रविवार, 30 सितंबर 2018

सड़क पर कोई घायल दिखे तो कैसे मदद करे, स्कूल में बच्चे को जानकारी दिया गया
एसडीओ अरविंद कुमार मुख्य रूप से रहे मौजूद
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सहरसा के तत्वाधान में स्कूली बच्चें को मॉक डील कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बच्चे को जानकारी दिया कि अगर सड़क पर किसी का दुर्घटना में जख्मी हो जाता है या किसी तरह का हाथ-पैर टूट जाता है तो तत्काल उस घायल को किस तरह मदद किया जाये रेडक्रॉस से आये लोगो ने जानकारी दिया। 

   अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बच्चे को जानकारी दिया कि अगर कई किसी भी तरह का दुर्घटना या अन्य किसी तरह की घटना हो जाती है तो आपलोग तत्काल मदद करे। इनके अलावे अपने हाथ की सफाई कैसे करे। गंदगी बीमारी की जड़ है। शरीर के अंदर गंदगी के जाने का पहला श्रोत हाथ है। इसके लिये हाथ को खाने से पहले, खाने के बाद साबुन से जरू धोये। रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अबुल कलाम के निर्देश पर जिले के  12 विदयालय में ये कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमे सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में मध्य विद्यालय मधुबन, उर्दू मध्य विद्यालय फकीर टोला सहित कई विदयालय में किया गया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य कोकब सुल्ताना, प्रशिक्षक राजेश कुमार वर्मा, मो साहेब आलम, उपेंद्र मुखिया, मोतिउर रहमान, बीआरपी तारिक अंजुम सहित विदयालय के प्राचार्य एव शिक्षक मोजूद थे।

गुरुवार, 27 सितंबर 2018

कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया सात निश्चय योजना, पक्की सड़क, गली-गली नली योजना
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत गली-नाली एव पक्की सड़क योजना मुखिया, पंचयात सेवक एव वार्ड कार्यान्वयन समिति के लिये कामधेनु गाय बन गया है। कमीशनखोरी इस कदर बढ़ गया है मनरेगा योजना को भी पीछे छोड़ दिया है। यही कारण है कि इस योजना का अब ईमानदारी से संचालन नही हो रहा है। 
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिमरी पंचयात के वार्ड नंबर 12 में पीसीसी सड़क निर्माण में जमकर अनियमिता बरता गया है। 5 से 6 इंच की ढलाई की जगह एक से डेढ़ इंच ही सड़क की ढलाई किया गया। शिकायत मिलने पर बीडीओ मनोज कुमार एव जेई गौरव कुमार खुद स्थल पर पहुच सड़क का जांच किया। मात्र एक इंच से डेढ़ इंच सड़क का निर्माण होते देख बीडीओ भड़क गया। बीडीओ ने तुरंत ही कार्य को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि उक्त सड़क आधा से ज्यादा का पीसीसी  निर्माण एक दिन पहले ही कर दिया गया था। दूसरे दिन घटिया सड़क निर्माण की जानकारी बीडीओ को मिला तब स्थल पर पहुच जांच पड़ताल किया। 
क्या कहा बीडीओ ने---
बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य मे धांधली किया गया। बिना जेई की जानकारी के ही सड़क का पीसीसी का ढलाई कार्य शुरू किया। हमने जेई को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपनी उपस्थिति में प्राक्कलन के मुताबिक दुबारा सड़क का ढलाई करावे। इनके साथ ही जेई से पूरा रिपोर्ट की मांग किया गया है।  
क्या कहते है जेई---
जेई गौरव कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण की जानकारी हमको नही दिया गया था। पीसीसी मे काफी अनियमितता है। दुबारा से सड़क का पीसीसी करने को कहा गया है। अगर प्राक्कलन के मुताबिक सड़क का निर्माण नही होता है तो मापी-पुस्त किसी भी कीमत पर नही बनेगा। जेई ने बताया कि जिस योजना में मेरी उपस्थिति रहेगी उसी का एमबी बुक होगा।

