शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

बालू संवेदक से अपराधियों ने मांगा एक लाख की रंगदारी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा


जिले के बिभिन्न प्रखंड में बालू घाट चला रहे संवेदक से अपराधियो ने एक लाख रुपये की रंगदारी का मांग किया, एवं इनके घरों पर गोलीबारी किया। बख्तियारपुर थाना के भटोनी पंचयात के तुलसियाही गांव निवासी चंदन साह से एक लाख की रंगदारी का मांगे जाने को लेकर बख्तियारपुर थाना में आवेदन दिया है। बालू संवेदक में बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर मुकेश साह, प्रमोद साह, तेजनारायण साह, जयप्रकाश साह, भोगीलाल साह को नामजद करते हुए कहा है कि 29 अगस्त को रात्रि करीब साढ़े 11 बजे मेरे घर पर आया एवं गली-गलौज करते हुए कहा कि तुम बालू में बहुत कमाया है। एक लाख की रंगदारी दो नही तो अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहो। इन लोगो के साथ चार-पांच अज्ञात लोग भी साथ था। ये सभी अज्ञात अपना चेहरा ढंका हुआ था। आवेदन में कहा है कि प्रमोद साह के ऊपर हरियाणा न्यायालय में भी एक मामला चल रहा है। आवेदन में संवेदक ने आशंका जताया कि अगर इनलोगो के ऊपर करवाई नही किया गया तो कभी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। 
   इस बाबत बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि चंदन कुमार के द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन नही दिया गया है। आवेदन आने पर आगे की करवाई किया जायेगा।
पति-बेटे के कहर से जान बचाने भागी भागी फिर रही है एक मजबूर मां
पीड़िता जेडीयू महिला सेल के जिलाउपाध्यक्ष पद पर है।
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

जिस पति के साथ सात फेरे लिया, जिस बेटे को मा ने 9 माह खोख में रखकर पाला, वही पति एवं बेटे अब जान लेने पर लगे है। पीड़ित महिला पति एवं बेटे से जान बचाने के लिये भागे भागे फिर रहे है। पुलिस को शिकायत किया, लेकिन पुलिस ने कोई करवाई नही किया।
मामला खगरिया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचखुट्टी का रहने वाली पार्वती देवी है। महिला वर्तमान में खगरिया जिला जेडीयू के उपाध्यक्ष पद पर है। इसके अलावे समाज सुधार वाहिनी के सदस्य के अलावे नशा मुक्ति अभियान के प्रखंड अध्यक्ष भी है। महिला को पति राजेश कुमार एवं बेटे शिवशंकर के द्वारा किया जा रहा आपराधिक गतिविधि के खिलाफ आवाज उठायी थी। महिला ने बताई की उनके नाम से बाइक है जो उनके बेटे आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करते है। महिला पार्वती देवी अपने ही सरकार से नाखुश है। जहाँ महिला को जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने में अपने घर मे ही जान का खतरा हो गया है। महिला पति एवं बेटे के खोफ से अपने बहन के यहां विगत एक सप्ताह से छिपी है। महिला के पति एवं बेटे को जब इस बात का पता लगा तो उनके बहन के यहां भी धमक गयी, एवं धमकी देने लगा। महिला ने मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी को आवेदन देकर जान की गुहार लगाई है।

गुरुवार, 30 अगस्त 2018

गलत बिजली बिल आने से महादलित ने कटा लिया कनेक्शन, लेकिन बिजली बिल आता रहा
कोशी बिहार टुडे


सोनबरसा राज प्रखंड के खुजराहा गांव के वार्ड नंबर 7 के दर्जनों लाभुको ने विद्युत पॉवर सब स्टेशन कार्यालय में हंगामा किया। हंगामा में शामिल महादलित लाभुको का कहना था कि हमलोगों को बीपीएल के तहत बिजली कनेक्शन मिला। कनेक्शन मिलने के बाद ज्यादा बिजली बिल आने लगा। हालांकि पहले कई बार हमलोगों के द्वारा बिल जमा भी किया गया, वावजूद बहुत ज्यादा बिल आने लगा। इससे तंग आकर कई लाभुको ने कनेक्शन कटा लिया। वावजूद कनेक्शन कटाने के बाद भी पूर्व की तरह बिल आ रहा है। इसके अलावे गांव में नंगी तार लटक रहा है जो हादसे का इंतजार कर रहा है। लाभुको ने कहा कि हमलोगों का बिजली बिल का सुधार किया जाये। लाभुक महेंद्र सादा, उमेश राम, भूपेंद्र सादा, ह्रदय राम, प्रमोद राम, सुधीर ऋषिदेव, संजीव राम, दामोदर राम सहित दो दर्जन से अधिक लाभुक था। 
  इस बाबत सहायक विद्युत अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि आवेदन का जांच कर करवाई किया जायेगा। 

