मंगलवार, 31 जुलाई 2018

सावन की पहली सोमवारी को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक
हर हर महादेव की नारे से गुंजा मंदिर परिसर
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सावन की पहली सोमवारी को अनुमंडल क्षेत्र के शिवालय बोलबम की नारे से गुंजायन रहा। सभी शिवमंदिर में सबेरे से ही बोलबम की जयकारा की गूंज गूंजने लगा। दो मुख्य शिवालय बलबाहाट के बाबा मटेश्वर एवं चकभारो के बाबा भुवनेश्वर धाम में डाक बम की भीड़ लगा रहा। सबसे अधिक ज्यादा भीड़ बलबाहाट के बाबा मटेश्वर धाम में रात्रि के दो बजे से ही डाक बम की लंबी कतारें लग गया जो सुबह 6 बजे तक जारी रहा। 


रास्ता में लोगो ने कंवरिया का किया स्वागत---
स्थानीय लोग अपने अपने घर से समीप लाइट, पीने का पानी, के अलावा जो डाकबम चल नही पाता था उसे बाइक से मंदिर तक पहुचा दिया जाता था। इस तरह के कई युवा था जो डाकबम की मदद में लगा था। जगह जगह बोलबम की गाने पर लोग ठुमक रहा था। 

एसडीओ, डीएसपी ने किया मेला का उदघाटन---
सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, डीएसपी मृदुला कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर न्यास समिति के सचिव जितेंद्र सिंह बघेल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मोके पर दोनो पदाधिकारी ने मेला में पूजा अर्चना किया एवं मेले का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बलबाओपी प्रभारी पंचलाल यादव खुद मंदिर में सुरक्षा व्यव्यस्था में लगा था। मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मी सहित कई पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। 
मेडिकल टीम था मोजूद---
डॉ अली अनवर, स्वास्थ्यकर्मी सुनैना कुमारी, वंशिला सिंह, बुधियार देवी, विवेकानंद सिंह के अलावा ग्रामीण चिकिस्तक की टीम में रामफल पंडित, सुभाषचंद्र मिश्रा, गुड्डू लहेरी, प्रकाश,संजय,पंकज,गजेंद्र, नारायण,अर्जुन ठाकुर,मनोज सिंह,गजेंद्र ने सराहनीय योगदान दिया।

रविवार, 29 जुलाई 2018

धधकने से बच गयी गरीब रथ एक्सप्रेस
सहरसा-मानसी रेलखंड के गोरगमा ढाला के पास घटित हुई घटना
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


पूर्व मध्य रेलवे के अमृतसर से सहरसा आ रही 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस में उस समय एकाएक अफरातफरी मच गया, जब गरीब रथ के ब्रेकभान में धुंआ धुंआ हो गया। धुंआ धुंआ देख ट्रैन में बैठे लोगों की सांसें अटक गया। लोगो के अनुसार तेज रफ्तार से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुच रही  गरीब रथ को अज्ञात लोगों के द्वारा भेकम्प हो जाने के बाद एकाएक ब्रेक लगा, जिनसे बोगी में धुंआ हो गया।
 अमृतसर से सहरसा जा रही ग़रीब रथ एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्थान यानी सहरसा पहुंचने से पहले सिमरी बख्तियारपुर-कोपरिया  स्टेशन के बीच गोरगामा फाटक के क़रीब अचानक एक बोगी से धुआं उठने लगा, जैसे ही इस बात की ख़बर मुसाफि़रों तक पहुंची, मसाफिरों में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। लोग हैरान परेशान हो गए आनन फानन में ट्रेन को रोका गया | रेल पोल संख्या 30/02 गोरगमा के पास ब्रेक जाम हो गया था। ब्रेक के जाम होने से चक्का भी जाम हो गया जिससे धुंआ हो गया था। स्टेशन अधीक्षक दिलीप विश्वास ने बताया कि इस दौरान 30 मिनट तक गरीब रथ ट्रैन गोरगमा ढाला पर रुकी रही। फिर गार्ड एवं ड्राइवर के निरीक्षण के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। कुछ देर ट्रेन रुकने के बाद सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुची।
जिला पार्षद ने रखी सड़क निर्माण कार्य का शिल्यान्यास
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

जिला पार्षद सदस्या राजनिवाला ने सोनबरसा राज के प्रखंड के बिराटपुर पंचायत में सड़क निर्माण कार्य का शिल्यान्यास किया। 7 लाख 44 हजार 500 रुपये की लागत से बनने वाली ये सड़क बिराटपुर के गाजीपैता गांव में बन्देलाल यादव के घर से रंजन सिंह घर तक सड़क बनेगा। पहले सड़क पर मिट्टी डाला जायेगा, उनके बाद इंटसोलिंग के बाद पीसीसी ढलाई कार्य होगा। सड़क बाने से जहा लोगो को जलजमाव से मुख्ति मिलेगी वही जर्जर से अच्छी सड़क बनेगी।

