शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

सुप्रीमकोर्ट का फ़ैसला हम सबो को मान्य, सभी लोग भाईचारा का एक मिसाल पेश करे
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

अयोध्या राममंदिर पर सुप्रीमकोर्ट का जो भी फैसला आयेगा, हमसभी को मान्य होगा। माननीय सुप्रीमकोर्ट का फैसला का सभी लोग   स्वीकार करेंगे। खगरिया सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने देशवासियों से अपील किया है कि फैसले का सम्मान करते हुए हम सभी भाईचारे की एक मिसाल पेश करे। सासंद ने कहा कि हिंदुस्तान का इतिहास है कि यहां सभी धर्मों के लोग सभी दिन से मिलजुलकर रहते आ रहे है। सासंद कैसर सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या राममंदिर के फैसले को लेकर ये बात कहे। सासंद ने कहा कि राममंदिर मामला कई वर्षों से न्यायालय में लंबित था, शनिवार को फैसला आयेगा। माननीय सुप्रीमकोर्ट का जो भी फैसला आएगा, हम सभी को मान्य होगा। 

काली मंदिर परिसर में बने धर्मशाला पर होगा नगर पंचायत का कब्ज़ा, हटाया जाएगा अवैध कब्जाधारी को

नगर पंचायत के बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिये

कोशी बिहार टुडे, सहरसा

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में वार्ड पार्षदों की बैठक में कई जनहित मुद्दों पर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने पर चर्चा किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि मुख्य बाजार में नाला का निर्माण किया जाना है। सड़क के किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालो को नोटिश दिए जाने पर चर्चा हुआ। अमीन को निर्देश दिया गया कि सड़क की नापी कर अतिक्रमण दुकान को चिन्हित करें। इनके अलावे अतिक्रमण हटाने के लिये मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के लिये एसडीओ से आग्रह किया जायेगा। हटिया गाछी के काली मंदिर के समीप बनी धर्मशाला नगर पंचायत के अधीन होगा, एव इनका देखरेख नगर पंचायत करेगा।  रानीहाट सड़क पर टेम्पू वालो का कब्जा को लेकर सहमति बनी की 8 दिनों के अंदर एक बैठक कर रानीहाट में टेम्पू के स्टैंड के लिये जमीन की व्यवस्था किया जायेगा। नगर पंचायत स्थित सभी सरकारी पोखड़ का सौन्दर्यकरण किया जायेगा। रंगिनिया पोखड़ पर लगे अतिक्रमण को हटाया जायेगा। 
  अब ढाई लाख से नीचे योजना का कार्य नगर पंचायत खुद करेगी, इनके लिये कोई टेंडर नही निकाला जाएगा। बैठक में चर्चा हुआ कि कई ऐसी ढाई लाख से कम की योजना है जिसका टेंडर किया गया, लेकिन किन्ही संवेदक के द्वारा टेंडर नही गिराया जाता है। इसी के मद्देनजर इस तरह का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत अंतर्गत जो भी पोखर है,उक्त पोखड़ के लिये मत्स्य विभाग को पत्र लिखकर नगर पंचायत को हस्तांतरित करने की मांग किया जायेगा। श्मसान घाट में शेड का निर्माण किया जायेगा। नगर अध्यक्ष रौशन आरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष विकास कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद, पार्षद नरेश निराला, मो शकील आलम, रमा देवी, बबिता देवी, मीता चोधरी, लालो देवी, सुधीर सिंह, मोजाहिद आलम, मो पप्पू, सुलेखा देवी, अरविन्द गुप्ता, पुष्परंजन, मुकेश कुमार, मो सोनू, हसनेन मोहसिन, बबलू मिश्रा आदि मौजूद थे।

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

सात निश्चय योजना में लूट की छूट, मनरेगा योजना पर चल रहा सात निश्चय नाला निर्माण


स्थल ना जेई ना गुणवत्ता, पूर्व के योजना में सहायक अभियंता के रिपोर्ट को कूड़े में डाल कनीय अभियंता ने बना दिया एमबी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा 

