रविवार, 18 मार्च 2018

स्कूल के उद्घाटन समारोह में बच्चे ने किया मनमोहक कार्यक्रम
एक से बढकर एक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मन मौहा

महेंद्र प्रसाद, सहरसा

अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 107 पहाड़पुर बाजार-चकला टोला के समीप रविवार को सेफाइर हाईवे स्कुल का उद्धाटन बीएनएमयू के प्रोफेसर अबुल फजल, एवं समाजसेवी मो सलमान के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढकर एक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मौह लिया।
इस अवसर पर उपस्थियत बच्चे एवं अभिवाबक को संबोधित करते हुए प्रो अबुल फजल ने कहा कि आज शिक्षा का स्तर बदल गया है।आज अभिभावक बच्चों के बीच समय नही दे पा रहें हैं जो गलत है। अभिभावकों को चाहिये कि स्कूल के बाद हर रोज अपना बहुमुल्य समय निकाल बच्चों के बीच समय व्यतित करें तभी वह बच्चा आगे चलकर कुछ मुकाम हासिल कर सकता है।

नवउद्धाटित स्कूल के डाईरेक्टर नाजीम अनवर प्रिंसिपल दिल हसन ने बताया कि परम्पराओं से हटकर नये संदर्भो से जुड़कर अपने क्षेत्र के अनुभवि की एक मजबूत टीम इस विद्यालय में शिक्षण का कार्य कर रही हैं। उन्होनें ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने हरेक कक्षा से तीन छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जायेगी।
विदयालय का प्राचार्य दिल हसन ने आये आगुन्तक का स्वागत किया।इस मोके पर विदयालय के डायरेक्टर मो नजीम अनवर, मो तनवीर आलम, मिन्हाज आलम, अनिल कुमार वर्मा, कुमोद देवी, सीमा वर्मा सिहित बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे।

शनिवार, 17 मार्च 2018


गंदगी देख भड़क गये डीआरएम, स्टेशन अधीक्षक को तुरंत दिया हटाने का निर्देश
सिमरी बख़्तियारपुर स्टेशन पर गंदगी चिढ़ाता है मुह
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा - मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर शनिवार सुबह समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम आर के जैन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में फैली गंदगी पर खासी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्टेशन द्वार के बाहर पड़ी कूड़े की ढेर पर सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन अधीक्षक दिलीप विश्वास की जमकर क्लास लगाई और कार्यवाई करने की बात कही। रेल परिसर में व्याप्त गंदगी देख डीआरएम गुस्सा हो गया एवं तुरंत ही साथ चल रहे अधिकारी को निर्देश दिया कि सिमरी बख़्तियारपुर के स्टेशन अधीक्षक को हटाकर दूसरा को पदास्थापित करे। इस दौरान उन्होंने उर्दू में सिमरी बख्तियारपुर लिखे साईन बोर्ड पर गंदगी देख बिफर गये और जल्द - से - जल्द साफ करवाने का आदेश दिया। इनके अलावे परिसर में निर्माधीन पे-शोचालय का कार्य पूरा कर सौपने का निर्देश दिया। लगभग आधा घंटा रुके डीआरएम ने कई कार्यो का निरीक्षण किया

शुक्रवार, 16 मार्च 2018


तीन तलाक कानून के खिलाफ अब मुश्लिम का धर्म बचाओ देश बचाओ आंदोलन
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


