शनिवार, 6 नवंबर 2021

मुखिया प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का फीता काट किया गया उद्घाटन

 कोशी बिहार टुडे, सहरसा



पहले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का कार्यालय का उद्घाटन होता था लेकिन अब यह परंपरा की शुरुआत पंचायत चुनाव में भी शुरू हो गया है। 

शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के चकभारो पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रिंकी सहनी के चुनाव प्रचार के लिए विधिवत रूप से चुनाव कार्यालय का उद्घाटन युवा समाजसेवी डॉ मनोज कुमार ने फीता काट किया। इस मौके पर वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इस मौके पर उद्घाटन कर्ता डॉ कुमार ने कहा कि आज राजनीति की मांग युवा चेहरा हो गया है। जनता युवाओं को मौका दे रही है। रिंकी सहनी के पति भोगी सहनी हमेशा आमजनों की समस्या को लेकर संघर्षरत रहते हैं। अगर पंचायत की जनता उन्हें पंचायत की बागडोर देती है तो विकास अंतिम लोगों तक सही रूप से पहुंचेगी। 



वहीं इस मौके पर प्रत्याशी प्रतिनिधि भोगी सहनी ने कहा कि हमेशा आमजनों के किसी भी प्रकार की समस्या मेरे पास आती है तो हम हर संभव समाधान का प्रयास करते हैं। अगर पंचायत की बागडोर जनता देती है तो विकास के साथ साथ कमीशनखोरी व बिचौलिया गिरी प्रथा समाप्त कर देंगे। 

इस मौके पर ब्रह्मदेव मुखिया, निर्भय सिंह, सुनील कुमार प्रियवत सादा, वीरेंद्र सिंह, रामखेलावन सादा, राजेंद्र साह, नरेश गोस्वामी, दिलचंद सादा, अशोक भगत, उमेश शर्मा, मिंटू राम, बेचन सादा, श्याम सुंदर सदा, कारो सादा, योगेंद्र साहनी, कैलाश साह राकेश साह, सावन साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बुधवार, 3 नवंबर 2021

मतदान से पहले ही 72 प्रत्याशी हुए निर्विरोध निर्वाचित, जानिये कोंन कोंन अभ्यर्थी ने जीत हासिल किया


सिमरी बख्तियारपुर में 2326 प्रत्याशी मैदान में, 

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



2532 ने किया था नामांकन, 17 नामांकन रद्द, 85 ने नाम लिया वापसी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सिमरी प्रखंड में आठवें चरण में 24 नवम्बर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नाप वापसी के बाद चुनाव चिह्न अभ्यर्थियों को आवंटित कर दिया गया है। अब मिले चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार शुरू कर दिए हैं। 

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार ने बताया नाम वापसी एवं निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत प्रखंड क्षेत्र के बीस पंचायत के 597 पदों के लिए 2326 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन 2532 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया था। जिसमें 17 नामांकन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया है वहीं 85 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। 

उन्होंने बताया कि 72 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं जिनमें 69 पंच सदस्य के है वहीं 3 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के रूप में है। जो वार्ड सदस्य निर्विरोध हुए हैं उनमें खजूरी पंचायत के वार्ड नं तीन से सुमन कुमार राजेश, घोघसम पंचायत के वार्ड नं 8 से वन्दे चौधरी एवं धनपुरा पंचायत के वार्ड नं 12 से सीता देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गई है। 

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 24 नवम्बर को 1 लाख 63 हजार 69 मतदाता 276 मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि कोशी नदी के अंदर 42 बुथ है जबकि बाहर 234 बुथ है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करें।

सोमवार, 1 नवंबर 2021

पंचायत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का चुनाव चिन्ह हुआ आवंटित, आप देखे आपको क्या मिला चुनाव चिन्ह

 कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर जिला परिषद चित्र संख्या 3 , 4 और 5 से चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। जानकारी मुताबिक एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 03 से 12 , क्षेत्र संख्या 04 से 17 एवं क्षेत्र संख्या 05 से 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। क्षेत्र सँख्या 03 से आफसीन परवीन को चक्की, कला देवी को लेडी पर्स, गीता देवी को लेटर बॉक्स, चंद्रकला देवी को ताला और चाभी, नूतन देवी को मक्का, पाणमनी देवी को प्रेशर कुकर, रानी कुमारी को रेल का इंजन, रेनू देवी को आरी, विभा देवी को अंगूर का गुच्छा, सरिता देवी को सिलाई मशीन, सोनी राय को स्लेट, हमीदा खातून को मछली का प्रतीक चिह्न मिला है। ज़िला परिषद क्षेत्र संख्या 04 से   बीवी आबदा को चक्की, कुमारी नेहा को लेडीज पर्स, चमचम देवी को लेटर बॉक्स, मंजू देवी एक को ताला चाभी, मंजू देवी दो को मक्का, रधिया देवी को प्रेशर कुकर, रिया देवी को रेल इंजन,  बीबी रेहाना को आरी, रोजा परवीन को अंगूर का गुच्छा, शशि माला देवी को सिलाई मशीन, संगम देवी को स्लेट, सहिना खातून को मछली, सरोज देवी को वैन, सहनाज खातून को मेज, सेमदना खातून को टेबुल लैंप, सोनी कुमारी को गैस का चूल्हा, स्वीटी कुमारी को कांच का ग्लास आवंटित किया गया है। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 05 से किरण कुमारी को चक्की, गजाला रुबाब प्रवीण को लेडीज पर्स, जीनत परवीन को लेटर बॉक्स, नथिया देवी को ताला चाभी, नीलम भगत को मक्का, प्रियंका कुमारी को प्रेशर कुकर, प्रीति देवी को रेल का इंजन, मीरा देवी कुमारी को आरी, ललिता रंजन को अंगूर का गुच्छा, शांति देवी को सिलाई मशीन, संजू कुमारी को स्लेट और शमीना तलत को मछली आवंटित किया गया है।

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

बनमा इटहरी जिलापरिषद अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, कूल चार प्रत्याशी मैदान में

कोशी बिहार टुडे, सहरसा


चुनावचिन्ह आवंटन के इन्तजार में अनुमंडल कार्यालय में बैठे जिलापरिषद अभ्यर्थी


शनिवार को निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनिशा सिंह के द्वारा प्रतिक चिन्ह आवंटित किया गया। इसके तहत जीप प्रत्याशी गुड़िया कुमारी को आटा चक्की,पूर्व विधायक जफर आलम के पुत्र फारूक अब्दुल्ला को लेडीज पर्स, मोहम्मद सरफराज आलम को लेटर बॉक्स और सोमन कुमार को ताला - चाभी छाप आवंटित किया गया है। 

 देर शाम तक चला संवीक्षा---

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आठवें चरण में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बीते बुधवार को नामांकन कार्य संपन्न हो गया। वही गुरुवार से नामांकन पत्र की संवीक्षा जारी है.जो शनिवार तक शाम तक चला। वही अब 1 नवंबर सोमवार से नामांकन वापसी एवं चुनाव चिह्न प्रत्याशियों को आवंटित कर दिया जाएगा। संवीक्षा को लेकर शनिवार को दिन भर प्रत्याशी एवं प्रस्तावक प्रखंड मुख्यालय परिसर में कागजात का सत्यापन कराने के लिए इंतजार में खड़े दिखे। वही बारी - बारी से बीडीओ सह निर्वाचि पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने उम्मीदवारों को बुलाकर दाखिल किए गए आवेदनों का सत्यापन किया। 

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

सलखुआ जिला परिषद क्षेत्र संख्या 19 से अजित तो 20 से बीबी यास्मीन ने अपने समर्थकों के साथ किया नामांकन

 

