सोमवार, 31 दिसंबर 2018

नये साल में केंद्र सरकार ने बिहार में कर दिया सड़को एव पुलों का बरसात, 6804 करोड़ की कई योजनाओं की स्वीकृति


दरभंगा से समस्तीपुर 50 किलोमीटर फोर लेन के लिये 1612 करोड़
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

विक्रमशीला सेतु के समानान्तर नये 4 लेन पुल का निर्माण तथा नवगछिया-भागलपुर राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण समेत पीएम पैकेज के अंतर्गत 6804 करोड़ कई महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बात की जानकारी पथ निर्माण विभाग- बिहार सरकार नन्द किशोर यादव ने आज ट्वीट कर के दी है। बता दें कि सोमवार को नईदिल्ली में बिहार के लिए प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के अन्तर्गत सड़क एवं पुल परियोजनाओं के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है।
 नंदकिशोर यादव का ट्वीट---
1900 करोड़ की लागत से बनने वाली पुल की लंबाई 4.37 किमी होगी और पहुंच पथ के लिए 10.6 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। समानांतर पुल के चालू होने के बाद विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा। खासकर भारी वाहनों का दबाव नहीं के बराबर होगा। वाहनों के दबाव कम होने से विक्रमशिला सेतु की 20-25 साल लाइफ और बढ़ भी जाएगी।

बक्सर चौसा होते हुए मोहनिया पथ को राष्ट्रीय उच्च पथ के रूप में घोषित करते हुए 960 करोड़ की लागत से 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की लम्बाई 64 किमी।
समस्तीपुर से दरभंगा तक चार लेन राष्ट्रीय उच्च पथ का निर्माण किया जाएगा। 50 किमी चार लेन सड़क के लिए भारत सरकार ने 1612 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है। वहीं रोसड़ा से बहेड़ी होते हुए दरभंगा तक 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। 78 किलोमीटर लम्बी सड़क के लिए 452 करोड़ स्वीकृत की गई है।
भागलपुर से ढाका मोड़ तक चार लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के लिए 1121 करोड़ स्वीकृत हुए है। इस सड़क की लम्बाई 62 किलोमीटर होगी।
हाजीपुर से बछबाड़ा के बीच 75 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी । इसके निर्माण के लिए 552 किमी स्वीकृति की गई है।
सवर्न से चकाई तक सड़क निर्माण के लिए 80 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की लम्बाई 18 किलोमीटर होगी
सरायगढ़ लालगंज गणपतगंज सड़क निर्माण के लिए 127 करोड़ रुपए स्वीकृत की गई है। 10 मीटर चौड़ी राष्ट्रीय पथ का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की लम्बाई 10 किलोमीटर होगी।

