बुधवार, 31 जुलाई 2019

अगर आपको इस सावन की पावन माह में देश की सभी 12 ज्योतिलिंग का दर्शन एक साथ करना है तो आये यहां

एक साथ 12 ज्योतिलिंग का लगा दर्शन मेला, प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय श्रद्धालु को करा रहा दर्शन
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

नगर पंचयात के कला भवन में वुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की नई शाखा सिमरी बख्तियारपुर का शुभारंभ द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला एवं स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी व राजयोग मेडिटेशन शिविर का शुभारंभ हुआ। 
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एस.डी.एम. वीरेंद्र कुमार, डी.एस.पी. मृदुला कुमारी, उद्योगपति सुशील जायसवाल, समस्तीपुर से आए बी.के. कृष्ण अग्रवाल, सहरसा सेवा केंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने दीप प्रज्वलन द्वारा संयुक्त रूप से किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस.डी.एम. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज के तनाव भरे युग में लोग शांति की तलाश में हैं और सिमरी बख्तियारपुर में नए सेवाकेंद्र के खुलने से निश्चित रूप से यहाँ के लोगों की वो तलाश पूरी होगी। श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का आयोजन एक छत के नीचे करने पर उन्होंने संस्थान को बधाई दी और भक्तजनों के लिए इसे सुनहरा अवसर बताया।
डी.एस.पी. मृदुला कुमारी ने नए सेवाकेंद्र के खुलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आध्यात्मिकता को अपने दैनिक जीवन में स्थान देने से हमारे विचारों में सकारात्मकता आती है और हम स्वयं को नकारात्मकता से दूर रख पाने में सक्षम हो पाते हैं।

स्नेहा बहन ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति की अनुभूति कराई व अपने उद्बोधन में कहा कि राजयोग हमारी सभी समस्याओं के समाधान की कुंजी है। इसके अभ्यास से हमारा मन शक्तिशाली होता है और हमारा जीवन सदा के लिए तनावमुक्त व ख़ुशनुम: बन जाता है। इसका तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण पोस्ट ऑफिस गली रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र पर 3 अगस्त से प्रातः 7:30 बजे, अपराह्न 3:30 बजे, 5:30 बजे और 8:30 बजे चार सत्रों में दिया जायेगा. उन्होंने शहरवासियों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने बताया कि कला भवन में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन भक्तगण आज से लेकर 6 जुलाई तक  प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक कर सकते हैं.
 स्वागत भाषण शिक्षिका पूनम केसरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सहरसा से पधारे इंजीनियर शिव शंकर सिंह ने किया। संचालन समस्तीपुर से पधारे बी.के. कृष्ण अग्रवाल ने किया। ओमप्रकाश भाई ने विद्यालय का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधेश्याम अग्रवाल, अमर दहलान, अवधेश भगत, कृष्णमोहन झा, रौशन कुमार, उमाशंकर भाई, शत्रुघ्न चौधरी, गौरी बहन, कामिनी बहन आदि मौजूद थे।

सत्ताधारी लापता, महागठबंधन के नेता कर रहा है बाढ़ पीड़ित का मदद

भीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी बाढ़ पीड़ित के मदफ़ में आगे आये
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

भीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी कई महागठबंधन के कार्यकर्ता के साथ कोसी तटबन्ध के अंदर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मुकेश सहनी सिमरी बख़्तियारपुर एव सलखुआ के  कई  टोला पहुच प्रभावित परिवार से मुलाकात कर गरीब, दलित परिवार के बीच राहत का वितरण किया। सरकार के द्वारा इन बाढ़ पीड़ित को अबतक क्या सहायता मिला है जानकारी लिया। इस दौरान कई बाढ़ पीड़ित लोगों को तत्काल चुरा, सक्कर सहित अन्य सामग्री का वितरण किया।  

मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार के द्वारा जो वर्तमान में मदद दिया जा रहा है उसमें तेजी लाने की जरूरत है। इस दौरान श्री सहनी सीओ से बात कर कटाव के बारे में बताया। मुकेश सहनी सिमरी बख़्तियारपुर विधानसभा के कई पंचयात सिरवार, पकियारा, चोरनिया, विशुनपुर, घोघसम, हासुलिया, बेलवाड़ा, सलखुआ प्रखंड के अलानी, रंगिनिया, करहरा, सोथी, चानन, सिसवा आदि टोला पहुच लोगो से मिले।  भीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहनी ने बाढ़ पीड़ितों को सरकार के द्वारा दिया जा रहा लाभ नाकाफी बताया। मुकेश सहनी के साथ उपाध्यक्ष बैजनाथ सहनी, जिलाध्यक्ष दिनेश निषाद, रामसागर यादव, प्रधान महासचिव भोगी सहनी, गुंजन देवी, रणवीर यादव, हीरा भगत, दिनेश यादव, कुसुमलाल चौधरी, मिथलेश चौधरी, उदेश महतो सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।

