बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

प्रयागराज का महाकुंभ, संगम में डुबकी नही लगाया तो जीवन अधूरा


योगी सरकार की कुम्भ में श्रद्धालु की सुबिधा का रखा गया है पूरा ख्याल
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

12 साल के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में महाकुंभ लगा है। इस वर्ष 14 जनवरी से प्रारम्भ महाकुंभ में 22 करोड़ लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाया है। संगम के इतिहास में कुम्भ में इतने बड़ा भीड़ कभी नही आया।
डुबकी लगाने से होता है पापों का नाश---
मान्यता है कि संगम में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है। यही कारण है हिंदुस्तान क्या विदेशों के भी लोग संगम में डुबकी लगाने उमड़ पड़ा। हर दिन संगम में डुबकी लगाने के लिये लोगो की जमावड़ा लगा रहता था।
इतिहास के पन्ना में ऐतिहासिक है कुम्भ---

प्रयागराज कुम्भ सिर्फ संगम में डुबकी लगाने भर नही बल्कि कई ऐसी धरोहर है जो दिखने लायक है। हनुमान जी का सबसे बड़ा मूर्ति यही है। कहा जाता है कि  लंका के विजय के बाद हनुमान जी यहां आराम की मुद्रा में आ गए थे। यहां हनुमान की भव्य मूर्ति है। इनके अलावे सम्राट अशोक का किला है। जो देखने लायक है। इसी किला में अक्षय वट वृक्ष है। अक्षय वट वृक्ष के बारे में कहा जाता है कि ये रामायणकाल का वृक्ष है। इसी किला के पाताल लोक में भगवान की एक से बढ़कर एकमूर्ति है।
जहां तीनो नदी का मिलन हो संगम उसे कहते है----
       (फोटो- गोर से देखिये गंगा एव जमुना का दोनों अलग अलग पानी)
संगम उसे कहते है जहाँ तीनो नदी गंगा-जमुना एव सरस्वती का मिलन होता है। दो पानी गंगा एव जमुना का तो आप खुद नंगी आंखों से देख सकते है, लेकिन तीसरा सरस्वती का पानी जनवरी माह में दिखता है। जनवरी माह में सम्राट अशोक के किले से सरस्वती का स्रोत निकलता है। 

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

बड़ी खबर : शादी समारोह में चल रहे आर्केस्ट्रा में चली गोली, डांसर की मौत


सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डांसर ने तोड़ी दम, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में हो रही थी शादी
शराब, की शुरूर में मदहोश आशिक मिजाज के द्वारा चलाई गई गोली से हुई डांसर की मौत
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

 गैर कानूनी तरीके से  शराब के चल रहे दौर के बीच के शुरूर में मदहोश एक आशिक मिजाज के गोली से शादी समारोह में चल रहे आर्केस्ट्रा की डांसर की मौत हो गई है।
घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव निवासी आशिष सिंह के यहां शादी समारोह  था। शादी समारोह में में मनोरंजन के लिए नाइट क्वीन आर्केस्ट्रा पार्टी को बूक किया गया था।

बारात आने के बाद मनोरंजन के दौर शुरू हो गया।  सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब का दौर के बीच हवाई फायरिंग शुरू हो गया। रह रह कर गानों पर चल रहे गोली के बीच एक गोली डांस कर रहे डांसर के सिर में लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।
इस बीच गंभीर रूप से जख्मी डांसर सहरसा के ही रहने वाली मधु उर्फ आकृति को आनन फानन में सहरसा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
मृतक डांसर के परिजन ने बताया कि दिलीप यादव के द्वारा प्रोग्राम के लिए बूक किया गया था। आशिष सिंह की बहन की शादी समारोह में ये पुरा घटना हुई है।
वही डीएसपी मृदुला कुमारी ने बताई कि शादी समारोह में चली गोली में डांसर की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जूट गई है वहीं पुरे मामले की छानबीन की जा रही है जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

