शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला बनाने में लगे प्रत्याशी

 

निर्दलीय रितेश रंजन एवं जाप से निर्वतमान विधायक ज़फर आलम के आने से मुकाबला दिलचस्प बनने के आसार

कोशी बिहार टुडे



  सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी 7 नवंबर को तीसरे चरण में मतदान होना है। राजनीतिक दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी दिन-रात चुनाव प्रचार कर लोगो से आशीर्वाद मांग रहा है। जिले के चार विधानसभा में सबसे ज्यादा उम्मीदवार सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा में ही है। यहां से कूल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिन कारण इस विधानसभा में दो बैलेट यूनिट रहेगा। 

निर्दलीय रितेश रंजन एवं जाप से निवर्तमान विधायक के आने से मुकाबला दिलचस्प बनने के आसार----

सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा से तो वेसे 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहा है। लेकिन यहां से राजद से लोजपा सासंद चौधरी महबूब अली केसर के पुत्र युशूफ सलाउद्दीन एवं एनडीए से खुद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी मैदान में जोर आजमाइश कर रहे है। वही निर्दलीय रितेश रंजन एवं जाप से निवर्तमान विधायक ज़फर आलम के आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इन दोनों के उम्मीदवारी से दोनो प्रमुख दलों के प्रत्याशी की नींद गायब है। वही निर्दलीय एवं जाप प्रत्याशी मुकाबला को चतुष्कोणीय बनाने में दिन-रात लगे है। 

वही निर्दलीय प्रत्याशी सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि जनता सब जानती है। जो जमीन पर रहकर जनता की सेवा करेगा जनता उसे ही अपना आशीर्वाद देगी। श्री रंजन ने बताया कि मेरे द्वारा विगत ढाई साल से ज्यादा समय से लोगो के लिये एम्बुलेंस सेवा दिया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म का हो कह नही सकता है कि हमसे रात्रि के चाहे 12 बजे हो या 2 बजे मदद मांगा है, हमने मना किया है। हमने सभी लोगो को बिना भेदभाव का मदद किया है। जनता हवा-हवाई नेता को पूरी तरह से नकार दिया है। 

निर्दलीय प्रत्याशी रितेश रंजन ने बताया कि इस बार सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता हेलिकॉप्टर व पैराशूट उम्मीदवार को नहीं बल्कि उनके हर दुःख सुख में चौबीसों घंटे साथ देने वाले के साथ रहने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की महान जनता इतिहास लिख निर्दलीय को विधानसभा भेजने का काम करेंगी।



वही जाप से निवर्तमान विधायक ज़फर आलम अपने 10 महीने में किया गए विकास कार्य पर लोगो से वोट मांग रहा है। ज़फर आलम का कहना है जब कोरोना के समय अधिकांस नेता घर मे थे, तो हमने काफी लोगो की मदद किया। कई विकास कार्य क्षेत्र में लोगो के।लिये किया। 

जबकि एनडीए से वीआईपी उम्मीदवार मुकेश साहनी पीएम एवं सीएम के नाम पर वोट मांग रहा तो राजद के युशूफ सलाउद्दीन तेजस्वी के नाम पर लोगो से वोट मांग रहा है। अब 10 को ही जनता का निर्णय का पता चलेगा। 

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतेंगे, इस बार धनबल हारेगा, जनबल जीतेगा: रितेश

सिमरीबख्तियारपुर के डाक बंगला चोक पर किया कार्यालय का उदघाटन

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत ब्लॉक चौक के निकट निर्दलीय प्रत्याशी रितेश रंजन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन रितेश रंजन ने फीता काट कर किया। इस मौके पर रितेश रंजन ने कहा कि जमीनी नेता को जिताने के लिए सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के वासियों ने कमर कस लिया है। इस बार आम अवाम ने कहा कि रितेश रंजन अपने जनता के बल पर चुनाव जीतेंगे। वही बांकि उम्मीदवार अपने बल पर नहीं बल्कि पार्टी या जात - पात पर जीतना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता जनार्दन विकास के इंजन रितेश रंजन को जीता विधानसभा भेजेंगे। रितेश ने कहा कि इस बार जनता ने कह दिया है कि राजा का बेटा राजा नही बनेगा। बल्कि इस बार जो हकदार होगा वही सेवक बनेगा। इस मौके पर अशोक यादव, पूरन यादव उर्फ फौजी, निर्मल ठाकुर, पिंटू भगत, विनोद गुप्ता, सुधीर भगत, सुमित गुप्ता, रामसुंदर यादव, उपेंद्र ठाकुर, शिव कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। 