इस्लाम का  कानून वह है  जिसे अल्लाह ने बनाया है और हमारा विश्वास इस बात पे है कि कोई सरकार अल्लाह के  कानून को बदलना चाहेगी तो विश्वास है कि अल्लाह  के  कानून में तो बदलाव  नहीं हो सकता  है।जो कानून बदलेगा  वह सरकार ही बदल जाएगी। 
उपरोक्त विचार इमारते शरिया के मुफ्ती हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सईद उर रहमान कासमी ने सिमरी बख्तियारपुर के रानी बाग मस्जिद में "धर्म बचाव देश बचाव सम्मेलन" की तैयारी के सिलसिले में आयोजित अनुमंडल स्तर एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के जान पर हमला हुआ मुसलमानों ने धैर्य से काम लिया,  मुसलमानों के जानमाल पर हमला हुआ मुसलमानों ने धैर्य से काम लिया। मुसलमानों के सम्मान और आबरू पर हमला हुआ मुसलमानों ने धैर्य किया लेकिन अब हमला धर्म और शरीयत पर  है, जिनको मुसलमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने ने कहा कि  कोई हमसे हमारी शरीयत  छीने , कोई हमसे हमारा कुरान छीने , कोई हमसे हमारा हदीस छीने , कोई हमसे हमारे नबी का प्रेम को छीने  हम कभी सफल नहीं होने देंगे।
उन्होंने सरकार के तलाक विरोधी विधेयक के नुकसान का वर्णन करते हुए कहा कि यह मुस्लिमों को  बेवजह परेशान करने, उनसे जेल भरने, उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने, उनके बच्चों को अज्ञानी रखने, और महिला के लिए बुराई के दरवाजे खोलने की साजिश है। हम इस विधेयक पर मुसलमानविरोध करते हैं। भारत सरकार से विधेयक वापस करने की मांग करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर न्याय देना चाहते हैं तो पहले वह  32 लाख गैर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाएं जिन्हें उनके पतियों ने छोड़ रखा है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उप काजी इमारते शरिया हजरत मौलाना मुफ्ती अंजार  आलम कासमी ने मुसलमानों को वर्तमान स्थिति में एकजुट होकर रहने की हिदायत देते हुए कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो वाली नीति अपनाया था मौजूदा दौर में भी वही साज़िश चल रही  हैं। हमें विभिन्न तरीकों से परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं उसके  खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी पड़ेगी । धर्म बचाव देश बचाव सम्मेलन जो 15 अप्रैल को गांधी मैदान पटना में आयोजित होने जा रही है, इसमें शिरकत की दावत देते हुए उन्होंने कहा कि उस दिन इतनी संख्या हम पटना पहुंचेंगे कि केवल गांधी मैदान ही नहीं पूरा पटना भर जाए।

गुरुवार, 15 मार्च 2018

मध्य विद्यालय गोरियारी के हेडमास्टर को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
भवन निर्माण की राशि को गबन का आरोप
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
 सलखुआ प्रखंड के गोरियारी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को वित्तीय अनियमितता एवं गबन के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। डीईओ के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना राहुल चन्द्र चौधरी ने हेडमास्टर को निलंबित करते हुए स्कूल के दूसरे आरोपी सहायक शिक्षिका नूतन कुमारी के निलंबन के लिए प्रखंड नियोजन इकाई को पत्र लिखा है।

मालूम हो कि वर्ष 2016-17 में मध्य विद्यालय गोरियारी के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए जालसाजी कर बेंच डेस्क के नाम पर भवन निर्माण योजना की राशि निकाल कर राशि का गबन कर लिया। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन में बरती गयी अनियमितता को लेकर मिली शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच की गयी । वित्तीय अनियमितता में गड़बड़ी पाए जाने पर डीईओ ओमप्रकाश के निर्देश पर डीपीओ स्थापना ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरे मामले में सलखुआ थाना में 8 मार्च 18 को सहायक शिक्षिका नूतन कुमारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच जारी रखी। डीईओ के निर्देश पर ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने नूतन कुमारी को निलंबित करने के लिए प्रखंड नियोजन इकाई को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। आरोपित शिक्षिका पर वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2014 तक अपने प्रधानाध्यापक कार्यकाल में भवन निर्माण की राशि गबन करने का आरोप है। सहायक शिक्षिका पर स्कूल के अभिलेख को भी गायब करने का आरोप है। जिसकी जांच चल रही है।
   बीते एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने स्कूल में अनियमितता को लेकर दो दिन तक विदयालय में पठनपाठन बंद कर हंगामा किया था। उनके बाद भी करवाई नही होने पर आमरण अनशन किया था। जिले के वरीय पदाधिकारी के आने के बाद करवाई का आश्वासन देने के बाद विदयालय का ताला खुला था। 

बुधवार, 14 मार्च 2018

साढ़े 8 करोड़ खर्च के बाद भी पानी टंकी से नही निकला पानी
पाइप बिछाने में भारी अनियमितता, ट्रायल में दर्जनों जगहों से होता है पानी का रिसाव
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा
नगर विकास विभाग ने नगर पंचयात सिमरी बख़्तियारपुर में शुद्ध पानी सप्लाई के लिये 8 करोड़ 19 लाख 30 हजार रुपए निर्गत किया था। जिसमे एक पानी टंकी एवं दो पम्प घर बनाना था। पानी टंकी भी बन गया, दो पम्प घर भी बन गया, लेकिन कब नगर के लोगो को पानी मिलेगा ये पता नही है। 

