सोमवार, 13 मई 2019

चौकीदार की दबंगई, नावालिग चोर के साथ ज्यादती

चौकीदार की हरकत से आक्रोशित हुए गांव वाले, थाना पहुच चौकीदार के ऊपर किया करवाई की मांग
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बख्तियारपुर थाना के सिमरी पंचयात के द्वारिका टोला में  नियम कानून को ताक पर रख एक चौकिदार द्वारा चोरी करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हाथ बांध घुमाते हुए थाना पहुंचाया।
इस बीच उस नाबालिग के साथ मारपीट को भी अंजाम दिया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीण चौकीदार के खिलाफ हंगामा करते हुए थाना तक पहुच गया। हालांकि थाना में दोनों पक्षो के द्वारा मामला का समझौता कर लेने के बाद मामला शांत हुआ। 

 सिमरी पंचायत के द्वारिका टोला में घटी ये रविवार देर रात का है। इसी गांव के एक नाबालिग लड़के उम्र करीब 12-13 वर्ष को गांव के ही जवाहर पौद्दार के यहां चोरी करते पकड़ा गया। पहले तो गृहस्वामी ने नाबालिग के साथ मारपीट किया फिर उसे अपने घर में बंद कर दिया।
अहले सुबह सोमवार को स्थानिय चौकिदार राम भरोस शर्मा को बुला उसके हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकिदार ने पहले नाबालिग को पीटा फिर सरेआम हाथ बांध मुहल्ले से घुमाते हुए बख्तियारपुर थाना पहुंचा दिया।
अब सवाल यह कि आखिर इस तरह नाबालिग को हांथ बांधकर सरेआम घुमाते हुए थाने तक ले जाना कहाँ तक उचित एवं न्याय संगत है। अगर नाबालिग ने गुनाह किया था तो फिर थाने की गाड़ी से भी बिठाकर ले जाया सकता था।
जबकि सुबह मामले की जानकारी होने पर उस गांव बख्तियारपुर पुलिस के अम्बिका शर्मा पुलिस बलों के साथ पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चौकिदार उसे थाना पहुंचा दिया था। चोरी का आरोप लगाने वाला जनार्दन पोद्दार एव चोरी करते पकड़ाए आपस मे चचेरे चाचा-भतीजा है। 

रविवार, 12 मई 2019

रमजान के पवित्र महीने में खाने-पीने में ध्यान रखे तो रहेंगे हमेशा तंदुरुस्त


भीषण गर्मी में अपने आपको रख सकते है तरोताजा
कोशी बिहार टुडे, सहरसा
                            (फ़ाइल फोटो- 2018)
रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस्लाम धर्म में इस महीने का बहुत महत्व है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, जिसमें दिनभर न तो कुछ खाया जाता है और न ही कुछ पीया जाता है।

रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने के साथ-साथ अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। अल्लाह की इबादत के लिए रमजान में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक रोजे रखते हैं, लेकिन इस दौरान सेहत पर ध्यान नहीं देने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे कई बीमारियां होने की आशंका रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाएगा।
* खाने में संतुलन रखें। ऐसे में आप सब्जियां, मसूर की दाल, साबूत अनाज और अंजीर के फल का सेवन कर सकते हैं। यह आपको पूरा दिन एनर्जी देने के साथ सेहतमंद भी रखेंगे।
* रमजान के दौरान कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। अगर आप अपनी सुबह की नींद नहीं ले पाते तो दिन में अपनी नींद पूरी कर लें।
 * गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और दूध, फलों के जूस, सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। कॉफी, चाय या कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करें।
* रोजा रखने के साथ-साथ सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सुबह 15-20 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। योग या एक्सरसाइज करने से आप तनाव, टेंशन से दूर रहने के साथ-साथ स्वस्थ भी रहेंगे।
* रोजे के दौरान तरबूज, सूखे अंजीर, अंगूर, नारियल पानी, खरबूजा, अनानास और आम का अधिक सेवन करें। इसमें जरूरी पोषक तत्वों के साथ मिनरल्स, विटामिंस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम भी होती है। 

