सोमवार, 23 दिसंबर 2019

जुलूस में हुड़दंगियों ने तो हुरदंग मचा कर बाजार को अशांत कर दिया, अब पुलिस अपना काम करेगी। रेलवे ने 5 हजार तो थाना ने एक हजार पर किया प्राथमिकी

सिमरी बख्तियारपुर को अशांत करने वाले को अब पुलिस अपने हिसाब से निपेगी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर में राजद की बिहार बन्द के दौरान रेलवे को निशाना बनाये जाने पर रेलवे के द्वारा तीन नामजद सहित 5 हजार लोगों पर मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी स्टेशन अधीक्षक दिलीप बिश्वास ने किया है। प्राथमिकी में राजद के प्रदेश नेता अभय कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ एवं मजनू हैदर अली सहित 5 हजार अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। 

दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार को 5 हजार की भीड़ प्लेटफार्म पर जमा हो गया। 55566 डाउन सवारी गाड़ी को प्लेटफार्म के कोपरिया की तरफ से रोक दिया। प्रदर्शनकारी हाथ मे लाठी, डंडा, बेनर आदि के साथ राजद के समर्थक एवं राजद नेता अभय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ, मजनू हैदर अली ट्रैन को रोककर इंजन पर चढ़कर हाथ मे माइक लिये सरकार विरोधी नारा लगाया। उसी समय अन्य प्रदर्शनकारी करीब 5 हजार की संख्या में रानीहाट में अनाधिकृत रूप से बिजली के खंभे पटरी पर रखकर सरकार विरोधी नारा लगाया एवं हुरदंग मचाते हुए मालगाड़ी को रोककर रेल परिचालन बाधित कर दिया। स्टेशन के अनारक्षित बुकिंग कार्यालय में तोड़फोड़ किया। बुकिंग कार्यालय का सभी शीशा, लाठी-डंडे से मशीन को तोड़ दिया। इनके अलावे काउंटर की बनाबट को भी क्षति पहुचाने के अलावा ग्रेनाइट पत्थर को भी तोड़ दिया। 

रेलवे को लगभग दो लाख की हुई क्षति---
इधर रेलवे के बुकिंग कार्यालय में तोड़फोड़ किये जाने सिमरी बख्तियारपुर कॉमर्सियल के द्वारा क्षति का आकलन करने को पत्र लिखा है। रेलवे के द्वारा कहा गया है कि रेलवे की टिकट का 1 लाख 65 हजार एवं समान की क्षति का रिपोर्ट भेजा गया है। 
   इधर बाजार में तोड़फोड़ करने को लेकर बख्तियारपुर थाना में  एक हजार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। प्राथमिकी थाना में पदस्थापित एएसआई अम्बिका शर्मा ने दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा है कि एनआरसी जुलूस के दौरान 500 से 1000 हजार की संख्या में युवको ने बाजार में तोड़फोड़ किया,  एव सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न किया। वही बाजार में दहशत जैसा माहौल बना दिया। इस दौरान तोड़फोड़ एवं मारपीट में कई दुकानें को क्षति पहुचाया वही कई लोगो को भी जख्मी किया।

शनिवार, 21 दिसंबर 2019

सीएए व एनआरसी के विरोध में सिमरी बख्तियारपुर में उमड़ा जनसैलाब, बंद रही दुकाने, झड़प, आगजनी 10 से 15 हजार की संख्या में बंद समर्थक किया पैदल मार्च

राजद विधायक के अगुवाई एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन रहा चौकस

