सोमवार, 11 मई 2020

कोरोना पोजेटिव केश मिलने के बाद तीन पंचयात के 30 हजार आबादी को किया सील

जिलाधिकारी के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कार्य मे लगा, किया जा रहा है सेनिटाइज
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सहरसा जिले के सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड के बलबाहाट ओपी के मोहनपुर पंचयात के मदनपुर गांव में एक कोरोना पोजेटिव युवक के मिलने के बाद गांव के तीन किलोमीटर रेडियस को सील कर सर्वे कराया जा रहा है। वही जिस परिवार में ये पोजेटिव मामला आया है उक्त परिवार को भी आसुलेट किया गया है। एसडीओ बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पोजेटिव मामला मोहनपुर पंचयात के मदनपुर गांव में मिला है। लेकिन गांव के तीन किलोमीटर में आने वाले पंचयात मोहनपुर, खजुरी एवं कांठो पंचयात के घर घर सर्वे किया जाएगा। कॉंटेन्मेंट जोन मे तीन पंचायत के तेरह गाँव है, जिसे शिल्ड कर घर घर सर्वे सुबह मे शुरू किया गया है | काठो पंचायत के गाँव , सिंगरौली, सिसौनी ,शंकरपुर, फकीरना और काठो, खजुरी पंचायत के गाँव भगवानपुर, बलही, बरसम, तेघडा और खजुरी, मोहनपुर पंचायत के गाँव मदनपुर, हरिओ और मोहनपुर गांव का सर्वे कार्य चल रहा है। जिसमे 6057 घर, तीन पंचायत में 30955 लोगो का सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे टीम में  120 व्यक्ति है। जिसमे एक टीम में 2 मेम्बर एक सेविका एवं एक आशा को लगाया गया है।

असोलेशन सेंटर में प्रवासी मजदूर के लिये कैरम बोर्ड दिया गया---
एसडीओ बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  सभी सेन्टर मे शिक्षको की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है। जो सुविधाओं का आंकलन कर वरीय पदाधिकारी को सूचना देंगे। प्रवासी मजदूर को खेलने के लिये कैरम, लुडो, विको आदि की व्यवस्था का इन्तजाम किया गया है। इनके अलावे एसडीओ के द्वारा  डी सी कालेज एवं गायत्री शिक्षा निकेतन विधालय मे सुविधाओं का निरीक्षण एवं पुरी सुविधा देने को अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश  दिया।

रविवार, 10 मई 2020

कोई रोटी के लिये हंगामा कर रहा है तो कोई घर जाने के लिये, स्कूल में बने कोरोन्टाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर का हंगामा

किसी ने मांग किया कि उनके पंचयात में बने असोलेशन में रखा जाए तो किन्ही को समय पर खाना नही मिलने की है शिकायत
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सिमरी बख़्तियारपुर - सलखुआ मार्ग स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन में ठहरे प्रवासी मजदूरों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। शनिवार एवं रविवार को विभिन्न राज्यो से आये प्रवासी मजदूरों ने रहने की समुचित व्यवस्था, भोजन, पंखा सहित कुछ मजदूरों के द्वारा उनके पंचयात में बने असोलेशन सेंटर में रखने आदि की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। हंगामा कर रहे मज़दूरों ने बताया कि हमसभी को बिल्डिंग में ला कर रख दिया गया है। यहां ना सही ढंग से सोने की व्यवस्था है और ना ही भोजन भी ससमय दिया जाता है। मजदूरों ने बताया कि गर्मी से हम सभी परेशान है। हमने पंखा आदि लगाने की मांग की तो उसे अनसुना कर दिया गया। अधिकांश मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी प्रवासी मजदूरों को उनके पँचायत के स्कूल में ही रखने की व्यवस्था की जाए। जिससे हमें सहूलियत हो। वही हंगामा की सूचना पर सिमरी बख़्तियारपुर अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी ने बख़्तियारपुर पुलिस के संग पहुंच हंगामा को शांत कराया। ज्ञात हो कि सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल प्रशासन ने शनिवार को ही गायत्री शिक्षा निकेतन को क्वारेंटिन सेंटर बनाया था। शनिवार से ही इस सेंटर में बाहर से आ रहे मजदूरों को रखा गया था। 

