कोशी बिहार टुडे, सहरसा
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के शिक्षा विभाग तथा बाल विकास परियोजना विभाग के लिए अच्छी खबर है। चूंकि अब मनरेगा विभाग ने लाखो रूपया खर्च कर स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की कायाकल्प करने के लिए ठान लिया है। बहुत ही जल्द चाहरदीवारी व किचेन विहिन स्कूल का चाहरदीवारी व किचेन शेड निर्माण करने का कार्य सहित भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण करने की जिम्मा मनरेगा विभाग उठाने के लिए जा रहा है। जिसको अमल में लाने हेतु मनरेगा विभाग ने अभी से ही खाखा तैयार करने की प्रक्रिया में जुट गया है। मनरेगा विभाग की कार्यालय के अनुसार दो वित्तीय वर्ष 2021-2022 तथा 2022-2023 में वैसे प्रखंड के सभी स्कूलो तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करने का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। जो सभी कार्य मनरेगा योजना से पूर्ण किया जाएगा।
शहरी नहीं ग्रामीण इलाकों के स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प :-
मनरेगा कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार शहरी क्षेत्र नगर परिषद को छोड़ अन्य सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्रों में मनरेगा योजना से कार्य किया जाएगा। अर्थात मनरेगा योजना से प्रखंड के 20 पंचायतो के अंदर आने वाले सभी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्य करने किया जाएगा। जहां पर कार्य संचालित करने हेतु मनरेगा कर्मी कागजी प्रक्रिया में जुट गया है।
कौन-कौन सा होगें कार्य :-
मनरेगा कार्यालय की माने तो मनरेगा योजना से स्कूल के चाहरदीवारी निर्माण करने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में मिड-डे-मिल का किचेन शेड निर्माण का कार्य किया जाएगा। वहीं भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर भवन निर्माण का कार्य किया जाएगा। इन कार्यो को निर्माण करने हेतु जांच पड़ताल करने के बाद उसकी प्राक्कलित राशि तैयार की जाएगी। मतलब ऐसे कार्यो के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविकाओ को अपने विभाग में चक्कर काटना पड़ रहा था, लेकिन अब उन्हें अपने विभाग में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जहां भी ऐसे कार्यो की आवश्यकता है वे खुद भी मनरेगा कार्यालय से संपर्क कर सूची दे सकते हैं। जिसका मनरेगा कर्मियो के द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद चाहरदीवारी हो या किचेन शेड हो या आंगनबाड़ी भवन का निर्माण करने की कागजी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे कार्यो को पूर्ण करने में जितना भी खर्च होगा उसे मनरेगा विभाग पूर्ण कराएगा।
क्या कहते हैं पदाधिकारी :-
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि स्कूल में चाहरदीवारी तथा किचेन शेड निर्माण सहित आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण करने पर मनरेगा विभाग काम शुरू करने जा रहा है। जिस पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।