सिमरीबख्तियारपुर जिलापरिषद के तीन पद के लिये 43 उम्मीदवार ने किया नामांकन

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन के पर्चे निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अनिशा सिंह के समक्ष दाखिल किया। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने वालो मे जिला परिषद सदस्य पद क्षेत्र संख्या 19 से अजित कुमार, क्षेत्र संख्या 20 से बीबी यासमीन, क्षेत्र संख्या 19 से सुरेश कुमार , क्षेत्र संख्या 20 से रणवीर यादव की पत्नी रुणा देवी शामिल है। इस मौके पर अजित कुमार अजय ने कहा कि इस बार युवा जाग गया है। इस बार विकास के लिये वोट होगा। पहले के जीते प्रतिनिधि ने इलाके के लोगो कप ठगा है। किसी भी तरह की सुबिधा का इनलोगो को नही मिला है। वही जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 20 से बीबी यासमीन ने बतायी की पिछले चुनाव में मामूली वोट से चुनाव हार गई थी, लेकिन इस बार रिकार्ड वोट से जीतेंगे, क्षेत्र का विकास करेंगे। 



सिमरी बख्तियारपुर के तीन जिलापरिषद सीट कस लिए 43 प्रत्याशी ने किया नामांकन।  क्षेत्र संख्या 03 से 13, 04 से 18 और 05 से 12 प्रत्याशी ने नामांकन किया। 

 सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड के तीन जिला परिषद सदस्य पद के लिए बुधवार तककुल 43 प्रत्यशी ने नामांकन किया। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  जिला परिषद क्षेत्र संख्या 03 पश्चिमी से कुल 13 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।वही क्षेत्र संख्या 04 मध्य से 18  और क्षेत्र संख्या 05 पूर्वी से 12 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।



 क्षेत्र संख्या 05

जीनत परवीन,प्रियंका कुमारी,शांति देवी ,गजाला रुबाब परवीन ,प्रीति देवी,समीना तलत ,किरण कुमारी ,मीरा देवी ,ललिता रंजन ,नथिया देवी ,नीलम भगत ,संजू देवी

 क्षेत्र संख्या 04

शाहिना खातून ,बीबी रेहाना,शशि माला देवी,सेमदाना खातून,बीबी आबदा,चमचम देवी,रजिया देवी ,रोजा प्रवीण,मंजू देवी, रिया देवी ,संगम देवी,स्वीटी कुमारी,कुमारी नेहा ,सरोज देवी ,सोनी कुमारी,कंचन कुमारी,शहनाज खातून। 

 क्षेत्र संख्या 03

रानी कुमारी, रधिया देवी ,गीता देवी,चंद्रकला देवी ,नूतन देवी, रेनू देवी, विभा देवी, हमीदा खातून,पानमनी देवी ,सरिता देवी ,आफसीन प्रवीण ,सोनी राय ,कला देवी ने नामांकन किया। 

20 पंचयात के 597 पदों के लिये 2531 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

1418 महिला तो 1113 पुरूष ने किया है नामांकन, नामांकन पत्रों की समीक्षा जारी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आठवें चरण में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन कार्य बुधवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रखंड के 20 पंचायतों में 597 पदों के लिए 2531 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है जिनमें 1418 महिला तो 1113 पुरूष हैं।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ अमित कुमार ने बताया कि नामांकन बाद गुरुवार से नामांकन पत्र का समीक्षा किया जा रहा है जो शनिवार 30 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं 1 नवम्बर सोमवार को नामांकन वापसी एवं चुनाव चिह्न अभ्यर्थियों को आवंटित कर दिया जाएगा। 

वहीं निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 20 पंचायत के 20 मुखिया पद के लिए 242 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं इतने ही सरपंच पद के लिए 139, वहीं 27 पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 179, वार्ड सदस्य पद के 265 पदों के लिए 1385, इतने ही पंच पद के लिए 586 अभ्यर्थियों ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए हैं। 

उन्होंने बताया कि मुखिया पद के लिए सबसे अधिक प्रत्याशी महम्मदपुर पंचायत से नामांकन पत्र दाखिल किया है यहां 23 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किया है। वहीं सबसे कम सोनपुरा जहां मात्र पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वहीं सरोजा 21, सिटानाबाद उत्तरी 17, चकभारो 16, धनपुरा 15, भटौनी 15, बघवा 14, खजुरी 14, पहाड़पुर 13, घोघसम 12, बेलवाड़ा 12, महखड़ 10, सरडीहा 10, मोहनपुर 09, कठडुम्मर 9, कांठो 7, तरियामा 7, सिटानाबाद दक्षिणी 7, रायपुरा 6 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

