शुक्रवार, 18 मई 2018

जमामस्जिद में रमजान की पहली जुम्मे को नमाज अदा करने में उमड़ी नमाजी  की भीड़
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

रमजान के पहली जुम्मे को बिभिन्न मस्जिद में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिमरी बख्तियारपुर के डियोढ़ी में स्थित जमा मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की भीड़ लगी रही।  इसके अलावे अनुमंडल के बिभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा किया गया। बुधवार देर शाम चांद देखे जाने की सूचना पर घर-घर में रमजान मुबारक गूंज उठा।  रमजान का पाक महीना शुरू होते ही महिलाएं   सहरी एवं अपतारी की तैयारियों में जुट गईं। रमजान को लेकर  बाजारों में दिन भर लोगों ने जमकर खरीदारी की। ड्राई फ्रूट, फल व अन्य सामान की खरीदारी को लेकर शहर के मुख्य बाजार, रानीहाट, बलबाहाट, पहाड़पुर में दुकानों पर खूब भीड़ दिखी।

 बाजार में  सेवई व सुधा दूध के काउंटरों पर डिमांड बढ़ गई। पहले दिन की अफ्तारी के लिए भी लोगों ने खासी तैयारी की है। बरकत के इस महीने में लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार रोजा रखने वाले बच्चों में भी काफी उत्साह है। 
सोशल मीडिया के सहारे भी दी मुबारकबाद:
 चांद निकलने की सूचना मिलते ही लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू किया। रानीहाट मस्जिद के मौलाना हाफिज मुमताज रहमानी ने बताया कि रमजान के दौरान सादगी बरतनी चाहिए और ज्यादा-से ज्यादा कुरान की आयतें पढ़नी चाहिए। रोजेदार को पांच टाइम का नमाज पाबंदी से पढ़ना चाहिए।
रमजान के प्रारम्भ होने पर सासंद चोधरी महबूब अली केसर ने लोगो को बधाई दिया है। सासंद ने कहा है कि रमजान पाक का महीना होता है। मुश्लिम भाई आपसी भाईचारा में त्योहार मनाये। रमजान के मौके पर पूर्व मुखिया फिरोज आलम, नगर अध्यक्ष रौशन आरा, अबू ओसामा सहित कई ने रमजान की बधाई दिया है।

गुरुवार, 17 मई 2018

सिमरी बख्तियारपुर के रानीहाट में खुला हाइटेक सैलून, जेनरल सैलून के खर्च पर लाभ ले इस सैलून का
पूर्णतः वातानुकूलित सैलून में है कई हाइटेक मशीन
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


अनुमंडल क्षेत्र के  रानीबाग बाजार में बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र का पहला अति आधुनिक वातानुकूलित मेन्स पार्लर  का शुभारंभ समाजसेवी महिला गुजिया देवी ने फीता काट कर किया।
आधुनिक साजो सज्जा से सुसज्जित इस मेन्स पार्लर में नये स्टाईलिस बालों की कटाई,रंगाई, सेविंग सहित विभिन्न प्रकार के लुक देने की व्यवस्था की गई है। बड़े शहरों में मिलने वाले सुविधा को ध्यान में रखते हुये कम किमत वो सब सुविधाएं देने की बात कही जा रही है। 
पार्लर के प्रोपराइटर सहरसा के झपड़ा टोला निवासी भेटनरी विभाग में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मी स्व० सत्य नारायण ठाकुर के पुत्र रणवीर कुमार उर्फ आर एल कुमार ने बताया कि मेरी हमेशा अलग करने की सोच ने मुझे यहां लाया है। 

यहां बाल कटिंग व ढ़ाढ़ी सेविंग का वो रेट है जो कोई भी एक आम सैलून में लेते हैं। इसमे सारी बैठने, सेविंग को आधुनिक रूप से लगाया गया है।

बुधवार, 16 मई 2018

गुरुजी गटक गये बच्चे के मिड-डे-मील का 50 लाख रूपये
मात्र दो कमरे में पढ़ाते है 965 बच्चे को 
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

