रविवार, 9 सितंबर 2018

162 फिट कांवर यात्रा, कोसी वासियो के यादगार पल
10 हजार लोग इस ऐतिहासिक पदयात्रा में हुए शामिल
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इस ऐतिहासिक कांवर पदयात्रा का नाम दर्ज हो यही इस क्षेत्र के लोगो की मांग है। 80 किलोमीटर की पदयात्रा, 162 फिट लंबी एव भारीभरकम इस पदयात्रा जिस जिस रास्ते से गुजरा लोगो के लिये अलौकिक एव अविश्वसनीय रहा। सड़क के दोनों तरफ़ से लोगो खासकर महिलाये की भीड़ बात रही थी कि इस पदयात्रा को लोगो ने दिल पर लिया। लोगो की इस भीषण गर्मी में जुनून तो देखने लायक था।
सिमरी बख्तियारपुर कांवर पहुचते ही जयकारा की गूंज से सिमरी बख्तियारपुर जग गया


जैसे ही इस ऐतिहासिक पदयात्रा सिमरी बख्तियारपुर पहुची लोग इस ऐतिहासिक कांवर पदयात्रा को देखने उमड़ पड़ा।हालांकि सिमरी बख्तियारपुर के लिये अफसोस कि बात ये रहा कि नबाबों का शहर कहे जाने वाले सिमरी बख्तियारपुर में कई व्यवसायी का मदद रहा, तो कई सिर्फ तमाशबीन बना रहा। काँवरिया की सेवा में  गल्ला व्यवसायी शंकर भगत एव प्रेम भगत के अलावा इन लोगो का भी अहम योगदान रहा। जिसमे अजय चौरसिया , राजकुमार गुप्ता, प्रेम भगत , विपिन कुमार,भवेश यादव, वकील गुप्ता, बीरेंद्र भगत , मिंटू कुमार, राकेश भगत , कृष्णा कुमार, रंजन गुप्ता, छोटू दास, शंकर पासवान, सुनील पोद्दार, विजय कुमार, सुरेश साह , अनिल भगत , विश्वनाथ भगत, श्रवण भगत, उमेश गुप्ता सामिल है। इनके अलावे खाना खिलाने में पंकज , राहुल, विकी, रिक्की, रॉक राज चौरसिया, राजेश, मोनू , शास्त्री, सुभाष, नितेश, विवेक, गोविंद,धीरज, अमर, 
ओम बाबू, छोटू, अंस, नवीन, बजरंगी , आलोक एवं समस्त नगर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।


 ऐतिहासिक पदयात्रा में शामिल लोगों का दिल खोलकर स्वागत किया। खाना, चाय एव मनोरंजन तक का व्यबस्था ईनलोगों के द्वारा किया गया।  वर्ष सावन में डाकबम एव कांवरिया का सारा बंदोबस्त इनलोगो के द्वारा किया जाता है।  हालांकि सिमरी बख्तियारपुर का कई दर्जन युवा इस श्रद्धालु को खिलाने में अपना अहम भूमिका निभाया। हालांकि वावजूद कई लोग कुछ चंदा देकर अपनी जिम्मेदारी को निभा दिया। सिमरी बख्तियारपुर में कई कुर्ता झाड़ नेता है। लेकिन कांवरिया के मामले में दिलचस्पी नही दिखाया।
मंत्री ने किया इस ऐतिहासिक कांवर का स्वागत--


सूबे के आपदा मंत्री दिनेशचंद्र यादव, पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार इस कांवर पदयात्रा के स्वागत के लिये बाबा मटेश्वर धाम पहुँचे। कांवर के पहुँचने के बाद जहा आयोजक सहित क्षेत्र के लोगो को धन्यवाद दिया। वही मंदिर के विकास की बात भी कहा। मंत्री ने कहा कि बाबा मटेश्वर को पर्यटन के मानचित्र पर लाने का प्रयास किया जायेगा।

शनिवार, 8 सितंबर 2018

162 फिट कांवर पदयात्रा बना ऐतिहासिक, हजारो लोग हुए इस पदयात्रा में शामिल
जगह जगह लोगो ने कांवर पदयात्र में शामिल श्रद्धलुओं का किया स्वागत
कोशी बिहार टुडे