वहीं सरपंच पद पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी घोघसम में 12 एवं सबसे कम मोहनपुर में 04 है। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सबसे ज्यादा 12 अभ्यर्थी बेलवाड़ा से वहीं सबसे कम 03 चकभारो से है।

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

पूर्व जिला परिषद की अध्यक्ष चुनाव मैदान में तो, कही पति-पत्नी ने किया नामांकन

बुधवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 9 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

कोशी बिहार टुडे, सहरसा


पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने अपनी पत्नी किरण देवी को सलखुआ जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 20 से चुनाव मैदान में उतारा


 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर व सलखुआ जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 9 अभ्यर्थियों ने अपने नामजदगी के पर्चे निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अनिशा सिंह के समक्ष दाखिल किया।

बुधवार को जिन चर्चित चेहरे ने नामांकन दाखिल किया उनमें जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने अपनी पत्नी किरण देवी को जिला परिषद सदस्य पद क्षेत्र संख्या 20 से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने इस बार मन बना लिया है, इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से जनता उन्हें जीत का आर्शीवाद देगी।

वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष नीलम भगत ने क्षेत्र संख्या 05 से अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किया। इसी तरह क्षेत्र संख्या 05 से ही गजाला प्रवीण ने नामांकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक बार फिर क्षेत्र की जनता के बीच आई है। इस बार जनता फिर उन्हें जीत का आर्शीवाद प्रदान कर चौमुखी विकास के लिए प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी। 


मोहनपुर पंचायत से मुखिया पद से संजीव कुमार जायसवाल ने समर्थकों की भारी भीड़ के बीच किया नामांकन

वहीं बुधवार को जिन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया उनमें क्षेत्र संख्या 20 पूर्वी सलखुआ से चन्द्र देवी, क्षेत्र संख्या 19 सलखुआ पश्चिमी से मोहन कुमार, किशोर कुमार निषाद, क्षेत्र संख्या 03 सिमरी बख्तियारपुर पश्चिमी सोनी राय, कला देवी, नूतन देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। 

यहां बताते चलें कि सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के तीन जिला परिषद सदस्य पद के लिए बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन था। अब इस अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के दो जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन एक नवम्बर तक नामांकन चलेगा।

अंतिम दिन नामांकन में उमड़ी भीड़---



सिमरी बख्तियारपुर में पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी मुताबिक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में दिनभर गहमागहमी लगी रही। नामांकन के अंतिम दिन मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए दर्जनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही दिनभर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ अमित कुमार नामांकन स्थल का निरीक्षण करते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। रायपुरा पंचयात के दो समिति सीट से पति-पत्नी ने नामांकन किया। जिसमें एक सीट से निवर्तमान प्रमुख सविता देवी तो दूसरे से उनके पति अरविंद सिंह कुशवाहा ने नामांकन किया। 

जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 05 से गजाला प्रवीण ने नामांकन किया

बुधवार को हुए प्रमुख नामांकन में भटौनी पंचायत से पूर्व मुखिया मनोज यादव ने मुखिया प्रत्याशी, सरडीहा पंचायत समिति सदस्य के रूप में राहुल सिंह, सिटानाबाद उत्तरी से निवर्तमान मुखिया इनामुल हक ने मुखिया प्रत्याशी , निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य शकील अहमद ने क्षेत्र संख्या 18 समिति सदस्य पद के लिए नामांकन किया। इसके अलावे चकभारो पंचायत से मुखिया पद के लिए अजित कुमार झा की पत्नी ऋतु देवी, तरियामा पंचायत से मुखिया पद के लिए उषा देवी और रायपुरा पंचायत से मुखिया पद के लिए सबुजिया देवी ने मुखिया पद के लिए  नामांकन किया.इधर बुधवार शाम एसडीओ अनिशा सिंह ने नामांकन स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर बीडीओ डॉ अमित कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन कार्य पूरा  किया गया.इसके लिए नामांकन से जुड़े सभी कर्मी बधाई के पात्र है। 



जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...