सोमवार, 27 अगस्त 2018

विश्व का अनोखा कांवर पदयात्रा, 162 फिट कांवर एवं 12 ज्योतिलिंग का होगा अनोखा पदयात्रा
आयोजन समिति का दावा, भारत की पहली अनोखी कांवर होगा
एक साथ चार सौ उठा सकेंगे कांवर को
महेंद्र प्रसाद सहरसा

भादो मास के दूसरे रविवार को मिनी बाबाधाम से चर्चित  बाबा मटेश्वर धाम में आयोजित 22वाँ बाबा मटेश्वर महोत्सव सह 162 फिट विश्व रिकॉर्ड ऐतिहासिक कावंड़ पद यात्रा हेतु हेतु तैयारी जोरों पर है।  निर्माण समिति जय बाबा मटेश्वर धाम डाक एवं कांवरिया संघ के अनुसार यह 162 फीट कावंड़ विश्व का  पहला सबसे बड़ा ऐसा कांवर होगा जिसे  मानव के द्वारा  कंधे पर उठाकर जलाभिषेक के लिए मुंगेर घाट के छर्रापट्टी से मटेश्वर धाम मंदिर तक लाया जाएगा। 

इस कावंड़ को चार सौ अधिक व्यक्ति मिलकर एक बार में उठाएंगे। ।वहीं इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक  वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है । इसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिख रहा है । निर्माण समिति का दावा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा और अनोखा काँवड होगा। आयोजन समिति ने बताया कि पहली बार इतने विशाल 162 फीट काँवड़ जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग सहित 13 वाँ ज्योतिर्लिंग स्वरूप बाबा मटेश्वर धाम शिवलिंग मंदिर सहित एक ही कावंड़ पर आकर्षण का केंद्र होंगे। ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से मटेश्वर महोत्सव के अवसर पर पद यात्रा का आयोजन होता रहा है। वही आयोजक के अनुसार पहली बार हिंदुस्तान में इतने विशाल कावंड़ के द्वारा किसी मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। इस विशाल कावंड़ का निर्माण कार्य करने के लिए भागलपुर सुल्तानगंज से काँवर निर्माण के विशेषज्ञ कारीगर कृष्णा,राजा,शिव सहित आठ कारीगर  पिछले 45  दिनों से कार्य कर रहे हैं। कावंड़ के निर्माण में आने वाली लागत लगभग पाँच लाख बताई जा रही है। 

जय बाबा मटेश्वर धाम डाक एवं कांवरिया संघ काठो बलवाहाट के सत्यनारायण सिंह गुरु जी,मुन्ना भगत,शिवेंद्र पोद्दार,सिकंदर साह, हरेराम सिंह, राजो राय, संतोष, धीरज,गोविंद, आला बाबा,बिजली सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, बम बम गुप्ता,जवाहर गुप्ता,सुनील फाइटर,नथुनी बाबा, टुनटुन सिंह  संजय चौरसिया  मुकेश यादव  मिथलेश यादव  अरुण यादव दुलार,चंदन,ललित बाबा,हरेराम सिंह,गुरु भाई,विनोद सिंह,संजय गुप्ता,सुभाष बाबा, चतुरी यादव, संतोष मंटू,राज रतन,अनिल यादव, फूलो यादव, मुकेश,बुलीन,खट्टर मुकेश पोद्दार, रामअवतार यादव जगदर यादव सहित अन्य इसमें सराहनीय योगदान दे रहे हैं। 22वाँ मटेश्वर महोत्सव सह विश्व रिकॉर्ड ऐतिहासिक 162फिट कावंड़ पद यात्रा 6 सितंबर से लेकर 9 सितंबर तक होगा।भादो मास के दूसरी रविवार को बाबा मटेश्वर के जलाभिषेक हेतु तैयारी जोरों पर है। इस विशाल कावंड़ को 300 से 400 लोग मिलकर उठाएंगे। 6 सितंबर को सभी बम मुंगेर घाट पहुंचेंगे। 22 वाँ मटेश्वर महोत्सव की शुभारम्भ 6 सितंबर गुरुवार को संध्या मुंगेर घाट छरापट्टी में दीप प्रज्वलित कर होगा,जिसमें गंगा तट पर भव्य जागरण किया जाएगा। 7 सितंबर शुक्रबार को सुबह कावंड़ पूजन के साथ यात्रा प्रारम्भ होगी, वही रात्रि विश्राम मानसी रेलवे मैदान में होगा।रात्रि में कावंड़ आरती के बाद बाबा का जगराता होगा। 8 सितंबर को माँ कात्यानी स्थान में 10 बजे दिन विशेष पूजा,एवम सिमरीबख्तियारपुर में रात्रि विश्राम होगा, एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। जबकि 9 सितंबर रविवार को बाबा का जलाभिषेक होगा ,संध्या में 2200 दीपों के साथ महाआरती होगा। साथ ही बाबा का विशेष भव्य श्रृंगार पूजा भी किया जाएगा। 22वाँ मटेश्वर महोत्सव के समापन पे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा का झांकी  एवं जागरण संध्या 6 बजे से प्रारम्भ होगा।