कमीशन का है बड़ा खेल----
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना एक लोकप्रिय योजना है। लेकिन कमीशन के लुटेरे ने इसे भी धंधा बना लिया। वार्ड में वार्ड कार्यान्वयन समिति को इस योजना में पक्की सड़क, नाली-गली, बनाना है। लेकिन ये योजना भी भर्ष्टाचार का भेंट चढ़ गया। वार्ड कार्यान्वयन समिति के वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष एव सचिव का कहना है कि जब तक मुखिया एव पंचयात सचिव 18 प्रतिशत कमीशन नही लेता तब तक योजना का 60 प्रतिशत राशि वार्ड को नही देता है। बस कमीशन का खेल यही से शुरू होता है। चूंकि ग्राम पंचायत को वार्ड में योजना संचालित करने लिये राशि निर्गत करना है। 
वार्ड में 20 से 30 लाख को योजना होता है संचालित---
राज्य सरकार ने सभी वार्डो के लिये योजना संचालन में एक निश्चित राशि तय कर दिया है। जिसमे एक वार्ड में एक साल मे 14 लाख से अधिक का योजना की स्वीकृति नही देना है। चूंकि दूसरे वार्ड को भी देखना है। लेकिन कमीशन के खेल में एक एक वार्ड में मुखिया एव पंचयात सचिव ने 20 से 30 लाख तक का योजना खोल दिया है। उसी पंचयात के दूसरे वार्ड में योजना शून्य है। हालांकि इस बात पर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह की किसी पंचायत की जानकारी मिलती है तो निश्चित ही जांच कर करवाई किया जायेगा।
फेनगो के पास दुर्घटना होने से बची जनहित एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी
काऊ केचर ट्रेक से सटकर झूकने से हुआ ऐसा हालात
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

 रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर ढाई घंटे तक जनहित एक्सप्रेस फंसी रही। जनहित एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से सहरसा की ओर आ रही थी।
धमारा घाट स्टेशन के लाइन नंबर-3 से गुजर रही जनहित एक्सप्रेस के विद्युत इंजन का काउ केचर ट्रैक से सटकर झुक गया। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी। इसके बाद लाइन नंबर-3 पर चल रहे ट्रैक लिफ्टिंग का कार्य पूरा करते जनहित एक्सप्रेस सहरसा के लिए चलाई गई। ट्रेन लेट होने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
भोजन-पानी के लिए वे तरस गए। हालांकि ट्रेन को अचानक रोके जाने और ट्रैक पर होता काम को देखकर ट्रैक धंसने की चर्चा होने लगी।
इधर ट्रैक धंसने की बात को महज अफवाह बताते समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीईएन थ्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि धमारा घाट स्टेशन के लाइन नंबर-3 पर कॉशन लगाकर ट्रैक लिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा था। इस कार्य के तहत ट्रैक को ऊपर उठाकर गिट्टी निकालकर साफ करने का काम चल रहा था।
इस लूप लाइन पर हो रहे कार्य को रोकते ट्रेनें गुजारी जा रही थी। डीजल इंजन लगी ट्रेन को गुजारने में कोई दिक्कत नहीं आई। लेकिन इलेक्ट्रिक इंजन लगी जनहित एक्सप्रेस को गुजारने के दौरान इंजन की सुरक्षा के लिए लगा काउ कैचर ट्रैक से सटने लगा। चालक ने ट्रेन रोक दी।
उन्होंने कहा कि धमारा घाट स्टेशन पास ट्रैक सुरक्षात्मक कार्य के कारण कॉशन लगाकर मात्र 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन गुजारी जा रही थी। इस कारण यहां ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी।
हाटे-बाजारे महेशखूंट के पास फंसी: पसराहा के पास रेल लाइन में धंसने या आई ्रकोई खराबी के कारण सहरसा से सियालदह जाने वाली हाटे बाजारे एक्सप्रेस महेशखूंट में रोकी गई।
श्रोत-लाइव हिंदुस्तान

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

26 वा अनुमंडल स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न
मंत्री दिनेशचंद्र यादव, सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विधायक रत्नेश सादा एव पूर्व विधयाक डॉ अरुण कुमार ने किया दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

