शुक्रवार, 31 मई 2019

प्रेमी-प्रेमिका का थाना में हो रहा था पंचायत, प्रेमिका ने थानाध्यक्ष के चेम्बर में लटक गई फांसी पर

पूर्णिया का मामला, परिजन एव पुलिस के द्वारा गंभीर स्थिति में अस्पताल में कराया भर्ती
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

पूर्णिया जिले के  जलालगढ़ थाना क्षेत्र के चक गांव की एक लड़की का प्रेम प्रसंग जलालगढ़ थाना के ही बोजगाव गांव के सुरेश शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र गोपाल शर्मा से डेढ़ वर्ष से चल रहा था, जो लड़के के परिजनों को नापसंद था। शनिवार को जलालगढ़ बाजार में ही प्रेमी-प्रेमिका मिलने के लिए पहुंचे थे कि ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों ने लड़की के परिजनों को सूचना दी। लड़की के परिजन बाजार पहुंचकर दोनों को चक गांव ले गए, जहां से लड़के के परिजनों को बुलाया गया पर बात नहीं बनी। झड़प भी हो गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी व मुखिया पति मोहन जमादार, सरपंच विनोद सिंह ने मिलकर मामले में सुलह कराने की कोशिश कर रहे थे कि परिजनों के दबाव में आकर लड़के ने शादी से मना कर दिया। इतना सुनते ही प्रेमिका मौका देखकर थानाध्यक्ष के कमरे में घुसकर कमरे को बंद कर लिया और दुपट्टा बांधकर पंखे से लटक गई। पुलिस वालों ने गेट तोड़कर लड़की को फंदे से उतारा। लड़की को देखने के बाद डॉ. भीमलाल पासवान उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रेमी ने बताया कि परिजनों के दबाव में आकर शादी से इनकार किया था अगर मेरी शादी इस लड़की से नहीं हुई तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।

प्रभारी थानाध्यक्ष बकामलाल मांझी ने बताया कि सुबह कागजी प्रक्रिया की जा रही थी। इसी बीच लड़की कमरे में घुस गई और कमरा अंदर से बंद कर लिया। लड़की को इलाज के लिए भेजा गया है। लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि चिकिस्तक ने लड़की को खतरा से बाहर बताया एव बेहतर इलाज के लिये पूर्णिया रेफर कर दिया।

गुरुवार, 30 मई 2019

प्रशासन के नाक के नीचे होता है गरीबो के खाद्यान के कालाबाजारी, करवाई नही

डीलर के खिलाफ अभी तक करवाई नही, एसडीओ ने कहा करेंगे करवाई
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

गरीबो का खाद्यान का कालाबाजारी खुले आम हो रहा है। लेकिन प्रशासन करवाई नही करता है, जिन कारण इन डीलरों का हौसला बुलंद है। इसी तरह का एक मामला कोसी तटबन्ध के अंदर धनुपरा पंचयात के डीलर नंदलाल पोद्दार के खिलाफ करवाई नही होने से लोगो मे आक्रोश है। लोगो का कहना है कि डीलर सब दिन मनमानी करते है जब ग्रामीण शिकायत करता है तो मामला को रफा-दफा कर देता है। गौरतलब है कि सिमरी बख्तियारपुर बीएसओ के द्वारा 20 अप्रैल 19 को दुकान जांच करने गया था तो दुकान बंद था। बीएसओ ने डीलर के बडे भाई से डीलर के बारे में जानकारी लिया तो बोला कि डीलर घर पर ही है। बीएसओ कि द्वारा घंटो इंतजार के बाद भी डीलर नही आया। बीएसओ में एसडीओ को रिपोर्ट भेज दिया। लोगो का कहना है कि इससे पूर्व भी डीलर के खिलाफ कई बार आवेदन दिया, वावजूद उक्त डीलर के खिलाफ करवाई नही किया जा रहा है।