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

सिमरीबख्तियारपुर: लोजपा ने अपने ही सांसद के बेटे के खिलाफ उतारा प्रत्याशी, रोमांचक हो गया सिमरी बख्तियारपुर का मुकाबला

 

सिमरीबख्तियारपुर में कुल 23 उम्मीदवार ने भरा पर्चा, अगर नाम की वापसी नही हुई तो दो ईवीएम की होगी जरूरत

कोशी बिहार टुडे, सहरसा




तीसरे चरण की नरकटियागंज सीट पर भाजपा के साथ होगी दोस्ताना लड़ाई

दिवंगत राजद नेता अब्दुल गफ़्फ़ुर के बेटे अब्दुर रज़ाक़ को टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा ने अपनी तीसरी और आखिरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें कुल 41 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को जगह मिली है तो वहीं कई भाजपा नेताओं के भी नाम हैं। नरकटियागंज सीट पर भाजपा से दोस्ताना मुकाबला होगा। पार्टी ने महिषी से दिवंगत राजद नेता अब्दुल गफ्फूर के बेटे अब्दुररज़ाक़ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बोचहां (सु) सीट से दलित संगठन 'भीम आर्मी' के नेता अमर आजाद को टिकट दिया है।


सिमरी बख्तियारपुर का मुकाबला हुआ मजेदार


सिमरी बख्तियारपुर से राजद के युसूफ सलाउद्दीन चुनाव लड़ रहे हैं। चौधरी युशूफ सलाउद्दीन लोजपा के खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के पुत्र हैं। लोजपा ने इनके खिलाफ संजय कुमार सिंह को उतारा है। इसी सीट से एनडीए उम्मीदवार वीआईपी के मुकेश साहनी चुनाव मैदान में है।  सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा से अब मुकाबला दिलचस्प होगा।  यहां से राजद से युशूफ सलाउद्दीन है तो वीआईपी से खुद पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी चुनाव मैदान में है। वही सिमरीबख्तियारपुर के निवर्तमान विधायक ज़फर आलम जाप से एवं राजद के ही सचिव रहे रितेश रंजन के द्वारा निर्दलीय पर्चा भड़कर सिमरी बख्तियारपुर में मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। वहीं पूर्वांचल महापंचायत से चुनाव मैदान में चंद्रमणि के द्वारा नामांकन किया गया है। मुकाबले में किसका पलड़ा भारी होगा यह तो वहां की जनता तय करेगी।

इनपुट- दैनिक भास्कर

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

पार्टी के टिकट से कोई विधायक नही बनता, बल्कि जनता के टिकट से विधायक बनता है: रितेश रंजन

 

विधायक ज़फर आलम  के बाद राजद छोड़ने वाले सिमरीबख्तियारपुर के दूसरे बड़े नेता बने रितेश

