रविवार, 17 अक्टूबर 2021

कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए पूजा समिति ने बार-बालाओं से लगवाए ठुमके, प्रशासन बना मुगदर्शक

कोसी नदी के अंदर कठडूमर गांव में आयोजित दुर्गापूजा में  आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



 सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत कठडुमर पंचायत में दुर्गा पूजा के मौके पर शनिवार रात भर युवतियों का डांस हुआ। प्रशासन के नाक के नीचे कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए रात भर युवतियों ने ठुमके लगाए और जिम्मेदार कान में तेल डाल कर सोये रहे। जानकारी मुताबिक सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडुमर पंचायत में शनिवार की रात सार्वजनिक दुर्गा पूजा सेवा समिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। जिसमें भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा और निशा उपाध्याय भी शामिल हुए। बताया जाता है कि प्रशासन के द्वारा बिना कार्यक्रम के अनुमति के दुर्गा पूजा के कार्यक्रम के नाम पर रात भर गायन और नृत्य का कार्यक्रम चला। कार्यक्रम में युवतियों का फूहड़ डांस भी हुआ।  इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। 



कनरिया ओपी ने किया जानकारी से इंकार---

शनिवार रात सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडुमर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कनरिया ओपी द्वारा कार्यक्रम की जानकारी से इनकार किया गया है। जो काफी आश्चर्य पैदा करता है। जानकारों का कहना है कि ओपी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम के बावजूद ओपी के पुलिस को कुछ भी जानकारी ना होना अपने आप मे आश्चर्यजनक है। तेज साउंड और लाइट में हजारों लोगों की जुटान से यदि ओपी अवगत नही हो पाया तो यह ओपी के प्रशासनिक कार्यव्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाता है। ग्रामीण बताते है प्रशासन की जानकारी के बावजूद कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। जिन्होंने ना ही मास्क पहना था और ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया। वही इस संबंध में जब कनरिया ओपी अध्यक्ष श्वेत कमल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रोग्राम होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। हम रात दस बजे ओपी लौट आये थे। हमारी तरफ से कोई भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गई थी। 


इस संबंध में एसडीओ अनिशा सिंह से पूछने पर बतायी की उनके द्वारा किसी भी तरह की कार्यक्रम की कोई इजाजत नही दिया गया था।

रविवार, 3 अक्टूबर 2021

सिमरीबख्तियारपुर नगर परिषद को सरकार ने किया भंग, प्रशासक होंगे नियुक्त

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार सरकार के नगर पालिका प्रशासन निदेशालय ने अधिसूचना जारी करते हुए बिहार के कई उत्क्रमित नगर पंचायत और नगर परिषद को भंग कर दिया है। इस कड़ी में सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद को भी भंग कर दिया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार नगर पालिका अधिनियम की धारा 12 (8) के प्रावधानों के तहत इन उत्क्रमित नगर निकायों का कार्यकाल अधिसूचना निर्गत होने से 6 माह की अवधि तक ही शेष रहने तथा उक्त अवधि के उपरांत संबंधित नगर निकाय के भंग हो जाने के फल स्वरुप सम्यक विचारों उपरांत अधिनियम की धारा 12 (9) के प्रावधान अनुसार नगर परिषद में निहित सभी शक्ति और कृत्यों का प्रयोग या संपादन करने हेतु नगर परिषद से संबंधित जिले के जिला पदाधिकारी द्वारा प्राधिकृत अपर समाहर्ता को प्रशासक नियुक्त किया गया है।



 नगर परिषद में दो नये पंचायत हुए थे शामिल

9 जुलाई 2012 को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के 24 पंचयात में से दो पंचायत बख्तियारपुर उत्तरी एवं दक्षिणी को मिलाकर एक नगर पंचायत बनाया गया था। जिसमे 15 वार्ड बनाया गया था। वही इस वर्ष 3 मार्च 21 को नगर विकास विभाग ने सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत में दो पंचायत सिमरी एवं खमहौती को जोड़कर नगर परिषद में अपग्रेड कर दिया। हालांकि यह फैसला उस वक्त विवाद में आ गया जब नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में प्रखंड के सिमरी पंचायत को शामिल किया गया। इस फैसले के खिलाफ पटना हाइकोर्ट में याचिका दायर किया गया है, जिसमे सिमरी पंचायत को नगर परिषद में शामिल किये जाने को नियम के विरुद्ध बताया गया है।

शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

बिना वेक्सीन लिये लोगो को वेक्सिनेशन का रहा है मैसेज, पहली खुराक के बाद दूसरी खुराक नही लिया, लेकिन मेसेज आ गया

 सिविल सर्जन ने अनुमंडल अस्पताल पहुच लिया वेक्सिनेशन कार्य का जायजा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना वेक्सिनेशन को लेकर सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिंह सिमरीबख्तियारपुर पहुच लिया जायजा। अनुमंडल अस्पताल पहुचे सिविल सर्जन ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन के सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम से आवश्यक जानकारी लिया। वही सिविल सर्जन ने कहा कि सिमरीबख्तियारपुर में जो टारगेट मिला है, उसे हर हाल में पूरा होना चाहिये। हेल्थ मैनेजर महबूब आलम ने बताया कि दिन के 12 बजे तक लगभग साढ़े 8 हजार लोगों को सिमरीबख्तियारपुर में वेक्सिनेशन किया जा चुका था। आगे लगातार क्षेत्र से सम्पर्क में है। सिविल सर्जन के द्वारा कई वेक्सिनेशन केंद्र पर पहुच जायजा लिया।



 इधर बीडीओ अमित कुमार के द्वारा भी कई वेक्सिनेशन सेंटर पर पहुच वेक्सिनेशन कार्य के प्रगति का जायजा लिया। वही अधिक से अधिक लोगो से वेक्सिनेशन लेने का अनुरोध किया। 

बिना वेक्सीन लिये भी मिल रहा है मैसेज---



इधर अधिक से अधिक लोगो को वेक्सिनेशन लगाने के लिये प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है, वही कई लोगो को दूसरी खुराक का मैसेज बिना वेक्सिनेशन लिये ही मिल रहा है। नगर परिषद वार्ड नबर 14 निवासी अमरदीप कुमार 3 मई को अनुमंडल अस्पातल सिमरीबख्तियारपुर में कोविशिल्ड कई पहली खुराक लिया था। उसे 84 दिन बाद दूसरी खुराक लेना था। लेकिन बिना खुराक लिये ही उसे दूसरी खुराक का मैसेज मिल गया। अमरदीप कुमार को जब दूसरी मेसेज मिला तो वो पटना में था, जब मेसेज मिला तो वे अवाक रह गया। दूसरे दिन पटना में जब वेक्सीन की दूसरी खुराक लेने गया तो उनको वेक्सीन नही दिया गया। सेंटर पर बोला गया कि आपको दूसरी खुराक लग गया है। दूसरी वेक्सिनेशन स्थल कहरा डीएचएस सहरसा बिहार लिखा है। सिमरीबख्तियारपुर के खजूरी गांव के  रहने वाले नीतीश झा की पत्नी एवं बहन  को  2 अक्टूबर को वेक्सिनेशन के दूसरी खुराक का मैसेज मिला। जवकि वो अभी दूसरी खुराक लिया भी नही। हालांकि उनके द्वारा ट्वीट किया गया कि गांधी जयंती पर इतना बड़ा झूठ। आखिर इन लोगो को दूसरी वेक्सीन का मैसेज आ गया, अब इनलोगो को कैसे मिलेगा दूसरी वेक्सीन का खुराक, ये लोग परेसान है। 

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

सबसे अधिक सरोजा तो सबसे कम बघवा पंचयात में है मतदाता, 84616 पुरुष तो 78418 है महिला मतदाता

 सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड में 1 लाख 63 हजार 41 मतदाता 24 नवंबर को डालेंगे वोट

कोशी बिहार टुडे, सहरसा


    सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय में नाजिर रसीद कटवाने वाले लोगो की भीड़

सिमरीबख्तियारपुर में प्रखंड में 21 अक्टूबर से नामांकन प्रारम्भ हो जाएगा। 24 नवंबर को मतदान है। चुनाव को लेकर प्रखंड में तैयारी चल रही है। वुधवार से नाजिर रसीद (एनआर) मिलना शुरू हो गया है। सिमरीबख्तियारपुर में एनआर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने को लेकर चार काउंटर बनाया गया है। सभी काउंटर पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। बीडीओ अमित कुमार ने वताया की चुनाव को लेकर कोषांग का भी गठन कर लिया गया है। 