रविवार, 28 जुलाई 2019

मां-बेटी नदी पार एक पूल से कर रही थी, पति ने देखा कि धक्का मारकर मां-बेटी को नदी के तेज धारा में धकेल दिया
खगड़िया जिला के मां कात्यानी मंदिर के समीप पूल के समीप घटी घटना
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र स्थित कोसी की उपधारा में शनिवार की देर शाम गर्भवती महिला तीन साल की बेटी के साथ डूब गई। घटना उस समय की है जब गर्भवती महिला ससुराल से मायके जाने के लिए पति और बेटी के साथ कोसी नदी की उपधारा के उपर बने कात्यायनी पुल संख्यां 50 को पार कर रही थी। रविवार की दोपहर तक नदी में डूबी महिला और बेटी का पता नहीं चल पाया। हालांकि एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है।
कोसी की उपधारा में डूबी 23 वर्षीया समता कुमारी अमनी गांव के पंकज सिंह की पत्नी और बंगलिया गांव निवासी कमलेश्वरी सिंह की बेटी थी। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। मानसी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गर्भवती के पिता ने आरोप लगाया कि दामाद ने ही उनकी बेटी समता और तीन साल की नतिनी पूजा को कोसी नदी की उपधारा में धक्का देकर हत्या की है। वहीं पति पंकज सिंह ने कहा कि वे अपनी पत्नी और बेटी को बाइक से पहुंचाने बंगलिया गांव जा रहे थे कि कात्यायनी पुल पर पत्नी समता बेटी पूजा को लेकर बाइक से उतरी और अचानक नीचे कूद गई।
पीड़ित पिता कमलेश्वरी सिंह ने बताया कि करीब पांच साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक ठाक था। लेकिन इसके बाद दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होते रहती थी। शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई। मामला शांत होने पर पंकज ने पत्नी और बेटी को पहुंचाने के लिए बंगलिया गांव के लिए रवाना हुआ कि यह हादसा हुआ।
इधर मानसी थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। अभी तक आवेदन भी नही आया है। लापता मां -बेटी की खोजबीन की जा रही है।श्रोत-हिंदुस्तान।

शनिवार, 27 जुलाई 2019

डीलर के खिलाफ सलखुआ का बाढ़-पीड़ित ने किया अनुमंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन
डीलर सागर कुमार एव आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सलखुआ प्रखंड के बाढ़-पीड़ित पंचयात के लगभग एक सो से ज्यादा लाभुकों ने डीलर सागर कुमार के खिलाफ अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। लाभुक डीलर एव बीएसओ के खिलाफ नारेबाजी कर कर रहा था। लाभुकों ने बताया कि डीलर के द्वारा कई माह से खाद्यान नही दिया गया। जब भी  भी डीलर के पास जाते है तो कहता है कि अभी खाद्यान का उठाव नही हुआ है। चार वार्ड के सैकड़ों  लाभुक  संतोष कुमार, बिपत सिंह, रणवीर सिंह, अशेसर सिंह, नागेश्वर सिंह, गीता देवी, नीलू कुमारी, चंददेव रजक, रामकुमार, जय सिंह, प्रमिला देवी, उषा देवी, सनोज चोधरी, मिथुन चोधरी, मंगल चोधरी, मालती देवी, कमला देवी सहित कई दर्जन लाभुक डीलर के खिलाफ अनुमंडल कार्यालय में प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि सलखुआ प्रखंड के सम्हारखुर्द पंचयात वर्तमान समय मे चारो और बाढ़ से घिरा है। इन लाभुकों को राशन-किरासन नही देने से इस बाढ़ के समय काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ लोगो का कहना है कि इन लाभुकों को किसी डीलर के द्वारा ही भड़काकर लाया गया है। 
इस बाबत एसडीओ बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लाभुक को राशन-किरासन नही देना गंभीर बात है। हम इनकी जांच कराएंगे। अगर जांच में खाद्यान्न नही देने की बात सामने आई तो डीलर के खिलाफ करवाई किया जायेगा।