कोसी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा से राजद के शीर्ष नेता द्वारा अपने कार्यकर्ता को दरकिनार करते हूए पैराशूट उम्मीदवार बनाए जाने से नाखुश होकर एक और राजद नेता रितेश रंजन ने राजद का दामन छोड़ बागी रूप इख्तेयार कर लिया है और  चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.जानकारी मुताबिक गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत रानीबाग स्थित समदर्शी निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसमे सैकड़ो लोगो की उपस्थिति में आगे की रणनीति के लिए रायशुमारी ली गई.बैठक की अध्यक्षता सुमित गुप्ता एवं संचालन प्रवीण आनंद ने किया.इस मौके पर रितेश रंजन ने कहा कि वर्तमान राजनीति में विचारधारा एवं सिद्धांत समाप्त हो गया है. कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है. धन - पशु का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है जो चिंता का विषय है.उन्होंने कहा कि  सहरसा जिला के सभी सीट पर राजद ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है जो व्यक्ति दस दिन पूर्व सदस्य लेता है उसे टिकट दे दिया जाता है.लालू प्रसाद यादव की एक विचारधारा वाला उनका जमाना नहीं रहा.पहले समर्पित कार्यकर्ता एवं सामाजिक आंदोलन में सक्रिय साथी को पार्टी में जगह मिलती थी.आज धन एवं बाहुबल जोरो पर है. तेजस्वी यादव ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट को लेकर जो निर्णय लिया वह एक आत्मघाती कदम है.एक पार्टी कार्यकर्ताओ के बदौलत होता है और जब जिस पार्टी में कार्यकर्ता की उपेक्षा होती है वह मिट्टी में मिल जाता है.मैं वर्ष 2018 में आपके सहयोग और आशीर्वाद से जिला पार्षद बना. समाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहा. एंबुलेंस सेवा से लेकर बाढ़ पीड़ितों की से करते रहा. डेंगराही घाट के लिए अनशन, मुख्यमंत्री सेवा यात्रा में अपने क्षेत्र के विकास के लिए मांगों को लेकर अनशन, मुजफ्फरपुर चमकी बीमारी में टीम के साथ काम करना या नेपाल में भूकंप त्रासदी में मेहनत ,एम्स  आंदोलन जैसी अनगिनत समर्पित होकर अपनी टीम के साथ काम किया.आज बहुत लोग शौकिया तौर पर सांसद और विधायक बनना चाहते हैं.



उन्होंने कहा कि याद करिए जो प्रतिनिधि कोविड-19 में नजर नहीं आये और 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद 2020 के चुनाव में पैसे का प्रयोग कर टिकट लेकर आपके बीच उपस्थित हुआ उसे आपकी कितनी चिंता होगी समझ सकते हैं.  इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने कहा कि रितेश रंजन ने समर्पित होकर क्षेत्र की सेवा की है. किसी भी कीमत पर सिमरी बख्तियारपुर को नवाब के हाथों में सौंपना सही नही है.धन - पशु के अलावे समाज के लिए समर्पित रितेश रंजन को सभी लोगों से सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाएंगे एवं विधानसभा भेजकर इस विधानसभा के भविष्य के लिए आम गरीब - गुरबो की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे.सुमित गुप्ता ने कहा कि रितेश रंजन 19 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे और इस बार सिमरी बख्तियारपुर की जनता राजा के बेटा के बजाय गरीब के बेटे को अपना आशीर्वाद देगी.इस मौके पर वार्ड पार्षद नरेश निराला, विष्णुदेव पंडित, दिनेश मेहता, ऋतु, छोटू, पंकज कुमार, विकास यादव, विपुल देवी, इंद्रजीत, शत्रुध्न पासवान, दीपक कुमार, मंडन जी, पप्पू स्वर्णकार, मनोज पासवान, सौरभ कुमार, गुलशन मल्लिक, श्रवण भगत, राहुल सिंह, निर्मल ठाकुर, पिंटू कुमार, विनोद कुमार, बबलू  साह, निर्दोष यादव, राजदीप बिहारी, राहुल कुमार,चंद्रगुप्त कुमार,राधेश्याम साह, प्रहलाद कुमार, पप्पू शर्मा, दिगम्बर पोद्दार, सत्यनारायण शर्मा, सुधीर भगत, संतोष भगत, पप्पू स्वर्णकार, प्रताप कुमार, बिट्टू कुमार, रंजीत कुमार, संघर्ष कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

निवर्तमान राजद विधायक जफर आलम हुए बागी, लड़ेंगे जाप से चुनाव


समर्थकों के साथ अपने आवास पर विचार विमर्श बैठक बाद लिया गया निर्णय

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर पल पल समीकरण बदलता नजर आ रहा है। यहां से निवर्तमान विधायक जफर आलम ने टिकट नहीं मिलने पर बागी रूख अख्तियार कर लिया है। वो पप्पू यादव की पार्टी से चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है।