शनिवार, 11 मई 2019

बनाना था बड़ा पूल, बना दिया कलवर्ट, ग्रामीण कार्य विभाग के अजब-गजब कारनामे

50 साल पूर्व बने तीन स्पेन के पूल के बहाव रास्ते पर छोटी पुलिया बनाने से ग्रामीणों में आक्रोश
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सहरसा जिले के बनमा इटहरी प्रखंड के सहुरिया पंचयात के परसाहा गांव के समीप मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूल एव सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोश का कारण ग्रामीण कार्य विभाग के अजब गजब कारनामे को लेकर है।
तीन स्पेन पूल के बहाव रास्ते मे बना दिया कलवर्ट--
सवाल सड़क कम कलवर्ट को लेकर ज्यादा है। ग्रामीण का कहना है कि इंजीनियर बिना स्थल पर पहुचे प्राक्कलन बना दिया, जिन कारण ये स्थिति उत्पन्न हुआ। लगभग 50 वर्ष पूर्व तीन स्पेन का पूल बना है। अब संवेदक उक्त तीन स्पेन के पूल के ठीक सामने कलवर्ट बना देने से इलाका में चर्चा का बना है। चर्चा इस बात है कि ये एरिया बाढ़ प्रभावित है। हर साल बाढ़ आती है। पूर्व का तीन स्पेन पूल के बहाव के रास्ते मे छोटी कलवर्ट बना दिया। अब लोग कह रहा है कि बाढ़ आते ही सड़क एव कलवर्ट दोनों को बहा देगी।
आफिस में बैठकर बना प्राक्कलन---

जिस तरह से तीन स्पेन के पूल के सामने छोटी कलवर्ट बना दिया, इससे साफ पता चलता है को स्थल पर बिना पहुचे इंजीनियर ने पूल का प्राक्कलन बना दिया। अगर स्थल पर इंजीनियर पहुचते तो इस तरह का नोबत नही आता।
ग्रामीण किया था प्रदर्शन---
परसबन्नी-परसाहा सड़क निर्माण को लेकर लगभग 15 दिन पूर्व ग्रामीण ने प्रदर्शन किया था। फिर गुरुवार को भी ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। अखबार में समाचार प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सरवर अंजुम पहुचे। स्थल पर पहुचने के बाद कार्यपालक अभियंता को मानना पड़ा कि इस जगह कलवर्ट को नही होना चाहिये था।
क्या कहते है कार्यपालक अभियंता---
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण में कही भी अनियमितता बर्दाश्त नही होगा। तीन स्पेन के पूल के सामने कलवर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये कलवर्ट परसबन्नी-परसाहा सड़क में है। उन्होंने माना कि इंजीनियर को इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि पहले से बना तीन स्पेन पूल के सामने कलवर्ट की जरूरत नही है।

कोसी का रौद्र रूप देख अपना ठिकाना बदल लेते है तटबन्ध के लोग


कोशी नदी में उतरा लाल पानी, बाढ़ की आहट
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

कोसी नदी में लाल पानी उतर गया है। ये लाल पानी बाढ़ आने का पूर्व सूचना है। कोसी नदी में लाल पानी के उतरने के बाद अब नदी में पानी बढ़ना प्रारम्भ हो गया है एव नदी को चौड़ाई अब फैलने लगा है। कल तक जहा गाड़ी फर्राटे लगाकर दौर रही थी, अब वहां पानी आ गया है।
तुरंत धारा बदल लेती है कोसी---
धारा बदलने में माहिर कोसी नदी हर वर्ष कही ना कही अपना रास्ता अलग करती है। जहाँ थोड़ी सी भी धारा बदलती है उस इलाके में कहर बरपाती निकलती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण वर्ष 2008 में आई कुशहा त्रासदी है। पूर्वी व पश्चिमी कोसी तटबंध के भीतर बसने वाले लोगों की दिनचर्या कोसी की धारा से बदलती रहती है। कोसी वासी हर साल कोसी का तांडव झेलते हैं। कभी कोसी का प्रचंड रूप देखते हैं, तो कभी इसकी निर्मल धार। हालांकि इसे सभी शोक के रूप में ही याद करते हैं। हर वर्ष कोसी नदी के विनाश लीला से दर्जनों आशियाने को कोसी लील लेती है। जब भी कोसी विनाश करती है तब ही सरकार जागती है। युद्ध स्तर पर बाढ़ राहत का काम होता है। लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाता है। स्थिति यह है कि हर साल कोसी की बदलती धारा के साथ लोगों की दिनचर्या बदलती रहती है।
कोसी के बढ़ते जलस्तर के कारण अपनी जगह तो बदलते ही हैं और अपने जीने का ढंग भी बदल लेते हैं। तटबंध के अंदर पानी नहीं रहने पर खेती व मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं व पानी आने पर विस्थापित हो जाते हैं। फिर मजदूरी करने को मजबूर हो जाते हैं। कुछ ग्रामीण तो राज्य से बाहर पलायन कर जाते हैं। कभी तटबंध के अंदर जिंदगी कटती है तो कभी कोसी की तेज धार से बचने के लिए तटबंध के बाहर की जिंदगी गुजारती है।
क्या है कारण