 सिमरी बख्तियारपुर में सात निश्चय योजना में लूट की छूट देखनी हो तो प्रखंड के  सिमरी पंचायत आइए। ना योजना स्थल पर जेई  है, एवं ना कोई गुणवत्ता, मनमाने ढंग से नाला निर्माण का चल रहा है कार्य
ये  पुरा मामला सिमरी पंचयात के  वार्ड नंबर 15 द्वारका टोला का है,  जहां सात निश्चय योजना से नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य स्थल पर ना तो कोई योजना बोर्ड लगा है एवं ना ही जेई है। खुलेआम निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी इस कदर हो रही है कि तीन नंबर ईट का प्रयोग हो रहा है। 
वहीं इस योजना की सबसे बड़ी बात ये है कि  जो नाला निर्माण हो रहा है उस पर पूर्व में पुराने मनरेगा योजना चल चुका है। इसी पुराना मनरेगा नाला पर नई सात निश्चय योजना  निर्माण चल रहा है। पुराने मनरेगा योजना से  बना नाला जो अभी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उसपर नया नाला का निर्माण कार्य  किया जा रहा है। 

इस संबंध में जेई के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो वह फोन ही नहीं उठाए। वहीं पंचायत के मुखिया का भी मानना है कि योजना गुणवत्ता हीन कार्य हो रहा है। बताया जाता है कि इसी वार्ड में पूर्व की एक योजना में ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने सहायक अभियंता को जांच करने का निर्देश दिया था। उक्त योजना में सहायक अभियंता ने जांच में सात निश्चय योजना में घटिया कार्य किये जाने का रिपोर्ट बीडीओ को सौंपा था। बताया जाता है उक्त योजना में कनीय अभियंता से एमबी बनाकर भुकतान करा लिया। वावजूद अब तक कोई करवाई बीडीओ के द्वारा नही किया गया।
 इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे डीडीसी राजेश कुमार  से इस संबंध में शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी अगर गुणवत्ता व पुराने योजना पर नया योजना चलाने की बात सामने आई तो वार्ड क्रियान्वयन समिति के खिलाफ  कार्रवाई किया जाएगा।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

हाट-सैरात की जमीन को हड़पने के लिये किया जा रहा है तरह तरह हथकंडे का उपयोग, सरकारी जमीन पर लगी बुरी नजर

 लोगो की शिकायत पर सीओ ने लगाया रोक, जमीन पर कर रहा था मिट्टी भराई
कोशी बिहार टुडे, सहरसा
 
नगर पंचायत में स्थित बिहार सरकार के जमीन पर कब्जा करने के लिये लोग तरह तरह के हथकंडे अपना रहा है। कई लोग तो पूर्व में ही जमीन पर कब्जा जमा लिया है, एवं कई लोग अब भी कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। हाइस्कूल के पीछे हटिया गाछी की जमीन पर लोगोंके द्वारा पक्का निर्माण कर बिल्डिंग बना दिया है। अब खाली जमीन को हड़पने का हथकंडा अपनाया जा रहा है। ताजा मामला इसी हाई स्कूल की जमीन का है। ये जमीन कला भवन से उत्तर है। खाली जमीन था, बच्चे खेलते थे। अब इस जमीन पर मिट्टी भराई का कार्य बाजार के ही एक व्यपारी पवन जायसवाल के द्वारा किया जा रहा था। हाट-सैरात की इस जमीन  पर धीरे धीरे पहले मिट्टी भराई प्रारम्भ कर दिया। जिस लोगो ने विरोध किया। 

बाजार निवासी एवं मनरेगा मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सदानन्द पासवान, भाजपा नेता रमेश कुमार, मो रफी, अभिषेक कुमार, पंकज साह, विकास कुमार, कौशल कुमार, राजेन्द्र पासवान, प्रमोद कुमार भगत सहित दो दर्जन से ज्यादा लोगो ने सीओ, एसडीओ सिमरी, डीएम, आयुक्त सहित मुख्य सचिव को आवेदन देकर कहा है खाता 30, खेसरा 4279 रकवा 16 कट्ठा 2 धुर में से पवन जायसवाल के द्वारा 6 कट्ठा हॉट-सैरात की जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी से जमीन बचाने के लिये आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि पूर्व में इस जमीन पर हटिया लगता था। हटिया स्कूल के।पीछे चले जाने के बाद इस जमीन पर स्कूल के बच्चे खेलते थे एक षड़यंत्र के तहत पवन जायसवाल के द्वारा हड़पने की साजिश किया जा रहा है। 
सीओ ने किया करवाई-- आवेदन के आलोक पर तत्काल सीओ धर्मदेव चोधरी ने उक्त जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है। मामला न्यायालय, लोक शिकायत निवारण में लंबित है। 
क्या कहना है पवन जायसवाल का--- इस बाबत पवन जायसवाल का कहना है कि ये मेरी ख़ातियानी जमीन है। पूर्व में समाहर्ता सहरसा के न्यायालय के द्वारा मेरे पक्ष में 96 में आदेश निर्गत है। इसी आदेश के आलोक में हम जमीन में मिट्टी भराई का कार्य शुरू किए थे। लेकिन कुछ लोगो के द्वारा प्रशासन को दिग्भर्मित कर एक षडयंत्र के तहत  परेसान किया जा रहा है। 