शुक्रवार, 26 जुलाई 2019

सिमरी बख़्तियारपुर में खुला प्रधानमंत्री भारतीय जन ओषधि केंद्र, आधे से भी आधे दाम में मिलेगा दवा


वर्तमान समय मे 200 तरह की दवाई है उपलब्ध, बहुत जल्दी ही और दवाई होगी उपलब्ध
कोशी बिहार टुडे,  सहरसा

अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख़्तियारपुर में प्रधानमंत्री भारतीय जन ओषधि केंद्र का शुभारंभ हो गया है।  ये दवा केंद्र अनुमंडलीय अस्पताल से सटे उत्तर दिशा में खुला है। अस्पताल हेल्थ मैनेजर मो महबूब आलम एव संजय कुमार सिंह ने इस औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दुकान के प्रराम्भ हों जाने के बाद उच्च गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाई सस्ते भाव मे मिलना शुरू हो गया है। महंगी से महंगी दवा भी यह सस्ता दाम में मिलेगा। जिसने शुगर, ब्लड प्रेशर, केंसर, गेस्ट्रो, विटामिन्स, एंटीबायोटिक सहित लगभग 600 तरह की दवा मिलेंगी। बाजार की दवा की तुलना में ये बहुत ही सस्ती है। यू कहिये की आधी से भी आधी कीमत पर दवा मिलेगी। इस औषधि केंद्र के प्रोपराइटर शाहिद इकबाल ने बताया कि केंद्र में 600 तरह की दवा उपलब्ध कराना है। फिलहाल 200 तरह की दवा उपलब्ध है। 
एक नजर इस दवा की---
।इस दवा दुकान की शुरुआत से मरीजों को पेटेंट दवाओं के मुकाबले कम से कम 50 प्रतिशत कम में दवा मिलेगी। नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फोर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेरीज (एनएबीएल) से सभी दवाओं के सॉल्ट की जांच कराए जाने के बाद बाजार में उतारा गया है। ऐसे में ये जेनरिक दवाएं गुणवत्ता के लिहाज से पेटेंट दवाओं से कम नहीं होंगी। ये दवाएं मिलेंगी जनऔषधि केंद्र में मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग, एंटीबायोटिक, गैस्ट्रो, विटामिन सहित कई अन्य बीमारियों की दवा मिलेगी। ग्राहकों की संतुष्टि के लिए दवा खरीदने के बाद उसे डॉक्टर को दिखा सकते हैं।  पेटेंट और जेनरिक दवाओं के मूल्य में अंतर : 
जेनरिक, ग्लिमिप्राइड 10 गोलियां, बाजार मूल्य 60.44 ओषधि मूल्य-17.78,  मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड बाजार मूल्य 17.70, ओषधि मूल्य-8.85, वोग्लिबोस, बाजार मूल्य 44.13, ओषधि मूल्य 9.61,  एंटी एलर्जिक : क्लोट्रिमाजोल अबजोरबैंट बाजार मूल्य 104, ओषधि मूल्य- 45.30,  बीटा मिसारटन वेलरेट बाजार मूल्य- 22.85, ओषधि मूल्य-14.85,
 उच्च रक्तचाप : ओलमिसारटन मिडोक्सोमिल, 93.00, 15.18, एंटासिड ओमेप्राजोल, 36.38, 6.82,  पेट में संक्रमण : नोरफ्लोक्सासिन एंड टिनिडाजोल 66.75, 32.35, ओफलोक्सासिन, ओरनिडाजोल, 96.50, 22.55 
विटामिन : डाइसेरिन, ग्लूकोसामाइन, 211, 38.81, 
डिहाइड्रेशन, उल्टी : ओमिप्राजोल, डोमपेरिडोन, 124.00,15 (कैप्सुल), 8.49 (10 कैप्सूल) - किसी दवा में आधा तो किसी मे एक चौथाई अंतर है। पेटेंट दवाओं से 50 से 90 प्रतिशत तक कम मूल्य पर मिलेंगी दवाएं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर पेटेंट दवाओं के मुकाबले 50 से 90 प्रतिशत कम मूल्य पर दवाएं मिलेंगी। ताकि ग्राहक अधिक से अधिक जेनरिक दवाएं खरीद सकें।

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

महादलित विधयाक के इलाके में महादलित पर दबंगो का कहर, महिला सहित चार घायल, पुलिस झांकने तक नही गयी