कोरोना की कहर से कहर गया कोसी का इलाके, तीनो जिले में एकाएक मिले 18 मामला


जिस गांव के रहने वाले है पोजेटिव, उस इलाका को प्रशासन ने किया सील
कोशी बिहार टुडे, सहरसा


कोरोना का रप्तार बिहार में एकाएक बढ़ गया है। लोगो का मानना है कि बाहर से आये प्रवासी मजदूर एवं छात्र के द्वारा राज्य के बिभिन्न जिले में आने से एकाएक रप्तार पकड़ लिया है। अब तक कोरोना जैसे महामारी से अछूती कोशी का इलाका में एकाएक दो दिनों के अंदर तीनो जिला, सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा में बढ़ने के कारण इलाके में हड़कंप मचा है। दो दिन के कोशी इलाके में 18 कोरोना पोजेटिव मामला आने से जहा आमलोग में खोफ है, वही प्रशासन अपने स्तर से तैयारी कर रहा है।

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलाबाओपी के मोहनपुर पंचयात के मदनपुर गांव में एक कोरोना पोजेटिव मरीज के मिल जाने से सिमरी बख्तियारपुर अनुमण्डल क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि 6 मई को महाराष्ट्र से ट्रेन से ये लड़का सहरसा पहुचा था। फिर उसे उनके गांव मदनपुर  उनके गांव स्थित घर मे होंम कोरोन्टाइन कर दिया। लेकिन जब रिपोर्ट आया तो प्रशासन के द्वारा तत्काल मदनपुर गांव के तीन किलोमीटर की रेडियस को बांस के बेरिकेटिंग से सील कर दिया है। हालांकि उक्त लड़के को एम्बुलेंस से लेकर सहरसा भेजा गया है। जानकारी के अनुसार लड़का जाना नही चाहता था, प्रशासन के सख्ती के बाद लड़का जाने को तैयार हुआ।
तीन किलोमीटर रेडियस गांव को सील किया---

मोहनपुर के मदनपुर गांव से कोरोना पोजेटिव युवक के मिलने के बाद प्रशासन के द्वारा उक्त गांव के तीन किलोमीटर रेडियस गांव को सील कर दिया है। अनुमण्डल पदाधिकारी बीरेन्द्र कुमार, बीडीओ मनोज कुमार के द्वारा पहुच उस गांव के आसपास तीन किलोमीटर को सील कर दिया है। जिसमे खजुरी पंचयात के बलही, खजुरी, , मदनपुर, बलबाहाट, सिसोनी, मोहनपुर, मटिहानी आदि गांव जाने वाले सड़क पर बेरिकेटिंग कर दिया है। एसडीओ ने बताया कि इस इलाके को सील कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। 

रविवार, 3 मई 2020

आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ किया धक्का-मुक्की, दो को किया गिरफ्तार


नगर पंचायत के रानीहाट भट्टा टोला में एक देश पिस्टल एवं एक चाकू बरामद
कोशी बिहार टुडे,  सहरसा

बख्तियारपुर थाना के नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 13 में देशी पिस्टल एवं एक चाकू लेकर एक चाय दुकानदार की हत्या किए जाने का असफल प्रयास किया। हालांकि चाय दुकानदार एवं अगल-बगल के ग्रामीणों के द्वारा हंगामा करने पर आरोपी हथियार एवं चाकू छोड़कर फरार हो गया। लोगो के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद हथियार को जप्त किया। पुलिस के द्वारा दो आरोपी  पहले मो हैदर बाद में मो हसीब को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनो बदमाश रानीहाट भट्टा टोला का ही रहने वाला है। एक बदमाश मो हसीब का भी रानीहाट हटिया में एक चाय दुकान है। पहले संजय साह  हसीब के ही चाय दुकान पर नोकरी करता था। 
पुलिस के साथ किया धक्का-मुक्की---