स्टेशन अधीक्षक पिंटू कुमार के सरकारी आवास में घुसकर किया तोड़-फोड़
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सीएए व एनआरसी कानून के विरोध में राजद व सहयोगी दलों द्वारा आहुत बिहार बंद सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में जबरदस्त असर देखा गया। आगजनी, झड़प एवं रेल चक्का जाम के बीच बन्द समर्थको ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया।
सबसे पहले सुबह सबेरे से ही कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच बंद समर्थक सड़क पर नजर आए। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ, बनमा-ईटहरी एवं सौरबाजार, सिटानाबाद आदि स्थानों से बंद समर्थक हाथों में बैनर झंडे तख्ती लिए नारेबाजी करते हुए रानीबाग सुबह के 10 बजे तक पहुच गए थे। 
इस बीच बंद समर्थकों ने रानीबाग रेलवे ढाला को अपने कब्जे में लेकर रेल ट्रैक पर जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया गया। ट्रेक के बीच आगजनी कर रेल रूट को जाम कर दिया। इस बीच सहरसा की ओर से आने वाले माल ट्रेन को रानीबाग आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया। माल गाड़ी के इंजन पर चढ़ जमकर हंगामा करते बंद समर्थकों ने इंजन का शीशा तोड़ डाला गया।
इस बीच सैकड़ों की संख्या में जत्था बना कर बंद समर्थक रानीबाग पहुंचते रहे। मवेशी हाट में इक्कठा हो बंद समर्थक राजद प्रखंड अध्यक्ष हेलाल अशरफ़, अभय भगत, रालोसपा नेता अरविंद कुशवाहा, कांग्रेस नेता चांद मंजर इमाम, हैदर अली, बरकत अली, रणवीर यादव, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि की अगुवाई में रानीबाग से अनुमंडल कार्यालय परिसर पैदल मार्च के लिए निकल गया।



कुछ बंद समर्थक मुख्य बाजार होते हुए तो कुछ बंद समर्थक रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड के रास्ते निकलते चले गए। इस बीच बंद समर्थक रेलवे स्टेशन में घुस गए वहीं कुछ समर्थकों ने रेलवे टिकट काउंटर को निशाना बनाया शुरू कर दिया। टिकट काउंटर में लगे शीशे को तोड़ अन्दर में रखे कम्प्यूटर, प्रिंटर को तोड़ डाला गया। तोड़फोड़ की वजह से टिकट काउंटर पर टिकट कटना बंद हो गया। टिकट कॉउंटेर के कर्मी सहित अन्य कर्मी इनलोगो के डर से इधर-उधर छिप गया।
वहीं कुछ समर्थक स्टेशन चौक के रास्ते मुख्य बाजार में घुस छीटफुट खुले दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। इस दौरान कई दुकानदारों से धक्का मुक्की हो गई। आक्रोश मार्च में शामिल बंद समर्थकों ने डंडे से हंगामा करते नारेबाजी आगे बढ़ते हुए।बाजार में जेडीयू जिलाध्यक्ष चंद्रमणि के लाइफ स्टाइल दुकान सहित अगल-बगल के दुकान पर जमकर डंडा बरसाया एवं सभी दुकान को जबरन बन्द करा दिया। वहीं ब्लॉक चौक पर बंद समर्थकों ने वहां भी कुछ दुकानों पर बंद करवाने के लिए डंडे बरसाने लगे हालांकि इसमे कुछ लोग पैदल मार्च में शामिल लोग शात करते नजर आए।

विभिन्न जत्थो में पैदल मार्च अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचते रहे। करीब पन्द्रह से बीस हजार की संख्या में बंद समर्थक अनुमंडल परिसर में जमा हो गए। वहीं सहरसा से राजद विधायक जफर आलम अनुमंडल परिसर पहुंच बंद समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून एक काला कानून है यह कानून एनआरसी की बुनियाद पर है यह कानून धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करने की बात कर रही है जो संविधान के मुल भावनाओं के खिलाफ है। 
विधायक के संबोधन उपरांत एक शिष्टमंडल एसडीओ विरेन्द्र कुमार से मिलकर राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हमारा भारत देश हमारे संविधान में निहित उसूलों से निकला है। हमारा संविधान देश के सभी धर्मों के लोगों के साथ समान व्यवहार करने में बचन बद्ध है। संबंधित बिल में नागरिकता के लिए एक माप दंड के रूप में धर्म का उपयोग देश के इतिहास में विराम को चिन्हित करेगा जो कट्टरपंथ पर आधारित है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 15 में रह व्यक्ति को कानुन के सामने समानता दी गई है लेकिन यह कानून संविधान की भावना और इसकी मुल संरचना का उल्लघंन करता है।