प्रखंड में 276 मतदान केंद्र है---

सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड में कुल 276 मतदान केंद्र है। जिसमे 11 सहायक मतदान केंद्र है। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 109 मतदान केंद्र है। बलबाहाट ओपी क्षेत्र में 111 एवं कनारिया ओपी में 56 मतदान केंद्र है। प्रखंड को 39 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमे 153 पीसीसीपी है। कोसी नदी के अंदर 42 मतदान केंद्र है। 06 जोनल बनाया गया है। कोसी नदी के अंदर 10 सेक्टर  है, जवकि बाहर 29 सेक्टर है। नदी के बाहर 234 मतदान केंद्र है। 235 मतदान केंद्र विद्यालय में, सामुदायिक भवन में 07, मतदान मंडप 09, सरकारी चबूतरा 08, आंगनवाड़ी केंद्र 02, सहायक केंद्र 01, सहकारिता भवन 03, पंचायत भवन 09, चरखा केंद्र-02 एवं 23 क्लस्टर बनाया गया है। 

265 वार्ड सदस्य पद है प्रखंड में---

सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड में 20 मुखिया, 20 सरपंच, 27 समिति सदस्य, 03 जिला परिषद एवं 265 वार्ड सदस्य एवं पंच के पद है। पंचयात चुनाव में मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद पर उस समय सबसे ज्यादा एनआर कट रहा है। उसके बाद पंचयात समिति सदस्य का एनआर कट रहा है। 

पंचायत वार मतदाता इस प्रकार है---

घोघसम पंचयात में 6389 मतदाता इसी तरह बेलवाड़ा पंचायत में 9564, कठडूमर में 8933, धनुपुरा 8854, बघवा 5677, पहाड़पुर 6293, महम्मदपुर 8418, सरोजा 11204, खजूरी 8217, कांठो 8167, मोहनपुर 8601, सोनपुरा 7764, सरडीहा 6244, सीटानाबाद उतरी 8541, सीटानाबाद दक्षिणी 10819, महखड़ 6847, तरियामा 7569, भटोनि 7774, चकभारो 8558 एवं रायपुरा पंचयात में 8608 मतदाता है। जिसमे भटोनी में 4 एवं सरोजा पंचयात में 3 तृतीय लिंग है। 

बुधवार, 29 सितंबर 2021

वुधवार से एनआर कटना हुआ शुरू, सबसे ज्यादा मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद की है मारामारी

 कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर में आगामी 24 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को विभिन्न पदों पर चुनाव ल़डने वाले प्रत्याशियों द्वारा एनआर रसीद कटवाने के लिए भीड़ उमड़ी रही। बुधवार को पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 78 प्रत्याशियो ने एनआर रसीद कटवाये। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अमित कुमार ने बताया अबतक कुल 78 प्रत्याशी में से मुखिया पद के लिए 8, पंच पद के लिए 8, पंचायत समिति पद के लिए 7 एवं सरपंच पद के लिए 5 एवं पंच के लिए 8 प्रत्याशियो ने एनआर रसीद कटवाया है। सिमरीबख्तियारपुर में  एनआर के लिये चार अलग अलग काउंटर बनाया गया है। जहाँ कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है। वुधवार को मुखिया पद के लिये  भटोनी पंचयात से निवर्तमान मुखिया टंडन पुरुषोत्तम, तरियामा से दो, महम्मदपुर से दो, बेलवाड़ा से एक, सरोजा से एक, सहित कई पंचयात से एनआर रसीद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी ने कटवाया।  काउंटर पर प्रखंड कर्मी चंदन कुमार,अमन कुमार,मोनू कुमार,चंदन कुमार चौधरी आदि ने योगदान कर रहे हैं।




सोमवार, 27 सितंबर 2021

महिला की हत्या करवाने वाली मास्टर माइंड महिला को पुलिस ने भेजा जेल, कई अब भी फरार

 

25 सितम्बर को भाड़े की अपराधी को बुलाकर तरियामा में करवा दिया था महिला की हत्या

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव में 25 सितम्बर शुक्रवार की रात एक महिला की गर्दन व मुंह में गोली मारकर अपराधियों के द्वारा की गई हत्या मामले में मास्टरमाइंड महिला संजु देवी को जेल भेज दिया। वही पांच नामजद में चार अब भी फरार है। 

इधर मृतक महिला के पति रामदेव साह के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मृतिका के पति ने गांव के ही महिला सहित कुल पांच लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया है। 