पुत्र के प्रेमिका से पिता ने रचाया शादी, इस अनोखी शादी का हो रहा है चर्चा

लड़की के पिता ने कराया था अपहरण का मामला दर्ज, लड़की की बरामदगी में खुला मामला
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बिहार के समस्तीपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की उम्र कम होने पर प्रेमिका ने प्रेमी की सहमति से उसके पिता से शादी रचा ली। यह खुलासा लड़की ने अपने अपहरण कांड के आईओ अवधेश कुमार यादव के समक्ष किया। हलई ओपी के सहायक अपर निरीक्षक सह कांड के अनुसंधानकर्ता अवधेश कुमार यादव ने बताया कि जब लड़की से पूछा कि अपने से दूने उम्र के व्यक्ति से क्यों शादी की तो लड़की ने ये खुलासा किया। उसने कहा कि पटोरी में पढ़ाई के दौरान जिस लड़के से प्रेम हुआ उसकी उम्र उससे कम होने के कारण विद्यापतिधाम में शादी करने के समय लड़के की सहमति से विधुर जीवन जी रहे लड़के के पिता से शादी कर ली।
शनिवार को पुलिस द्वारा पति के साथ लड़की की बरामदगी के बाद मामले का पूरा खुलासा हो पाया। मामले में एएसपी विजय कुमार ने बताया कि पकड़ी गई लड़की व उसके पति को कोर्ट भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि हलई ओपी क्षेत्र के लरूआ निवासी ने अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी 6 सितम्बर 2018 को हलई ओपी में दर्ज करायी थी।
इनपुट-हिंदुस्तान

शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

मस्जिद के समीप मुस्लिम युवाओ ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकाला आक्रोश मार्च, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त करवाई की मांग

स्कूल की छोटी छोटी बच्चों ने 44 शहीद की याद में 44 दीया जलाकर दिया श्रद्धांजलि
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ के जवान के समर्थन में लोगो ने रानीहाट मस्जिद से केंडिल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दिया एव पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारा लगाया। समाजसेवी अबू ओसामा के नेतृत्व में केंडिल मार्च निकाला गया। मस्जिद के पास जमा हुए लोगो ने हाथ मे तख्ती लिये पाकिस्तान एव आतंकी के खिलाफ जमकर नारा लगाया। दर्जनों युवा हाथ  में तख्ती लिए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएसपी कार्यालय तक पहुचे। जुलुश का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी अबू ओसामा ने कहा कि  पाकिस्तान पर हमला करो, आतंकी का सफाया करो के नारे लगा रहा था। इस केंडिल मार्च में वार्ड पार्षद नरेश निराला, अबू ओसामा, हाफिज मुमताज, प्रसून सिंह, अरविंद सिंह कुशवाहा, मो मोजाहिद, राहिल अंसारी, हारून रसीद, मो मोदरसिर हुसेन, मो अब्दुल्लाह, मो इम्तियाज, मो वसी अहमद, वारिस जहिद, अल्तमस इम्ब्राहिम,मो अंसार उर्फ मुक्कदम, मिनहाज आलम, वासीऊल होदा उर्फ पप्पू, सैयद कमाल अशरफ, अबू हुरैरा, सरफुदिन, मो अनवार, मो सारिक, मो मसूद, मो कमर  सहित दर्जनों युवा ने केंडिल मार्च में भाग लिया।
होलिक्रोस स्कूल के बच्चे ने 44 शहीद की याद में जलाया 44 दिया---

सिमरी बख्तियारपुर स्थित होलिक्रोस पब्लिक स्कूल के बच्चे पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर शहीद के याद में बच्चे के द्वारा 44 दीप 44 सैनिक की मृत्यु जलाकर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर विदयालय के शिक्षक रामस्वार्थ केशरी, रीना केशरी, सीमा केशरी, जूही केशरी, अजय, राजेश, धर्मेंद्र मोजूद थे।
भाजपा ने निकाला केंडिल मार्च---
गुरुवार को आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में भाजपा नेता रौशन राज बादशाह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्टेशन चौक से डाक बंगला चौराहा तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला।
  भाजपा नेता रौशन राज बादशाह ने कहा कि हम सभी हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से शीघ्र आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग करते है।
भाजपा नेता संजीव भगत ने हमले में शहीद जवानों की शहादत पर कोटी-कोटी नमन करते है एवम हमले में घायल जवानों की शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करते है। 
      इस मौके पर सोनू कुमार, भवेश कुमार,पंकज कुमार,सुमित कुमार,गुड्डू चौरसिया, सिंपल चौरसिया, रवि रक्षा,अरुण बॉस,आयुष कुमार,रौशन वोडाफोन, नितिन केसरी,साहिल श्रीवास्तव, गगन यादव,राजकिशोर सिंह,दिवाकर गुप्ता,बजरंगी लाल,ऋतु राज,अरविंद भगत,गोपाल कृष्ण आदि उपस्थित थे।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