ज्ञापन सौंपने के बाद बंद समर्थक वापस निकलने लए। इस बीच सहरसा एसपी राकेश कुमार, एएसपी बलराम चौधरी, डीएसपी मृदुला कुमारी, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार पुलिस बलों के साथ क्षेत्र में मौजूद रहे। वहीं लौटने के क्रम में बंद समर्थकों ने मुख्य बाजार में दुकानदारों से बकझक किया तो बाजार के लोगों ने उन लोगों को खदेड़ दिया। वहीं स्टेशन चौक पर कुछ बंद समर्थकों एवं बाजार वासियों के बीच झड़प हो गई। जिसमें कुछ लोगों को हल्के चोटें लगने की भी खबर मिली।
वहीं झड़प की सूचना पर एसपी सहित राजद विधायक स्टेशन चौक पहुंच मामले को शांत कराया वहीं एसपी स्टेशन पहुंच ट्रेन के संबंध में जानकारी ली। धीरे धीरे शाम ढलते ही बाजार नार्मल होता गया। 
वहीं स्टेशन चौक से वापस लौटे विधायक जफर आलम को बीच बाजार में दुकानदार रोक बंद समर्थकों द्वारा किए गए बर्ताव व तोड़फोड़ की जानकारी दी। वहीं वार्ड पार्षद जदयू नेता चन्द्र मणि के नेतृत्व में बाजार कुछ लोग थाना पहुंच हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति राजेश कुमार को अबिलंब छोड़ने की मांग करते नजर आए। बाजार वासियों की मांग थी कि जिन बंद समर्थकों ने बाजार में उपद्रव किया है उनको चिन्हित कर कार्रवाई करें। इस मौके पर सैकड़ों की भीड़ थाना के आगे नारेबाजी करते नजर आए। बाजार से गुस्साए लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दोपहर बाद बाजार में पेडल मार्च किया।



गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

मो अदनान तीसरी बार चकभारो से बना पैक्स अध्यक्ष, तीसरी बार मे निर्विरोध निर्वाचित

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में एकमात्र चकभारो पंचायत से पैक्स अध्यक्ष बना निर्विरोध किया जीत दर्ज
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभारो पंचायत के मो अदनान तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुआ। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि चकभारो पंचयात से मात्र एक प्रत्याशी मो अदनान ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया। पंचयात से मात्र एक ही उम्मीदवार के द्वारा पैक्स के अध्यक्ष पद से नामांकन दिया गया, जिन कारण निर्विरोध निर्वाचित घोसित हुआ। गौरतलब है कि चकभारो पंचयात से निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष मो अदनान आलम तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुआ है। इससे पहले वर्ष 2009, 2014 एवं अब 2019 में चकभारो पैक्स अध्यक्ष पर जीत दर्ज किया है। मो अदनान के तीसरी बार अध्यक्ष पद से निर्विरोध निर्वाचित होने इनके समर्थकों में खुशी है। 

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

सुप्रीमकोर्ट का फ़ैसला हम सबो को मान्य, सभी लोग भाईचारा का एक मिसाल पेश करे
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

अयोध्या राममंदिर पर सुप्रीमकोर्ट का जो भी फैसला आयेगा, हमसभी को मान्य होगा। माननीय सुप्रीमकोर्ट का फैसला का सभी लोग   स्वीकार करेंगे। खगरिया सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने देशवासियों से अपील किया है कि फैसले का सम्मान करते हुए हम सभी भाईचारे की एक मिसाल पेश करे। सासंद ने कहा कि हिंदुस्तान का इतिहास है कि यहां सभी धर्मों के लोग सभी दिन से मिलजुलकर रहते आ रहे है। सासंद कैसर सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या राममंदिर के फैसले को लेकर ये बात कहे। सासंद ने कहा कि राममंदिर मामला कई वर्षों से न्यायालय में लंबित था, शनिवार को फैसला आयेगा। माननीय सुप्रीमकोर्ट का जो भी फैसला आएगा, हम सभी को मान्य होगा। 

काली मंदिर परिसर में बने धर्मशाला पर होगा नगर पंचायत का कब्ज़ा, हटाया जाएगा अवैध कब्जाधारी को

