लोग के उठने से पहले ही कार्य समाप्त कर वापस चला जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बहुत गड़बड़ है इनकी जांच किया जाए। इधर कार्य स्थल पर ना तो संवेदक एवं ना ही इंजीनियर नजर आता है, जैसे तैसे नल-जल का कार्य किया जा रहा है। महम्मदपुर पंचयात के पूर्व मुखिया पति शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महम्मदपुर पंचयात में चार अलग अलग संवेदक को नल-जल का कार्य मिला है। आज तक उस पंचयात में ना तो संवेदक एवं ना कि पीएचडी के इंजीनियर झांकने तक आया है। मजदूर के भरोसे नल-जल का कार्य किया जा रहा है। 

 पंचयात के मुखिया रमेश यादव का कहना है कि रात्रि के अंधेरे में नल-जल का कार्य करना गलत है। स्थल में ना तो कभी संवेदक झांकने आता है एवं ना ही इंजीनियर। मजदूर के भरोसे पूरे महमददपुर पंचयात में नल-जल का कार्य किया जा रहा है। मुखिया ने प्रशासन से जांच की मांग किया है। 

क्या कहते है पीएचडी जेई---उस सम्बन्ध में पीचडी के जेई नीरज कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमें जानकारी नही है कि रात्रि में कार्य किया जा रहा है। हम खुद स्थल पर जाकर जांच करेंगे। 

वही नल जल का कार्य करा रहे कंपनी एसबीफी ग्रीन के प्रोजेक्ट मैनेजर सन्नी सिंह ने बताया की काम का लोड ज्यादा है कम समय है जिस कारण दो शिप्ट में कार्य किया जा रहा है। मेटेरियल में किसी तरह की अनियमितता नही है। अगर गांव वालों को लगता की गड़बड़ी है तो ख़ुद बैठकर कार्य करावे। 

इस संबंध में अनुमण्डल पदाधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रात्रि में कार्य करना गलत है। हम इनकी जांच करेंगे कि किनके आदेश पर रात्रि में ढलाई कार्य किया जा रहा है। वेसे पता कर रहे क्या मामला है। 

रविवार, 13 सितंबर 2020

झूठे केश में फसाने के लिये लोकेश ने रचा 1 लाख 80 रुपये लूट का षडयंत्र

भौरा पूल के समीप शुक्रवार की संध्या लूट की घटना निकला फर्जी, अब फर्जी केश करने वाले पर चलेगा मामला

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



 शुक्रवार की संध्या भौरा पूल के समीप मारपीट कर 1 लाख 80 हजार रुपये लूट के अभियुक्त बने अनिल यादव ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर लोकेश यादव सहित तीन पर उधार की रुपये मांगने पर मारपीट 40 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया है। वही शुक्रवार को भौरा पूल के समीप लूटपाट की घटना को पूरी तरह से फर्जी बताया। मानसी थाना के धमराघाट वार्ड नम्बर 2 निवासी अनिल यादव ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर कहा है कि बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सरोजा पंचयात के गल्फारिया निवासी लोकेश यादव पिता अरुण यादव से अच्छे संबंध थे जिनके बीच पूर्व से लेनदेन होता रहता था। दिनांक 27 दिसंबर 18 को मुझे विश्वास में लेकर 50 हजार रुपये उधार लिया। जिसमे लोकेश यादव के खाता में 25 हजार एवं उनके पत्नी कविता देवी के खाता में 25 हजार रुपये दिया। लिये गए रुपये 15 दिन के अंदर वापस करने का वादा किया था। उक्त अवधि बीतता गया जब में रुपये मांगने गया तो टाल-मटोल करता रहा। दिनांक 10 सितंबर को लिये गए रुपये देने के लिये नगर पंचयात के पोस्ट आफिस गली के विवेकानंद यादव के घर पर बुलाया गया। जब में पोस्ट गली विवेकानंद यादव के मकान पर गया तो लोकेश यादव, मुकेश यादव एवं अरुण यादव एवं कुछ अग्यात लोग मेरे साथ मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए हमलोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में मेरे गले से चेन एवं मेरे भाई बिजेंद्र यादव के जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिया। ये लोग मेरा दिया उधारी बेईमानी करने की नीयत से मेरे साथ मारपीट किया। 