मुंगेर के छर्रापट्टी से निकली 162 फिट कांवर पदयात्र ऐतिहासिक बन गया। इस पदयात्र में 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। कांवर पदयात्र जिस रास्ते से गुजरी लोगो ने दिल खोलकर स्वागत किया। हालांकि आज के दिन दो कांवर पदयात्रा थी। कोसी तटबंध के अंदर कठडूमर के ग्रामीणों का 72 फिट का कांवर आगे निकली। उसके पीछे लंबी काफिला के साथ बाबा मटेश्वर धाम की कांवर पदयात्रा निकली।

 इस कांवर पदयात्रा की एक और विशेषता यह थी कि 162 फिट इस कांवर में देश के 12 ज्योतिलिंग तो था ही 13वा बाबा मटेश्वर ज्योतिलिंग था। कांवर काफी आकर्षक था। कांवर को देखने के सड़क के किनारे महिलाएं, बच्चे एव लोगो की भीड़ लगी रही। रविवार को बाबा मटेश्वर धाम में जलाभिषेक के बाद 2200 दीपों का महाआरती होगा एव बाबा मटेश्वर महोत्स्व का आयोजन किया जायेगा।

शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन होगा मिथिला पेंटिंग से सरोवर
डीआरएम आर के जैन ने स्टेशन अधीक्षक को स्टेशन के सभी दीवाल पर पेंटिंग का आदेश दिया
स्टेशन की साफ-सफाई देख सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन को मिला 4 हजार का इनाम
महेंद्र प्रसाद,  सहरसा

मंडल रेल प्रबंधक आर के जैन शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। सहरसा जाने के क्रम में सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर लगभग आधा घंटा निरीक्षण कर दिया कई दिशा-निर्देश दिया। 
मिथिला पेंटिंग से सरोवर होगा स्टेशन----
डीआरएम ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के सभी दीवार पर मिथिला पेंटिंग से पेंट कराये। हर दीवार पर सुंदर तरीके से अच्छे कलाकार के पूरी दीवार पर सुंदर पेंटिंग कराये। चूंकि मधुबनी स्टेशन एव ट्रैन में लगाये गए पेंटिंग का देश भर में प्रशंसा हो रही है। 

सफाई देख गद गद हुए डीआरएम----
स्टेशन की साफ-सफाई देख डीआरएम आर के जैन खुश हो गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक दिलीप विश्वास सहित सभी सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के कर्मी को धन्यवाद दिया। डीआरएम ने सफाई एव अतिक्रमण मुक्त स्टेशन परिसर देख सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन को चार हजार रुपये का इनाम दिया। हालांकि एक और बात कहा की अगर स्टेशन परिसर में कभी अतिक्रमण लगे तो मेरा व्हाट्सएप पर फोटो खींचकर भेजे।
तो तीन दिन में चालू हो जाएगा पे-शौचालय---
विगत एक साल से बंद पड़े पे-शौचालय दो-तीन में चालू होगा। डीआरएम ने कहा है कि अब लोगो को शौचालय की सुबिधा मिलेगी। पे-शौचालय में  एक निर्धारित राशि देकर आप उपयोग कर सकते है। बंद पड़े प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय अब यात्रियों के लिये खुला रहेगा। 
अलीगढ़ के लिये चलाया जाये ट्रैन, डीआरएम को सोंपा गया मांग पत्र
कोशी बिहार टुडे सहरसा


रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य अबू ओसामा ने डीआरएम आर के जैन को एक पत्र देकर सहरसा से अलीगढ़ के लिये कोई सीधी ट्रैन नही है। अलीगढ़ के लिये सहरसा से सीधी ट्रैन च8लाया जाये। इनके अलावे 15279 पुरबिया एक्सप्रेस में पेंटिकार की सुविधा बहाल किया जाये। पुरबिया प्रतिदिन चलाया जाये, सिमरी बख्तियारपुर प्लेटफ़ॉर्म की लंबाई और बढ़ाई जाये। बिजली कट जाने के बाद सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पूर्णतः अंधेरा हो जाता है। स्टेशन पर रात्रि में रोशनी की व्यवस्था किया जाये। डीआरएम ने कहा कि आपकी मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा। जो संभव होगा वो किया जायेगा। 