बनमा ईटहरी प्रखंड स्थित अपने लक्ष्मीनिंया निवास पर बुधवार दोपहर बाद समर्थकों के साथ एक विचार विमर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी अपनी राय से विधायक को अवगत कराया। सभी लोगों ने एक जुट होकर चुनाव लडने की बात कही। 

वहीं बैठक उपरांत निवर्तमान विधायक जफर आलम ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि हमने अपनी पुरी जिंदगी राजद के लिए काम किया। जब यहां की जनता ने अल्प काल का समय दिया तो उस अल्प काल में भी जनता के विश्वास पर उतरने का काम किया लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में टिकट से वंचित कर दिया जबकि उनका कोई दोष नहीं था। 

उन्होंने कहा कि राजद ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। उन्होंने राजद उम्मीदवार का नाम लिए बगैर कहा कि वैसे लोग प्रत्याशी बना दिया जिन्हें यह पता नहीं है कि विधानसभा क्षेत्र में कितने पंचायत है। इस बार यह सीट धनबल के सामने बिक गईं हैं। जनता जिसके साथ होगी उसकी जीत होगी। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रविवार, 11 अक्टूबर 2020

वीआईपी से मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर से, राजद से लवली आनंद सहरसा से लड़ेंगी चुनाव

 

दोनो गठबंधन से नाराज कार्यकर्ता चुनाव में एक संयुक्त तीसरा उम्मीदवार ला सकता है मैदान में,

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरीबख्तियारपुर से राजद उम्मीदवार होंगे युशूफ सलाउद्दीन

वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा रविवार को की गई। एनडीए के घटक दल मुकेश सहनी की वीआईपी को भाजपा कोटे से 11 सीटें दी गई है। उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को 56 हजार और राजद उम्मीदवार को 61 हजार वोट मिले थे। इस बार मुकेश सहनी की पार्टी एनडीए की घटक दल के रूप में चुनाव लड़ रही है।


दूसरी ओर राजद से सिमरीबख्तियारपुर से राजद से खगडिया सासंद चोधरी महबूब अली केसर के पुत्र युशूफ सलाउद्दीन को उम्मीदवार बनाया गया है। इधर लवली आनंद सहरसा से राजद से उम्मीदवार होंगे। सैयद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब रघुनाथपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनके इनकार के बाद सिटिंग विधायक हरिशंकर यादव को ही सिंबल दे दिया है।

दोनो गठबंधन से नाराज कार्यकर्ता उतार सकता है तीसरा निर्दलीय उम्मीदवार

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए एवं महागठबंधन से नाराज कार्यकर्ता अब तीसरा उम्मीदवार को निर्दलीय मैदान में उतारने को लेकर गुपचुप बेठक कर रहा है। कार्यकर्ता का आक्रोश इस बात से है कि पूरे साल गांव गांव, टोला-टोला जाकर हम लोगो से मिलते है, उनके परेसानी में हम साथ रहते है, लेकिन जब टिकट की बारी आती है हमलोगों को भूल जाता है, एवं हवा-हवाई नेता को जगह दिया जाता है। जनता इन राजनीतिक दल का गुलाम नही है जो जिसे थोप देगा उनको हमलोग मदद करेंगे। 

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

न मांझी न पतवार, भाजपा की नैय्या पर मुकेश सहनी सवार, नहीं मिल रहे विधानसभा में उम्मीदवार


सिमरी बख्तियारपुर में भी एनडीए कार्यकर्ता है काफी गुस्से में, सोमवार की एनडीए कार्यकर्ता की अहम बैठक में हो सकता है कोई बड़ा फैसला

कोसी बिहार टुडे, सहरसा



भाजपा ने वीआईपी को 11 सीटें तो दे दीं, लेकिन मुकेश सहनी को इन सीटों के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा कर रंग में भंग डालने वाले मुकेश सहनी अब एनडीए की नैय्या पर सवार हैं। एनडीए में भाजपा और जदयू ने अपनी सीटों की कुर्बानी देकर वीआईपी को 11 सीटें तो दे दीं, लेकिन वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को इन सीटों के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।