      मृतक महिला 50 वर्षीय नीलम देवी के पति तरियामा पंचायत के वार्ड नंबर 7 तरियामा गांव निवासी रामदेव साह ने अपने आवेदन में कहा है कि मेरी पत्नी नीलम देवी  25 सितम्बर की रात एक बजे के बीच गांव के ही लोगो के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया। करीब तीन दिन पूर्व नंदन कुमार, मनोज शर्मा की पत्नी संजु देवी मेरे घर पर आकर मेरी पत्नी नीलम देवी को जान से मारने व देख लेने की बात कही थी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि संजु देवी ने षड़यंत्र रचकर मेरी पत्नी को जान से मार डाली है। इस घटना में हरि प्रसाद बढ़ई, मनोज बढ़ई तथा नीरज कुमार भी इस षड़यंत्र में शामिल है। संजु देवी अपने पति व बेटे नंदन कुमार व हरि प्रसाद बढ़ई के साथ मिलकर षड़यंत्र रचकर करीब 10-15 दिन पहले बाहर भेज दी व अन्य व्यक्तियो के साथ मिलकर 25 सितम्बर को नंदन कुमार, हरि प्रसाद बढ़ई, संजु देवी के आदेश पर मेरी निन्द्र अवस्था में दरवाजे पर सोई अवस्था में मेरी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें घटना स्थल पर ही मेरी पत्नी की मौत हो गई।



       इस बावत थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मृतिका के पति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं नामजद आरोपी संजु देवी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी किया जा रहा है।

रविवार, 26 सितंबर 2021

मुखिया चुनाव रिजल्ट: पहले चरण के चुनाव में आये चोकाने वाले नतीजे, 80% मुखिया को मतदाता ने दिखाया घर का रास्ता

  चुनाव जीतने वाले में अधिकांश युवा, गांव में बन रही है युवा की सरकार

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



 


मुखिया के पांच वर्षों के कामकाज और तौर-तरीके के प्रति जबरदस्त नाराजगी दिखी है। नतीजे बता रहे हैं कि करीब 80 फीसद निर्वतमान मुखिया को एंटी इनकंबैसी का सामना करना पड़ा है। पहले चरण में दस जिलों के 12 प्रखंडों की 151 पंचायतों के चुनाव परिणाम आने लगे हैं।

पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं। मुखिया के पांच वर्षों के कामकाज और तौर-तरीके के प्रति जबरदस्त नाराजगी दिखी है। नतीजे बता रहे हैं कि करीब 80 फीसद निर्वतमान मुखिया को एंटी इनकंबैसी का सामना करना पड़ा है। पहले चरण में दस जिलों के 12 प्रखंडों की 151 पंचायतों के चुनाव परिणाम आने लगे हैं। देर रात तक परिणाम का सिलसिला जारी है। अभी तक मुखिया पद के 85 पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें 67 मुखिया दोबारा जीतकर नहीं आ पाए। सिर्फ 18 को पुन: जीत मिली है। पहले चरण की जिन 151 पंचायतों में मतदान हुए थे, उनमें 109 पंचायतों के विभिन्न पदों एवं 82 पंच-सरपंच के पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

हैरान करने वाला जहानाबाद का नतीजा---

जहानाबाद जिले के नतीजे तो और भी हैरान करने वाले हैं। जिले की 11 पंचायतों के परिणाम देर रात तक घोषित कर दिए गए। इनमें से किसी भी मुखिया को जीत नसीब नहीं हुई है। सबके सब हार गए। इससे आगे के चरणों के चुनाव में किस्मत आजमा रहे निर्वतमान मुखिया को सतर्क हो जाने की जरूरत है। अन्य पदों के लिए हुए चुनाव के परिणाम भी कमोबेश ऐसे ही आ रहे हैं। आगे के चरणों के लिए सासाराम जिले के नतीजे से वैसे प्रत्याशियों को थोड़ा सुकून मिल सकता है, जो पांच वर्ष पहले निर्वाचित हुए थे और इस बार भी मैदान में हैैं। यहां देर रात तक चार पंचायतों के नतीजे घोषित कर दिए गए थे, जिनमें से सिर्फ एक मुखिया को हार का सामना करना पड़ा है। बाकी तीन को जीत नसीब हुई है। 


चुनाव जितने वाले में अधिकांश युवा---

पंचायतों की नई सरकार में युवा प्रत्याशियों के लिए शुभ संकेत है। अभी तक मुखिया पद के लिए जिन पंचायतों के नतीजे आ चुके हैैं, उनमें 40 वर्ष से कम उम्र वाले ज्यादा हैं। करीब 60 फीसद प्रतिनिधि इसी उम्र समूह के हैैं। नवादा जिले के निर्वाचित नौ मुखिया में सात की उम्र 40 वर्ष से कम है। सिर्फ दो इससे ज्यादा उम्र के हैं। साभार-दैनिक जागरण

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...