बिहार राज्य जल पर्षद ने किया टेंडर-----
बिहार राज्य जल पर्षद के द्वारा पानी के टंकी एवं पाइप बिछाने सिहित पानी सप्लाई का टेंडर निकाला। जिसमे नालंदा इंडिकॉम प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर के द्वारा सिमरी बख़्तियारपुर का कार्य मिला। टंकी एवं दो पम्प घर भी बन गया, पाइप भी बिछ गया। कई जगह पोस्ट भी पानी के लिये चोक चौराहा पर बनाया गया, वावजूद कार्य काफी धीमा किया जा रहा है। नगर पंचयात सिमरी बख़्तियारपुर कार्यालय के द्वारा 19 जनवरी 15 को 3 करोड़ 68 लाख 30 हजार 600 रुपये, 28 सितंबर 16 को 2 करोड़ 15 लाख 30 हजार, एवं 31 मार्च 2016 को 2 करोड़ 36 लाख 600 रुपए कार्य के लिये नालंदा इंडिकॉम को दिया यानी कुल 8 करोड़ 19 लाख 30 हजार 600 रुपये दिया, वावजूद नगर के लोगो को पानी नशीब नही हुआ। 

होगा हाउस टू हाउस पानी का कनेक्शन------
घर घर पानी का कनेक्शन देने के लिये विभाग ने लगभग 2 करोड़ रुपये राशि निर्गत किया है। इसमें घर घर पानी का लोगो को कनेक्शन दिया जाएगा एवं इस बदले मामूली रुपये लिये जायेगा। 
क्या कहते है अध्यक्षा----

नगर पंचयात अध्यक्षा रोशन आरा ने बतायी की पानी सप्लाई में नगर का कोई कार्य नही है। सर कार्य संवेदक को करना है। नगर पंचयात सिर्फ राशि देगी। 8 करोड़ से ज्यादा राशि दिया भी गया, वावजूद लोगो को अभी तक पानी उपलब्ध नही कराया जा रहा है। कार्य धीमा की वजह से बिलंब हो गया है। 

क्या कहते है विभाग के इंजीनियर----
बिहार राज्य जल पर्षद के इंजीनियर बिपिन कुमार ने बताया कि अभी पानी सप्लाई में बिलंब होगा। अभी पानी सप्लाई का टेस्टिंग हो रहा है जो दो चार दिन चलेगा। जगह जगह पोस्ट बनाया गया है, लेकिन पानी कक बहाव का जगह नही रहने के कारण शुरुआत नही किया गया। अब घर घर कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा। सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
*विद्या देवी भंडारी दूसरी बार बनी नेपाल की राष्ट्रपति, कुमारी लक्ष्मी राय को बड़े अंतर से हराया*

*महेन्द्र प्रसाद सहरसा*


*काठमांडू {नेपाल}*-- पड़ोसी देश नेपाल में राष्ट्रपति पद के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है. देश की पहली महिला राष्ट्रपति 56 वर्षीया विद्या देवी भंडारी दूसरी बार राष्ट्रपति चुन ली गयी है. भंडारी ने पहली बार वर्ष 2015 में राष्ट्रपति का पद संभाला था. कल हुए चुनाव में भंडारी ने नेपाली कांग्रेस की प्रत्याशी  कुमारी लक्ष्मी राय को 27 हजार 5 सौ 45 मतों के बड़े अंतर से मात दिया है. भंडारी को 39,275 और श्रीमति राय को 11,730 मत प्राप्त हुए हैं.

निवर्तमान राष्ट्रपति को सत्तारुढ़ वाम गठबंधन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल -यूनिफाइड मार्कसिस्ट- लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) और सीपीएन (माओवादी) के साथ संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और कई अन्य छोटी पार्टियों ने भी समर्थन दिया था. नेपाल निर्वाचन आयोग ने कल चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद ही वोटों की गिनती शुरू कर दी थी.नेपाल के मुख्य न्यायाधीश ने आज भंडारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिला दी.

यहां बता दें कि नेपाल के राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष के लिए होता है. कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो बार  इस पद पर आसीन हो सकता है. राष्ट्रपति चुनाव में सांसद के साथ प्रांतीय विधानसभा के सदस्य भी भाग लेते हैं. सांसदों का वोट 79 के बराबर और विधानसभा के सदस्यों का वोट 48 के बराबर माना जाता है.


विद्या देवी भंडारी नेपाल की दूसरी तथा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति हैं. वे भूतपूर्व नेपाली राजनीतिज्ञ तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल की नेता रह चुकी हैं. भंडारी नेपाल रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं.