रविवार, 26 अगस्त 2018

अनुमंडलीय अस्पताल, बिल्डिंग देखकर ही मरीज संतोष कर ले, सुविधा के नाम पर ठेंगा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

अनुमंडल सिमरी बख्तियारपुर में सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का हाल काफी बुरा है। कहने को पीएचसी से अनुमंडल अस्पताल बन गया है लेकिन अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा सुविधा की घोर कमी है। 100 शैया वाले तीन मंजिल नया भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके बावजूद उसमें सुविधा बहाल नहीं की गई है।

हाल यह है कि अनुमंडल अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रतिनियुक्त स्वास्थकर्मी के सहारे चलाया जा रहा है। गंभीर रोगों के इलाज की यहां कोई व्यवस्था नहीं है। चिकित्सा के अभाव में गंभीर रूप से बीमार मरीज असमय काल के गाल में समा जाते हैं। 
इसके कारण अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ व बनमा ईटहरी प्रखंड के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सहरसा या फिर पटना की शरण लेनी पड़ रही है।

वर्ष 2009-10 में हुई थी घोषणा :

राज्य सरकार ने बिहार के 47 अनुमंडल में वित्तीय वर्ष 2009-10 में 100 शैय्या वाले अनुमंडल अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में कोसी क्षेत्र के लाखों लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए सिमरी बख्तियारपुर में 100 शैय्या वाले अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की नींव पड़ी। 15 अक्टूबर 2006 को तत्कालीन विधयाक वर्तमान आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने उदघाटन किया था।अनुमंडलीय अस्पताल का विशाल भवन 4 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से बन कर तैयार हो गया है। आज से तीन बर्ष पूर्व 26 मई 2015 को अनुमंडल अस्पताल का बोर्ड भी लगा दिया गया। सुविधा आज तक बहाल नहीं की गई है।

वर्तमान में 5 डॉक्टर की हुई है पोस्टिंग- 14 डॉक्टर की पद अनुमंडलीय अस्पताल में है। वर्तमान समय मे अनुमंडलीय अस्पताल में 5 डॉक्टर की पोस्टिंग हुई है। जिसमें हरेंद्र कुमार आर्य, अभिषेक कुमार , राहुल कुमार, डॉ विनीता शर्मा, डॉ अमृता आनंद, एवं डॉ अख्तर इकबाल है।अस्पताल में 106 कमरा है।