बुधवार, 5 सितंबर 2018

घूसखोर पीओ घुस लेते निगरानी के हत्थे चढ़े, घुस के 2 लाख 57 हजार के अलावे आवास से नगद बरामद
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


 निगरानी की टीम ने मनरेगा के घूसखोर पीओ  राजीब रंजन को वुधवार को दो लाख 57 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम सोनबरसा एव सिमरी बख्तियारपुर  में पदस्थापित पीओ राजीव रंजन को पशुशेड योजना बनाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। सहरसा जिला मुख्यालय स्थित  कायस्थटोला में सोनबरसा राज एव सिमरी बख्तियारपुर के पीओ हैं।उन्हें गिरफ्तार करने के बाद निगरानी टीम ने उनके घर की भी तलाशी ली। घर से 1 लाख 93 हजार रूपए भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सिमरी बख्तियारपुर के सरोजा निवासी राजेश कुमार यादव की शिकायत पर आज सुबह प्रोग्रामिंग अफसर राजीव रंजन को उसके आवास से निगरानी की नौ सदस्यीय टीम ने दो लाख 57 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई।
प्रतिवादी राजेश कुमार यादव ने बताया की पीओ राजीव रंजन द्वारा पशु शेड बनाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 14 परसेंट का रिश्वत मांग रहा जा था। डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया की प्रतिवादी द्वारा 23 अगस्त को शिकायत की गई थी। जिसमें निगरानी के सिपाही मोहन पांडे के द्वारा 30 अगस्त को इसकी पुष्टि की गई। फिर आज सुबह प्रतिवादी के साथ मिलकर घेराबंदी करके उसके आवास पर प्रतिवादी द्वारा दिए जा रहे रुपये के साथ प्रोग्रामिंग अफसर को गिरफ्तार किया गया।
पीओ की गिरप्तारी के बाद जिले से लेकर सिमरी बख्तियारपुर एव सोनबरसा प्रखंड के कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोगो मे तरह तरह के चर्चा हो रहा था। कोई कहता था कि घूसखोर के लिये यही सजा है। लोगो का कहना था कि पंचायत में मुखिया एव पंचायत सचिव खुलेआम सात निश्चय योजना के गली-नाला पक्की योजना में 18 प्रतिशत घुस लेता है। इसे भी गिरप्तार किया जाये।

मंगलवार, 4 सितंबर 2018

पटना की तरफ जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दे, लगभग आधा दर्जन ट्रैन रद्द, 
रेलवे ट्रेक के धंस जाने से बढ़ी परेसानी
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


लखमीनिया-साहेबपुर कमाल के बीच बाढ़ के पानी में ट्रैक धंस जाने के कारण बुधवार को भी राज्यरानी सहित चार ट्रेनें नहीं चलेंगी। यात्रियों की परेशानी बरकरार रहेगी। रविवार की दोपहर बाद ट्रैक धंसने के तीसरे दिन मंगलवार को भी कटिहार-बरौनी के बीच ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं हो सका है।
कटिहार रेलवे मंडल के सीनियर डीसीएम विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि 13248 नंबर की राजेंद्रनगर से कामख्या तक जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस का परिचालन चार सितंबर को नहीं होने के कारण छह सितंबर को 13247 नंबर की कामख्या-राजेंद्रनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। इस ट्रेन का परिचालन पांच सितंबर को भी रद्द कर दिया गया है।
राज्यरानी, कोसी एव जनहित 5 सितंबर को भी रद्द रहेगी----
बरौनी-कटिहार और कटिहार-बरौनी के बीच चलने वाली टाटा लिंक एक्स्प्रेस, 13226/13225 नंबर की बरौनी-सहरसा-बरौनी के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस, 13205/13206 सहरसा-पाटलीपुत्रा और पाटलीपुत्रा-सहरसा जनहित एक्सप्रेस, 12567/12568 सहरसा-पटना और पटना-सहरसा राज्य रानी एक्सप्रेस तथा 15713/15714 कटिहार-पटना और कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच सितंबर को रद्द रहेगी। 