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

पति, सौतन एवं सौतन के बेटा ने मिलकर किया पहली पत्नी की हत्या, पहचान नही सके चेहरा पर डाला तेजाब

2 अक्टूबर को खोजुचक नहर में मिली युवती को शव की हुई पहचान, गंज निवासी कार्तिक स्वर्णकार की पहली पत्नी सुनीता देवी का 
शव का खोदाई के बाद मृतिका की दो बेटी ने शरीर की बनावट एवं कपड़ा से किया पहचान
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

 विगत 2 अक्टूबर को बख्तियारपुर थाना के बलवाहाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत एन एच 107, खोजूचक नहर में पश्चिम एक युवती का शव मिला था, उक्त युवती की पहचान कर लिया गया है। युवती बख्तियारपुर निवासी कार्तिक स्वर्णकार की पहली पत्नी सुनीता देवी का था।  एक अक्टूबर मिले शव का पहचान नहीं हो पाया था। युवती का चेहरा पहचान में नही आये चेहरा जला दिया था। गुरुवार को मृतक की मां उर्मिला देवी, मृतिका के दो बेटी काजल कुमारी, मुष्कान कुमारी एवं भाई राजेश कुमार ने खोदकर निकाला शव की पहचान शव की बनावट एवं कपड़े से किया। महिला के कपडे की पहचान हुआ। 

शव की पहचान सिमरी बख्तियारपुर निवासी कार्तिक स्वर्णकार की पहली पत्नी के रुप में हुई, जिसका नाम सुनिता देवी के रूप में हुआ। मृतका को दो बेटी है, बड़ी वाली काजल कुमारी उम्र 17 साल है, दुसरी मुस्कान कुमारी 15 वर्ष है। उसी ने पहचान किया फोटो देखकर जिससे बलवाहाट ओपी अध्यक्ष हरेशवर सिंह ने खोजूचक नहर के समीप जेसीबी मशीन से खुदाई कर शव एवं कपड़ा को बाहर निकाला। जांचकर गुरूवार को दोनो बेटी को दिखलाया, जिसे बच्चो ने पहचान लिया, बच्चो के साथ नानी उर्मिला देवी भी आई थी. ओपी अध्यक्ष हरेशवर सिंह ने कहा की जांच किया जा रहा है. आठ आरोपी बनाया गया है. जांच चल रही है. दोषी को बख्शा नहो जायेग। इस पूरे घटना में मास्टरमाइंड मृतिका सुनीता देवी के पति कार्तिक स्वर्णकार है। कार्तिक स्वर्णकार को दूसरी पत्नी भी हा जिनका नाम मुन्नी देवी है। 
 मृदुला कुमारी ने बताई कि इस घटना का मुख्य अभिउक्त कार्तिक स्वर्णकार फरार हो। कुल  8 अभियक्त हैं। जिसमे कार्तिक स्वर्णकार के पिता रामखेलावन स्वर्णकार, भाई अमित शावर्णकर, दूसरी पत्नी मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया गया है। 

बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

पढ़ाई, दवाई एवं कमाई तीनो में फेल है नीतीश सरकार, राज्य में अराजकता का माहौल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता को किया संबोधित
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बिहार में पढ़ाई, दवाई एवं कमाई तीनो में फेल है बिहार सरकार। स्कूल में ऐसे ऐसे शिक्षक को बहाल कर दिया है जिन्हें पूरे सप्ताह का नाम अंग्रेजी में लिखना भी नही जानते है। उक्त बातें  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में महंत नारायण दास उच्च विद्यालय में भीआईपी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश कुमार निषाद के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। श्री मांझी ने कहा कि शराबबंदी में गरीबों को जेल भेज रहा है, अमीर लोग कमाई में लगे है। आज तक मैने नही सुना है कि कोई बड़े लोग शराब में जेल गया हो। जबकि अमीर लोग शोक से शराब पीते है। सवा दो लाख लोगों को इस शराब में फंसा कर जेल भेज दिया है। बिहार में अराजकता का माहौल है। श्री मांझी ने कहा कि आज गरीब को दिया गया तीन डिसमिल जमीन पर दबंगो का कब्जा है। गरीब को पर्चा दिया लेकिन जमीन पर कब्जा नही दिया। जब में मुख्यमंत्री था तो गरीब के लिये 5 डिसमिल जमीन एवं अगर जमीन नही है तो बाजार की कीमत पर रुपये देने का एलान किया था। मेरे काम से घबराकर हमे ही कान पकड़कर कुर्सी से हटा दिया। श्री मांझी ने भीआईपी पार्टी प्रत्याशी दिनेश कुमार निषाद को जिताने की अपील लोगो से किया। 