इस मौके पर जिला पार्षद सदस्या श्री मति रजनी वाला ने बताई की सड़क के बन जाने से लोगो को आवागमन की सुबिधा बनेगी। इनके साथ कई और विकास कार्य किया जायेगा। सड़क निर्माण कार्य शिल्यान्यास के मौके पर रमेन्द्र सिंह, अमरेंद्र प्रसाद यादव, रतन कुमार सिंह, उपेन्द्र प्रसाद यादव, सदानंद यादव, अनिल प्रसाद यादव, मोती प्रसाद सिंह, बन्देलाल यादव, दिलीप यादव, चुल्हाय यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

शनिवार, 28 जुलाई 2018

प्रमुख की कुर्सी जायेगी या रहेगी फैसला 6 अगस्त को
प्रखंड प्रमुख को गिराने एवं बचाने में चल रहा गुटबाजी
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव पर 6 अगस्त को विशेष बैठक बुलाई गयी है। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने बतायी की बिशेष बैठक 6 अगस्त को होगा। तिथि की जानकारी बीडीओ को दे दिया गया है। गोरतलब है कि सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख पर 30 पंचायत समिति सदस्य में से 17 ने प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगाने का आवेदन दिया था। आवेदन में पंचायत समिति सदस्य ने आरोप लगाया था कि हमलोग आपके क्रियाकलाप से खुश नही है। अविश्वास प्रस्ताव के लिये विशेष बैठक का आयोजन कर एवं विश्वास जीते। इसी आलोक में 6 अगस्त को कृषि भवन में विशेष बैठक के आयोजन का तिथि निर्धारित किया है।  अविश्वास प्रस्ताव लगाने वाले समिति सदस्य में रघुनंदन सिंह, बैजनाथ शर्मा, राहुल कुमार सिंह, मो शकील अहमद, मो जियाउल हक, रुणा देवी, बिमला देवी, सायस्ता जवी, अनिता देवी, शिवशंकर साह, मीना देवी, भवेश पासवान, नीतू कुमारी, बीबी रेहाना, दुखिया देवी, सरिता देवी, एवं गजेंद्र पासवान का हस्ताक्षर है। सिमरी बख्तियारपुर में कुल पंचयात समिति सदस्य की संख्या 30 है, जिसने 17 ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है।
खेमेबाजी हुई शुरू---
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने के बाद अब खेमेबाजी शुरू हो गया है। दोनों खेमे अपने अपने तरीके से पंचयात समिति सदस्य को अपने पाले में करने में लगा है। हालांकि एक सच्चाई यह है कि एक खेमे पूरी तरह मजबूत दिखाई दे रहा है। वावजूद विशेष बैठक में ही अंतिम फैसला लेना है।

शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

मिनी बाबाधाम से मशहूर बाबा मतेश्वरधाम के जमीन पर लोगो की बुरी नजर
जमीन पर कब्जा कर बना रहा है पक्का आशियाना
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

मिनी बाबाधाम के नाम से चर्चित कोसी क्षेत्र का बाबा मतेश्वरधाम मंदिर के जमीन पर लोगो का बुरा नजर लग गया है।  जिन कारण जमीन पर कच्चा नही बल्कि पक्का निर्माण हो रहा है। निर्माण भी पूरे धौंस के साथ किया जा रहा है। सब जानते है कि मंदिर की जमीन है, वावजूद लोग खुलकर विरोध नही कर रहा है। इनके अलावे मंदिर के आसपास भी कई लोगो के द्वारा जमीन हरपने की नियत से पक्का दुकान का निर्माण किया जा रहा है। 


तीन स्थानों पर निर्माण -
मंदिर परिसर क्षेत्र के तीन अलग अलग जगहों पर निर्माण कार्य हो रहा है। जिनमे मंदिर परिसर के दक्षिण बाढ़ आश्रय स्थल के समीप पंडा के द्वारा स्थायी पक्का भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ये निर्माण कार्य मंदिर के ही पंडा हरेराम करा रहा है। ये चार भाई है एवं चारो भाई स्थाई घर बना रहा है। मंदिर के मुख्य गेट  के पास सड़क के पूरब है। वही एक और पक्की निर्माण मुख्य सड़क से मंदिर आने वाली सड़क के बगल में चबूतरा की तरह बनाया गया है। जमीन हरपने के नियत से भी कई अवैध दुकान बना रहा है।


क्या कहते हैं न्यास समिति के सचिव---
मंदिर के जमीन पर स्थाई पक्का घर बनाने की बाबत न्यास समिति के सचिव जितेंद्र सिंह बधेल ने  बताया कि एक निर्माण पर एसडीओ ने रोक लगा दी है।  स्थाई निर्माण को लेकर न्यास समिति ने सिमरी सीओ को जमीन की नापी करने का निर्देश दिया था। निर्माण कार्य को रोकने के लिये कई बार आवेदन दिया जा चुका है। बांकी जो दुकान बन रहा वो अस्थाई है। इस तरह का दुकान सिर्फ दो महीने ही रहेगा। मंदिर के विकास के लिये हम खुद दिन-रात लगे रहते है। मंदिर के पंडा हरेराम चारो भाई के द्वारा निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है ये मेरा खानदानी जमीन है।