क्या कहना है थानाध्यक्ष का--

इस मामले में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि लोकेश यादव एवं अनिल यादव के बीच आपसी लेनदेन का विवाद था। जिसमे पंचयात भी हुआ था।झूठी केश में फसाने के लिये भौरा पूल के समीप लोकेश यादव के द्वारा लूटपाट का षडयंत्र रचा गया था।

बुधवार, 2 सितंबर 2020

राजद कार्यकर्ता ने वर्तमान राजद विधयाक के खिलाफ फूंका बिगुल, ज़फर आलम मंजूर नही, बांकी कोई भी उम्मीदवार मान्य

 

कोशी बिहार टुडे, सहरसा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजद के स्थानीय कार्यकर्ताओं व कई पदधारी नेताओं ने एक स्वर में वर्तमान विधायक जफर आलम का विरोध करते हुए राजद आलाकमान से वर्तमान विधायक को टिकट ना देने की मांग किया। इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत हटिया गाछी स्थित सत्संग मंदिर भवन में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने अपने - अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड राजद अध्यक्ष हैलाल असरफ ने और संचालन अभय भगत ने किया। बैठक में एक स्वर में वर्तमान स्थानीय विधायक जफर आलम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध का बिगुल फूंक दिया। वही इन नेताओं ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास इनको दोबारा टिकट ना देने की बात से अवगत कराया जाएगा। अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन्हें दोबारा यहां से टिकट देती है तो हम सभी इनका पुरजोर विरोध करेंगे। बैठक उपरांत मीडिया से बात करते हुए राजद प्रदेश महासचिव अभय भगत ने कहा कि राजद के  प्रदेश एवं जिलास्तर के सभी लोगो की एक ही मांग है कि इस बार सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा का ही उम्मीदवार होना चाहिए। हमे बाहरी लोग नही चाहिए। जफर आलम जैसे तानाशाह उम्मीदवार नही चाहिए। वही राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मीर रिजवान ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ ने एक मत हो कर यह निर्णय लिया है कि वर्तमान विधायक की नीति और नियत किसी भी कार्यकर्ताओ के संग सकारात्मक नही रहा। जिससे सभी कार्यकर्ता दुखी है। इसलिए आलकमान से निवेदन है कि जफर आलम जैसे अहंकारी को टिकट ना दिया जाए। 



वही आरजेडी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश विजय ने कहा कि वर्तमान विधायक जफर आलम जनता एवं कार्यकर्ताओ के विश्वास पर खड़ा नही उतर पाए। हम सभी आलाकमान से यह अवगत करायेंगे की जफर आलम को छोड़ कर किसी भी सिमरी बख्तियारपुर के बेटे को टिकट दिया जाए। अगर पुनः शीर्ष नेता जफर आलम को टिकट देती है हम सभी उसका विरोध करेंगे। वही राजद महिला  प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुंजन देवी ने कही कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के लोग को टिकट मिले। 

राजद प्रखण्ड अध्यक्ष हैलाल असरफ ने कहा कि स्थानीय विधायक जफर आलम ने अपने व्यवहार से जनता और कार्यकर्ता को नाखुश किया। विधायक ने जितने के बाद एक बार भी कार्यकर्ताओ तक की बैठक नही की और ना ही पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में सफल तक नही होने दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, राजेंद्र यादव, सुरेश यादव, अरुण यादव, नंद किशोर यादव, गुलटेन यादव, विपिन भगत, प्रदीप सिंह, कमलेश्वरी निराला, सुरेंद्र यादव, रामसोगारथ यादव, पुकार कुमार साह,  अनिल यादव, कारी चौधरी, अशोक यादव, जमील अख्तर, चंदन साह, रागिब हुसैन सहित अन्य मौजूद थे। 

इस संबंध में राजद विधायक ज़फर आलम ने बताया कि राजद की कोई बेठक की जानकारी मुझे नही है। मेरा वही लोग विरोध कर रहा है जो खुद टिकट के लिये भागदौड़ कर रहा है एवं पहले से दूसरे दल को मदद करता रहा है। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...