पूर्णिया कोर्ट-हटिया वाया सहरसा कोसी एक्सप्रेस और सहरसा-पटना अप-डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। सहरसा-राजेन्द्र नगर और राजेन्द्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। बता दें कि राजधानी पटना के लिए सहरसा आने-जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द होने से कोसीवासियों की परेशानी बढ़ गई है।
रेल मार्ग से पटना जाने के लिए उन्हें सवारी गाड़ी से समस्तीपुर जाना पड़ रहा है। सड़क मार्ग से बस से जाने में रात का इंतजार करना पड़ता है। जेब पर भार अलग पड़ रही है। चार से पांच घंटे का सफर दस घंटे में पूरा होता है। मंगलवार को सहरसा स्टेशन पर कई ट्रेनें रद्द रहने के कारण यात्रियों की भीड़ पहले से कम रही। रेलवे के राजस्व पर भी खासा असर पड़ा है।

रूट डायवर्ट कर चलाई जाने लगी जनसेवा एक्सप्रेस : रूट डायवर्ट कर अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस चलाई जाने लगी है। मंगलवार को इसे समस्तीपुर होकर चलाया गया। बावजूद इसके यह ट्रेन पांच घंटे देर सहरसा स्टेशन पहुंची।

जनसेवा को सहरसा पहुंचने में लग गए पौने आठ घंटे : जनसेवा एक्सप्रेस को एक घंटे का सफर तय करने में छह घंटे और तीन घंटे का सफर तय करने में पौने आठ घंटे लग गए। सोमवार को जनसेवा एक्सप्रेस बरौनी से दोपहर 3.10 बजे तीन घंटे 50 मिनट देर से खुली। खगड़िया का महज एक घंटे का सफर तय करने में इस ट्रेन को लगभग छह घंटे लग गए। यह खगड़िया रात नौ बजकर आठ मिनट पर अपने निर्धारित समय से सात घंटे 37 मिनट की देरी से पहुंची। सहरसा स्टेशन रेलवे समय सारिणी के मुताबिक निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से रात 10.50 बजे पहुंची। जनसेवा को सहरसा स्टेशन का तीन घंटे का सफर तय करने में सोमवार की रात पौने आठ घंटे लग गए। सफर करने वाले यात्रियों की फजीहत होकर रह गई।

सोमवार, 3 सितंबर 2018

विधयाक के फेसबुक से अश्लील पोस्ट वायरल, युवक ने विधयाक का पुतला दहन कर मचाया हंगामा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सोनवर्षा के जदयू विधायक रत्नेश सादा के फेसबुक वॉल पर इन दिनों अश्लील पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पर क्षेत्र के युवकों ने आक्रोश जताया। पहले युवकों ने फेसबुक पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इसको लेकर कई युवकों ने बनगांव में सोमवार को विधायक का पुतला जलाया।
पुतला दहन करनेवाले युवाओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए इस तरह कह हरकत बहुत ही शर्मनाक है। विधायक को तत्काल अपने फेसबुक वॉल से वह पोस्ट हटा लेनी चाहिए। साथ ही कानून को विधायक पर कार्रवाई करनी चाहिए। 
वहीं विधायक रत्नेश सादा ने उनके फेसबुक वॉल पर अश्लील पोस्ट को किसी की साजिश करार दिया और कहा कि उनको बदनाम करने के लिए किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है और उनके वॉल से अश्लील पोस्ट किया किया है।
उन्होंने कहा कि उनको अपने फेसबुक पर इस तरह का कोई पोस्ट होने की जानकारी नहीं है। न ही उन्होंने ऐसा किसी भी तरह का पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही थाना में शिकायत दर्ज कराएंगे।  वहीं इस संबंध में सोनवर्षा थानाध्यक्ष ने कहा कि विधायक की तरफ से अगर कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत की गई तो  उसपर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...