मिड-डे-मील के साइट पर उपलब्ध आंकड़ा में 960 बच्चे नामांकित है। जवकि मात्र दो कमरे  इतनी संख्या में बच्चे पढ़ते है। मामला प्रखंड के  मध्य विद्यालय सितानाबाद का है। 
प्रधानाध्यापक के द्वारा पिछले 15 वर्षों से छात्रवृत्ति, पोशाक योजना एवं मध्यान भोजन सहित विद्यालय के सभी विकासात्मक योजनाओं की लगभग 50 लाख से उपर की सरकारी राशि विभाग के बड़े पदाधिकारी की मिलीभगत से गबन करने का आरोप लगाकर  सिटानाबाद चौक बाजार के मोहम्मद मुमताज अहमद, मोहम्मद शमीम अहमद, मोहम्मद जसीम, बिनोद भगत, महबूब आलम, अरुण साह, नथुनी सोनार, डोमी साह, मोहम्मद कुदुस, शंकर रजक, राजकुमार रजक, अरविंद रजक आदि  दर्जनों अभिभावक एवं ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, आयुक्त कोशी प्रमंडल, जिला पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के तमाम वरीय पदाधिकारियों को देकर गबन के आरोपी प्रधानाध्यापक के ऊपर जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने पत्र में बताया है कि विद्यालय में छात्र की कुल नामांकन आईभीआरएस में  दर्ज  प्रतिवेदन के आधार पर छात्रों की संख्या 965 है। जब की भौतिक रूप से उपस्थित 80 से 90 बच्चों की  रहते है। मध्य विद्यालय सिटानाबाद दो कमरे का विद्यालय है। जहां पर आज तक पढ़ाई हो रही है। इस दो कमरे के भवन में 965 बच्चे  कैसे पढ़ाई जरं सकते है। जबकि सालों से लाभान्वित बच्चों की संख्या  आईभीआरएस रिपोर्ट के औसत से पता चलता है, कि 485 बच्चों का है। इस प्रकार खाद्यान्न एवं राशि गबन का बंदरबांट सालों से जारी है। 
इस आंकड़ों के गबन में बीआरपी विनय कुमार की भी अहम भूमिका है। क्योंकि अनुश्रवण प्रतिवेदन बीआरपी के द्वारा ही दिया जाता है। आरोपी प्रभाकर चौधरी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सिटानाबाद द्वारा वर्ष 2013 से छात्रवृत्ति एवं पोशाक योजना का लगभग 50 लाख से अधिक की राशि का गबन एक बच्चे का नामांकन कई वर्गों में दिखाकर बड़े चतुराई  तरीके से किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे समाज के गरीब बच्चों को सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि एवं मध्यान्ह भोजन योजना का सही उपयोग नही हो रहा है। राशि एवं खाद्यान्न गबन करने वाले प्रधानाध्यापक प्रभाकर चौधरी को संरक्षण देने वाले शिक्षा विभाग के ही एक अधिकारी से मिलीभगत कर बंदरबांट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले को लेकर पूर्व मैं भी  डीएम को आवेदन दिया गया था। उक्त आवेदन की  जांच के लिए सिमरी एसडीओ क्या भेजा था, लेकिन अब तक कोई  कार्रवाई नहीं हुई है।
इस बावत एचएम प्रभाकर चोधरी ने बताया कि विदयालय में 495 बच्चे नामांकित है। जिसमे 240 से 245 बच्चे प्रतिदिन उपस्थित रहते है एवं इतना ही खिचड़ी खाते है। ग्रामीण हमसे गलत डिमांड करते है, नही देने और इस तरह का आरोप लगा रहा है। लगाये गये सभी आरोप गलत है।
 इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक यादव ने बताया कि जांच किया जायेगा। अनियमितता पाई गई तो करवाई होगी।
वही अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन मुझे नही मिला है। आवेदन मिलने पर जांच कर करवाई किया जायेगा।
पूर्व मुखिया कुछ नही कर सका, उचक्कों ने डिक्की से उड़ा दिया 2 लाख नगद
दिनदहाड़े रानीहाट में दिया घटना को अंजाम

महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


सहरसा जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीहाट में वुधवार को दिनदहाड़े उच्चको ने डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। भटोनी पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज यादव के साथ घटना घटी। पूर्व मुखिया श्री यादव ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर स्थित केनरा बैंक से चेक के माध्यम से दो लाख रुपए निकाल कर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे। रानीहाट पहुच गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर बगल में सब्जी खरीद रहे थे। इतने में डिक्की को तोड़कर डिक्की में रखा दो लाख रुपए लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। ये बारदात बाजार के दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरा बारदात कैद हो गया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि जहा पूर्व मुखिया की गाड़ी खड़ी थी। लुटेरे अलग अलग तीन जगह पर मोटरसाइकिल खड़ा किया था।
                      फोटो--डिक्की से रुपये निकलता उचक्के
 एक व्यक्ति उक्त मोटरसाइकिल के पास पहुचा एवं जैसे ही डिक्की को तोड़कर रुपए निकाला दूसरे मोटरसाइकिल स्टार्ट था, चढ़ा एवं फरार हो गया। उसके साथ पीछे से दो और मोटरसाइकिल  पर बैठ फरार हो गया। पुलिस बैंक एवं बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच एवं लुटेरे की पहचान में लगा है।  घटना के तुरंत बाद सहायक अवर निरीक्षक अम्बिका प्रसाद पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुच जांच किया। इस मामले में एक आदमी को हिरासत में लिया है।
इस मामले बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस करवाई किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान किया जा रहा है।

मंगलवार, 15 मई 2018


नेताजी, कृपया ध्यान दे, जाम से सिमरी बख्तियारपुर को मुक्ति दिलाये
प्रतिदिन की जाम से हलकान है सिमरी बख्तियारपुर वासी
महेन्द्र प्रसाद सहरसा

अनुमंडल मुख्यालय का  रानीहाट एवं मुख्य बाजार इस समय भारी अतिक्रमण की चपेट में है। सुबह से ही सड़को पर जाम की समस्या उत्पन हो जाती है। 
मुख्य बाजार- अनुमंडल के मुख्य बाजार के अतिक्रमण कोई छोटे फुटकर दुकानदार नही बल्कि अपने आप को बाजार का सम्मानित कहे जब वाले व्यक्ति किये है। जो शांति समिति की बैठक में बड़ी बड़ी बाते बाजार सहित अन्य समस्या पर बोलते है एवं जब बैठक से बाहर आते ही सारी बाते भूल जाते है। मुख्य बाजार के बड़ी दुर्गा स्थान से स्टेशन चोक तक सड़क के दोनों तरफ ये सम्मानित दुकानदार अपने सामने किसी फुटकर को भाड़ा पर दे दिया है, या खुद सड़क पर अपना दुकान सजाए है। सड़क घटकर मात्र 8 फुट रह गयी है। शायद ही कोई ऐसा समय दिन में होगा जब कभी सड़क जाम नही होता हो।

रानीहाट बाजार- रानी हाट में मात्र दो ही अतिक्रमण किया है। पहला सब्जी वाला एवं दूसरा टेम्पू वाला। सब्जी वाला पूरा का दुकान ही सड़क पर लगाकर ऐसे रहता है कि वी जगह उनकी मिल्कियत में मिली है। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा दुकान में थोड़ा से कौई स्पर्श हुआ तो उनकी खेर नही है। यू कहे रानीहाट में उन सब्जी एवं कुछ फुटकर बिक्रेता का दादागिरी चलता है। रानीहाट की स्थिति दिनोदिन बदतर हो रही है। प्रायः रानीहाट में बराबर जाम की समस्या लगी ही रहती है। आज तक रानीहाट से अतिक्रमण हटाने में प्रसाशन ने दिलचस्पी नही दिखाया है।
रानीहाट का स्थिति भयावह----
रानीहाट की स्थिति दिनोदिन भयाबह हो रहा है। सब दिन रानीहाट में ही जाम ही जाम लगा रहता है। सबसे बुरा हाल रविवार को रहता है। रविवार को मवेशी हाट एवं खुदरा बाजार लगता है। काफी संख्या में बाहर के लोग बाजार खरीददारी करने आते है। जिसमे खासकर मवेशी व्यपारी आते है। मवेशी व्यापारी मवेशी का खरीदकर बाहर वाहन से ले जाते है। यही कारण है कि दिनभर बड़ी बड़ी वाहन के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण खासकर रविवार को रानीहाट में दिनभर जाम लगा रहता है। 
प्रशासन की करवाई- जाम से लोगो की बढ़ती परेसानी से लोगो ने मुख्य बाजार सहित अन्य जगह पर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। अनुमंडल प्रशासन ने पिछले वर्ष अक्टूबर 16 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। डाक बंगला चोक से शर्मा चोक तक कुछ  अतिक्रमण हटाया था, लेकिन उसके बाद कुछ नही हुआ। उसके बाद धीरे धीरे अतिक्रमण पुनः पूर्व स्थिति में आ गया।
क्या कहते है कार्यपालक पदाधिकारी---
नगर पंचयात के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जो लोग सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण  किया है उनको चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित होने के बाद उसे खाली करने का नोटिश निर्गत किया जायेगा। फिर भी अगर खाली नही करता है तो प्रशासन करवाई करेगी।
क्या कहते है एसडीओ---
अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के कारण ही जाम रहता है। अभी हम कहा कहा अतिक्रमण एवं जाम लगता है, जानकारी ले रहे है। निश्चित ही अतिक्रमण हटाने के लिये करवाई किया जायेगा।