अतिपिछड़ों के लिए प्यार की गंगा बहाने के चक्कर में भाजपा ने अपने निवर्तमान विधायकों की भी चिंता नहीं की। बोचहां और सुगौली सीटिंग सीटें होने के बावजूद वीआईपी पार्टी को दे दी गईं। यही नहीं, सहयोगी जदयू से ली गई और उसकी जीती गईं सीट गौडाबौराम भी वीआईपी को दे दी गई। पार्टी के इस फैसले को लेकर सभी 11 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता गुस्से में हैं, लेकिन भाजपा की असल मुश्किल ये नहीं।


भाजपा की मुश्किल है कि जिस वीआईपी पार्टी के लिए उसने इतनी जहमत उठाई, उस पार्टी के पास इन 11 सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं हैं। वीआईपी के साथ सामने आ रही इसी मुश्किल पर अब भाजपा बैठक पर बैठक किए जा रही है।


भाजपा अब तक पहले चरण में अपने हिस्से आईं 29 सीटों पर ही केवल उम्मीदवारों का ऐलान कर पाई हैं। बाकी की 81 सीटों पर अब भी उसे उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना है। भाजपा के खाते आईं सीटों में सबसे अधिक 46 पर दूसरे चरण में मतदान होना है, लिहाजा भाजपा के लिए पहले चरण से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण दूसरे चरण का रण है। पार्टी कुछ गिनी-चुनी सीटों पर अब भी मंथन कर रही है।


दिल्ली में हो रही बैठकों में इस बात पर चर्चा हो रही है कि मुकेश सहनी के हिस्से गईं सीटों पर उम्मीदवार कौन होंगे। एक तरफ बनियापुर और सुगौली जैसी कई सीटों पर वीआईपी के पास उम्मीदवार नहीं हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा में इन सीटों के वीआईपी के हिस्से में जाने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी है। ऐसे में भाजपा ने वीआईपी के हिस्से गई कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का मन बना लिया है।


हालांकि इससे पहले ही मधुबनी सीट से भाजपा नेता सुमन कुमार महासेठ को वीआईपी का उम्मीदवार बनाया जा चुका था, लेकिन तब ऐसा लगा था कि भाजपा अपने कुछ नेताओं को वीआईपी में एडजस्ट कर रही है, लेकिन अब जो बात सामने आ रही है उससे ये साफ हो गया है कि वीआईपी की नैय्या भाजपा के उम्मीदवारों के बिना पार ही नहीं लग सकती।

सिमरीबख्तियारपुर में भी एनडीए कार्यकर्ता काफी गुस्से में--

सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा सीट जेडीयू की परंपरागत सीट रही है। यहां से जेडीयू कई बार जीत हासिल कर चुके है। खासकर मधेपुरा सासंद दिनेशचंद्र यादव के द्वारा सिमरीबख्तियारपुर में 1990 से जितने के बाद यहां चहुमुखी विकास हुआ। जिसमें सिमरीबख्तियारपुर को अनुमण्डल बनाना ऐतिहासिक है। लेकिन मुकेश सहनी के द्वारा अपने परिवार के लिये सीट को ले लेना यहां किसी एनडीए कार्यकर्ता को हजम नही हो रहा है। हालांकि सिमरीबख्तियारपुर बीजेपी तो खुलेआम बेठक कर एक तरह से मुकेश सहनी को कह दिया कि अगर स्थानीय उम्मीदवार नही हुआ तो भविष्य में परेसानी हो सकती है। अब सोमवार को एनडीए कार्यकर्ता की बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

आज देर शाम पटना पहुंच सकते हैं भाजपा के कई नेता

दिल्ली में चल रही बैठकों का सिलसिला पटना में भी जारी रहेगा। दिल्ली में आज बैठक के बाद रविवार को पटना में भी बैठक होनी है, जिसमें दिल्ली बैठक में शामिल नेताओं के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी शामिल होंगे। रविवार की इन बैठकों के बाद बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। तीसरे चरण की सीटों के लिए तीसरी लिस्ट 12 अक्टूबर के बाद जारी हो सकती है।इनपुट-दैनिकभास्कर

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...