शुक्रवार, 8 मार्च 2019

अपने स्थान पर शिक्षिका दूसरे को पढ़ाने भेजती थी, एक दिन तंग आकर एचएम ने काटा हाजिरी तो शिक्षिका के पति ने कर दिया पिटाई

कोशी तटबन्ध के अंदर शिक्षा-व्यवस्था भगवान भरोसे, किसी विदयालय में शिक्षक नही तो किसी मे दुगुना
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

कोसी तटबन्ध के अंदर कठडूमर पंचयात के एनपीएस विदयालय बोरनहा डेरा के एचएम मनोज कुमार के साथ उसी विदयालय के शिक्षिका पति के द्वारा मारपीट एव गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित एचएम मनोज कुमार सिंह ने कनरिया ओपी में आवेदन देकर करवाई की मांग किया है। ओपी में दिए आवेदन में कहा है कि मेरे ही विदयालय के शिक्षिका जयप्रभा देवी है। जयप्रभा देवी के पति सुभाष यादव मेरे विदयालय में पहुचा एव बोला कि मेरी पत्नी का हाजिरी क्यो काटा। इस पर मैने बोला कि बराबर अनुपस्थित रहती थी, इसीलिए हाजिरी काट दिया। एचएम ने बताया कि शिक्षिका जयप्रभा देवी कभी स्कूल नही आती थी। अपने स्थान पर दूसरे को पढ़ाने भेजती था। बस इसी बात को लेकर मेरे कार्यालय में घुसकर मेरा कालर पकड़कर जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगा। उनके साथ आये दबंग व्यक्ति महेश्वरी यादव भी मारपीट कर स्कूल का सभी रजिस्टर साथ लेकर चला गया। धमकी देते हुए कहा कि जयप्रभा देवी के बदले दूसरा शिक्षक ही पढ़ायेगा एव हाजिरी भी बनेगा। एचएम ने कहा है कि ये लोग इसी तरह विदयालय में दबंगई करता है। 
एनपीएस में चार शिक्षक कैसे---
लोग सवाल कर रहा है कई स्कूल में शिक्षक की कमी के कारण पढ़ाई ठीक से नही होती है। लेकिन कोसी तटबन्ध के अंदर एक नव सृजित स्कूल में चार चार शिक्षक कैसे है। इसकी जांच होनी चाहिये। जवकि नव सृजित विदयालय में दो शिक्षक होते है। 

गुरुवार, 7 मार्च 2019

कोपरिया में जानकी का हो गया ठहराव, सासंद ने जानकी को झंडी दिखाकर किया रवाना

वैशाली एक्सप्रेस का हो सिमरी बख्तियारपुर में ठहराव, नही तो होगा आंदोलन
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

15283/15284 मनिहारी-सहरसा-जयनगर जानकी एक्सप्रेस का ठहराव गुरुवार से कोपरिया स्टेशन पर ठहराव हो गया है। गुरुवार को कोपरिया स्टेशन पर लगभग साढ़े 10 बजे पहुची जानकी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय हज कमिटी के अध्यक्ष सह सासंद चोधरी महबूब अली केसर, डीआरएम अतुल प्रियदर्शी ने झंडी दिखाकर कर कोपरिया स्टेशन से जानकी को रवाना किया। इस मौके पर कोपरिया स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सासंद श्री कैसर ने कहा  कहा कि गुरुवार से कोपरिया में जानकी एक्सप्रेस की ठहराव शुरू हो गया है। अब यहां के लोगो की लंबे समय से जो मांगे था, अब पूरा हो गया है। सासंद ने कहा कि खगरिया लोकसभा में विकास का कई बड़े बड़े कार्य हुआ है। सिमरी बख्तियारपुर, धमराघाट स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य हुआ, आप लोगो का आशीर्वाद रहा तो आने वाले समय मे सिमरी बख्तियारपुर से बेहतर कोपरिया स्टेशन लगेगा। सासंद ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर के कोसी तटबन्ध के अंदर कई विकास कार्य हुआ है। कई बड़ी बड़ी पूल एव कई सड़के बना एव कई बन रहा है। कोपरिया के लोग लंबे समय से एक्सप्रेस का ठहराव की मांग करता आ रहा था। सलखुआ पंचयात के मुखिया मिथलेश विजय ने कहा कि कोपरिया में राज्यरानी एव जनहित के भी ठहराव होना चाहियें। कोपरिया के लोगो को पटना सहित देश की राजधानी के लिये ट्रैन पकड़ने या तो सिमरी बख्तियारपुर या मानसी जाना पड़ता है। 
वैशाली को देखने सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर लगी रही भीड़---