विद्या भंडारी का जन्म 19 जून 1961 को नेपाल के भोजपुर में राम बहादुर पांडेय और मिथिला पांडेय के यहां हुआ था. वह कम उम्र में ही छात्र राजनीति में शामिल हो गयी थी. ये अपने जमाने के एक प्रभावशाली नेता के रूप में विख्यात कम्युनिस्ट नेता स्वर्गीय मदन भंडारी की पत्नी हैं. विद्या सन् 1994 और सन् 1999 में क्रमश: तत्कालीन प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टाराई और दमनाथ ढूंगना को संसदीय चुनाव में हराने के बाद दो बार चुनी गयीं. हालांकि, सन् 2008 में संविधान सभा चुनाव के दौरान उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा था. वह माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में रक्षा मंत्री पद के लिए चुनी गयी थी. सन् 2013 में दूसरी संविधान सभा के चुनावों में आनुपातिक चुनाव प्रणाली के तहत इन्हें चुना गया था. विद्या देवी भंडारी के दुबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पूरे नेपाल अधिराज्य खासकर उन्हें समर्थन देने वाले छोटे-बड़े दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

सोमवार, 12 मार्च 2018

अब फाल्ट के कारण सहरसा-मानसी रेलखंड पर नही रुकेगी ट्रैन
महेन्द्र प्रसाद सहरसा
अब मानसी से बुधमा हाल्ट तक सिग्नल सिस्टम फेल रहने के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद होने की नौबत नहीं आएगी। मानसी-सहरसा-मधेपुरा-बुधमा (72 किमी) की दूरी में नवीनतम तकनीक से लैस सिग्नल सिस्टम यूएफएसबीआई लगाया गया है।


कोपरिया और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के एएसएम कार्यालय में लगाए गए यूएफएसबीआई (यूनिवर्सल फेल सेफ ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट) की टेस्टिंग रविवार को करते हुए इसे देर शाम चालू कर दिया है। मंगलवार तक मानसी, बदलाघाट, धमाराघाट, सोनवर्षा कचहरी, सहरसा, बैजनाथपुर और मधेपुरा स्टेशन पर लगाए गए यूएफएसबीआई की टेस्टिंग पूरी करते चालू कर दिया जाएगा। यूएफएसबीआई ड्यूअल सिग्नलिंग सिस्टम ऑप्टिकल फाइबर और क्वार्क केबल दोनों मीडिया से बहाल सिग्नल व्यवस्था है जिसमें एक मीडिया फेल होने पर दूसरा मीडिया काम करते रहेगा। फॉल्ट आने के बाद भी लाइन क्लियर रहने से ट्रेनों का परिचालन बाधित होने की नौबत नहीं आएगी। निर्बाध रफ्तार से ट्रेन परिचालन होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
डीएसटीई की मौजूदगी में हुई टेस्टिंग
समस्तीपुर मंडल के डीएसटीई विवेक सौरभ ने रविवार को यूएफएसबीआई लगाने के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। डीएसटीई की मौजूदगी में कोपरिया और सिमरी बख्तियारपुर में लगाए गए यूएफएसबीआई का टेस्टिंग किया गया। डीएसटीई ने कहा कि पहले नन आरआई(ननारी) ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट लगा था। अब मानसी से बुधामा तक आरई(रेल विद्युतीकरण इंस्ट्रूमेंट) यूएफएसबीआई लगाया गया है। इसे पीजीसीआईएल द्वारा लगाया गया है। उनके साथ टीआई दिनेश कुमार, टेलीकॉम इंस्पेक्टर सहरसा अमित कुमार सुमन, एसएसई सिग्नल देवकांत राय, एसएसई हसनपुर रामाश्रय, एसएसई सीतामढ़ी आर के यादव, जेई टेलीकॉम समस्तीपुर अभिजीत कुमार, स्टेशन मास्टर कोपरिया आर एन मंडल मौजूद थे।
13 मार्च तक इस कार्य को पूरा कराने के लिए प्रतिनियुक्ति
11 से 13 मार्च तक यूएफएसबीआई लगवाकर चालू कराने के लिए डीएसटीई विवेक सौरभ ने सहरसा के अलावे समस्तीपुर, हसनपुर और सीतामढ़ी के रेल सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के जेई व एसएसई की इस सेक्शन में प्रतिनियुक्ति की है।  रामाश्रय, आर के यादव, अभिजीत कुमार, अमित कुमार सुमन, देवकांत राय प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
बुधमा से पूर्णिया कोर्ट तक रह जाएगा ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट के सहारे  बुधमा से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन करीब 82 किमी रेललाइन पर सिग्नलिंग व्यवस्था ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट ननारी के सहारे रह जाएगा। ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट में एक मीडिया पर सिग्नलिंग सिस्टम रहने के कारण लाइन में फॉल्ट आने से ट्रेन परिचालन बाधित रहने की परेशानी बनी रहेगी। इस रेलखंड में भी यह सुविधा मानसी-मधेपुरा रूट की तरह रेल विद्युतीकरण कार्य के फाइनल टच के दौरान दो मीडिया वाला यूएफएसबीआई इंस्ट्रूमेंट लगते मिलने  लगेगा।
श्रोत-हिंदुस्तान

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...