इधर जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव  ने एसडीओ से मांग किया है कि डीलर नंदलाल पोद्दार के खिलाफ  एसडीओ करवाई करे नही तो कलाबाजरी करने वाले डीलर के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
  मालूम हो कि डीलर नंदलाल पोद्दार के द्वारा अप्रैल माह खाद्यान लाभुक के बीच वितरित नही किये जाने की शिकायत मिलने पर जनवितरण प्रणाली दुकान का जांच करने बीएसओ धनुपरा गया था। बीएसओ कि द्वारा जांच प्रतिवेदन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार ने डीलर से तीन दिन के अंदर स्पस्टीकरण माँगा था, लेकिन सफ्ताह गुजर जाने के बाद भी डीलर के द्वारा स्पस्टीकरण समर्पित नही किया गया है। 
जांच रिपोर्ट पर भी करवाई नही---
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर के द्वारा लगभग 15 दिन पूर्व डीलर नंदलाल पोद्दार के खिलाफ करवाई के लिये अनुमंडल पदाधिकारी से अनुशंसा किया था। वावजूद 15 दिन बीत जाने के बाद भी उक्त डीलर के खिलाफ करवाई नही किया गया। अब लोगो मे इस बात का आक्रोश है कि जब अनुमंडल पदाधिकारी ही करवाई से हिचक रहा है तो फिर इस गरीबो के अनाज बेचने वालों के खिलाफ कोन करवाई करेगा।

बुधवार, 29 मई 2019

एनडीए को बिहार में प्रचंड बहुमत आने के बाद भी मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा


लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के कारण छोड़ना पड़ा मंत्री एव विद्यायक़ी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर के जेडीयू विधायक दिनेश चंद्र यादव और बेलहर से विधायक गिरधारी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। दोनों विधायकों को जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में उतारा था। दोनों विधायकों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जीत दर्ज करने करने के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। मालूम हो कि सिमरी बख्तियारपुर के विधायक दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ते हुए आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव को शिकस्त दिया। वहीं, बेलहर से विधायक गिरधारी यादव बांका संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ते हुए आरजेडी के उम्मीदवार जयप्रकाश नारायण यादव को हराकर जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दोनों विधायकों ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने दोनों विधायकों का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
उपचुनाव के दो दर्जन से ज्यादा है उम्मीदवार है दावेदार--

खाली हुए विधानसभा में छह माह के अंदर चुनाव कराना है। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा इस वक्त खाली है। यहाँ उपचुनाव होना है। लेकिन इस बार दो दर्जन से ज्यादा प्रत्यासी चुनाव लड़ने के लिये ताल ठोक रहे है। ये संभावित उमीदवार तो अब जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। लोगो से अपने बारे में बता रहे है कि इस बार हम भी मैदान में है, आपकी आशीर्वाद की जरूरत है।

पोस्टमार्टम रूम में जिंदा हो गया युवक, डॉक्टर से लेकर अस्पताल कर्मी तक अचंभित


युवक के शरीर से हरकत देख अस्पताल कर्मी कराया भर्ती, होश आने पर बताया परिवार की जानकारी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाने में अपने श्राद्ध के दिन प्रकट होने वाले पंकज कुमार की चर्चा को विराम भी नही हुआ कि इसी तरह की घटना बिहार के मुंगेर में घटित हुआ।
बिहार के मुंगेर में सदर अस्पताल में एक अजीब वाकया घटित हुआ, जिससे लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। घटना सोमवार की सुबह करीब चार बजे की है जब तीन-चार लोगों ने मिलकर एक बोरे में बंद व्यक्ति को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाकर रख दिया। लोगों ने बताया कि वे लोग सोझी घाट पर थे तभी उन्हें गंगा किनारे के पास एक बंद बोरी दिखी। उन्होंने जब उस बोरी को खोला तो उसमें एक 18 वर्षीय युवक मृतप्राय था।