26 वा अनुमंडल स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हो गया। बिहार सरकार के लघु सिंचाई एव आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने उदघाटन के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि अनुमंडल सभी लोगो का है। सभी लोगो को एक साथ आकर मानना चाहिये। यहां अनुमंडल कार्यालय बना, एसडीओ, डीएसपी, राष्टीय राजमार्ग जुड़ा। एक भी गांव उस अनुमंडल में नही बचा है जिसमे पक्की सड़क ना बना हो। नगर पंचायत बना। मानसी से हरदी- चौघरा तक सड़क बनेगी। इसमें चार बड़े बफे पूल बनेगा। बागमती नदी सहित चार बड़े बडे पूल बनेगा। महेसखुट से सिमरी बख्तियारपुर से पूर्णिया तक एनएचएआई से बनेगा, जिस पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होगा। गेमन इंडिया इस सड़क का निर्माण करेगा। 


 जाप संरक्षक एव मधेपुरा सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि माननीय मंत्री दिनेशचंद्र यादव की अनुमंडल बनाने में महती भूमिका निभाया। इस अनुमंडल का नीव माननीय लालू प्रसाद यादव ने रखा। इस कोसी क्षेत्र में कई लोगो को प्रतिनिधित्व किया। लेकिन विकास नही हुआ।सहरसा, सुपौल एव मधेपुरा निरक्षता के अंतिम पायदान पर है। सिमरी में एक भी सरकारी इंटर कॉलेज नही होना आश्चर्य है। कोसी राजनीति का बहुत बड़ा गढ़ रहा है। कोसी, सीमांचल एव मिथलांचल से सरकार बनती है। अनुमंडल अस्तपताल बना, देश मे आयुष्मान का उद्घाटन देश मे माननीय पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। लेकिन देश के अस्पताल का हाल देखिये। देश के अस्पताल की हालत बहुत बुरी है। मात्र 170 सहरसा, 120 मधेपुरा में  एएनएम है। ऐसी हालत है अस्पताल में। गांव में डॉक्टर तो दिखाई ही नही देता है। हम  बिहार के एजुकेशन के सवाल पर बात करे, बेटी की बात करे, तब स्थापना दिवस का साकार होता है। स्थापना दिवस मनाने की बात में सबसे ज्यादा सुंदर सिमरी बख्तियारपुर बने ये सोच होनी चाहिये। सिमरी बख्तियारपुर का  अनुमंडल अस्पताल, एनएच 107, बहुत बड़ी समस्या है। 8 साल में डुमरी पूल में दो पाया भी नही बन सका। ये कैसा विकास हुआ। विकास में कोई मतभेद नही है। हम सब मिलकर अनुमंडल का विकास करे। 

सोनबरसा के विधयाक रत्नेश सादा ने कहा कि दिनेश चंद्र यादव ने अपनी सुख-सुबिधा को छोड़कर सिमरी बख्तियारपुर को अनुमंडल बनबाया।
डॉ अरुण कुमार ने कहा कि कोसी के इलाके के एक एक बच्चे जनता है कि कोसी क्षेत्र का विकास अगर कोई किया है तो वो है दिनेश चंद्र यादव। दिनेशचंद्र यादव ने विकास का जो इतिहास बनाया है वो कभी मिटने वाला नही है। सिमरी बख्तियारपुर का मान-सम्मान को देश के मानचित्र पर लाया है। दिनेश चंद्र यादव अगर नही रहते तो आज सिमरी नही बल्कि सोनबरसा राज अनुमंडल बनता। 
डीडीसी राकेश कुमार ने अनुमंडल वासियो को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग लोकशिकयत निवारण कार्यालय का भरपूर उपयोग करे। ये एक ऐसा कार्यालय है जहाँ इसका चर्चा पूरे विश्व मे होता है। बहुत जल्दी ही लोक शिकायत के मामले में बिहार को अंतरराष्ट्रीय पुरष्कार मिल रहा है। 
लोजपा के प्रदेश महासचिव युशूफ सलाउद्दीन ने अनुमंडल स्थापना दिवस के मोके पर सभी लोगो को सुभकामना दिया। 
नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा ने इस अवसर पर सभी लोगो को धन्यबाद दिया एव नगर पंचायत की विकास को आगे बढ़ने में सहयोग की अपील किया। 
ना नारियल फोड़ा, ना फीता काटा डुमरी पूल हो गया चालू
चर्चित डुमरी पूल 8 साल बाद आम लोगो के लिये हुआ चालू

