बुधवार, 11 जुलाई 2018

सीआरसी कार्यालय में है माफिया तत्व सक्रिय, शिक्षा पर लगा रहा है ये लोग बदनुमा दाग
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के एक वायरल वीडियो में कबूलनामा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

शिक्षा विभाग में माफिया का राज है। सिमरी बख्तियारपुर बीआरसी कार्यालय में सक्रिय माफिया तत्व इस तरह के कार्य को अंजाम दे रहा है। ये बात खुद बीइओ ने एक स्कूल के निरीक्षण में ये बात कबूली। बीइओ ने खुद स्वीकार किया कि बीआरसी में माफिया तत्व सक्रिय है जो बडे पैमाने पर उर्दू बच्चे की बिभिन्न स्कूलों फर्जी नामांकन दिखाकर शिक्षक यूनिट स्वीकृत कराया एवं उक्त स्कूलों में शिक्षक की बहाली हुई है। 

मामले के उदभेदन एनपीएस रसूलाबाद से हुआ---
रायपुरा पंचायत के एपीएस रसूलाबाद में वर्ष 16 में एक उर्दू शिक्षक का नियुक्ति हुई। ग्रामीण केशव चोधरी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस मामले को उठाया कि जब इस विद्यालय ने एक भी उर्दू बच्चे नामांकित नही है तो फिर उर्दू शिक्षक का यूनिट कैसे स्वीकृत हुआ। इस मामला को लेकर रसूलाबाद के ग्रामीण ने डीईओ, बीइओ एवं एसडीओ को आवेदन देकर करवाई की मांग किया। इसी आवेदन के आलोक में जब बीइओ डॉ अशोक कुमार एनपीएस रसूलाबाद जांच करने पहुचे तो कई बात का खुलासा किया। इसी विदयालय में वायरल वीडियो में खुद बीइओ ने कबूला की वर्ष 14 में बीआरसी में सक्रिय माफिया तत्व ने उर्दू बच्चे की फर्जी नामांकन दिखा स्कूल में शिक्षक पद स्वीकृत करा लिया एवं शिक्षक की बहाली हो गया। रसूलाबाद तो एक बानगी है। इस तरह के फर्जी उर्दू बच्चे का नामांकन कई विद्यालयों में दिखाया गया है। जिनमे अधिकांश एनपीएस विदयालय है। वायरल वीडियो में बीइओ खुद इस बात का कबूल कर रहा है कि जिस समय बच्चे का सूची भेजा जा रहा था उस समय हम बीइओ नही थे।
 सूची वर्ष 14 में बिभिन्न विडलाय से भेजा गया। जिनमे कोसी तटबन्ध के अंदर एनपीएस सिमरटोका, एनपीएस रंगिनिया सहित कई विडलाय में बच्चे की फर्जी नामांकन दिखाकर शिक्षक की आवश्यक्ता बतायी है। इसी बच्चे की फर्जी नामांकन दिखा सूची भेजी गयी एवं उर्दू यूनिट स्वीकृत हुआ।

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

कम उम्र की युवा महिला सरपंच बन गयी रचिता कुमारी
सास थी सरपंच, मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में सीट बचाने में कामयाब रही, लोग दे रहे है बधाई
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा
      (चकभारो पंचायत से जीत के बाद खुशी मानते युवा सरपंच)
पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को 8 जुलाई को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया है। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभारो पंचायत से सरपंच पद से रचिता कुमारी विजयी घोषित किया गया। रचिता कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सगुप्ता प्रवीण को 59 वोट से हराया। रचिता कुमारी को 1210 वोट एवं शगुफ्ता प्रवीण को 1151 वोट मिला। इस जीत के साथ अनुमंडल में युवा सरपंच बनने का रिकार्ड बना लिया। जीत पर सरपंच के समर्थक ने खुशी में मिठाई बांटे एवं पटाखे छोड़े। इसी तरह ख़ामोती पंचायत के वार्ड सदस्य पद से राधा देवी विजयी घोषित किया। राधा देवी को 134 वोट एवं दूसरे स्थान पर पप्पू कुमार यादव को 94 वोट मिला। ख़ामोती पंचायत के वार्ड नंबर 2 से पंच पद से बबिता कुमारी विजयी बनी। बबिता कुमारी को 143 एवं माला देवी को 128 वोट मिला। सभी जीते उम्मीदवार को बीडीओ मनोज कुमार ने प्रमाणपत्र प्रेक्षक एवं जीपीएस के समक्ष प्रमाणपत्र दिया।