शनिवार, 29 दिसंबर 2018

मुश्लिम संगठन फरवरी में हिन्दू-मुश्लिम के गरीब के बेटी के सामूहिक शादी का आयोजन

गुजरात की एक संस्था के सहयोग के सिमरी बख्तियारपुर के मुश्लिम लोग करवा रहे है आयोजन
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर के रानीहाट मस्जिद में हजरत मौलाना महबूब उर रहमान की अध्यक्षता में इमामो की एक बैठक का आयोजन किया गया।
अइममा मसाजिद संगठन के अध्यक्ष इमाम मस्जिद हाफ़िज़ मोहम्मद मुमताज़ रहमानी ने कहा कि आगामी वर्ष के फरवरी माह में  सिमरी बख्तियारपुर में जमीयत-उल-उलमा के अध्यक्ष हज़रत मौलाना सैयद अरशद मदनी की अध्यक्षता  में एक जलसा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
       इस अवसर पर हज़रत मौलाना महबूब-उर-रहमान कासिमी ने कहा कि संगठन इमाम मस्जिद द्वारा सामूहिक विवाह का एक आयोजन फरवरी में सिमरी बख्तियार पुर में आयोजित किया जाएगा। अल्लाह बेटियों को रहमत बना कर भेजा है, लेकिन लोग आज इसे एक बोझ मानते हैं। आज शादियों में फजूल और बेकार खर्च इतना बढ़ गया है कि युवा लड़कियां माता-पिता के घरों पर ही बूढ़ी हो रही हैं। लोग बिना तिलक दहेज के शादी को तैयार नहीं हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप गरीब की बेटियों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता है । लेकिन इन परिस्थितियों  में कुछ संगठन ऐसे भी हैं जो सामूहिक विवाह का आयोजन करके गरीब माता-पिता के बोझ को कम करने की कोशिश करते हैं। गुजरात में एक चैरिटी संगठन है  जिनका संरक्षण आइम्मा मस्जिद संगठन को प्राप्त है। यह संगठन आगामी फरवरी में करीब 50 गरीब लड़कियों की शादी का प्रबंधन करेंगी। इस संबंध में जरूरतमंद लोग रानी बाग मस्जिद के इमाम से संपर्क करें और फार्म प्राप्त कर भर कर जमा कर दें। इस सामूहिक विवाह समारोह में गरीब मुस्लिम समुदाय के साथ साथ हिन्दू या अन्य धर्मों के लड़कियों के अभिभावक जो गरीब और नि:सहाय हैं भी शामिल हो सकते हैं और उनके धर्मों के अनुसार उनके बच्चियों का विवाह संपन्न कराया जायेगा। 

इस तरह का सामाजिक कार्य कर रहे देश मे जाने माने संगठन जमीयत अल-उलमा का गठन देश और अल्पसंख्यक की सेवाओं के लिए किया गया था।  और यह संगठन अभी भी इस उद्देश्य पर काम कर रही है। जमीयत अल-उलमा ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि  देश को  बांट कर पाकिस्तान बनाने का  अंतिम क्षण तक  कड़ा विरोध किया।महान स्वतंत्रता सैनानी मौलाना हुसैन अहमद मदनी ने इस महान और कल्याणकारी संगठन को मजबूती दिया, और आज भी देश की एकता को मजबूत करने और मुसलमानों व समाज के पिछड़े वर्गों की समस्याओं को हल करने के लिए यह संगठन  सक्रिय भूमिका निभा रही है। 
 बैठक में शामिल मौलाना महबुब कासमी,मौलाना मजाहिरुल हक कासमी, मौलाना जियाउद्दीन नदवी,मौलाना इशतियाक कासमी, मौलाना ताज कासमी,मौलाना आदिल नदवी, मौलाना रिजवान कासमी, मौलाना नौशाद, मौलाना मोहब्बुलला,हाफिज शकील,कारी मनजर आदि उपस्थित थे।

गुरुवार, 27 दिसंबर 2018

बिजली आने से भूत एव लालटेन दोनों भागे, विकास एव शराब से कोई समझौता नही: सीएम नीतीश कुमार


दो भागों में बंटे मिथिला का एकीकरण हुआ, सहरसा-बिरौल सड़क एव डुमरी पूल पर फर्राटे लगा रही है वाहन
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

मिथिलांचल व सीमांचल के दो दिलों की धड़कन हाटी कोठी- गंडौल सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ की खुशी व उत्साह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गदगद दिखे। दो भागों में बंटे मिथिलांचल को एक करने वाले ड्रीम प्रोजेक्ट के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहे थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चौतरफा विकास व गांव-गांव तक बिजली पहुंच जाने से बिहार में अब न भूत का डर है और न ही लालटेन की जरूरत। उन्होंने कहा कि विकास व शराबबंदी से वे कोई समझौता नहीं करेंगे। राज्य के कोने-कोने से पटना की दूरी घटकर मात्र पांच घंटे करने के लक्ष्य को लेकर हर तरफ सड़क व पुलिया का जाल बिछाया जा रहा है। सिंचाई के लिए पूरे राज्य में कृषि फीडर का निर्माण किया जा रहा है। अगले साल 31 दिसम्बर तक सभी गांवों को इससे जोड़ दिया जाएगा।