उन लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचा दिया ताकि युवक का पोस्टमार्टम हो सके तथा उनके परिजनों को खबर की जा सके। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर उस बोरी को रख दी। मंगलवार को जब चिकित्सक रामप्रीत सिंह और पारा मेडिकल स्टाफ सागर कुमार ने उस बोरी को खोला और उसे बाहर निकाला गया तो चिकित्सकों की ध्यान उसके कांपती उंगली पर पड़ी। उन्होंने आनन-फानन में उसे ऑक्सीजन लगाया तथा प्राथमिक उपचार करने लगे। अज्ञात के नाम से उसका इलाज शुरू किया गया। थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो उसने अपने घर का मोबाइल नंबर बताया।
पोस्टमॉर्टम के पहले शरीर में हरकत
सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में मुर्दा ही नहीं घायल को भी पहुंचा दिया गया। पोस्टमॉर्टम के ठीक पहले उसके शरीर में हरकत हुई तो यह भूल पकड़ी गई। अन्यथा उसकी जिंदा में ही चीर-फाड़ तय थी। पहले एक अस्पताल कर्मी की नजर घायल पर गई। उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में जख्मी को इमरजेंसी वार्ड लाया गया। कुछ देर के इलाज के बाद जख्मी ने अपना पता मोबाइल नंबर भी बताया।
बड़हिया का रहनेवाला है राकेश---
मोबाइल पर बात होने के बाद परिजनों ने बताया कि डुमराव मरांची बड़हिया निवासी स्व. विश्वेश्वर महतो का बेटा राकेश कुमार है। वह करीब तीन दिनों से लापता था। वह गंगा स्नान करने अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था, तभी से लापता है। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल मुंगेर में चल रहा है। परिजनों की मानें तो युवक का अपहरण कर किसी ने हत्या की साजिश रची होगी जिसमें वह असफल रहा। आभार-हिन्दुतान

मंगलवार, 28 मई 2019

बेटा को लेकर छत पर चढ़ गया, ससुराल से आये लोगो से कहा कि अगर तंग किया तो यही से कूद कर दे देंगे जान


इस पूरे घटना का मास्टर माइंड पंकज के पिता घनश्याम साह ने साजिश के तहत कराया हत्या का केश दर्ज
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

अपने श्राद्ध-कर्म के दिन घर पहुचने वाले पंकज कुमार एव उनका परिजन सोमवार को पूरे दिन नाटक करता रहा। दिन भर परिजन पंकज कुमार को कही एकांत में छिपाए रहा। कभी कहता मधेपुरा गया तो कभी कहता अरार ओपी गया है, लेकिन कही भी नही गया। 
ससुराल के लोगो से मिलने रात्रि में लगभग 12 बजे मिलाया---
जब ससुराल के लोगो को पता चला कि जिस दामाद के मरने में वे अभियुक्त है वो सही सलामत आया तो ससुराल से पत्नी रंजना कुमारी, ससुर कुलो साह, लड़की के मामा सिकेन्द्र साह, मनोज साह सहित ग्रामीण तरियामा गांव लगभग 4 बजे पहुचा। साथ मे पंकज के पत्नी रंजना कुमारी दो बच्चे जिसमें एक बेटा एव एक बेटी के साथ पहुची थी। लड़की के मामा सिकेन्द्र साह ने बताया कि लगभग रात्रि में 12 बजे पंकज से परिजन ने मिलवाया। हम सभी लोग के साथ पूरे समाज ने देखा। फिर उसके बाद हमलोगों ने प्रयास किया कि लड़का पंकज कुमार पुलिस के समक्ष उपस्थित हो एव हमलोगों के ऊपर जो झूठा केश किया है उसे समाप्त कराये। लेकिन लड़का एव उनके पिता घनश्याम साह ने ऐसा नही किया। हमलोग रात्रि में लगभग डेढ़ बजे घर बिसबाड़ी रही लौट गये। 