नगर पंचायत के बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिये

कोशी बिहार टुडे, सहरसा

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में वार्ड पार्षदों की बैठक में कई जनहित मुद्दों पर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने पर चर्चा किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि मुख्य बाजार में नाला का निर्माण किया जाना है। सड़क के किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालो को नोटिश दिए जाने पर चर्चा हुआ। अमीन को निर्देश दिया गया कि सड़क की नापी कर अतिक्रमण दुकान को चिन्हित करें। इनके अलावे अतिक्रमण हटाने के लिये मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के लिये एसडीओ से आग्रह किया जायेगा। हटिया गाछी के काली मंदिर के समीप बनी धर्मशाला नगर पंचायत के अधीन होगा, एव इनका देखरेख नगर पंचायत करेगा।  रानीहाट सड़क पर टेम्पू वालो का कब्जा को लेकर सहमति बनी की 8 दिनों के अंदर एक बैठक कर रानीहाट में टेम्पू के स्टैंड के लिये जमीन की व्यवस्था किया जायेगा। नगर पंचायत स्थित सभी सरकारी पोखड़ का सौन्दर्यकरण किया जायेगा। रंगिनिया पोखड़ पर लगे अतिक्रमण को हटाया जायेगा। 
  अब ढाई लाख से नीचे योजना का कार्य नगर पंचायत खुद करेगी, इनके लिये कोई टेंडर नही निकाला जाएगा। बैठक में चर्चा हुआ कि कई ऐसी ढाई लाख से कम की योजना है जिसका टेंडर किया गया, लेकिन किन्ही संवेदक के द्वारा टेंडर नही गिराया जाता है। इसी के मद्देनजर इस तरह का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत अंतर्गत जो भी पोखर है,उक्त पोखड़ के लिये मत्स्य विभाग को पत्र लिखकर नगर पंचायत को हस्तांतरित करने की मांग किया जायेगा। श्मसान घाट में शेड का निर्माण किया जायेगा। नगर अध्यक्ष रौशन आरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष विकास कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद, पार्षद नरेश निराला, मो शकील आलम, रमा देवी, बबिता देवी, मीता चोधरी, लालो देवी, सुधीर सिंह, मोजाहिद आलम, मो पप्पू, सुलेखा देवी, अरविन्द गुप्ता, पुष्परंजन, मुकेश कुमार, मो सोनू, हसनेन मोहसिन, बबलू मिश्रा आदि मौजूद थे।

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

सात निश्चय योजना में लूट की छूट, मनरेगा योजना पर चल रहा सात निश्चय नाला निर्माण


स्थल ना जेई ना गुणवत्ता, पूर्व के योजना में सहायक अभियंता के रिपोर्ट को कूड़े में डाल कनीय अभियंता ने बना दिया एमबी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा 

 सिमरी बख्तियारपुर में सात निश्चय योजना में लूट की छूट देखनी हो तो प्रखंड के  सिमरी पंचायत आइए। ना योजना स्थल पर जेई  है, एवं ना कोई गुणवत्ता, मनमाने ढंग से नाला निर्माण का चल रहा है कार्य
ये  पुरा मामला सिमरी पंचयात के  वार्ड नंबर 15 द्वारका टोला का है,  जहां सात निश्चय योजना से नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य स्थल पर ना तो कोई योजना बोर्ड लगा है एवं ना ही जेई है। खुलेआम निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी इस कदर हो रही है कि तीन नंबर ईट का प्रयोग हो रहा है। 
वहीं इस योजना की सबसे बड़ी बात ये है कि  जो नाला निर्माण हो रहा है उस पर पूर्व में पुराने मनरेगा योजना चल चुका है। इसी पुराना मनरेगा नाला पर नई सात निश्चय योजना  निर्माण चल रहा है। पुराने मनरेगा योजना से  बना नाला जो अभी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उसपर नया नाला का निर्माण कार्य  किया जा रहा है। 