वर्तमान समय मे सिर्फ पैदल एव बाइक ही पूल पर चलेगा।

डुमरी पूल के ध्वस्त होने के बाद सड़क मार्ग से कोसी का कट गया संपर्क

महेंद्र प्रसाद, सहरसा


विगत 8 साल से कोसी इलाका का संपर्क डुमरी पुल के ध्वस्त होने से कट गया था। यही कारण था कि आमलोगों को परेसानी के साथ साथ समान की कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल आया गया था। अब लोगो ने राहत की सांस लिया है। बीपी मंडल सेतु के नाम से चर्चित ये पूल के बंद होने से कोसी इलाके के लोग बहुत ज्यादा परेशान हो गया था।

इससे  कोसीवासियों को तत्काल नाव की सवारी की झंझट से मुक्ति मिल गई। यहां बता दें कि बीपीमंडल सेतु ध्वस्त होने से आवागमन बंद था। कोसी क्षेत्र के लोगों के आवागमन का एक मात्र सहारा नाव था।
अब  पैदल एव दो पहिया वाहन का आवाजाही शुरू  होने से लोगो ने राहत की सांस लिया है।
उल्लेखनीय है कि पहले पुल पर पैदल आवाजाही के लिए मंगलवार की शाम पांच बजे का समय निर्धारित किया गया था। इसके दूसरे दिन बाइक सवार की आवाजाही के लिए पुल खोल दिए जाने का आश्वासन एनएच के अधिकारियों द्वारा दिया गया था। लेकिन कार्य एजेंसी ने आमलोगों की परेशानी को देखते हुए इसे 27 घंटे पहले ही पैदल व बाइक सवारों की आवाजाही के लिए एक साथ खोल दिया। पुल पर आवाजाही शुरू होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसे देखने के लिए दूरदराज से लोग यहां पहुंच गए। कोई पैदल तो कोई बाइक से। बहरहाल आवाजाही शुरू हो जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वही पुल पर आवाजाही शुरू होने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह था। पुल पर लोगों की आवाजाही को कोई मोबाइल से तस्वीर खींचा तो कोई वीडियो बनाकर संदेश दूसरे को भेजा। कई लोग सेल्फी लेने में मशगूल थे।

चार चक्के वाहन में सिर्फ एम्बुलेंस को ही पार करने की अनुमति मिली है।
कार्य एजेंसी सूत्रों के मुताबिक पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है। डुमरी पुल पर चार चक्का और भारी वाहनों के आवागमन शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि एम्बुलेंस को चलने में परेशानी नहीं होगी। चार चक्के वाहन में सिर्फ एम्बुलेंस को ही पार करने की अनुमति दी गई है। दरअसल जब तक नवनिर्मित डुमरी पुल का सेंट्रिंग नहीं खुल जाता है तब तक डुमरी पुल पर सिर्फ बाइक और पैदल ही आवागमन हो सकेगा। दूसरी ओर सेंट्रिंग खुलने के लिए कोसी नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ेगा।
अभी चल ही रहा है पुल पर निर्माण कार्य
अभी डुमरी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। पुल पर आवागमन शुरू तो हो गया है। लेकिन अभी तक पुल के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा नहीं हो सका है। एक तो पुल पर तराई का कार्य चलता रहेगा। इसके अलावा अभी फुटपाथ का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। दोनों साइड रेलिंग का कार्य भी अभी जारी है। 
न फीता कटा और न ही नारियल फोड़ा गया और पुल हो गया चालू
सोमवार को अचानक दिन के दो बजे के करीब क्षतिग्रस्त बीपीमंडल पुल पर पैदल एवं बाइक सवार की आवाजाही शुरू करवा दी गई। इसके पूर्व लोगों को नदी आर पार करने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ रही थी। पुल पर आवाजाही शुरू होते देख उसराहा घाट पर नाव पर बैठे दर्जनों यात्री नाव से उतरकर पैदल पुल को आरपार करने के लिए कूच कर गए। दोपहर एक बजे तक पुल पर आवाजाही शुरू नहीं होने से लोगों को आशंका थी कि शायद शुरू नहीं हो पाएगा। वही पुल के उत्तरी भाग में विधायक प्रशासन एवं विधायक समर्थकों का जमावड़ा को देख कर लोगों को यह एहसास हो गया था कि आवाजाही शुरू होने का उद्घाटन फीता काटकर या नारियल फोड़कर  किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