 पिटाई से जख्मी सभी महादलित  अस्पताल में भर्ती, दबंगो ने अस्पताल तक किया पीछा
बनमा ओपी के कुसमी मुहसरी के सभी है महादलित
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बनमा ओपी क्षेत्र के कुसमी मुहसरी में वुधवार की रात्रि दबंगो ने महादलित को जमकर पिटाई किया। जख्मी महादलित का रात्रि में तेलियाहाट में ही निजी चिकिस्तक के पास इलाज कराया।  आश्चर्य जनक बात ये है कि पुलिस को जानकारी होने के बाद भी महादलित किसी भी तरह का पुलिस ने मदद नही किया। लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण सभी महादलित को  अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिये लाना पड़ा। जहा उनका इलाज किया गया। अस्पताल में इलाजरत मिथलेश सादा 19 वर्ष, शनिचरी देवी 50 वर्ष, सुलो देवी 32 वर्ष,  एव फूलों सादा 23 वर्ष अस्पताल में इलाज करवाया। 
आश्चर्यजनक बात ये है कि जहा इन महादलितों के साथ मारपीट किया गया है उस क्षेत्र का विधयाक भी महादलित रत्नेश सादा है। वावजूद पुलिस के द्वारा महादलित को पीटने वालो के खिलाफ कोई करवाई नही किया गया।

घायल में बताया कि एक मामूली विवाद हुआ था। घायल मिथलेश शर्मा ने बताया कि एक बच्चा सायकिल से जा रहा था। पीछे से बाइक से आ रहा दबंग के बाइक के सामने सायकिल आ गया। इसी बात को लेकर उक्त बच्चा का पिटाई कर दिया। जब बच्चा के पिता ने शिकायत करने गया तो शहनवाज, सरफत एव राजा सहित अन्य युवकों ने जमकर पिटाई करने लगा। जिसने चार लोग घायल हो गया। जिसमें शनिचरी देवी की ज्यादा पिटाई होने के कारण स्थिति गंभीर बना है। हालांकि अस्पताल के पिटाई करने वाले दबंग के कुछ लोग इन महादलित को अस्पताल से भगाने एवं आपस मे ही पंचयात करने का भरोसा घायल महादलित को दे रहा था। दबंगो के द्वारा महादलित के पिटाई किये जाने के बाद महादलित पूरी तरह से डरी-सहमी है। 
इस बाबत डीएसपी मृदुला कुमारी ने बतायी कि घटना की जानकारी मुझे नही है। अगर महादलित के साथ मारपीट किया गया है तो ये गंभीर बात है। मारपीट करने वालो के खिलाफ पुलिस करवाई करेगी

मधुबनी जिला के एक गांव में खेत मे गिरा उल्कापिंड की बैज्ञानिक तरीके से होगी जांच

नीतीश ने 15 किलो के उल्कापिंड में चुंबक लगाकर देखा, इसके गिरने से 5 फीट गड्ढा हुआ था
उल्कापिंड को बुधवार को मुख्यमंत्री आवास लाया गया, नीतीश कुमार ने हाथ में उठाकर देखा
उल्कापिंड बिहार के मधुबनी के चौर गांव में सोमवार को एक खेत में गिरा था
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

 बिहार के मधुबनी में गिरे 15 किलो के उल्कापिंड को बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास लाया गया। उन्होंने इसे हाथ में उठाकर देखा और चुंबक लगाकर परखा भी। यह उल्कापिंड सोमवार को लौकही थाना के भगवानपुर और ठानी गांव के बीच चौर में एक खेत में गिरा था। इसके गिरने से 5 फीट गड्ढा हो गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, "इस पत्थर को फिलहाल बिहार म्यूजियम में रखा जाएगा। जांच हो जाने के बाद इसे श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र भेज दिया जाएगा।"मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पत्थर की विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी।
गिरने के बाद जमीन से धुंआ निकला था
चौर गांव के स्थानीय लोगों ने बताया, "जब यह गिरा तो बहुत तेज आवाज आई थी। हम लोग डर गए थे। भागकर उस जगह पहुंचे जहां ये उल्कापिंड गिरा था। देखा करीब पांच फीट में धसा है। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।"
"कुछ लोगों ने चुंबक लगाकर देखा तो सब हैरान रह गए। चुंबक चिपक रही थी। फिर हमने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन के अफसर इसे ले गए।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...