पिस्टल से चाय दुकानदार  अनिल सादा एवं संजय साह के साथ पहले गली-गलौज कर पिस्टल निकाला। इसी में दोनों दुकानदार एवं ग्रामीण के द्वारा पिस्टल एव चाकू छीन लिया। ग्रामीणों के हंगामा करने पर दोनों भाग खड़ा हुआ। हालांकि आरोपी का घर नजदीक ही था।  पुलिस ने देशी पिस्टल एवं चाकू बरामद कर लिया। छापामारी करने गयी पुलिस ने जब में हैदर को पकड़ लिया तो उनके परिजन उनको छुड़ाने के लिये पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर छुड़ाने के प्रयास किया। बाद में जब पुलिस मो हैदर को लेकर चला गया तो आरोपी पक्ष के द्वारा एक दुकानदार एव ग्रामीणों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथरवाजी होने  लगा। बाद में थाना से पहुचे लगभग एक दर्जन पुलिस पहुचे तब जाकर मामला शांत हुआ। तब पुलिस के द्वारा मो हसीब को गिरफ्तार कर लाया। 
थाना में दिया आवेदन---दुकानदार संजय कुमार साह ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर कहा है कि रविवार को सुबह के बारह बजे अपने दुकान रानीबाग भट्टा टोला में मो हसीब एवं मो हैदर आया एवं पिस्टल दिखाते हुए एक लाख की रंगदारी की मांग किया। भद्दी भद्दी गाली देते हुए देसी पिस्टल सटा दिया। ग्रामीणों के द्वारा हल्ला किये जाने पर ये लोग भाग खड़ा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शुक्रवार, 1 मई 2020

मजदूर दिवस के मौके पर वैश्य समाज के द्वारा मजदूरों को चंदन टीका लगाकर किया सम्मानित

श्रमिक देश के अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योद्धा, लोकडॉन में सम्मानित मजदूर हुआ खुश
कोशी बिहार टुडे, सहरसा


श्रमिक दिवस के अवसर पर आज वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान मे आज मीर टोला स्थित वैश्य समाज के कार्यालय मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह के नेतृत्व मे मजदूर दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर मजदूरों को माला ,टीका चंदन के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का शुरुआत सर्वप्रथम श्रमिको को मास्क पहनाया गया ।कार्यक्रम के समापन के बाद सभी श्रमिकों को राशन किट दिया गया ।
राष्ट्र निर्माण में स्वयं को समर्पित कर देने वाले सभी कर्मठ एवं मेहनतकश मज़दूरों को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर सलाम करते हुए वैश्य समाज सहरसा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि पुरी दुनिया श्रमिकों का ऋणी है अपनी  जिद, परिश्रम से इस जहां को, इस विश्व को, इस देश को और अपने राज्य, घर-समाज को रहने लायक बनाते हैं। आज भी जब हम सब लॉकडाउन में अपने-अपने घरों में कैद हैं तो हमारी जरूरतें, अत्यंत आवश्यक आवश्यकताओं को श्रमिक बन्धु पूरा करते हैं शहरों में गलियां  साफ और हैं  स्वच्छ  बनाकर रखते हैं। खाने-पीने से लेकर सबकुछ  घरों तक उनकी कृपा से पहुंच रहा है।

परिश्रमी मज़दूर भाई-बहनों को देश और राज्य के संसाधन में सबसे अधिक हक़ मिलना चाहिए।
आज लॉकडाउन में जो भी जहां फंसे हैं, उनकी भरपूर मदद सरकारों के साथ हम सभी को करना चाहिए।
वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता व भाजपा के जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कहा कि पिछले कई दिनों से वैश्य समाज के लोग अपने -अपने स्तर से जरूरतमंद को राशन किट देकर लोगों का हौसला आफजाई कर रहे है वही संगठन के माध्यमों से प्रत्येक प्रखंडों मे मास्क , साबुन ,सेनिटाइजर तो कही कही फिनाइल का बोतल भी वितरित किया गया है जो आने वाले दिनों मे निरंतर और जारी रहेगा ।
 मजदूरों के सम्मान समारोह मे वैश्य समाज के जिला महामंत्री शशिभूषण गांधी , महामंत्री संजय कुमार , युवा अध्यक्ष अजीत कुमार अजय , कोषाध्यक्ष संतोष कुमार लड्डू, मीडिया प्रभारी नीरज राम उर्फ सोनू गुप्ता , रंजीत चौधरी ,दिलखुश कुमार आदि मोजूद थे।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