हर साल कोसी अपनी तेज धारा में लाखों टन गाद लेकर आती है। इसी गाद के एकत्रित होने से टीला का निर्माण होता है। जिसके कारण इसकी दिशा लगातार बदलती रहती है। इसी कारण ग्रामीण भी इसकी धारा को निश्चित नहीं मानते। कटनियां भी इसकी धारा बदलने का एक कारण है। यह किनारे पर मिट्टी काफी तेजी से काटती है। जिस कारण भी ग्रामीण भयभीत रहते हैं। बरसात में इसकी धारा काफी तेज बहती है। जिस कारण कोसी वासी ने अपनी मजबूरी को अपनी नियति मान लेते है।
दर्जनों गांव नदी में समाया, लेकिन अब तक एक भी गांव सही से नही बसा----
हर साल बाढ़ आती है। कटाव होता है। अच्छे अच्छे टोला नदी में समा जाता है। लेकिन एक टोले को पूनः दुबारा निर्माण होने में दशकों लग जाता है, लेकिन टोला नही बन पाता है। यही कारण है कि कोसी तटबन्ध के अंदर जिनका भी घर कोसी नदी में समाया वहा के लोग छिटपुट अलग अलग जगह रह रहे है। सलखुआ प्रखंड के चानन पंचयात के चानन, डेंगराही, उटेशरा पंचयात में टेंगराहा, जागीर, कामरादिह, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बेलवाड़ा, कठडुमर आदि पंचयात में कई टोला कोसी नदी में समा चुका है।हालांकि सरकार ने भी इनलोगो को पुर्नवासित करने के लिये जमीन भी दिया। कई लोग घर बनाये एवं कई तटबन्ध के स्पर पर ही किसी तरह झुग्गी बनाकर रह रहे है। 
नही मिल रहा है शुद्ध पेयजल------
राजनपुर से कोपरिया तक लाखो लोग तटबन्ध के किनारे शरण लिए है। लेकिन इनलोगो को पीने के लिये साफ पानी उपलब्ध नही है। सरकार के सात निश्चय हर घर नल जल यहाँ पूरी तरह से फ्लॉप नजर आ रहा है। हालांकि तटबन्ध पर बिजली तो है, लेकिन पीने का पानी सहित कई मूलभूत सुविधाएं नही है।

शुक्रवार, 10 मई 2019

बच्चे 100, हाजिरी 300, गुरुजी गटक रहा है बच्चे की खिचड़ी

हाजिरी बनाकर एचएम गायब,  उपस्थित बच्चे 100 के आसपास, हाजिरी 321
मौसमी फल एव अंडा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
कोशी बिहार टुडे,, सहरसा

प्रत्येक शुक्रवार को सरकारी स्कूल में बच्चे को दिए जाने वाले मौसमी फल एव अंडा में वितरण में जमकर धांधली किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी कभी भी स्कूल जांच करने नही जाते है। जिस कारण मनमाना तरीके से मौसमी फल एव अंडा दिया जा रहा है। 
सुबह के स्कूल होने का लाभ उठा रहा है एचएम---
स्कूल सुबह में चल रही है। जो दिन के साढ़े 11 बजे तक चलती है। इस दौरान शिक्षा विभाग भी जांच नही कर पाता है। इसी का फायदा एचएम उठाते है। शक्रवार को बलबाहाट ओपी के मध्य विद्यालय ऐनी में लगभग 100 बच्चे उपस्थित थे जो मध्यान भोजन कर रहे थे। लगभग 100 अंडा भी एक कठौती में रखा था। विदयालय के एचएम हाजिरी बनाकर गायब था। बांकी अन्य शिक्षक विदयालय में मौजूद थे। बच्चे को मध्यान भोजन दिया जा रहा था। 
उपस्थिति 110, हाजिरी 300 से ऊपर---

मध्य विद्यालय ऐनी में शुक्रवार को लगभग 100 बच्चे उपस्थित थे। मध्यान भोजन के वेवसाइट के अनुसार गुरुवार को मध्य विद्यालय ऐनी का नामांकित 722 बच्चे है। जिसमे 321 बच्चे उपस्थित थे, एव 319 बच्चे में मध्यान भोजन खाया। वही शुक्रवार को लगभग 100 बच्चे की मौजूदगी ने सवाल खड़ा कर दिया है। जबकि शुक्रवार को फल एव अंडे के कारण ज्यादा बच्चे की उपस्थिति रहनी चाहिए। स्कूल के कई अभिभावक ने भी स्कूल के एचएम का शिकायत किया। मात्र एक चापाकल है जिसपर पानी के लिये बच्चे में जदोजहद रहता है। 
क्या कहते है बीइओ---
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय ऐनी में कम बच्चे की बराबर शिकायत रहती है। ग्रामीण भी कई बार शिकायत करते है। हम जांच कर करवाई करेंगे।

