मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017

राष्टीय एकता दिवस एवं भ्रस्टाचार उन्मूलन के खिलाफ एसडीओ ने कर्मी को दिलाया शपथ
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


अभिचेतना सप्ताह के तहत  भष्टाचार के उन्मूलन एवं राष्ट्रीय एकता दिवस को लेकर राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारियों सुमन प्रसाद साह ने प्रखंड अंचल मनरेगा कर्मियों को शपथ दिलाया तथा रिश्वत न लेने और न ही रिश्वत देने का संकल्प भी दिलाया। बिहार सरकार 30 अक्टूबर से लेकर 4 नम्बर तक सतर्कता अभिचेतना सप्ताह मना रही है। भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति को लागू करने तथा भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए जिला के सभी कार्यालयों में कर्मियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में इमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया । एस डी ओ सुमन प्रसाद साह ने जनहित में कर्मियों को पारदर्शी तरीके से कार्य करने, निजी आचरण में इमानदारी बरतने के साथ रिश्वत की रोकथाम के लिए पहल करने की अपील की उन्होंने ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त काम करने की अपील की ताकि आमलोगों को बेवजह की भागदौड़ नहीं करनी पडे़। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रुपी बीमारी को दूर कर एक नये समाज का सृजन कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकते हैं और इसमें सबों की सहभागिता अनिवार्य है इस अवसर पर निबंधन पदाधिकारी  नवनीत कुमार अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित अभिषेक कुमार रघुनाथ अमित कुमार सिंह हमीदुर रहमान मनोज कुमार सिंह विक्रम शर्मा अनवर सहित अन्य लोग मौजूद थे


सोमवार, 30 अक्टूबर 2017

बनमा इटहरी के पहलाम गांव में पूरे भक्तिभय माहौल में नवाह यज्ञ प्रारम्भ
151 कुँवारी कन्या के द्वारा निकाला गया भव्य कलश यात्रा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
 बनमा इटहरी प्रखंड के  मध्य विद्यालय पहलाम बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में सोमवार से श्री श्री 108 नवाह यज्ञ एवं अखण्ड रामधुनी यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। इस यात्रा में १५१ कुंवारी कन्याएं के द्वारा यज्ञ स्थल से कलश लेकर इस्लामिया हाई स्कूल के मैदान के समीप पोखर से वैदिक मंत्रोंचारण के साथ कलश में जल भरकर ब्रह्मण टोला पहलाम होते हुए यज्ञ स्थल पर गाजे बाजे के साथ पहुंचे। इस बीच जय श्रीराम ने नारे से आस पास के गांव गुंजेमान रहा।


 इस यज्ञ को आक्रषन केन्द्र बनानें को लेकर 21 देवी देवताओं, भगवान का प्रतिमाएं बनाया गया है। यह कार्यक्रम सोमवार ३० अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा। वहीं यज्ञ में अयोध्या से पधारे पंडितों  मिथलेश जी के मंत्रोच्चारण से यज्ञ का शुभारंभ किया गाया। वहीं इस यज्ञ में अयोध्या से आये विद्दान आचार्य के द्वारा यज्ञ पच्चाड़्ग पुजन एवं मंडप प्रवेश के साथ- साथ रामधुनी का भी आयोजन किया गया है। आयोजकों ने बताया कि रात्रि में भगवान राम की लीला को दर्शकों के बीच बहुचर्चित कलाकार के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर कलश यात्रा को देख देख हेतु राम राज्य ग्रुप के सक्रिय कार्यकर्ता खगेश यादव अपने दर्जनों के साथ एवं ओपी पुलिस पुसअनि उदय नाथ शर्मा, अपने पुलिस बल मौजूद थे। यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप संतोष साह, सुरेंद्र साह, दिनकर साह, ललित कुमार, अरविंद कुमार पासवान, सिंपल कुमार, हरिनंदन साह सहित पहलाम एवं आसपास के गांव के सेकड़ो लोगो ने भाग लिया।

रविवार, 29 अक्टूबर 2017

9 दिन तक भक्तिमय समागम में डूबे रहेंगे बनमा के पहलाम गांव
सोमवार से नवाह यज्ञ का आयोजन की तैयारी पूरी
महेन्द्र प्रसाद सहरसा