सोमवार, 14 मई 2018

अब पंचायत समिति सदस्य भी करा सकेंगे मनरेगा के कार्य
योजना का शुरुआत सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभारो पंचायत से
महेंद्र प्रसाद, सहरसा



मनरेगा योजना में पंचयात समिति मद में कार्य का शुभारंभ हुआ। इसके लिये जिले के सभी प्रखंड के प्रमुख, उपप्रमुख एवं समिति सदस्यों ने मनरेगा योजना में भागीदारी नही मिलने पर जगह जगह धरना-प्रदर्शन किया था। अंततः सरकार ने समिति सदस्यों को भी मनरेगा से योजना चलाने का आदेश दिया। आदेश के आलोक में जिले के पहली पंचयात समिति सदस्य मद से प्रखंड के चकभारो पंचयात में प्रारम्भ हुआ।

 दो पंचयात तरियामा एवं चकभारो को ये सड़क जोडेगी। सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, सौर बाजार प्रखंड प्रमुख नजमुल निशा, सिमरी उपप्रमुख रूना देवी, सौर बाजार समिति शिवशंकर साह, चकभारो समिति शाइस्ता जवी, भवेश पासवान, अरविन्द कुशवाहा, गुलाम कौशर, कपिलदेव कुमार, फुलेश्वर साह, जेई परवीन कुमार, उपमुखिया पिंकी देवी, राजेन्द्र चौधरी, संजीत कुमार, पूर्व उपमुखिया मो खुर्शीद आलम, पंकज कुमार, जावेद आलम, मो मुर्शिद आलम, नूर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे। समिति मद में योजना का शुभारंभ होने पर खुश पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि जो भी योजना चले ईमानदारी से कार्य करेंगे। सरकार का दिशा-निर्देश का पूरी तरह से पालन होगा
बाराती गाड़ी 20 फिट गढ़े में पलट गई, एक कि मौके पर मौत, आधा दर्जन घायल
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


बख्तियारपुर थाना के सोनपुरा चौक के पास रविवार को एक सवारी गाड़ी गढ़े में पलट गयी, जिससे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गया, जवकि आधा दर्जन घायल हो गया। मृतक सुरेंद्र राम की गाड़ी के दबने से मौत हो गया एवं आधा दर्जन घायल हो गया। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर बलवाहाट पुलिस मोके पर पहुचे पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रहा है। 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनपुरा पंचयात के गोरियाटोला निवासी ढोराय मिस्त्री के पुत्र जितुकुमार की शादी मानसी के एकनिया गांव में हुई। वही से बाराती वापस गोरियाटोला जा रहा था। गाड़ी पिकअप जैसे ही सोनपुरा नहर के समीप टर्न लेने के चक्कर मे पलट गयी, गाड़ी लगभग 20 फिट गढ़ा में जाकर गिर गया। इसमे दबने से सुरेंद्र राम 40 वर्ष की मौत घटना स्थल पर ही हो गया, जवकि गाड़ी में अन्य बाराती घायल हो गया। घायलों में गोरियाटोला निवासी कारी राम, कामो राम, राजेश राम, आयुष साह, रतन राम, कमल यादव, एवं मिथलेश यादव घायल हो गया, जिनको अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। 

घटना के बाद मृतक सुरेंद्र राम को पत्नी बबिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। बार बार बेहोश हो रही है। मृतक को तीन बेटा, एवं तीन बेटी है। जिसमे एक बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा में राजकुमार, विकास एवं अभिषेक है। जिसमे एक बेटा बिकलांग है। शुक्र था कि जिस जगह वाहन पलटी वह एक चोक है। जिस कारण वहां हरवक्त लोगो की मौजूदगी रहता है। जैसे ही गाड़ी पलटी लोगो ने हाथोंहाथ लोगो को गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल भेज दिया।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...