वे गुरुवार को बिरौल अनुमंडल के हनुमानगर- खोड़ागाछी खेल मैदान में बिरौल से सहरसा के गंडौल तक सड़क व पंचायत सरकार भवन सहित 36 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गंडौल तक सड़क निर्माण का काम पूरा होने से बिरौल व सहरसा की दूरी घटकर मात्र 42 किमी हो गई। पहले दरभंगा से सहरसा की दूरी 160 किमी थी तो बिरौल-सहरसा सड़क निर्माण के बाद घटकर 90 किमी हो गई है। सीएम ने ने कहा कि कुशेश्वरस्थान से फुलतारा घाट के बीच 243 करोड़ की लागत से सड़क व पुल का निर्माण किया जाएगा। दो साल में यह योजना पूरी होने पर खगड़िया की दूरी 80 किमी कम हो जाएगी।

श्री कुमार ने कहा कि रसियारी से वरुना तक पुल व सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। इस योजना को पूरी करने में 1126 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। यह योजना पूरी हो जाने के बाद लोग रोसड़ा होकर सीधे हाजीपुर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिरौल से सहरसा तक की सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए दोनों ओर लोहे के बैरियर लगाए जाएंगे। इस सड़क के निर्माण से मिथिलांचल का खंडित भाग दोबारा एक हो गया है। इससे लोगों के बीच सामाजिक सारोकार बढ़ने के अलावा व्यवसाय भी बढ़ेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण होने से जिस तरह केन्द्र व राज्य सरकार चलती है, ठीक उसी तरह पंचायत राज्य की सरकार चलेगी। महात्मा गांधी के इस सपने का पूरा करने की दिशा में वे कटिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से मिलजुलकर समाजिक बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी समाज कुरीतियों को दूर भगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के साथ-साथ समाजिक कुरीतियों को दूर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

पीएम व सीएम प्रयास से घटी लोगों के बीच की दूरियां: सुशील मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दरभंगा से हवाई जहाज सेवा शुरू करने की दिशा में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में सड़कों का जाल फैलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिलों का जोड़ने का काम किया है। दोनों पहल से लोगों के बीच की दूरियां काफी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों पूर्व की सरकार ने विकास में केवल छह हजार करोड़ की राशि खर्च की थी। नीतीश सरकार 15 वर्षों में अभी तक एक लाख 19 हजार करोड़ खर्च कर चुकी है।

मधुबनी के उच्चैठ से भेजा बनेगी सड़क: नंदकिशोर

पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मधुबनी के उच्चैठ भगवती स्थान से भेजा तक पांच हजार करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद लोग भेजा होकर मेहसी तक जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दरभंगा में आठ आरओबी के निर्माण के लिए सरकार ने 200 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है।
समारोह में स्वागत का सिलसिला समाप्त होने के बाद पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव ने नवनिर्मित सड़क के महत्व व लागत पर विषेष जानकारी देते हुए कहा कि 404 करोड़ 45 लाख की लागत से बनी सड़क में दो बड़े पुल, 11 छोटे पुल एवं 21 कल्वर्ट का निर्माण कर वर्षों से बंटे मिथिलांचल व पूर्वांचल की सीमा समाप्त कर एक कर दी गई है।

डुमरी पूल लोगो के लिये हुए चालू, अब सस्ते होंगे समान


खगड़िया जिले के डुमरी घाट सोनवर्षा में बहुप्रतीक्षित पुनर्स्थापित बीपी मंडल सेतु(डुमरी पुल) के उद्घाटन समारोह में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक साथ कई घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलाघाट से फेनगो होल्ट के बीच बागमती, कमला, कोसी और मृत कोसी नदी पर 14 सौ करोड़ रुपये से चार पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार है। चौथम- नवादा के बीच बागमती नदी और 75 करोड़ की लागत से एक उच्चस्तरीय ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वहीं डुमरी पुल के समानांतर फोर लेन के लिए एक और कोसी नदी का पुल का निर्माण किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि 1380 करोड़ की लागत से महेशखूंट से मधेपुरा तक एनएच 107 का 10 मीटर चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। फिर मधेपुरा से पूर्णिया तक का भी सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। सीएम ने कहा कि 1710 करोड़ की लागत से अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी में महासेतु का निर्माण किया जा रहा है। अगले वर्ष आम लोंगों को समर्पित कर दिया जाएगा। 