  सलखुआ प्रखंड से तीन पद के हुए चुनाव में परिणाम घोषित कर दिया। बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने जीते उमीदवार को प्रमाणपत्र दिया। सलखुआ पंचायत से पंचायत समिति पद से रीता देवी एकतरफा जीत हासिल किया। रीता देवी को 1424 वोट एवं शुरेश राम को 519 वोट मिला। इसी तरह हरेवा पंचायत से सरपंच पद से मुमताज शाहीन विजयी हुई। मुमताज शाहीन को 1081 एवं दूसरे स्थान पर रहे जाकिर अली को 681 वोट मिला। कोपरिया पंचयात में वार्ड सदस्य पद से अमर आनंद विजयी हुए। अमर आनंद को 184 एवं शत्रुघ्न यादव को 127 वोट मिला। इस मोके पर बीडीओ प्रेम कुमार यादव एवं प्रेक्षक वरीय उपसमाहर्ता सुनील दत्त झा उपस्थित थे

सोमवार, 9 जुलाई 2018


लापरवाही के कारण जान गवा बेठे पूर्व पंचायत समिति सदस्य
घरों में मचा कोहराम, मा-पत्नी हुई बेहोश
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


प्रखंड के चकभारो पंचायत के पूर्व पंचायत समिति शशिरंजन ठाकुर उर्फ पिक्कू 32 वर्ष का करंट लगने से मौत हो गया। मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि घर के पास ही बिजली की नंगी तार की चपेट में आ गया। जब तक कुछ समझ आता तब तक उनकी मौत हो गया। हालांकि वावजूद परिजन इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहा चिकिस्तक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
बेटे की मौत की बात सुन मा की हालत बिगड़ी---
करेंट से हुई मौत की बात सुन उनकी माँ उषा देवी बेहोश हो गयी। महिलाये के द्वारा बार बार होश में लाने के वावजूद उनकी हालत में सुधार नही हुआ। इसी तरह मृतक की पत्नी कमल देवी का भी हालत बिगड़ गया। पति का हुआ एकाएक मौत से पत्नी की भी हालत खराब ही गया। 


गांव वाले मौत से अवाक----
गांव वाले इस  मौत से अवाक है। सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले मृतक पिक्कू कुमार हर लोगो की सहायता किया है। पंचायत के पूर्व मुखिया बिलास रजक, पूर्व समिति संजय कुमार सिंह, खुर्सीद आलम इस मौत से अवाक है। इनलोगो का कहना है इस मौत से पंचायत में एक होनहार युवक खो दिया है। पिता विनय ठाकुर बेटे की लाश देख अपने आँसू को रोक नही पा रहा है। 
मृतक को एक बेटा एवं एक बेटी है---
मृतक को दो बच्चा है। बड़ी बेटी पलक कुमारी 5 वर्ष, प्रतुष कुमार 3 वर्ष है। एक भाई रविरंजन ठाकुर है। दो भाई में मृतक बड़ा था। इस मौत से पूरा परिवार सदमा में है।
 शिक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्रा एवं शिक्षको ने लिया भाग
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