आईपीएचएस मानक के अनुरूप 100 शैय्या वाले अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग से 106 चिकित्सा कर्मी के स्वीकृत पद की अनुशंसा की गई है। इसके विरुद्व वर्त्तमान में 3 डॉक्टर व 4 ए ग्रेड एनएम कुल पांच स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने पदस्थापित कर अपना पल्लू झाड़ लिया है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। 
चार प्रखंड के मरीज आते है अनुमंडलीय अस्पताल- इस अस्पताल में सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड के अलावे सलखुआ, बनमा इटहरी एवं सौर बाजार के भी मरीज इलाज के लिये आते है। प्रतिदिन 500 से 600 मरीज ओपीडी में आते है। सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड में 1 पीएचसी, 2 अतिरिक्त स्वस्थ्यकेन्द्र, 26 उपस्वास्थ्य केंद्र है। इस उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रतिरक्षण होता है। 
 वर्तमान समय मे अस्पताल में ब्लड जांच, बीपी जांच, कालाजार, मलेरिया, कुष्ठ जांच , एचआईवी, सीवीसी एवं एक्सरे की सुबिधा मौजूद है। 
अल्ट्रासाउंड एवं आईसीयू की हो व्यवस्था- लोगो ने स्वास्थ्य विभाग से अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजो की सुबिधा के लिये अस्पताल में आईसीयू एवं अल्ट्रासाउंड लगाने की मांग किया है। इस अस्पताल में अगर इस तरह की सुबिधा बहाल हो जाती है तो सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। 
अस्पताल रखरखाव की नही है व्यवस्था-अनुमंडलीय अस्पताल में 106 कमरा का विशालकाय भवन है। लेकिन इतनी बड़ी भवन को रखरखाव का कोई व्यवस्था नही है। कोई तकनीकी कर्मी नही है। पीएचसी कर्मी से ही अनुमंडलीय अस्पताल का कार्य होता है। 
शोचालय की हो व्यवस्था- चार प्रखंड के लोग अस्पताल में इलाज कराने आते है। एक भी सुलभ शौचालय नही है। जिन कारण मरीज एवं उनके साथ आये अभिभावक अस्पताल के ही शोचालय का प्रयोग करते है। अस्पताल में चाहरदीवारी की सख्त जरूरत है।
2 एम्बुलेंस में एक खराब है- अनुमंडलीय अस्पताल में दो एम्बुलेंस है। जिसमे एक कई महीनों से खराब है। स्थिति ये है कि अगर एम्बुलेंस खराब हो जाता है तो उसे दुबारा ठीक नही कराया जाता है।अनुमंडल में राज्य सरकार ने एक नर्सिंग स्कूल दिया है। स्कूल खोलने के लिये जमीन की खोज की जा रही है। 
क्या कहते है उपाधीक्षक----
अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भवन का राखराखव की देखरेख पीडब्ल्यूडी को करना है। अनुमंडलीय अस्पताल में चिकिस्तक एवं कई स्टाफ की कमी है। मात्र 20 बेड है। 

शनिवार, 25 अगस्त 2018

दरोगा परीक्षा भर्ती घोटाला, जन अधिकार छात्र परिषद ने निकाला आक्रोश मार्च
पटना के सड़को पर दिखा छात्र का गुस्सा
महेंद्र प्रसाद सहरसा


बिहार दरोगा मेंस रिजल्ट के खिलाफ पटना में छात्रों का आक्रोश थमता नही दिख रहा है।आज एक बार फिर छात्र नेता पुनपुन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने राजधानी पटना के बिखना पहाड़ी मोड़ से पटना साइंस कॉलेज के गेट के सामने से अशोक राजपथ होते हुए कारगिल चौक तक कैंडिल मार्च किया।
    कारगिल चौक पर छात्र नेता पुनपुन यादव ने मीडिया को बताया कि बिहार दरोगा मेंस के रिजल्ट में भारी पैमाने पर महा धांधली हुआ है।कल हमने आयोग के सचिव को आक्रोश मार्च के माध्यम से ज्ञापन भी सोपने का किये लेकिन आयोग के द्वारा मेरे एक सवाल का जवाब नही गया।सिर्फ हर सवाल को गोपनीयता का बहाना बना कर बिहार के भविष्य को बर्वाद करने पर ये सरकार तुली हुई है।
        पुनपुन यादव ने मांग किया कि जब तक बिहार दरोगा की परीक्षा को रद्द नही कर देता है तब हम लगातार आंदोलन करते रहेंगे।
  आगे जल्द की पूरे बिहार में मुख्यमंत्री जी का अर्थी जुलुश निकाला जाएगा।

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

डॉ नंदिता बनी सिमरी बख्तियारपुर सीडीपीओ
स्थांतरित सीडीपीओ अनिता चोधरी को दिया गया विदाई
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड को नए सीडीपीओ मिल गया है। कहरा प्रखंड के सीडीपीओ डॉ नंदिता को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेशनुसार अब सिमरी बख्तियारपुर का बाल विकास परियोजना का कार्य देखेंगे। कॄषि भवन में शुक्रवार को आयोजित स्थान्तरित सीडीपीओ अनिता चोधरी को बिदाई दिया गया, वही नए सीडीपीओ डॉ नंदिता ने सिमरी बख्तियारपुर सीडीपीओ के रूप में अपना प्रभार ग्रहण किया।

डॉ नंदिता सिमरी बख्तियारपुर में प्रभार में रहेंगे, इनके अलावे वे ख़ुद कहरा के सीडीपीओ है। विदाई समारोह में एलएस के अलावे उच्च वर्गीय लिपिक नवीन सिंह, ऑपरेटर मो कामरान के अलावे कई सेविका मोजूद थी। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...