गुरुवार को वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन को लेकर सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के लोग सुबह स्टेशन पर पहुच गया। वैशाली एक्सप्रेस की दीदार के लिये ये लोग पहुचे एव खुश था। लेकिन सिमरी बख्तियारपुर के लोगो में आक्रोश भी था कि करोड़ो का राजस्व देने वाला सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर वैशाली का ठहराव नही हुआ है। लोगो ने रेल विभाग से मांग किया कि जल्दी ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर वैशाली का ठहराव जल्दी दिया जाये। इधर सासंद श्री कैसर ने सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस का ठहराव को लेकर रेलमंत्री को पत्र लिखा है। सिमरी बख्तियारपुर के लोगो का कहना है कि करोड़ो का राजस्व देने वाले सिमरी बख्तियारपुर में वैशाली का ठहराव नही होना यह के लोगो के साथ रेल का बहुत बड़ा मजाक है। ट्रैन की ठहराव को लेकर जल्दी ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर रेल परामर्श दात्री समिति सदस्य अबू ओसामा, प्रसून सिंह, वसी अहमद, विंनोद यादव, रतिलाल यादव, मुखिया मिथलेश विजय, नारायण यादव, सहित कई मोजूद थे।

बुधवार, 6 मार्च 2019

आज से वैशाली ने कोसी से लगाई दिल्ली की दौर, सहरसा में कार्यक्रम आयोजित कर वैशाली को दिया हरी झंडी दिखाकर रवाना, कोसी वासियो को खुशी


कोसी और सीमांचलवासियों को मिली तीन ट्रेनों की सौगात
कोशी बिहार टुडे, सहरसा
             (सहरसा स्टेशन पर खड़ी वैशाली एक्सप्रेस)
कोशी वासियो को गुरुवार के लिये खुशी का दिन है। पहला खुशी की अब सहरसा से वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन हो गया है। दूसरा नई दिल्ली के लिये सहरसा से प्रतिदिन ट्रैन का परिचालन हो गया है। तीसरा खुसी की अब सहरसा से गढ़ बरुआरी ट्रैन का भी गुरुवार से  ही परिचालन हो गया है। इनके साथ ही जानकी का ठहराव अब कोपरिया में ही होगा।
7 मार्च का दिन कोसी और सीमांचलवासियों के लिए अहम रहा। इस दिन तीन ट्रेनों की सौगात मिली। सहरसा-गढ़बरुआरी और सहरसा-बनमनखी-बरहरा कोठी और बरौनी से विस्तारित ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस को सहरसा से रवाना किया।सासंद चोधरी महबूब अली केसर का प्रयास रंग लाया। वैशाली का सहरसाआ से परिचालन हुआ एव जानकी का ठहराव कोपरिया में हुआ।

वैशाली सुपर फास्ट ट्रैन का हुआ परिचालन---
बरौनी से दिल्ली चलने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 7 मार्च से सहरसा स्टेशन से रवाना किया।  रेलवे ने इस ट्रेन को बरौनी के बजाए अब सहरसा से चलाने का निर्णय लिया है। काफी महत्वपूर्ण इस ट्रेन को सहरसा से चलाने की वर्षों से मांग हो रही थी। लेकिन प्लेटफार्म की कमी इस ट्रेन के परिचालन में बाधक बना था। अब सहरसा से इसका परिचालन शुरू होने से कोसीवासियों को दिल्ली के लिए रोज एक ट्रेन मिल गयी। अभी तक दिल्ली के लिए यहां से रोज चलने वाली कोई भी ट्रेन नहीं थी।
जयनगर-सहरसा-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस सात मार्च से कोपरिया स्टेशन पर भी रुकेगी। लोगों की मांग पर रेलवे ने इस ट्रेन का दो मिनट तक कोपरिया स्टेशन पर ठहराव दिया है।
समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जानकी एक्सप्रेस का ठहराव छह महीने तक प्रायोगिक तौर पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनिहारी से जयनगर जाने वाली जानकी एक्सप्रेस सुबह 4.30 बजे कोपरिया स्टेशन पहुंचेगी। कोपरिया से सुबह 4.32 बजे खुलेगी। जयनगर से मनिहारी जानकी एक्सप्रेस सुबह 10.03 बजे कोपरिया स्टेशन पहंुंचेगी और सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर खुलेगी। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा को लेकर रेलवे ने इस ट्रेन का कोपरिया स्टेशन पर ठहराव दिया है।