नगर पंचयात के कला भवन में शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संवाद का विषय था शिक्षको एवं वर्तमान काल मे समाज मे शिक्षा का कैसे प्रोत्साहन किया जाए। इससे पूर्व समाहरोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक श्री महेंद्र नारायण सिंह , प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री जीवेश सिंह , सेवानिवृत शिक्षक शिव्रत झा, हैप्पी हॉरिजोन्स ट्रस्ट की सह-संस्थापिका श्रीमती वत्सला, प्रमोद भगत एवं अन्य शिक्षक ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इसके पश्चात् महेंद्र नारायण ने शिक्षक के कर्तव्य एवं महत्व पर अपने विचार रखे , उन्होंने विद्यालयों एवं शिक्षकों के कर्त्वयों की भी चर्चा की। एक अच्छे शिक्षक को शिक्षा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करने की जरूरत है। उनोहने कहा कि  ऐसे समारोह के आयोजित आवश्यक रूप से होते रहने पर भी प्रकाश डाला।
इसके पश्चात् एक पैनल चर्चा हुई।  जिसका विषय था कोशी क्षेत्र को शिक्षा का पावरहाउस बनाना।  इस चर्चा में विभिन्न शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक ने भाग लिया , इन सब ने अपने सकारात्मक विचार रखे। 
पैनल चर्चा के पश्चात ‘‘शिक्षा का अधिकार‘‘ विषय पर हैप्पी हॉरिजोन्स ट्रस्ट ने एक कार्यशाला आयोजित की , कार्यशाला में सभी शिक्षकों ने सहर्ष भाग लिया।
इस कार्यशाला  के बाद सभी ने अपने अनुभव और उनसे जुड़ी कहानियाँ सबको सुनाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने भी अपना अनुभव बताया।


समारोह का समापन श्रीमती वत्सला ने सभी अतिथियों तो धन्यवाद देकर किया।  इस मोके पर  ट्रस्ट के सदस्य विनय कुमार , सोनू कुमार , बिपाशु पांडेय ,रुचि आनंद , क्षितिज आनंद  आदि ने इस कार्यशाला के आयोजन की सफलता के लिये बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

रविवार, 8 जुलाई 2018

पुलिस की नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर लूटता था लोगो को, पुलिस ने ऐसे पकड़ा इस शातिर लुटेरे को
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


बख्तियारपुर एवं सलखुआ थाना में सड़क लूटकांड को अंजाम दे चुके अपराधी को पुलिस ने घर दबोचा।  पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के द्वारा कई सड़क लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इनके द्वारा एक लूटी हुई मोटरसाइकिल एवं जिस मोटरसाइकिल से घटना को अंजाम देता था, दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया। दिनांक 25 जून 18 को रात्रि के 9 बजे सरडीहा गांव निवासी सुदेश कुमार सिंह से इनलोगो के द्वारा हुसेनचक चोक के पास यही तीनो अपराधी ने मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट लिया था। सुदेश कुमार सिंह का जो मोबाइल लूटा था उसी के सीडीआर एवं कैफ के आधार पर सरोजा पंचायत के करुआ गांव निवासी सोविन यादव के घर पर छापेमारी किया। छापामारी में सोविन कुमार के पुत्र बीपी कुमार  के पास से लूटी गयो मोबाइल एवं लूट में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया। थाना में बीपी कुमार ने लूट कांड में नीरज यादव एवं शिवचंद्र यादव का नाम लिया। फिर पुलिस को सूचना मिला कि ये दोनों अपराधी नीरज यादव एवं शिवचंद्र यादव लूटी गई मोटरसायकिल से बख्तियारपुर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने उसे भीखा गाछी के समीप गिरफ्तार किया। इस दौरान नीरज यादव के पास से एक देशी कट्टा लोडेड एवं जिंदा कारतूस बरामद किया। नीरज यादव के पास से एक लूट का  मोबाइल बरामद किया। ये मोबाइल सलखुआ थाना क्षेत्र में लूटा गया था। इन गिरफ्तार अपराधी पर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 25/18, 260/18,  275/18 एवं सलखुआ थाना कांड संख्या 100/18 मामला दर्ज है। 

मोटरसायकिल के नंबर प्लेट पर पुलिस पेंट लगा था---
पुलिस ने जो लूट की मोटरसाइकिल हीरो फेंसन लाल रंग का बरामद किया है, उसके नंबर प्लेट पर पुलिस रंग का पेंट लगाया था। ये तीनो बड़ी आसानी से इस नंबर को लूट में इस्तेमाल करता था। लोगो को पुलिस पेंट देखकर इनके ऊपर ज्यादा संदेह नही होता था। बड़ी आसानी से लूट की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल एवं लूटने में जो मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था दोनो बरामद किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी के अलावे मुख्यालय डीएसपी रश्मि कुमारी, प्रभारी एसडीपीओ गणपति ठाकुर, इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
नाला तो बना दिया, पानी कहा बहेगी पता नही, 
सात निश्चय योजना में हर तरफ मची है लूट
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