रविवार, 23 सितंबर 2018

अनुमंडल स्थापना दिवस 24 को, तैयारी पूरी, आएंगे सासंद, मंत्री एव विधयाक
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

22 के बदले 24 को हो रहा अनुमंडल स्थापना दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर लिया गया है। अनुमंडल कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य चोक पर तोरणद्वार बनाया गया है। 
आएंगे सासंद, मंत्री एव विधयाक----
अनुमंडल स्थापना दिवस को लेकर कई जनप्रतिनिधि एव अधिकारी इस अनुमंडल स्थापना दिवस में शिरकत करेंगे। जाप संरक्षक सह मधेपुरा सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सासंद के अलावा अनुमंडल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने वाले बिहार सरकार के लघु सिंचाई एव आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेशचंद्र यादव, अनुसूचित जाति, जन जाति कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव, सोनबरसा राज विधायक रत्नेश सादा, पूर्व विधयाक डॉ अरुण कुमार, सुरेंद्र यादव, कोसी आयुक्त श्री मति सफीना ए एन, डीआईजी शुरेश चौधरी, जिलाधिकारी श्री मति शैलजा शर्मा, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, अपर समाहर्ता धीरेंद्र कुमार झा, उपविकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह, इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 
होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम---
कार्यक्रम का शुभारंभ दिन के 2 बजे होगा। उद्घाटन के बाद छोटे छोटे स्कूली बच्चे का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। संध्या के 8 बजे से पटना के रिलायवल ग्रुप के कलाकार के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी कर लिया गया है।

शनिवार, 22 सितंबर 2018

ट्रैन से स्टेशन तक चला चेकिंग अभियान, कोई सामान छोड़कर भागा तो कोई पैदल ही, वसूला गया जुर्माना
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


डीआरएम के निर्देश पर बनाया गया उड़नदस्ता टीम ने सहरसा-मानसी रेलखंड अंतर्गत कई स्टेशन का सघन टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान से जहा बेटिकट यात्री में हड़कंप मच गया, वही टिकट काउंटर पर टिकट काटने के लिये यात्री की भीड़ जमा हो गया। समस्तीपुर मंडल प्रबंधक आर के जैन के द्वारा गठित विशेष टिकट जांच दल के द्वारा टिकट जांच किया गया। इस दौरान 25 यात्री एव बिना समान बुक कराये यात्रा करने वाले 127 यात्री को पकड़ा, जिससे जुर्माने एव भाड़ा के रूप में 19700 हजार रुपये वसूल किया गया। डीआरएम स्क्वाड टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक वाणिज्य प्रबंधक कुमार के निर्देशन पर चलाये जा रहे है। जांच टीम ने गाड़ी नंबर 15284 जानकी एक्सप्रेस, 15530 हाटे बाजारे एक्सप्रेस, सवारी गाड़ी, 15209 जनसेवा एक्सप्रेस तथा सवारी गाड़ी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम स्क्वाड के प्रभारी कपिलेशर राम, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुख्यालय गणेश कुमार भगत तथा दल में शामिल राजकुमार साह, हरिहर साहू, धर्मवीर यादव, रमेश यादव, रमेश कुमार, नीरज राज, अग्रेन बैठा, शिवनारायण सिंह, आदि शामिल था। मिनी स्क्वाड सहरसा के प्रभारी गोपाल रजक एव स्टेशन अधीक्षक दिलीप विश्वास सामिल था। जाँच मानसी, बदलाघाट, धमारघाट, सिमरी बख्तियारपुर सहित कई स्टेशन का जांच किया।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...