महीने में एक बार खुलती है विदयालय, ग्रामीण करते है शिकायत तो हेडमास्टर ग्रामीण पर रंगदारी केश करने का देता है धमकी

सलखुआ प्रखंड में शिक्षा-व्यवस्था भगवान भरोसे, बीइओ नही उठाता है मोबाइल
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के गोरदह पंचयात के एनपीएस सहगांव बराबर बंद रखने एव बच्चे की शिक्षा व्यवस्था चौपट होने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम, एसडीओ के नाम आवेदन देकर करवाई की मांग किया है। ग्रामीण हेमंत कुमार, चंद्रदेव यादव, कपलेश्वर यादव, मिथलेश यादव, महेंद्र यादव, सुरेश यादव, रोशन कुमार, बिभीषन कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने दिए आवेदन में कहा है कि नव प्राथमिक विद्यालय सहगांव बराबर बंद रहता है। कई माह से विदयालय में खिचड़ी भी बंद है। शिक्षक कभी-कभार आता है एव हाजिरी बनाकर घर चला जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब हमलोग हेडमास्टर सुरेश चंद्र यादव से स्कूल बंद रखने की बात करते है तो उल्टे ग्रामीणों पर रंगदारी का केश करने का धमकी दे देता है। आवेदन में कहा है कि चूंकि हेडमास्टर का घर स्कूल से मात्र 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है, इस कारण दबंगई दिखता है। ग्रामीणों ने कहा है कि विदयालय के हेडमास्टर के खिलाफ जांच कर करवाई किया जाये। 

   इधर बिहार मध्यान भोजन के वेबसाइट के अनुसार विदयालय में 133 बच्चे नामांकित है। 1 मार्च का बच्चे का डिटेल्स दिया गया है। जिसमे 133 बच्चे में 1 मार्च को 82 बच्चे की उपस्थिति दिखाया गया है। जवकि 2, 4 एव 5 मार्च का कॉल नॉट कंप्लीटेड बता रहा है। 
   

मंगलवार, 5 मार्च 2019

फेसबुक पर हुआ प्यार, दो बच्चों के बाप ने एक बच्चे की माँ से रचा ली शादी


दिल्ली से पटना पहुचने पर दोनों हुआ गिरफ्तार, दोनों के परिजन को दिया सूचना
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

दो बच्चे के पिता को एक बच्चे की माँ से फेसबुक पर दोस्ती हुई और चैटिंग करते-करते प्यार हो गया। सात माह में ही प्यार परवान चढ़ा और शादीशुदा महिला ने दूसरे पुरुष के साथ भागकर शादी रचा ली। दोनों दिल्ली से भागकर पटना आए लेकिन यहां पुलिस की गिरफ्त में आ गए। महिला के पति ने पत्नी के गायब होने का दिल्ली के रोहिणी थाने में मामला दर्ज कराया था। आलमगंज पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दोनों को गिरफ्त में लेने की जानकारी दे दिया है। प्रेमी जोड़े  बिहार के दो अलग अलग जिले के   रहने वाले हैं। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन गांव का युवक दिल्ली के आजादपुरी में रहता है और वह एक निजी कंपनी में कंम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह दो बच्चों का पिता है। जबकि महिला सुपौल जिले के बलुआ गांव की रहने वाली है और वह अपने पति के साथ दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहती है।
महिला का  पति दुकान चलाता है, और वह बीए पार्ट वन की छात्रा है। उसको ढाई साल का एक बेटा भी है। युवती ने पुलिस को बताया कि सात माह पहले दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई। इसके बाद मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बात शुरू हुई। दोनों में प्रेम हो गया और चार अक्टूबर को दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। 28 फरवरी को दोनों दिल्ली से फरार हो गए। सोमवार की सुबह दोनों बस के इंतजार में गांधी सेतु के पास खड़े थे। तभी आलमगंज पुलिस की नजर उनपर पड़ी। दोनों की गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो यह माजरा सामने आया। युवक पहली पत्नी और बच्चों के साथ प्रेमिका को भी अपने साथ रखना चाहता है। युवती ने भी पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने को तैयार है। आलमगंज थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता के अनुसार रोहिणी पुलिस और युवक-युवती के परिजन पटना के लिए चल चुके हैं।
श्रोत-हिंदुस्तान