गुरुवार, 9 मई 2019

भाई-एव भाभी ने चार दिन तक बहन को बंधक बनाकर रखा, खाना मांगने पर पेशाब पिलाया


पड़ोसियों ने पुलिस के मिलकर चार दिन के बाद मुक्त कराया, रिश्ता हुआ कलंकित
कोशी बिहार टुडे

अररिया के फारबिसगंज में सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल यहां पत्नी के साथ मिलकर भाई ने अपनी सगी बहन को 4 दिनों तक हाथ और पैर बांधकर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उनसे मारपीट की गई और गंभीर यातनाएं दी गई।
मामला प्रकाश में आने के बाद ग्रामीण और रिश्तेदारों ने पीड़ित युवती को भाई और भाभी की कैद से आजाद कराया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से ही मामले की जानकारी एसपी धूरत सायली सावलाराम को दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। फारबिसगंज पुलिस अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना के संबंध में अस्पताल में इलाजरत पीड़िता ने कहा कि मेरे माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। मेरे भाई रुस्तम पिता स्वर्गीय सरीफ और उसकी पत्नी जुबेदा खातून घर में उनके साथ हमेशा गाली-गलौच मारपीट करते थे और वे लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। युवती ने बताया कि  6 मई को मेरे भाई एवं भाभी पहले मुझे डंडे से पीटा इसके बाद मकान की दूसरे मंजिल पर ले जाकर रस्सी से दोनों हाथ और पैर बांध कर जमकर मारपीट की। मैं बेहोश हो गई। जब होश आया और पानी मांगी तो मुझे पेशाब पिलाया गया। बीते 4 दिनों से खाना-पीना नहीं दिया जा रहा था। खाना मांगने पर पिटाई करते थे। मोहल्ले के लोगों ने आज मेरे घर में घुसकर मुझे मुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीण के अनुसार युवती को शादी-विवाह एवं संपत्ति को लेकर जान मारने की नियत से 4 दिनों से बंधक बनाकर यातना और प्रताड़ना दिया जा रहा था।  जब लोगों को इसकी भनक हुई और वह रुस्तम के घर गये तो लड़की खिड़की से लटक रही थी और उसने देखते ही जान बचाने की गुहार लगाई। उसके बाद उसे बचाया गया है। चिकिस्तक के अनुसार अब युवती के इलाज के बाद सुधार आ रहा है। इधर एसपी धुरत सायला सवलाराम ने कहा कि कोई भी हो आरोपी के खिलाफ कड़ी करवाई होगी। आभार-हिंदुस्तान

बुधवार, 8 मई 2019

ग्रामीण छात्रों ने भी सीबीएसई की परीक्षा में लाया अच्छे अंक, परिजन में खुशी

पढ़ाई में अब ग्रामीण इलाके के बच्चे भी लहरा रहा है परचम
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सीबीएसई की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रो में भी बच्चे ने धूम मचाया। कई कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों ने अच्छे अंक से परीक्षा में सफलता हासिल किया। नगर पंचायत स्थित जीआरओडब्लू कोचिंग के छात्रों ने अच्छा अंक लाया। इस संस्थान के डारेक्टर संघर्ष कुमार ने बताया कि कई छात्र का परिणाम बेहतर है। जिसमे छात्र वैभव जायसवाल 93.2 अंक लाया। वही कोमल कात्यानी 92.4, आलोक 89.4, अभिषेक 87.2, आनंद 77.2, एव पंखुरी 78.6 अंक लाया। सिमरी बख्तियारपुर रानीहाट के ही शिक्षक पुत्र आशीष कुमार 92.2 अंक लाया। आशीष कुमार केंद्रीय विद्यालय सहरसा में पढ़ाई कर रहा है। ग्रामीण इलाके में इस तरह छात्रों का अच्छा परिणाम को अभिभावक ने अच्छा बताते हुए कहा कि अब बच्चे को पढ़ने के प्रति जिज्ञासा जगा है। 
सरकारी विदयालय में भी लागू हो सीबीएसई पाठ्यक्रम---
अधिकांस बच्चे के अभिभावक का कहना है कि अब हर सरकारी विदयालय खासकर 9 एव 10 में अनिवार्य रूप से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाना चाहिये। इससे छात्रों में एक दूसरे से आगे बढ़ने एव अच्छे अंक लाने का होड़ लगेगा, जो शिक्षा में अच्छी बात है। हालांकि केंद्र सरकार की स्कूल के साथ साथ अब कई निजी विदयालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई किया जाता है।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...