क्या कहते एसडीओ -
इस संबंध में जब एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि8 बलबाओपी प्रभारी को मंदिर के आसपास किसी निर्माण कार्य नही होने देने का निर्देश दिया जा चुका है। वावजूद अगर कोई आदेश का अवेहलना करता है तो प्रशासन उनके खिलाफ करवाई करेगी। 
क्या कहते हैं हरे राम पंडा -
पक्का घर का निर्माण कार्य कर रहे  हरे राम पंडा ने बताया कि यहां उसके बाप दादा रहते चले आ रहे हैं। जहां घर बना रहे हैं वह मेरी जमीन है। उक्त जमीन का मुझे कागजात प्राप्त है।  मैं अपनी जमींन पर घर बना रहा हूं। पूर्व से भी घर बना है। जिस जमीन पर घर बन रहा है वो जमीन मंदिर का नही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा मटेश्वरधाम मंदिर को स्थानिय दान कर्ता  के द्वारा कई  कई एकड़ जमीन दिया है। लेकिन कागजी एवं कानूनी बाधा की वजह से कई प्रकार के कानुनी अड़चन लगा है।  जानकारी के अनुसार जिस जमीन को पंडा अपना जमीन होने का दावा कर रहे हैं, वह नये सर्वे के अनुसार है। जबकि नये सर्वे नोट फाईनल की श्रेणी में  है। नये सर्वे के किसी दावे को सरकारी मान्यता नहीं है।  1902 ई के सर्वे को ही वैद्य माना जाता है।

गुरुवार, 26 जुलाई 2018

साइकिल से भागे अपराधी को भी नही पकड़ पायेगी बलबाओपी का खटारा जीप से
झुग्गी में रहते है पुलिस, ओपी को तत्काल सुबिधा की दरकार
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की जिम्मेदारी होती है। लेकिन जब पुलिस वाले ही अपनी मूलभूत सुविधा से मरहूम हो जाये तो कैसे क्षेत्र में बेहतर कानून का राज होगा। 
      बख्तियारपुर थाना के बलवाहाट ओपी को एक ठीक भवन तक नही है। जिस भवन में बलवाहाट ओपी चल रहा है वो भवन काफी जर्जर है। पुलिस कर्मी को रहने का भवन नही है। पुलिस को हो रही दिक्कत के बाद खुद ओपी में रह रहे पुलिसकर्मी ने अपने खुद रुपये देकर बाहर फुस एवं चदरा का सोने के लिये बनाया। जब बारिश होती है तो फिर कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बारिश हो या धूप इन पुलिसकर्मी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
जर्जर छत से गिरता रहता है चट्टा----

बलबाहाट ओपी में स्थित भवन काफी जर्जर है।  जिसपर करीब लाखो के अबादी का सुरक्षा का जिम्मा है, परन्तु वे अगर खुद सुरक्षित नही रहेगे तो आमलोगो की सुरक्षा फिर भगवान् भरोसे ही होगा।भवन का जर्जर स्थिति देख नये जिले के कप्तान ने अपने औचक निरीक्षण में ओपी प्रभारी को भाड़े पर भी मकान लेने की बात कही थी। लेकिन साहब घर छोडिये एक गाड़ी तो अच्छी ओपी को मिले, जिससे अपराधी पर कुछ नकेल तो रहेगी। वर्तमान जिप से तो साइकिल सवार भी पकड़ने नही देगा, फिर अपराधकर्मी पर पुलिस नकेल केसे लगा पायेगी। 
प्रमुख के खिलाफ लगा अविश्वास प्रस्ताव, मचा हड़कंप
30 में 17 सदस्य ने प्रमुख के कार्यशैली पर उठाया उंगली
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख सविता देवी के खिलाफ 17 पंचयात समिति सदस्य ने अविश्वास प्रस्ताव लगाने का आवेदन दिया है। प्रमुख को दिए  आवेदन में आरोप लगाया कि हमलोग आपके कार्य-कलाप से छुब्ध है। इसीलिये आपके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये है। आप कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ से विशेष बैठक बुलाये। इस सम्बंध में बीडीओ ने प्रमुख को पत्र भेजकर तिथि निर्धारित करने की मांग किया है। अविश्वास लगाने वाले समिति सदस्य में रघुनंदन सिंह, बैजनाथ शर्मा, राहुल कुमार सिंह, मो शकील अहमद, मो जियाउल हक, रुणा देवी, बिमला देवी, सायस्ता जवी, अनिता देवी, शिवशंकर साह, मीना देवी, भवेश पासवान, नीतू कुमारी, बीबी रेहाना, दुखिया देवी, सरिता देवी, एवं गजेंद्र पासवान का हस्ताक्षर है। सिमरी बख्तियारपुर में कुल पंचयात समिति सदस्य की संख्या 30 है, जिसने 17 ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है।
सिमरी में बढ़ी चहल-पहल----
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने के बाद अब प्रमुख के द्वारा एक तिथि निर्धारित कर बीडीओ को सूचना देगा। तत्पश्चात पंचयात समिति की बिशेष बैठक होगी। अविश्वास प्रस्ताव लगाने के बाद सिमरी बख्तियारपुर में चर्चा गर्म है। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...