बुधवार, 26 दिसंबर 2018

गुरुवार को कोसी वासी को एक साथ दो दो तोहफा, मुख्यमंत्री करेंगे इस महत्वपूर्ण पूल एव सड़क का उद्घाटन


खगरिया में जहा डुमरी पूल तो दरभंगा से बिरौल-सहरसा सड़क का करेंगे उद्घाटन
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

खगड़िया समेत कोसीवासियों को गुरुवार को एक साथ दो तोहफे मिलने वाले हैं। पहला, खगड़िया जिले में कोसी व बागमती नदी के संगम पर बने बहुप्रतीक्षित बीपी मंडल सेतु (डुमरी पुल) पर आज से परिचालन शुरू हो जाएगा।

दूसरा, कोसी और मिथिलांचल को जोड़ने वाली गंडौल-बिरौल सड़क पर भी आज से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों ही योजनाओं का खगड़िया और दरभंगा से उद्घाटन करेंगे। सीएम के साथ में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी रहेंगे।

खगड़िया के डीएम अनिरूद्ध कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुल के उद्घाटन मौके पर सीएम व अन्य मंत्री डुमरी पुल (सोनवर्षा) के पास बने मंच से लोगों को भी संबोधित करेंगे। खास बात यह कि वर्ष 2018 में सीएम तीसरी बार खगड़िया आ रहे हैं। सीएम दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे।और उद्घाटन के बाद 1.10 मिनट पर आमसभा को संबोधित करेंगे। लंबे इंतजार के बाद सड़क मार्ग से खगड़िया और कोसी के जुड़ने से लोगों में काफी खुशी है।

सहरसा से आधी हो जाएगी दरभंगा की दूरी---
गंडौल-बिरौल सड़क के चालू होने से दरभंगा की दूरी 92 किमी हो जाएगी। वर्तमान में सुपौल होकर 170 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं पटना की दूरी भी 305 से घटकर 245 किमी हो जाएगी। गुरुवार को गंडौल-बिरौल सड़क का उद्घाटन होते ही मिथिलांचल के सभी जिले आपस में जुड़ जाएंगे। दोनों इलाकों के बीच कारोबार बढ़ेगा। कोसी, कमला व बलान नदियों के कारण सदियों से आवागमन सुविधाओं से वंचित लोगों के बीच आज खुशी का माहौल है। बलुआहा-गंडौल पुल व सड़क निर्माण पर 531 करोड़ खर्च किये जाने के बाद भी लोगों को आवागमन सुविधा का लाभ नहीं होता देख सीएम ने दरभंगा को जोड़ने के लिए गंडौल-बिरौल लगभग 13 किमी सड़क व पुल निर्माण की स्वीकृति दी थी। इस नयी सड़क के माध्यम से कोसी क्षेत्र के जिलों का कारोबार दरभंगा से जुड़ जाएगा।

सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी के मुताबिक सीएम के उदघाटन को लेकर सड़क निर्माण के बचे हुए कार्य की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इस पथ में मात्र सात सौ मीटर सड़क पीचिंग बची हुई थी। जिस सड़क का एक लेयर पीचिंग का कार्य कर लिया गया है। वहीं दूसरे लेयर पीचिंग का कार्य शुरू है। गंडौल-बिरौल सड़क उदघाटन के बाद विकास के द्वार खुलेंगे।
सहरसा सहित मधेपुरा आदि जिले से दरभंगा से व्यवसायिक कारोबार बढेंगे। कोसी पर बने बलुआहा उच्चस्तरीय पुल निर्माण के बाद दरभंगा को सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए गंडौल से बिरौल तक 13 किमी सड़क का निर्माण शुरू किया गया। हालांकि कई वर्षों तक निर्माण की प्रक्रिया बाधित व मंद गति से होने के कारण वर्षो से लोगों को इस मार्ग से आवागमन सुगम नहीं हो पाया था।
खुलेगा नया रास्ता, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा : इस पथ के खुलते ही और दरभंगा से जुड़ते ही आर्थिक रूप में काफी मजबूती मिलेगी।
इलाके में मक्का, गेहूं, मखाना, दलहन की अच्छी पैदावार होती है, साथ ही मछली व्यवसाय भी इस क्षेत्र की पहचान है। साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में मिथिला नगरी पूरे जग में विख्यात है, नई सड़क से मिथिला की संस्कृति को देश विदेशों से आने वाले पर्यटक जान पाएंगे।

मिथलांचल वासियो के लिये सहरसा एव जयनगर तक कुम्भ स्पेशल ट्रेन


कुंभ मेले के लिए सहरसा और जयनगर से प्रयागराज के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन
   कोशी बिहार टुडे, सहरसा

 कुंभ मेले के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा और जयनगर से प्रयाग राज के बीच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेने 6 ट्रिप पर 14 जनवरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 05595/05596 सहरसा से प्रयागराज के जुसी के बीच चलेगी । यह ट्रेन सहरसा से प्रयागराज के जूसी के बीच 6 ट्रिप पर चलेगी।सहरसा से दोपहर 1 बजे खुलेगी और प्रयागराज के जूसी स्टेशन पर सुबह 5 बजे पहुंचेगी । वही जूसी से दोपहर 2 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 स्लीपर कोच के साथ 22 जनरल डिब्बे होंगे।

जयनगर से 6 ट्रिप पर प्रयागराज के लिए चलेंगी कुंभ स्पेशल
जयनगर से प्रयागराज जं के बीच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05539/05540 जयनगर से सुबह 6 बजे खुलेगी और रात 11:30 बजे प्रयागराज जं पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज से सुबह 4 बजे खुलेगी और रात 8 बजकर 45 मिनट पर जयनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 स्लीपर कोच के साथ 22 जनरल डिब्बे होंगे। सहरसा के डीसीआई राजेश रंजन ने बताया कि रेलवे के द्वारा चलाया गया ये ट्रैन कुम्भ मेले जाने वाले यात्रिओ के लिये काफी फायदेमंद साबित होगा।

अब इस गांव के लोग नही खायंगे मृत्यु भोज, ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लिया संकल्प


मधेपुरा के बाद अब खगड़िया में लोगो ने मृत्यु भोज को गलत कहा
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बिहार के खगड़िया जिले के रामपुर गांव के सैकड़ों युवाओं ने गांव के बाबा थान में मृत्युभोज को खत्म करने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। रामपुर के मुखिया कृष्णानंद यादव ने इन युवाओं और ग्रामीणों को मृत्यु भोज नही खाने-खिलाने की शपथ दिलाई। बीते मंगलवार को शपथ लेते हुए युवाओं ने कहा कि वे मृत्युभोज का बहिष्कार तो करेंगे ही साथ ही इसके खिलाफ अभियान भी चलाएंगे। लोगों को जागरूक भी करेंगे।
सामाजिक जागरूकता का यह कारवां कभी नहीं रुकेगा। बता दें कि एक साल पूर्व गोगरी के ही उसरी के लोगों ने कटिहारी भोज नहीं खाने का निर्णय लिया था। यह परंपरा अब भी वहां जारी है। कुल मिलाकर यह सामाजिक बदलाव की ओर इशारा कर रहा है।
दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने की थी बैठक
मंगलवार की रात रामपुर मुखिया की अगुवाई में ग्रामीणों की बैठक भी हुई। बैठक में यह बताया गया कि मृत्युभोज समाज में फैली कुरूति है। यह समाज के लिए अभिशाप है। मुखिया यादव ने कहा कि किसी भी धर्मग्रंथ में मृत्युभोज का विधान नहीं है। यहाँ तक कि किसी जानवर का बच्चा मर जाता है जानवर दिनभर खास नही खाता है। पहले मधेपुरा अब खगरिया से उठी ये आवाज बिहार के लोगो तक एक दिन जरूर पहुचेगा।
 इस मौके पर मृत्युभोज बहिष्कार करने का प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव को ग्रामीणों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।  स्रोत-हिंदुस्तान