आतंकी हमला में मरने वाले सीआरएफ की जवान की संख्या हुई 42, देश मे जवदस्त गुस्से, पाकिस्तान से इस बार हो जाये आर-पार

जम्मू कश्मीर के  पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला, सामने आईं दिल दहलाने वाली तस्वीरें
मरने वाले सीआरपीएफ के 40 जवान एव आरओपी के 2 जवान शहीद, देश मे गुस्सा
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमले में अब तक 42 जवान शहीद होने की खबर है।  यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस हमले में 42 जवान शहीद हुए हैं, वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
आतंकियों ने पुलवामा के अवंतीपुरा में इस हमले को अंजाम दिया। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह हमला श्रीनगर-जम्मू हाईवे के अवंतीपोरा में गोरीपोरा इलाके में किया गया है। इस हमले में अब तक 42 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं दर्जनों जवान गंभीर रूप से घायल हैं। सीआरपीएफ का 2500 जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था तभी ये हमला।
सीआरपीएफ के काफिले को हाईवे पर एक कार में आईईडी लगाकर निशाना बनाया गया। धमाके के बाद आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। जब सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला तो आतंकी मौके से भाग निकले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे वीर जवानों की सहादत को हम सलाम करते है। आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण कार्य किया है। इनका समुजित जबाब दिया जायेगा। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमे मालूम है कि हमे की करना है। इस समय देश गुस्से में है। इसका माकूल जवाव दिया जायेगा। 

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिये इस ट्रेन की खासियत एव किराया

भारत मे पहली तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

दिल्ली से वाराणसी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस  ट्रेन 18  की वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1,850 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,520 रुपये होगा। किराये में खानपान सेवा शुल्क शामिल है।
रेल अधिकारियों के अनुसार  वापसी यात्रा के दौरान चेयर कार की टिकट का किराया 1,795 रुपये जबकि एक्जीक्यूटिव कार टिकट का किराया 3,470 रुपये होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इतनी ही दूरी के लिए शताब्दी ट्रेनों के किराये की तुलना में चेयर कार का किराया 1.5 गुना है और प्रीमियम ट्रेन में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित किराये से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1.4 गुना अधिक है।
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 फरवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन में दो श्रेणियां-एक्जीक्यूटिव और चेयर कार हैं और इनमें भोजन की कीमत अलग-अलग है।
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव श्रेणी में सुबह की चाय, नाश्ते और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे जबकि चेयर कार के यात्रियों को इन सब के लिए 344 रुपये देने होंगे।
नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार के लिए क्रमश: 155 रुपये और 122 रुपये देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार में क्रमश: 349 रुपये और 288 रुपये देने होंगे।
इनपुट-हिंदुस्तान

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

कोपरिया में रुकेगी जानकी एक्सप्रेस, वैशाली की भी सहरसा से चलने की संभावना

वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सहरसा से परिचालन को लेकर सासंद करेंगे रेलमंत्री से मुलाकात
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

15284 मनिहारी-जयनगर जानकी एक्सप्रेस के ठहराव बहुत जल्दी ही कोपरिया स्टेशन पर ठहराव होगा। जानकी एक्सप्रेस की ठहराव की मांग लंबे समय से कोपरिया के लोग कर रहा था। सासंद चोधरी महबूब अली कैसर ने फोन कर बताया कि काफी मेहनत के बाद कोपरिया में जानकी का ठहराव हुआ था। इनके ठहराव को लेकर कई पत्र रेलमंत्री को लिखा है। सासंद श्री कैसर ने कहा कि जीएम हाजीपुर एव डीआरएम समस्तीपुर से बात हुई है। जानकी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर कोपरिया रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन होग। जानकी का ठहराव किस दिन से होगा जल्दी ही रेलवे तिथि की घोषणा करेंगे। सासंद ने कहा कि वैशाली एक्सप्रेस का सहरसा से परिचालन के लिये रेलमंत्री को पत्र को लिखा था। जल्दी ही इस मामले में रेलमंत्री से मिलकर वैशाली का सहरसा से परिचालन का अनुरोध करेंगे।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...