इस संबंध में जेई के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो वह फोन ही नहीं उठाए। वहीं पंचायत के मुखिया का भी मानना है कि योजना गुणवत्ता हीन कार्य हो रहा है। बताया जाता है कि इसी वार्ड में पूर्व की एक योजना में ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने सहायक अभियंता को जांच करने का निर्देश दिया था। उक्त योजना में सहायक अभियंता ने जांच में सात निश्चय योजना में घटिया कार्य किये जाने का रिपोर्ट बीडीओ को सौंपा था। बताया जाता है उक्त योजना में कनीय अभियंता से एमबी बनाकर भुकतान करा लिया। वावजूद अब तक कोई करवाई बीडीओ के द्वारा नही किया गया।
 इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे डीडीसी राजेश कुमार  से इस संबंध में शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी अगर गुणवत्ता व पुराने योजना पर नया योजना चलाने की बात सामने आई तो वार्ड क्रियान्वयन समिति के खिलाफ  कार्रवाई किया जाएगा।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

हाट-सैरात की जमीन को हड़पने के लिये किया जा रहा है तरह तरह हथकंडे का उपयोग, सरकारी जमीन पर लगी बुरी नजर

 लोगो की शिकायत पर सीओ ने लगाया रोक, जमीन पर कर रहा था मिट्टी भराई
कोशी बिहार टुडे, सहरसा
 
नगर पंचायत में स्थित बिहार सरकार के जमीन पर कब्जा करने के लिये लोग तरह तरह के हथकंडे अपना रहा है। कई लोग तो पूर्व में ही जमीन पर कब्जा जमा लिया है, एवं कई लोग अब भी कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। हाइस्कूल के पीछे हटिया गाछी की जमीन पर लोगोंके द्वारा पक्का निर्माण कर बिल्डिंग बना दिया है। अब खाली जमीन को हड़पने का हथकंडा अपनाया जा रहा है। ताजा मामला इसी हाई स्कूल की जमीन का है। ये जमीन कला भवन से उत्तर है। खाली जमीन था, बच्चे खेलते थे। अब इस जमीन पर मिट्टी भराई का कार्य बाजार के ही एक व्यपारी पवन जायसवाल के द्वारा किया जा रहा था। हाट-सैरात की इस जमीन  पर धीरे धीरे पहले मिट्टी भराई प्रारम्भ कर दिया। जिस लोगो ने विरोध किया। 

बाजार निवासी एवं मनरेगा मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सदानन्द पासवान, भाजपा नेता रमेश कुमार, मो रफी, अभिषेक कुमार, पंकज साह, विकास कुमार, कौशल कुमार, राजेन्द्र पासवान, प्रमोद कुमार भगत सहित दो दर्जन से ज्यादा लोगो ने सीओ, एसडीओ सिमरी, डीएम, आयुक्त सहित मुख्य सचिव को आवेदन देकर कहा है खाता 30, खेसरा 4279 रकवा 16 कट्ठा 2 धुर में से पवन जायसवाल के द्वारा 6 कट्ठा हॉट-सैरात की जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी से जमीन बचाने के लिये आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि पूर्व में इस जमीन पर हटिया लगता था। हटिया स्कूल के।पीछे चले जाने के बाद इस जमीन पर स्कूल के बच्चे खेलते थे एक षड़यंत्र के तहत पवन जायसवाल के द्वारा हड़पने की साजिश किया जा रहा है। 
सीओ ने किया करवाई-- आवेदन के आलोक पर तत्काल सीओ धर्मदेव चोधरी ने उक्त जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है। मामला न्यायालय, लोक शिकायत निवारण में लंबित है। 
क्या कहना है पवन जायसवाल का--- इस बाबत पवन जायसवाल का कहना है कि ये मेरी ख़ातियानी जमीन है। पूर्व में समाहर्ता सहरसा के न्यायालय के द्वारा मेरे पक्ष में 96 में आदेश निर्गत है। इसी आदेश के आलोक में हम जमीन में मिट्टी भराई का कार्य शुरू किए थे। लेकिन कुछ लोगो के द्वारा प्रशासन को दिग्भर्मित कर एक षडयंत्र के तहत  परेसान किया जा रहा है। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...