   भीआईपी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा की आज बिहार में जिस गरीब ने वोट देकर कुर्सी पर बैठाया आज उसे ही डरा रहा है। उन्होंने सलखुआ की एक बात बोलते हुए कहा कि टेंट वालो को यहां के सत्ताधारी नेता ने इतना डराया की वे टेंट भी डर से गाड़ने नही गया। ये बिहार में कैसी सुशासन की सरकार है। आजादी के बाद आप ऐसे लोगो को वोट देते रहे जो आपका ही वोट लेकर आपको डरा रहा है। ओडीएफ पर जब दर्शक से पूछा गया कि क्या आपलोगो के घर मे शौचालय बना तो सभी ने जबाब दिया एक भी नही बना। कहा बिहार सरकार दावा कर रही है कि सभी के घट में शौचालय बना दिया। हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बेचन राम की अध्यक्षता एवं बिन्देशरी सहनी के संचालन में चली सभा को भीआईपी जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, हम के जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव, जिला महासचिव भोगी सहनी, पिंकी सहनी, सत्यनारायण सहनी, रतिलाल सादा, मुन्ना जी, बिनोद बम्पर, अर्जुन सहनी, बिभा शर्मा, शंकर दयाल चोधरी, गणेश मुखिया, ललिता देवी सहित कई लोगो ने संबोधित किया।

रविवार, 13 अक्टूबर 2019

तेजस्वी के सामने राजद की सभा मे एक दूसरे पर कुर्सी से हमला, एक घायल, एक दिरफ्तार

राजद की सभा मे अफरातफरी मचने के बाद सुरक्षाबल ने तेजस्वी को लिया सुरक्षा घेरा में
कोशी बिहार टुडे

रविवार को सिमरी बख्तियारपुर में विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। बताया जाता है कि रविवार को तेजस्वी यादव दोपहर लगभग एक बजे वाहनों के काफिले के साथ सिमरी बख्तियारपुर स्थित हाई स्कुल मैदान के मंच पर पहुंचे।तेजस्वी के पहुंचने के कुछ देर बाद ही सलखुआ के एक युवक तेजस्वी यादव को माला पहनाने के लिए स्टेज पर चढ़ा। माला पहनाने के उपरांत युवक जैसे ही युवक उतरने लगा इस दौरान युवक की राजद नेता विनोद यादव के साथ बकझक हो गई।

थोड़ी ही देर में बकझक हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और एक -  दूसरे पर जमकर कुर्सियां तोड़ी गई।इस दौरान कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई।हंगामे में शामिल एक व्यक्ति मिथिलेश यादव को बख्तियारपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।इस संबंध में विनोद यादव ने कहा कि मुखिया मिथिलेश विजय विपक्ष के पार्टियों का प्रचार करते थे।जिनका मैने फेसबुक पोस्ट किया।जिसके बाद मिथिलेश विजय के आदमी ने मुझे आज मारा है।वही इस संबंध में मिथिलेश विजय ने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है, विनोद यादव का मानसिक संतुलन खराब है। युवक बिनोद यादव का ही रिश्तेदार है। 
2 बजकर 40 मिनट पर तेजस्वी पहुचे, 2 बजकर 50 मिनट पर कुर्सी चली--
तेजस्वी यादव के मंच पर बैठने के बाद उक्त युवक के द्वारा तेजस्वी के पास माला पहनाने पहुचे। हालांकि तेजस्वी ने उक्त युवक के माला अपने हाथ मे ले लिया। फिर लौटते वक्त विनोद यादव से झगड़ा हुआ, फिर उसके बाद कुर्सी चलने लगी। कुर्सी चलने के बाद साथ आये बीएमपी के जवान एव स्थानीय पुलिस ने तेजस्वी के चारो और सुरक्षा घेरा बना लिया। लगभग आधा घंटा के बाद हंगामा बन्द हुआ। उक्त युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यहां बता दे कि तेजस्वी यादव महागठबन्धन के उम्मीदवार जफर आलम के प्रचार में सिमरी बख्तियारपुर आये थे। यहां राजद के सामने एनडीए उम्मीदवार डॉ अरुण यादव खड़े है.वही वीआईपी पार्टी से दिनेश निषाद खड़े है।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...