रविवार, 23 दिसंबर 2018

अब दरभंगा से दिल्ली के लिये सीधी उड़ान, ये विमान कंपनी पहली उड़ान सेवा शुरू करेगी


30 फीसदी टिकट होगा सस्ता, दरभंगा से दिल्ली 1815 रुपये में पहुच जायेंगे।
 कोशी बिहार टुडे, सहरसा

 पटना की तुलना में  दरभंगा से दिल्ली और बेंगलुरु की हवाई यात्रा सस्ती होगी। क्षेत्रीय संपर्कता योजना के अंतर्गत दरभंगा से परिचालित होने वाले हवाई सेवा पर प्राइस कैपिंग लागू होगी। इसके अंतर्गत 50 फीसदी सीट बाजार मूल्य से कम पर मिलेगी। बदले में सेवा परिचालित करने वाले एयरलाइंस को एटीएफ पर लगने वाले एक्साइज डयूटी में 1 से 3 फीसदी तक  रिबेट के साथ-साथ सब्सिडी भी दी जायेगी।
  स्पाइसजेट   शुरू करेगी पहली सेवा--- दरभंगा से स्पाइसजेट पहली हवाई सेवा शुरू करेगी। उड़ान दू योजना के अंतर्गत कुछ एयरलाइंस ने सेवा के लिए आवेदन दिया था। स्पाइसजेट को इजाजत मिल गयी है।

76 करोड़ की लागत से 2.3 एकड़ में बनेगा सिविल एनक्लेव --- दरभंगा एयरपोर्ट पर बन रहा सिविल एनक्लेव 76 करोड़ की लागत से बनेगा। 2.3 एकड़ में फैले इस टर्मिनल भवन की क्षमता सिंगल एयरक्राफ्ट की होगी और एक समय में इसके चेक इन और सेक्यूरिटी होल्ड एरिया में 200 यात्रियों का ही आवासन  हो सकेगा। 

पोर्टा केबिन का होगा निर्माण ---दरभंगा से  जल्द हवाई सेवा शुरू करने के लिए   वहां सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए  आरंभ में पोर्टा केबिन का इस्तेमाल होगा। अगले छह महीने में इनको वर्तमान  एयरफोर्स  स्टेशन के बगल में स्थापित कर नागरिक उड़ान शुरू कर दिये  जायेंगे। साथ ही, स्थायी संरचना का निर्माण भी होगा, जिसे पूरा करने  में समय लगेगा।

30% सस्ती मिलेगी टिकट  
जगह पटना से हवाई बेस फेयर दरभंगा से हवाई संभावित फेयर
 दूरी(किमी)  (रुपये) दूरी(किमी) (रुपये)
बेंगलुरु 1609 3553 1709 2641
दिल्ली 856 2467 900 1815
 सोमवार को  होगा शिलान्यास


रभंगा एयरपोर्ट के सिविल एनक्लेव का सोमवार को शिलान्यास होगा. सिविल एनक्लेव के नींव का पत्थर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वाणिज्य-उद्योग और नागरिक  उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु रखेंगे। इस शिलान्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय  नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, केंद्रीय ग्रामीण विकास  राज्यमंत्री रामकृपाल यादव, सांसद कीर्ति आजाद, दरभंगा के विधान सभा सदस्य संजय सारावगी और क्योटी के विधान सभा सदस्य फराज फातमी भी शामिल होंगे.  कार्यक्रम दोपहर 1.45 बजे संपन्न होगा।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...