शुक्रवार, 1 मार्च 2019

जानिये खगरिया के वर्तमान सासंद किस पार्टी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, तमाम अटकलों पर लगाया विराम

विगत कई दिनों से सासंद के चुनाव लड़ने को लेकर तरह तरह के चर्चा का बाजार गर्म है।
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

हम लोजपा के सासंद है। लोजपा में थे और लोजपा में ही रहेंगे। क्षेत्र में जो तरह तरह की क्या बाते होती है उनसे हमे कोई मतलब नही है। उपरोक्त बाते केंद्रीय हज कमिटी के राष्टीय अध्यक्ष सह सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर में सड़क का उद्घाटन एव शिल्यान्यास के बाद पत्रकारों को बताया। सासंद ने कहा कि कई तरह की अफवाहें हो रही है। हम पहले से लोजपा में है, लोजपा में ही रहेंगे एव इसी पार्टी के टिकट पर अगर पार्टी ने चाहा तो चुनाव भी लड़ेंगे। कॉंग्रेस या राजद गठबंधन से किसी भी तरह का कोई सांठ-गांठ से साफ इंकार कर दिया। सासंद ने कहा कि इन पांच सालों में हमने खगरिया लोकसभा में बहुत विकास कार्य किया है। कोसी तटबन्ध के अंदर के लोगो के लिये विकास एक मात्र सपना जैसा था, लेकिन आज बिजली, सड़क की सुबिधा मिल गया है। मानसी में फ़ूड पार्क का बहुत जल्दी ही कार्य पूर्ण होगा। खगरिया में मक्का उत्पादन किसानों को इस फ़ूड पार्क से बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। सासंद के सिमरी बख्तियारपुर दो दिवसीय दौरे में करोड़ो रूपये की लागत से दर्जनों योजना का उदघाटन एव शिलान्यास किया।

कोशी वासियो के लिये बहुत खुशखबरी, सहरसा से चलेगी वैशाली एक्सप्रेस, रेल मंत्रालय ने दिया आदेश


कोसी वासियो को लंबे समय से वैशाली एक्सप्रेस की सहरसा से परिचालन की मांग होती थी।
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

कोशी वासियो का एक सपना पूरा हुआ। अब 12553 बरौनी-नई दिल्ली सुपरफास्ट वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा से होगा। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के सहरसा से परिचालन को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
क्या है समय सारणी----

12553 बरौनी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहरसा से 6 बजे खुलेगी। बरौनी 9 बजकर 10 मिनट पर पहुचेगी। फिर बरौनी से 9 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी जो अगले दिन नई दिल्ली सुबह के 6 बजकर 40 मिनट पर पहुचेगी। सहरसा से खुलने के बाद ये ट्रैन मानसी, खगरिया, बेगूसराय रुकेगी। हालांकि कब से चलेगी उनका टाइम जल्दी ही निर्धारित कर दिया जायेगा। ये गाड़ी पुनः न्यूज़ दिल्ली से 12554 बनकर संध्या के 7 बजकर 50 मिनट पर खुलेगी एव दूसरे दिन सहरसा 8 बजकर 30 मिनट पर पहुचेगी।
कोसी वासियो को था लंबे समय से इंतजार---
वैशाली एक्सप्रेस का सहरसा से परिचालन को लेकर कोशी वासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। सासंद चोधरी महबूब अली केसर रेलमंत्री को वैशाली का सहरसा से परिचालन को लेकर पत्र भी लिखा एव रेलमंत्री से भी मिला। अब कोसी के लोगो को दोहरी खुसी है कि अब वैशाली सहरसा से चलेगी।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...