 बनमा ईटहरी प्रखंड के मध्य विद्यालय पहलाम बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में सोमवार से श्री श्री 108 नवाह यज्ञ एवं अखण्ड रामधुनी यज्ञ शुरू होने जा रहा है। इस यज्ञ को लेकर 21 भगवान का प्रतिमाएं बनाया गया है। वहीं यज्ञ में अयोध्या से पधारे पंडितों के मंत्रोच्चारण से यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर सोमवार को कलश शोभा यात्रा तथा पच्चाड़्ग पुजन एवं मंडप प्रवेश के साथ- साथ रामधुनी का प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा।
       वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा यज्ञ को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस यज्ञ में अयोध्या से आये विद्दान आचार्य के द्वारा यज्ञ कराया जा रहा है। अयोध्या के आचार्य मिथलेश महाराज के सानिध्य में यज्ञ सम्पन हो रहा है। सोमवार की सुबह 108 कुवारी कन्याओं का भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो पूरे पहलाम गांव भृमण करेगी।

शराब पीते शराबी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
बिहार में शराबबंदी के डेढ़ साल बाद भी इसका अवैध धंधा कम नही हो रहा है। बनमा ओपी पुलिस ने शनिवार की रात्रि को शराब पी रहे एक युवक को पुलिस ने गिरप्तार किया। गिरप्तार युवक टेलियाहात निवासी मनोज कुमार चौधरी था। ओपी अध्यक्ष प्रभाष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि टेलियाहात बाजार में कुछ लोग जुआ खेल रहा था। इसी सूचना पर पुलिस पहुची थी। लेकिन वहां पहुचने पर सूचना गलत निकला। वही से पुलिस वापस आ रही थी कि जानकारी मिली कि कुछ लोग शराब पी रहा था। वहाँ पहुचा था तो मनोज चोधरी को शराब पीते पकड़ा। फिर गिरप्तार कर अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में ज्यादा मात्रा में अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई। पुलिस ने गिरप्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया।
खुले आम मिलती है शराब-
लोगो का मानना है कि टेलियाहात बाजार में खुले आम शराब बिकती है। यहां तक कहे कि होम डिलीवरी हो रही है। बताया जाता है कि टेलियाहात बाजार में ही किसी गुप्त स्थान पर शराब रखा है जहाँ से लोग बेखोफ होकर शराब की बिक्री कर रहा है।

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

दीवाली धन धना धन ऑफर के तहत ग्राहकों के बीच पुरुस्कार का वितरण
सिमरी बख़्तियारपुर के दुपहिया वाहन ओम मोटर ने 50 ग्राहकों के बीच लाखो रुपए का सामान का वितरण किया।
ओम मोटर के मालिक मुन्ना भगत ने बताया कि ये कंपनी नही बल्कि खुद मेरे द्वारा ग्राहकों को उपहार दिया गया।
अगले वर्ष इससे ज्यादा का दिया जाएगा उपहार
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

अनुमंडल मुख्यालय स्थित रानीबाग एनएच 107 पर स्थित दुपहिया वाहन हीरो मोटरकॉर्प के ओम मोटर्स शोरूम में धनतेरस के मौके पर ग्राहकों के बीच शुक्रवार को 50 भाग्यशाली ग्राहकों के बीच उपहार का वितरण किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 24 इंच का एलईडी टीवी, दूसरा फ्रिज एवं तीसरा वाशिंग मशीन दिया गया। शोरूम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में काफी संख्या में ग्राहक नव भाग लिया। ओम मोटर्स के मालिक मुन्ना भगत ने बताया कि ये ऑफर हीरो मोटरकॉर्प नही बल्कि मेरे द्वारा दिया गया। अगले वर्ष से धनतेरस पर इनसे भी बड़ा आयोजन करेंगे। अधिक से अधिक एवम गाड़ी खरीदने वाले हर ग्राहक को कुछ ना कुछ निश्चित इनाम का गारंटी रहेगा।
धनतेरस के मौके पर निकला गया था ऑफर- ओम मोटर्स के मालिक मुन्ना भगत ने बताया कि धनतेरस के मौके पर जो ग्राहक ने गाड़ी की खरीद किया, उन्हें हम एक कूपन दिया। उसी कूपन का आज ड्रॉ किया गया। एक छोटे बच्चे से इनकी शुरआत किया गया। उपस्थित लोगों ने मुन्ना भगत की इस प्रयास का सराहना किया। आजकल जहा मोटर कंपनी अपना ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने में लगा रहता है, वही इस तरह के प्रयास के बाद अब लोगो को उम्मीद है कि आने वाले अगले वर्ष में कई मोटर कंपनी इसी तरह का आकर्षक ऑफर लाएगा। कुछ ना कुछ तो जनता को लाभ मिलेगा।
छठ पर्व के अवसर पर जागरण का अयोजन
रंगिनिया के युवाओं के प्रयास से सफल आयोजन
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा



बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगिनिया गांव में छठ पर्व के अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, थानायक्ष रणवीर कुमार, नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार, 14 वार्ड का वार्ड पार्षद मो शकील आलम उर्फ भुट्टो, मोजाहिद आलम आदि ने किया । उद्धघाटन के उपरांत लोगो को संबोधित करते हुए डीएसपी श्री यादव ने कहा कि छठ पर्व का इस तरह का आयोजन बहुत अच्छी पहल है। लोग दुर्गा पूजा में अधिकांश कार्यक्रम कराते है। छठ आस्था का महापर्व है। लोग इस पर्व को पूरी आस्था एवं स्वक्षता के साथ मनाते है। पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि छठ पर्व के मौके पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर कार्यकर्ता को बधाई दिया है। इस जागरण कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला भी पहुची थी। कलाकार के द्वारा एक से एक छठ गीत संगीत धार्मिक गीत एवम डांस का पूरा लुत्फ उठाया। कार्यक्रम स्थल से पोखड़ कुछ ही दूरी पर था, जिन कारण कई महिला रात भर कार्यक्रम को देखकर सुबह के लिये सीधे घाट पर ही पहुँचे। कार्यक्रम का लोगो ने भी प्रंशसा किया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद मो शकील आलम, राजकुमार राज, राजेश कुमार रंजन, मंटू कुमार, रामू यादव, दिनेश यादव, मेराज आलम, मिथलेश चोधरी ने कार्यक्रम का सफल अयोजन कराया।

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017

अज्ञात अपराधियो ने शिक्षक पत्नी का अपहरण का किया प्रयास
अपराधियो को चकमा देकर भाग बचाई जान
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के हराहरी गांव में अपने घर से शिक्षक की पत्नी को मोटरसाइकल सवार अज्ञात अपराधियों के द्वारा अपहरण करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। हालांकि महिला ने किसी तरह से अपराधियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गयी। इस मामले में महिला के शिक्षक पति ने ओपी पुलिस को अज्ञात अपराधियों के विरूध आवेदन देकर उचित न्याय दिलाने के साथ- साथ कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।
       हराहरी गांव निवासी शिक्षक ने अपने आवेदन में कहा है कि 22 अक्टूबर रविवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे के आसपास मेरी 42 वर्षीय पत्नी जो हृदय रोग ग्रसित है। आंगन में शौचालय गई वो वापस कमरा में आए ही थी कि अचानक पूर्व से घात में बैठे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने आंख व मुंह पर कपड़ा बांध कर अपहरण कर गांव से दक्षिण दो सौ मीटर की दूरी पर रखा मोटरसाइकल पर बैठाने का जबरन प्रयास करने लगा कि इसी बीच अपराधियों के मोबाइल पर घंटी बजने लगी तो उक्त सभी बातचीत में लिप्त हो गया। इसी का लाभ मौका पाकर मेरी पत्नी अंधेरा में नाद के बगल में छिप गई। उक्त सभी लोग के नजर में नहीं आने पर भाग जाने का अनुमान लगा कर सभी आपस में बातचीत करने लगा कि मास्टर या उसका बेटा नहीं मिला तो बूढ़ी बीमार औरत को नहीं लाना चाहिए। बाप या बेटा में से कोई मिलता तो पांच- सात लाख रूपया भी वसूल होता। आदि बोलते हुए सभी वहां से चला गया। तब मेरी पत्नी किसी तरह से अपना घर वापस आई।
      वहीं उन्होंने आवेदन में कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि फिरौती की राशि वसूली करने हेतु मेरे पुत्र का अपहरण करने के नियत से उपरोक्त सभी घात लगाए मेरे पिछवारा में बैठा होगा।
       इस बावत ओपीध्यक्ष प्रभाष कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन किया जा रहा है।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...