बाहर से आये लोगो की जानकारी देना महंगा पड़ा दंपति को, पीट पीट कर कर दिया अधमरा, अस्पताल में इलाजरत

एक सप्ताह से छुपकर अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था किशनगंज से आये लोग
कोशी बिहार टुडे,  सहरसा

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचयात के बलबापार गांव में बाहर से पति-पत्नी एवं बच्चे छुपकर रिश्तेदार के यहां रह रहा था। जिसकी जानकारी गांव के ही एक लोगो को स्वास्थ्य विभाग के दिये जाने से आक्रोशित रिश्तेदार के द्वारा पति-पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में दोनों दंपति का इलाज किया जा रहा है। 
घटना के संबंध में पीड़ित दंपति मो मुन्ना एवं उनकी पत्नी बीबी मरियम ने अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में बताया कि गांव के मो समीर का रिश्तेदार किशनगंज से आया था। इसे अस्पताल में जांच कराने को कहा गया। लेकिन ये कोई लोग जांच कराने नही गया। इन रिश्तदार की यहां रहने की जानकारी मेरे द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बलबापार पहुच जांच किया। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव से निकली, बस मो समीर आये रिस्तेदार के साथ मिलकर मो मुन्ना एवं उनकी पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनो का इलाज सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। 
इस संबंध में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन नही दिया गया है। अगर आवेदन आता है तो करवाई किया जायेगा। 

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

मिलिए इस लड़का से, समाज के काम करने का जज्बा, जन्मदिन मनाया भी गरीबो के साथ


सिमरी बख्तियारपुर में चर्चा मैं है ये युवक, कठिन परिस्थितियों में भी सामाजिक कार्य
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

अगर आपके घर मे किन्ही का जन्मदिन  है तो सिर्फ अपने परिवार के साथ मिलकर मनाएगा। लेकिन सिमरी बख्तियारपुर बाजार का ये युवक जन्मदिन भी अनोखा तरीके से इस लोकडॉन मे मनाया। वो भी गरीबो के साथ, जन्मदिन में गरीबो की सहायता करके। यही कारण है कि की आज इस लड़का का चारो ओर चर्चा हो  रहा है। चर्चा भी क्यो ना हो, सामाजिक कार्य मे अपना समय के साथ बहुत कुछ समाज के लिये लगा रहा है।

कोरोना वायरस  संक्रमण से उत्पन्न लॉक डाउन की स्थिति में सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के एक युवा ने अपना जन्मदिन गरीब निस्सहाय को राशन किट का वितरण कर मनाया।  सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के हटिया गाछी रोड स्थित पंकज कुमार भगत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 50 गरीब निस्सहाय महिला पुरुषों के बीच राशन किट सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्थानीय काली मंदिर के परिसर में गरीब लोगों के बीच चावल, आटा, तेल, नमक, साबुन, मसाला एवं मास्क आदि का वितरण किया। इस अवसर पर पंकज भगत ने कहा कि इस कोरोना वायरस एवं लॉक डाउन से उत्पन्न निस्वार्थ मानव सेवा मेरा धर्म है।  बताते चले कि पंकज भगत अपने साथियो के साथ मिलकर लोकडॉन में सबसे पहले सिमरी बख्तियारपुर में राशन किट वितरण शुरू किया था। इस अवसर पर डेरिंग मोनू, बिक्की गुप्ता, राहुल सेन, सोनू कुमार एवं मोहन कुमार आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...