लाखो की लागत से नाला बना दिया। लेकिन नाली की पानी कहा बहेगी, नाला बनाने वालों को भी पता नही है। सोनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 09 में दो अलग अलग लगभग साढ़े 10 लाख की लागत से दो नाला का निर्माण किया है। आश्चर्य की बात है कि इन दोनों नाली की पानी कहा बनेगी किसी को भी मालूम नही है। नाला बने दो महीने से ज्यादा हो गया है। नाला में जंगली घास उग आया है। सोनपुरा पंचयात भवन में मॉजुद सोनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया परमेशरी भगत ने बताया कि जल्दी ही नाला की पानी निकासी की व्यवस्था कर दिया जायेगा। सवाल है कि आखिर किस वजह से 10 लाख रुपये खर्च किया गया। जवकि नाला से पानी बहने का कोई आगे रास्ता ही नही है। 

बिना स्थल जांचे ही इंजीनियर बना देता है प्राक्कलन---
इंजीनियर बिना स्थल जांच किये ही प्राक्कलन बना देता है। जिस कारण इस तरह की बात सामने आती है। वहीं जब कार्य शुरू होता है तो इंजीनियर की अनुपस्थिति में ही नाला निर्माण एवं सड़क ढलाई का कार्य होता है। सात निश्चय योजना का अभी हालात बद से बदतर बना है। सड़क निर्माण या नाला निर्माण में प्राक्कलन की खुले आम अनदेखी किया जाता है। सिमरी बख्तियारपुर में लगभग हर जगह सात निश्चय का कार्य चल रहा है। लेकिन शायद ही किसी ढलाई स्थान पर इंजीनियर की उपस्थिति रहता होगा। 
क्या कहते है इंजीनियर---
सिमरी बख्तियारपुर के कनीय अभियंता गौरव कुमार को सिमरी बख्तियारपुर के अलावे बनमा इटहरी प्रखंड भी प्रभार में है। जब सड़क ढलाई या नाला निर्माण में अनियमितता के बारे में पूछा गया तो उनोहने बताया कि हम उस सड़क या नाला का ही मापी पुस्त बनाएंगे, जहा पर हम खुद मॉजुद रहकर कार्य करवाया है। इंजीनियर ने बताया कि अधिकांश स्थानों के बारे में बिना जानकारी के ही सड़क या नाला निर्माण लोगो के द्वारा किया रहा है। 

शनिवार, 7 जुलाई 2018

भड़ी पंचायत में दबंगो ने विधवा महिला को पीटा, बलबाहाट ओपी में आवेदन दिया। 15 दिन बाद भी नही हुई प्राथमिकी
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


बलबाहाट ओपी के मोहमदपुर पंचायत के मोहमदपुर गांव में एक विधवा महिला के साथ पंचायत में मारपीट किया। लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी थाना में प्राथमिकी दर्ज नही हुआ है। थकहार कर महिला शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी से मिलने आयी, लेकिन भेंट नही हुआ। ओपी में दिये आवेदन में विधवा महिला पतासिया देवी पति स्व गंगाधर ठाकुर ने आरोप लगायी है कि दिनांक 24 जून को गाँव मोहमदपुर मे जमीन की नापी सरपंच, एवं गांव के बहुत सारे पंच के सामने अपनी जमीन की नापी निजी अमीन के द्वारा किया जा रहा था। नापी के दौरान ही मिंटू यादव, रमेश यादव, गणेश्वर यादव आया एवं जमीन नापने की कड़ी एवं खूंटा आदि फेंक कर मुझे गंदी गंदी गालियां देने लगा। इसके बाद इतना ही नही मेरा बाल पकड़कर मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरा ब्लाउज भी फार दिया। ये लोग पूर्व में भी मेरे साथ मारपीट कर चुका है।
महिला के द्वारा 24 जून को ही बलबाओपी में आवेदन दिया गया। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई करवाई नही किया गया। थकहार कर महिला शनिवार को डीएसपी से मिलने सिमरी बख्तियारपुर आयी। लेकिन संयोग भेंट नही हो सका।
इस बाबत बलबाओपी प्रभारी पंचलाल यादव ने बताया कि आवेदन मिला है या नही, इनकी जानकारी मुझे नही है। आवेदन मिला होगा तो जांचकर करवाई किया जायेगा।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...