पंकज ने बेटे को लेकर फिर पत्नी एव एक बेटी को रात्रि में ही घर से निकाल दिया---
लड़की के मामा सिकेन्द्र साह, पिता कुलो साह ने बताया कि रात्रि में पंकज बेटे को लेकर छत पर चला गया एव हमलोगों से बोला कि आपलोग यहां से जाये नही तो बच्चे को छत पर से फेंक देंगे। इस डर से बेटे को छोड़कर हमलोग रात्रि में ही पत्नी 3व एक बेटी के साथ वापस आ गये। 
पंचयात में भी कोई फैसला नही हुआ---
पंकज के ससुराल से आये लोग प्रयास करता रहा कि पंचायती से कोई फैसला हो जाये लेकिन रात्रि तक कोई फैसला नही हो सका। ससुराल वाले ने आरोप लगाया कि पंकज के पिता घनश्याम साह उस सारा मामला का मास्टरमाइंड है, जिन्होंने एक साजिश के तहत हलमोगो को हत्या केश का अभियुक्त बना दिया। इस घटना में अभियुक्त पंकज के साढ़ू तरियामा पंचयात के तुर्की टोला का रहने वाले परमानन्द साह ने बताया कि हम अपनी पत्नी का इलाज पटना में करा रहे थे। हमलोगों को झूठा केश में दोनों पति-पत्नी को फंसा दिया। 
   गौरतलब है कि 19 मई को एक लाश मधेपुरा जिला के अरार ओपी के अरार नदी में पुलिया के पास मिला था। इस लाश की पहचान तरियामा गांव निवासी घनश्याम साह ने अपने बेटे पंकज कुमार के रूप में किया था। पंकज का शादी अरार ओपी अंतर्गत बिसबाड़ी रही गांव में कुलो साह के बेटी रंजना कुमारी से साथ हुआ था। इस मामले में घनश्याम साह ने पुतोहु, समधी सहित आधा दर्जन लोगों पर बेटे की हत्या कराने का प्राथमिकी दर्ज कराया था, की एकाएक लड़का प्रकट हो गया।

सोमवार, 27 मई 2019

जिस बेटे की मौत पर घर मे चल रहा था श्राद्ध-कर्म का कार्यक्रम, वह बेटा सकुशल घर लौट


घर पहुचे युवक को देख आवक रह गए परिजन, युवक को देखने लोगो भीड़ हो गया
कोशी बिहार टुडे, सहरसा
              (घर पहुचने पर युवक पंकज के परिजन में खुशियां लोटी)
19 मई को मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार नदी में तैरते जिस युवक का पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव निवासी घनश्याम साह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में किया गया था, एव परिवार वाले दूसरे शव को मानकर दाह-संस्कार कर क्रिया-कर्म में लगा था, सोमवार को उक्त लड़का सही सलामत अपने घर पहुचा। लड़का के घर पहुचने की खबर गांव में आग की तरह फैल गया है। उक्त लड़का को देखने ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
क्या है मामला---
19 मई को मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार नदी पूल के पास नदी में तैरते अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में पुलिस छानबीन में पता चला कि ये शव बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव निवासी घनश्याम साह का पुत्र पंकज कुमार का शव है। पुलिस की सूचना पर शव पहचानने गए तरियामा गांव के पंकज के पिता एव कुछ ग्रामीणों ने पंकज कुमार के रूप में शव की पहचान किया। ग्वालपाड़ा पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराकर घनश्याम साह को सौंप दिया। तरियामा शव के पहुचने के बाद दाह-संस्कार कर दिया गया। आज सतलहन यानी 7 दिन हो गया। युवक जैसे ही घर पहुचा तो घर वाले अवाक रह गए है। हालांकि युवक को परिजन के द्वारा जल्दी ही कही छिपा दिया एव किसी से मिलने नही दिया जा रहा है। 
पंकज के पिता ने अरार ओपी में दर्ज---

शव अज्ञात मिलने पर ओपी में चौकीदार के बयान पर केश दर्ज किया था। बाद में ज्ञात होने पर पंकज के पिता घनश्याम साह के द्वारा 22 मई को अरार ओपी में आवेदन दिया था। आवेदन में कहा कि मेरा पुत्र पंकज कुमार 17 मई 19 को अपनी पत्नी को ससुराल ग्राम बिसबाड़ी रही पत्नी का बिदाई करने गया था। जब मेरा बेटा जब अपनी पत्नी का बिदाई कराकर नही आया तो खोजबीन करने लगा। खोजबीन में पता चला कि एक शव ग्वालपाड़ा थाना के अरार ओपी में मिला है। जब में अरार ओपी गया एव ओपी प्रभारी एक फोटो दिखाया तो मेरा बेटा पंकज कुमार के रूप में पहचान किया। मुझे विश्वास है कि मेरा बेटा पंकज कुमार को उनकी पत्नी रंजन कुमारी, ससुर कुलो साह, सास चंडिका देवी, साला अखिलेश साह, सभी बिसबाड़ी थाना ग्वालपाड़ा एव बख्तियारपुर थाना के पुरवारी चकला निवासी पंकज का साढ़ू परमानंद साह एव उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने एक साजिश के तहत मेरा बेटा का हत्या कर दिया है। 
घर पहुचने में परिजन हुआ खुश--
           (पत्नी बच्चे के साथ, जो खुद पति के हत्या में अभियुक्त है।)
पंकज के घर पहुचते ही परिजन के तो माने ऊपर वाला के द्वारा बहुत तोहफा मिल गया। परिजनों में काफी खुशी देखी गयी। पंकज एकलौता बेटा है। चार बहन है। जिसमे दो बहन की शादी हो चुकी है। अंतिम संस्कार के दिन छोटी बेटी में मुखाग्नि दिया था।
पंचयात के मुखिया निर्मला देवी ने बतायी की अरार ओपी के द्वारा सूचना पर पिता एव ग्रामीण पहुचे थे। लाश तीन दिन का हो चुका था, जिस कारण चेहरा पंकज से थोड़ा मिलता जुलता लगता था। इन पर पहचान किया गया। पूर्व मुखिया दिलीप कुमार ने भी यही बताया कि तीन दिन का लाश पानी मे फूल गया था, पंकज से मिलते जुलता लगता था। जिस कारण ठीक से पहचान नही आया। 

बिहार के इन दिग्गजों को मिल सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में भागीदारी


राष्टीय नेता शरद यादव को पछाड़कर बड़े अंतर से जीते दिनेशचंद्र यादव का कोशी-सीमांचल क्षेत्र में नाम सबसे आगे
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

लोकसभा चुनावों में मिली अभूतपूर्व जीत के बाद इस बार बिहार के किस्मत में बहुत कुछ मिलने वाला है। एक तरफ जहां 2014 में बिहार में एनडीए ने 31 सीटें जीतें थे उसमे से केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार के आठ मंत्री बनाये गए थे। लेकिन इस बार जदयू के साथ मिल एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती है। बीजेपी, जदयू और लोजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। कयास लगाए जा रहा है कि इस बार केंद्र में बिहार से 10 मंत्री बनाये जा सकते है।
बिहार को ये मंत्रालय मिलने की संभावना--
बिहार के ऐसे दो चहेरे रामविलास पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अगुवाई वाली सरकार में रेल मंत्रालय संभाला था। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार को एक बार फिर से रेल मंत्रालय मिल सकता है । इसके अलावा दूरसंचार, ग्रामीण विकास, खाध उपभोक्ता, ऊर्जा, विधि और कृषि जैसे अहम मंत्रालय बिहार की झोली में आ सकते है।
बिहार के ये चहरे शामिल हो सकते है केंद्रीय मंत्रिमंडल में---

इस बार जदयू के शामिल होने से केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ नए चहरे शामिल किए जा सकते है। बीजेपी के कोटे से गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, राजीव प्रताप रूडी, रामकृपाल यादव शामिल हो सकते है। वही लोजपा से दो नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। एक रामविलास पासवान और चिराग पासवान या पशुपति पारस को शामिल किया जा सकता है। वही जदयू की ओर से दिनेश चंद्र यादव, आरसीपी सिंह, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह रामनाथ ठाकुर, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के नाम शामिल है।
कोशी- सीमाँचल से दिनेशचंद्र यादव---
मधेपुरा से राष्टीय नेता शरद यादव को हराकर लोकसभा पहुचे दिनेशचंद्र यादव की नामो की चर्चा ज्यादा है। एकन्टो कोशी एव सीमांचल दूसरा दिग्गज शरद यादव को पटकनी दिया। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार दिनेशचंद्र यादव को बहुत अहम जिम्मेदारी मिलने जा रहा है। विकास पुत्र के नाम से चर्चित कोशी क्षेत्र में दिनेशचंद्र यादव के मंत्री बन जाने से कोशी-सीमांचल सहित हर तरफ विकास दिखेगा।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...